सनफीस्ट केकर रिव्यू (Sunfeast Caker Review)

सनफीस्ट केकर रिव्यू (Sunfeast Caker Review)

सनफीस्ट केकर (Sunfeast Caker) केक चाय के साथ खा सकते हैं और यह तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं। न्यू सनफीस्ट प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
किफायती
5 / 5
5
4.33
SUPERB!

Summary

सनफीस्ट के द्वारा लाए गए टी टाइम केक की मदद से कैफे का अनुभव घर में लिया जा सकता है। सनफीस्ट केकर (Sunfeast Caker) का टैक्शर हल्का और हवादार है और साथ ही यह स्वादिष्ट हैं। हमें अच्छा लगा कि इनका स्वाद अंडे वाले केक की तरह नहीं है।

इंस्टेंट नूडल्स से लेकर फ्लेवर क्रीम बिस्किट तक, जब भी मज़ेदार स्नैक्स की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में सनफीस्ट का नाम आता है। सनफीस्ट के नए प्रोडक्ट का नाम ‘केकर’ है। यह तीन फ्लेवर में उपलब्ध है – बटरस्कॉच लेयर केक, चॉकलेट स्विस रोल और ट्रीनिटी चॉकलेट केक। हमने तीनों फ्लेवर का रिव्यू किया है। इसके फ्लेवर और टैक्शर से जुड़ी सारी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं। क्या यह केक टी टाइम के लिए परफेक्ट हैं? या फिर केक की खासियत इनमें गुम है? आइए पता लगाते हैं।

  • सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको
  • सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको
  • सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर

सनफीस्ट के तीनों फ्लेवर रैपर की पैकेजिंग में आते हैं जिनके अंदर मोटे कागज़ की ट्रे है जिससे केक टूटे या बिघरे नहीं। पैक में एक भी टूटा हुआ केक नहीं था। एक पैक की कीमत 10/- रुपए है।

क्विक रिव्यू

Sunfeast-caker-flavors

सनफीस्ट केक रेंज का स्वाद ताज़ा है और इनका टैक्शर सोफ्ट है।

कीमत – 10/- रुपए*

सभी फ्लेवर का वजन अलग- अलग है।

*कीमत रिव्यू के समय

सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको का क्विक रिव्यू

सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको
सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको

मात्रा – 29 ग्राम

पोषण की जानकारी – सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको के 100 ग्राम से 448 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है। इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – गेंहू, मिल्क सोलिड, अंडा, सोया और सल्फ़ेट। 

देखने में – जैसे ही हमने सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको पैक में से केक निकाला तब यह चपटे हुए थे। इनका रंग गहरा भूरा है और लेयर के बीच में हल्के भूरे रंग की क्रीम है। केक के ऊपर सफेद चॉकलेट की स्ट्रीप्स हैं।

स्वाद – सनफीस्ट केकर स्विस रोल विद चोको में क्रीमी चॉकलेट फिलिंग है और केक में चॉकलेट का स्वाद परफेक्ट है। अधिकतर पेक्ड टी टाइम स्नैक्स की तरह यह ज्यादा मीठे नहीं हैं। मिठास का लेवल बैलेंस है और बाकी दो फ्लेवर के मुकाबले भी सबसे ज्यादा मिठास में बैलेंस है। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए अच्छा है जो बच्चों को छोटी-छोटी भूख के लिए पेक्ड स्नैक्स देते हैं।

सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको का क्विक रिव्यू

सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको
सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको

मात्रा – 28 ग्राम

पोषण की जानकारी – सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको के 100 ग्राम से 423 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 5 महीने की है। इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – गेंहू, मिल्क सोलिड, अंडा, सोया और सल्फाइट्स। 

देखने में – सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको ने अपना वादा पूरा किया है। सबसे नीचे की सतह डॉर्क चॉकलेट की है जो बेस की तरह है। फिर तीन चॉकलेट केक हैं जिनके ऊपर चॉकलेट की स्ट्रीप्स हैं। नीचे की चॉकलेट बेस ने सभी केक लेयर को अच्छे से जोड़ रखा है।

स्वाद – सनफीस्ट केकर ट्रीनिटी विद चोको उन लोगों को पसंद आएगा जिन्हें चॉकलेट बेहद पसंद है। यह सनफीस्ट केकर मिठास में सबसे कम है लेकिन हमें अच्छा लगा है। चॉकलेट की स्ट्रीप्स और नीचे डॉर्क चॉकलेट से फ्लेवर का परफेक्ट बैलेंस है। स्पंज केक का सोफ्ट है और स्वाद चॉकलेटी है अंडा की तरह नही है। यह केक आप चाय/ कॉफी के साथ मज़े से खा सकते हैं (बड़े लोग भी)।

सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर का क्विक रिव्यू

सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर
सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर

मात्रा – 25 ग्राम

पोषण की जानकारी – सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर के 100 ग्राम से 342 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है। इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – गेंहू, मिल्क सोलिड, अंडा, सोया और सल्फाइट्स। 

देखने में – सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर का स्पंज केक हलके पीले रंग का है। दो लेयर स्पंज के बीच में सही मात्रा में बटरस्कॉच फ्लेवर क्रीम है। स्पंज केक के ऊपर का लेयर गोल्डन- ब्राउन रंग है जिससे यह बेक लगता है।

स्वाद – सनफीस्ट केकर लेयर विद बटरस्कॉच फ्लेवर में बटरस्कॉच का स्वाद है। मिठास की बात करें तो यह फ्लेवर सबसे मीठा है। बटकस्कॉच क्रीम से इसका स्वाद और हमारा अनुभव बढ़ गया है। सनफीस्ट केकर का स्वाद हलका और स्पंजी है।

आखिर में

सनफीस्ट केकर रिव्यू
सनफीस्ट केकर रिव्यू

सनफीस्ट केकर ने हमें हैरान कर दिया है। सनफीस्ट के द्वारा बहुत अच्छे फ्लेवर लाए गए हैं जिनमें मिठास का लेवल अलग- अलग है। स्पंज केक ज्यादा भारी नहीं है जिससे इसे मिड-डे स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इसके साथ ही यह किफायती है जो मीठा खाने की इच्छा को पूरा करता है। हमें बहुत अच्छा लगा कि इन केक का स्वाद अंडा की तरह नहीं है जैसा आमतौर पर होता है। सनफीस्ट के सभी तीन फ्लेवर क्रीमी हैं और गर्म बेवरेज जैसे की चाय या कॉफी के साथ खा सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments