भारत में बेस्ट वनीला कस्टर्ड पाउडर (Best Vanilla Custard Powder Brands in India)
Best Vanilla Custard Powder Brands in India

भारत में बेस्ट वनीला कस्टर्ड पाउडर (Best Vanilla Custard Powder Brands in India)

बेस्ट वनीला कस्टर्ड पाउडर (Best Vanilla Custard Powder) का विजेता वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर है। ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर की भी हम सलाह देते हैं।

कस्टर्ड बनाने के लिए दूध या क्रीम बेस और गाढ़ा करने के अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। कस्टर्ड की स्थिरता इसमें इस्तेमाल किए गए गाढ़ा करने वाले पदार्थ पर निर्भर करती है। पूरी दुनिया में मीठा कस्टर्ड सबसे पॉपुलर है जिसके ऊपर वनीला और मौसम अनुसार फल डालकर खाए जाते हैं।

कस्टर्ड में अंडा मिलाना महत्वपूर्ण होता है लेकिन उन लोगों का क्या जो लोग अंडा नहीं खाते हैं या शाकाहारी हैं? क्या वो लोग कस्टर्ड खाने का आनंद नहीं ले सकते हैं? इस बात के लिए हमें अल्फ्रेड बर्ड का धन्यवाद कर सकते हैं! इन्होंने 1837 में बर्मिंघम, इंग्लैंड में कस्टर्ड पाउडर का आविष्कार किया था। बर्ड ने अपनी पत्नी के लिए बिना अंडे वाला कस्टर्ड बनाया था क्योंकि इनकी पत्नी अंडा नहीं खाती थी। कुछ साल बाद हर हिंदुस्तानी घर में कस्टर्ड आसानी से मिलने लग गया।

इस रिव्यू के लिए हमने 5 ब्रांड के वनीला कस्टर्ड को अपने रिव्यू में शामिल किया है। इस रिव्यू में हमने वनीला फ्लेवर, स्थिरता, कस्टर्ड कितनी अच्छी तरह से जमा, और कस्टर्ड बनाना कितना आसान था जैसी बातों का पता लगाया है। पांच ब्रांड में से हमने वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर को टॉप पिक चुना है। 

हम ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर की भी सलाह देते हैं।

बेस्ट कस्टर्ड पाउडर से जुड़ी जरूरी बातें

इस सेक्शन में आप भारत में उपलब्ध विभिन्न फ्लेवर के कस्टर्ड पाउडर के बारे में, मुख्य सामग्री, कीमत, पोषण और अलग- अलग कस्टर्ड ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध ब्रांड

भारत में उपलब्ध आमतौर पर मिलने वाले कस्टर्ड फ्लेवर हैं – 

  • वनीला
  • बटरस्कॉच
  • केसर इलायची
  • स्ट्रॉबेरी
  • केसर पिस्ता

2. सामग्री

पारंपरिक रूप से कस्टर्ड बनाने के लिए दूध/ क्रीम, शुगर, फ्लेवर जैसे कि वनीला और अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। यह कस्टर्ड पाउडर बिना अंडे का है जिसमें मुख्य रूप से तीन सामग्री है – स्टार्च, नमक और फ्लेवर वाले पदार्थ। पैक्ड कस्टर्ड पाउडर में आमतौर पर प्रमाणित फूड कलर भी होते हैं।

3. कीमत

100 ग्राम वनीला कस्टर्ड पाउडर 35/- रुपए से 50/- रुपए तक आता है। इनकी कीमत ब्रांड पर निर्भर करती है।

4. पोषण

कस्टर्ड पाउडर आमतौर पर स्टार्च से बना होता है जिसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है।

कस्टर्ड पाउडर से विटामिन या मिनरल्स नहीं मिलते हैं। इसका कभी- कभी सेवन किया जा सकता है।

5. कैसे खाएं

कस्टर्ड का सेवन ठंडा या गर्म कर सकते हैं।

  • ठंडा कस्टर्ड – आमतौर पर कस्टर्ड का सेवन ठंडे डेजर्ट के रूप में किया जाता है जिसके ऊपर ताज़ा फल डाले जाते हैं जैसे कि केला, अंगूर, आम और सेब। इसके अलावा कस्टर्ड का सेवन पैक्ड केक, बिस्किट के साथ किया जा सकता है। भारत में कस्टर्ड का सेवन जेली के साथ भी किया जाता है। क्लासिक वनीला कस्टर्ड और स्ट्रॉबेरी एक साथ खाने से बचपन के दिनों की याद आ जाती है।
  • गर्म कस्टर्ड – अधिकतर हिंदुस्तानी घर में गले में खराश होने पर गर्म कस्टर्ड खाया जाता है। कस्टर्ड को गर्म डेजर्ट के ऊपर भी डालकर खाया जा सकता है जैसे कि एप्पल पाई, ड्राई केक, स्टिकी पुडिंग आदि।

6. उपलब्ध ब्रांड

भारत में उपलब्ध पॉपुलर कस्टर्ड ब्रांड कुछ इस प्रकार हैं – 

  • वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर
  • ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर
  • टॉप्स कस्टर्ड पाउडर
  • पिल्सबेरी कस्टर्ड पाउडर
  • ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर
  • क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर
  • हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर
  • पुरामेट कस्टर्ड पाउडर

7. उपलब्ध साइज

भारत में आमतौर पर दो साइज में कस्टर्ड पाउडर उपलब्ध हैं – 100 ग्राम और 500 ग्राम। जिन घरों में ज्यादा कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है वो बड़ा पैक खरीद सकते हैं।

भारत में बेस्ट कस्टर्ड पाउडर ब्रांड

हमारे रिव्यू प्रोसेस में बेस्ट कस्टर्ड पाउडर के बारे में पता लगाने के लिए कई बातों पर खास ध्यान दिया है – 

1. स्वाद और फ्लेवर

सबसे पहले देखा गया कि कौन- सी ब्रांड के कस्टर्ड पाउडर से सबसे स्वादिष्ट कस्टर्ड बना था? क्या वनीला फ्लेवर का स्वाद आ रहा था? क्या वनीला फ्लेवर उभर कर आया है या कहीं गुम हो गया था?

2. टैक्शर (क्रीमीनेस)

कस्टर्ड का टैक्शर कैसा था? क्या क्रीमी और सिल्की था? क्या कस्टर्ड में गांठ बनी थी? कस्टर्ड की क्वालिटी कैसी थी? इसके लिए हमने कस्टर्ड टेस्ट किया था।

3. स्थिरता

क्या पैक पर दी गई कस्टर्ड पाउडर और दूध के अनुपात की जानकारी सही थी? कस्टर्ड की स्थिरता कैसी थी? क्या कस्टर्ड पानी की तरह पतला था? क्या कस्टर्ड गाढ़ा था?

4. कस्टर्ड बनाने में आसानी

पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करना कितना आसान था? क्या कस्टर्ड बनाना आसान था या कठिन था?

5. कीमत

प्रोडक्ट रिव्यू में कीमत एक जरूरी बात है। क्या सभी ब्रांड के कस्टर्ड पाउडर की कीमत एक जैसी है?

6. उपलब्धता

क्या कस्टर्ड पाउडर आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलता है?

सूखे कस्टर्ड पाउडर की जांच
सूखे कस्टर्ड पाउडर की जांच

यह रिव्यू किसके लिए है?

स्टार्च से कस्टर्ड बनाने के लिए रेसिपी और तकनीक बिल्कुल सटीक होनी चाहिए। यह रिव्यू उन सभी लोगों के लिए है जिन्हें डेजर्ट मिक्स की सुविधा चाहिए। यह रिव्यू शाकाहारी लोगों के लिए जो बिना अंडे का डेजर्ट खाना चाहते हैं।

ब्रांड रिव्यूड

कस्टर्ड पाउडर रिव्यू के लिए हमने पांच ब्रांड के चुना है जो ऑनलाइन और स्टोर में आसानी से उपलब्ध हैं। हमने उन ब्रांड को नहीं चुना है जो ऑनलाइन या दुकान में आसानी से नहीं मिलती है। हमने वनीला फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर को चुना है जो पूरे देश में पॉपुलर हैं।

रिव्यू के लिए शामिल की गई ब्रांड – 

  • वीक्फील्ड कस्टर्ड पाउडर
  • ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर
  • ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर
  • क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर
  • हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर
बेस्ट कस्टर्ड रिव्यू के दावेदार
बेस्ट कस्टर्ड रिव्यू के दावेदार

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमारे रिव्यू प्रोसेस में सूखे कस्टर्ड पाउडर की जांच की गई। इसके बाद हमने कस्टर्ड पाउडर में ठंडा दूध मिलाकर पेस्ट बनाया था। 

टिप – कस्टर्ड पाउडर में ठंडा दूध मिक्स करें जिससे पेस्ट में गांठ न बने।

पेस्ट बनाने के बाद हमने हर ब्रांड के पैक पर दी गई रेसिपी के अनुसार कस्टर्ड बनाया। जिस ब्रांड के पैक पर शुगर की मात्रा के बारे में नहीं दिया गया है उस स्थिति में हमने स्वादानुसार शुगर मिक्स की थी। कस्टर्ड बनाने के लिए अमूल टोंड मिल्क का इस्तेमाल किया गया था।

कस्टर्ड पाउडर रिव्यू
कस्टर्ड पाउडर रिव्यू

जब पैन में कस्टर्ड गाढ़ा होने लग गया था उसके बाद हमने मिश्रण कटोरी में डाला और 15 मिनट के लिए सामान्य तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दिया। इसके बाद हमने कस्टर्ड फ्रिज में भी रखे थे।

कस्टर्ड को हमने ताज़ा स्ट्रॉबेरी के साथ किया था। हमने कस्टर्ड में छोटे- छोटे फल काटकर नहीं डाले थे क्योंकि हम हर ब्रांड के वनीला फ्लेवर कस्टर्ड का स्वाद अच्छे से लेना चाहते थे। इससे हमें कस्टर्ड के टैक्शर और कस्टर्ड कितनी अच्छी तरह जमा है जैसी बातों पर ध्यान देने में मिली।

भारत में टॉप वनीला कस्टर्ड पाउडर ब्रांड

इस सेक्शन में हमने कीमत, मात्रा, वजन, शेल्फ लाइफ और सामग्री के बारे में बात की है। भारत में उपलब्ध बेस्ट कस्टर्ड पाउडर के बीच तुलना से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रांड वीक्फील्ड ब्राउन एंड पोलसन हैपी शेफ क्वालिटी ब्लू बर्ड
कीमत 37/- रुपए 35/- रुपए 45/- रुपए 38/- रुपए 135/- रुपए
मात्रा 100 ग्राम 100 ग्राम 100 ग्राम 100 ग्राम 500 ग्राम
शेल्फ  24 महीने 23 महीने 24 महीने 24 महीने 24 महीने
सामग्री मकई का आटा, आयोडाइज्ड नमक, इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं। मक्का का आटा, नमक, इसमें रंग और फ्लेवर मिलाए गए हैं। मकई का आटा, आयोडाइज्ड नमक, इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं। मकई का आटा, नमक, इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं। मक्के का आटा. स्टार्च, नमक, इसमें रंग और फ्लेवर मिलाए गए हैं।

वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर – वनीला, 100 ग्राम – मिश्री टॉप पिक

वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर - मिश्री टॉप पिक
वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर - मिश्री टॉप पिक

100 ग्राम वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर, वनीला की कीमत 37/- रुपए है। पेस्ट बनाते समय कस्टर्ड पाउडर ठंडे दूध में अच्छे से मिक्स हो गया था। मिश्रण बनाते समय गांठ नहीं बनी थी। रिव्यू के लिए हमने कस्टर्ड पाउडर में 125 एमएल दूध में 2 चम्मच चीनी डाली थी। हमने नोटिस किया कि कस्टर्ड जल्दी पक जाता है।

कस्टर्ड बनाने के बाद सामान्य तापमान पर कस्टर्ड ठंडा होने के लिए रख दिया और फिर फ्रिज में रख दिया। ठंडा होने पर कस्टर्ड गाढ़ा हो गया था और इसकी स्थिरता वैसी ही थी जैसी चिल्ड कस्टर्ड की होती है। कस्टर्ड का रंग गहरा पीला था।

हमने पैक पर दी गई रेसिपी को फॉलो किया और यह पाया कि कस्टर्ड पाउडर और दूध का अनुपात की जानकारी सही दी गई थी। कस्टर्ड पाउडर में गांठ नहीं बनी थी और की इसकी स्थिरता स्मूथ थी।

स्वाद की बात करें तो चिल्ड वेकफील्ड कस्टर्ड का स्वाद प्यारा वनीला फ्लेवर था जिसका स्वाद सिंथेटिक नहीं लग रहा ता। इसका स्वाद क्रीमी है और स्ट्रॉबेरी के साथ खाने पर थोड़ा खट्टा स्वाद आ रहा था।

अगर आपको पतला कस्टर्ड पसंद है तो अपनी पसंद के अनुसार स्थिरता बना सकते हैं। कस्टर्ड पाउडर की मात्रा बढ़ाकर या कम कर स्थिरता अपने अनुसार बना कर सकते हैं।

खूबियां

  • 100 ग्राम वेकफील्ड वनीला कस्टर्ड के 100 ग्राम की कीमत 37/- रुपए है।
  • सामग्री – मक्का का आटा, आयोडाइज्ड नमक।
  • इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।

अच्छी बातें

  • कस्टर्ड में ताज़ा वनीला फ्लेवर है।
  • कस्टर्ड अच्छे से जम जाता है। इसकी स्थिरता स्मूथ थी और गाढ़ापन परफेक्ट था।
  • वनीला का स्वाद सिंथेटिक नहीं लगता है।
  • इसका रंग गहरा पीला है जिससे देखने में यह कस्टर्ड सबसे अच्छा लग रहा था।
  • कस्टर्ड बनाते समय गांठ नहीं बनी थी।

बुरी बात

  • हमारे लिए इसमें कोई बुरी बात नहीं है।

किसके लिए बेस्ट है?

यह कस्टर्ड पाउडर उन लोगों के लिए है जो स्वादिष्ट वनीला फ्लेवर कस्टर्ड घर में बनाने के लिए ढूंढ रहे हैं। पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करना आसान है। पहली बार कस्टर्ड बनाने वालों के लिए भी यह रेसिपी बेहद सिंपल है और आसानी से घर में डेजर्ट बना सकते हैं।

गर्मियों में ठंडा खाने का मज़ा हर कोई लेना चाहते है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस रिव्यू की मदद से आप से बेस्ट कस्टर्ड पाउडर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर, 100 ग्राम – रनरअप

ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर - रनरअप
ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर - रनरअप

ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर के 100 ग्राम पैक की कीमत 35/- रुपए है। रिव्यू के लिए हमने ¾ चम्मच कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल किया है। इसमें 125 एमएल दूध और 1 चम्मच शुगर से मिश्रण बनाया था।

कस्टर्ड का रंग चमकीला पीला रंग था और मिश्रण बनाते समय स्थिरता पतली थी। कस्टर्ड पकाते समय इसकी स्थिरता गाढ़ी हो गई थी। ठंडा होने के बाद कस्टर्ड की स्थिरता परफेक्ट हो गई थी।

स्वाद की बात करें तो ब्राउन एंड पोलसन में प्यारी और ताज़ा वनीला का फ्लेवर था। हालांकि टॉप पिक (वेकफील्ड) के मुकाबले वनीला फ्लेवर बहुत थोड़ा कम था।

खूबियां

  • ब्राउन एंड पोलसन वनीला कस्टर्ड के 100 ग्राम की कीमत 35/- रुपए है।
  • सामग्री – मकई का आटा, नमक।
  • इसमें रंग और फ्लेवर मिलाए गए हैं।
  • इस प्रोडक्ट के शेल्फ लाइफ 23 महीने की है।
  • पैक पर पुडिंग की रेसिपी दी गई है।

अच्छी बातें

  • कस्टर्ड पाउडर की स्थिरता परफेक्ट थी। न ज्यादा गाढ़ी और न ज्यादा पतली।
  • वनीला फ्लेवर ताज़ा था।
  • मिश्रण में गांठ नहीं बनी थी।

बुरी बात

  • टॉप पिक के मुकाबले वनीला फ्लेवर थोड़ा कम था।

हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर, 100 ग्राम

हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर
हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर

हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर के 100 ग्राम की कीमत 45/- रुपए है। हमने मिश्रण बनाने के लिए ½ चम्मच कस्टर्ड पाउडर का इस्तेमाल किया। कस्टर्ड पाउडर का रंग हल्का पीला था। रिव्यू के लिए हमने 125 एमएल दूध में 1 चम्मच चीनी मिक्स की थी।

कस्टर्ड की स्थिरता पतली थी और मिश्रण में गांठ भी थी। स्वाद की बात करें तो कस्टर्ड खाने के बाद वाला स्वाद खास नहीं था। वनीला का स्वाद पानी में घुल गया था।

खूबियां

  • 100 ग्राम हैपी शेफ कस्टर्ड पाउडर की कीमत 45/- रुपए है।
  • सामग्री – मकई का आटा और आयोडाइज्ड नमक।
  • इसमें फ्लेवर और रंग है।
  • शेल्फ लाइफ – 24 महीने।

अच्छी बातें

  • प्रोडक्ट की क्वालिटी के अनुसार कीमत जायज़ नहीं है।
  • कस्टर्ड में गांठ बनी थी।
  • कस्टर्ड खाने के बाद वाला स्वाद हमें अच्छा नहीं लगा।
  • वनीला फ्लेवर गुम हो गया था।

क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर, 100 ग्राम बॉक्स

क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर
क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर

क्वालिटी कस्टर्ड का 100 ग्राम का बॉक्स 38/- रुपए है। रिव्यू के लिए 125 एमएल दूध में ½ चम्मच चीनी के साथ कस्टर्ड पाउडर डाला। इसमें ½ चम्मच कस्टर्ड पाउडर डाला गया था। कस्टर्ड पाउडर ठंडे दूध में अच्छे से मिक्स हो गया था और मिश्रण में गांठ भी नहीं बनी थी।

कस्टर्ड की स्थिरता पतली थी लेकिन ठंडा होने के बाद स्थिरता गाढ़ी हो गई थी। जब कस्टर्ड चिल्ड हो गया था तब कस्टर्ड गांठदार बन गया था। कस्टर्ड अच्छे से जमा नहीं था और ऐसा लग रहा था कि दो सामग्री एक साथ अच्छे से नहीं आ पाई। वनीला फ्लेवर बहुत पतला हो गया था जिससे कस्टर्ड खाने का अनुभव में कमी आ गई थी। वनीला से ज्यादा हमें सिर्फ दूध का स्वाद आ रहा था।

खूबियां

  • 100 क्वालिटी कस्टर्ड पाउडर की कीमत 38/- रुपए है।
  • सामग्री – मकई का आटा और नमक।
  • इसमें फ्लेवर और रंग मिलाए गए हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने है।

अच्छी बातें

  • कस्टर्ड अच्छे से जमा नहीं था।
  • कस्टर्ड ठंडा होने के बाद गांठदार बन गया था।
  • वनीला फ्लेवर पानी में घुल गया था।

ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर – वनीला फ्लेवर, 500 ग्राम

ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर
ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर

500 ग्राम ब्लू बर्ड कस्टर्ड की कीमत 135/- रुपए है। कस्टर्ड बनाने के लिए 5 ग्राम कस्टर्ड पाउडर (1 चम्मच) के साथ 125 एमएल दूध और 1 चम्मच चीनी का इस्तेमाल किया था।

वनीला की खुशबू अच्छी नहीं थी और जैसा हम कस्टर्ड चाह रहे थे वैसा यह बिल्कुल भी नहीं था। कस्टर्ड की स्थिरता गांठदार थी। कुछ गांठ मिक्स हो गई थी और कुछ बाकी थी जिससे कस्टर्ड की क्रीमीनेस खराब हो गई थी।

कस्टर्ड चिल्ड करने के बाद हमने देखा कि स्थिरता एक जैसी नहीं थी। यह देखने में दही जमाने वाले दूध की तरह लग रहा था। वनीला फ्लेवर भी गुम था। फ्लेवर की बात करें तो सिग्नेचर वनीला फ्लेवर से ज्यादा इसमें सिर्फ दूध था।

खूबियां

  • पैक पर फ्रूट सलाद, कस्टर्ड के साथ जैली और पुडिंग की रेसिपी दी गई है।
  • 500 ग्राम ब्लू बर्ड कस्टर्ड पाउडर की कीमत 135/- रुपए है।
  • सामग्री – मक्का का स्टार्च, नमक।
  • इसमें रंग और फ्लवेर हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।

बुरी बातें

  • वनीला फ्लेवर अच्छा नहीं था।
  • कस्टर्ड की स्थिरता गांठदार और एक जैसी नहीं थी।
  • वनीला फ्लेवर की कमी थी।

वनीला कस्टर्ड पाउडर ब्रांड – हमारे टॉप पिक

किन कारण से वेकफील्ड कस्टर्ड पाउडर हमारा टॉप पिक बना है?

जब भी कोई वनीला फ्लेवर की बात करता है तो हम बोल्ड वनीला फ्लेवर और क्रीमी स्थिरता के बारे में सोचते हैं। वेकफील्ड वनीला कस्टर्ड पाउडर में यह दोनों बात थी।

ताज़ा, बोल्ड वनीला फ्लेवर बहुत अच्छा था। पैक पर दिए गए अनुपात के अनुसार कस्टर्ड की स्थिरता गाढ़ी थी लेकिन इसे अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकता है। लेकिन वनीला फ्लेवर नहीं बदला जा सकता है जो इसमें परफेक्ट है।

किन कारण से हम ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर की सलाह देते हैं?

हम ब्राउन एंड पोलसन की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि इसकी स्थिरता परफेक्ट है और वनीला की खुशबू ताज़ा है। हमारे टॉप पिक और ब्राउन एंड पोलसन के बीच कड़ा मुकाबला था। वेकफील्ड को टॉप पिक इसलिए चुना है क्योंकि इसका वनीला फ्लेवर बोल्ड, ताज़ा है। दोनों के बीच तुलना करने पर वेकफील्ड थोड़ा आगे था।

आखिर में

भारत में बेस्ट कस्टर्ड पाउडर रिव्यू में हमारा टॉप पिक वेकफील्ड वनीला कस्टर्ड पाउडर है। इसमें वनीला फ्लेवर बोल्ड है। हम ब्राउन एंड पोलसन कस्टर्ड पाउडर की सलाह भी देते हैं। इसकी स्थिरता क्रीमी है और ताज़ा वनीला फ्लेवर है।

क्या आपको कस्टर्ड पाउडर इस्तेमाल करना पसंद है? अगर हां, आप किस ब्रांड का कस्टर्ड पाउडर इस्तेमाल करते हैं? क्या वनीला आपकी पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments