अमूल राजभोग आइसक्रीम रिव्यू
amul-rajbhog-ice-cream-review

अमूल राजभोग आइसक्रीम रिव्यू

क्रीमी और स्वादिष्ट! अमूल राजभोग आइसक्रीम से परफेक्ट शाम बन सकती है।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
हमारा अनुभव
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

अमूल राजभोग आइसक्रीम का टैक्शर लाजवाब है। यह क्रीमी है और इसमें आइस क्रिस्टल नहीं है। स्वाद की बात करें तो इसमें मिल्की राजभोग फ्लेवर की खूबी है लेकिन खुशबूदार मसालों (इलायची और केसर) का फ्लेवर हल्का है।

हालांकि क्लासिक का मुकाबला नहीं किया जा सकता है लेकिन कई बार वनीला और चॉकलेट के अलावा कुछ और खाने का मन करता है। कुछ प्रीमियम या फिर नटी?

इस बार हमने भारत की पॉपुलर डेयरी ब्रांड, अमूल की दिलचस्प बंगाली फ्लेवर आइसक्रीम का रिव्यू किया है। अमूल राजभोग आइसक्रीम रिव्यू में जरूरी फैक्टर पर ध्यान दिया गया है।

रॉयल फ्लेवर कितनी अच्छी तरह से दिखाया गया है? यहां से जानें।

अमूल राजभोग आइसक्रीम प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 250/- रुपए
मात्रा 1 लीटर
मिश्री रेटिंग 4
शेल्फ लाइफ 9 महीने

हमारे रिव्यू फैक्टर

अमूल राजभोग आइसक्रीम रिव्यू करते समय हमने जरूरी बातों पर ध्यान दिया है-

रिव्यू प्रोसेस में सामग्री लिस्ट की जांच, टैक्शर, स्वाद जैसी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दिया है।

1. स्वाद

‘राजभोग’ बंगाली डेजर्ट है जिसे बनाने के लिए कॉटेज चीज़ और खुशबूदार मसाले जैसे कि केसर और इलयाची का उपयोग किया जाता है। क्या अमूल आइसक्रीम में राजभोग की खूबियां हैं?

मिठास कैसी है- बैलेंस या बहुत ज्यादा?

इसमें नट्स हैं। क्या नट्स ताज़ा हैं या बासी?

2. टैक्शर

स्मूथ, क्रीमी, सॉफ्ट – हम ऐसे टैक्शर की तलाश में हैं। हमें आइसक्रीम की सतह या बाइट्स के बीच में आइस क्रिस्टल नहीं चाहिए।

हम जिसकी तलाश में थे, क्या हमें वो खूबियां मिली?

3. मुख्य सामग्री

आइसक्रीम बनाने के लिए मुख्य सामग्री कुछ प्रकार होती हैं – दूध, शुगर और मिल्क प्रोडक्ट जैसे कि मिल्क पाउडर/ मट्ठा पाउडर।

सामग्री लिस्ट की जांच के दौरान हमें क्या पता चला है?

4. अन्य फैक्टर

पैकेजिंग

क्या पैकेजिंग टिकाऊ है? क्या यह लीक-प्रूफ है?

देखने में

आइसक्रीम देखने में कितनी स्वादिष्ट लगती है? क्या इस आइसक्रीम से डिनर टेबल की शोभा बढ़ सकती है?

कीमत

1 लीटर टब की कीमत 250/- रुपए है।

शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने है।

अमूल राजभोग आइसक्रीम रिव्यू

सामग्री लिस्ट की जांच करने के बाद हमें यह जानकर खुशी मिली कि अमूल के द्वारा किस प्रकार के वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल नहीं किया गया है जिस कारण से यह सही मायनों में आइसक्रीम है! मुख्य सामग्री के तौर पर मिल्क सॉलिड, काजू (7%), बादाम (3.5%), शहद, केसर, अनुमत पायसीकारी (ई471) और स्टेबलाइज़र (ई407, ई466, ई415, ई412, ई435) इस्तेमाल किया गया है। इसमें अनुमत सिंथेटिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर (इलायची, शहद और केसर) का भी उपयोग किया गया है।

आइसक्रीम प्लास्टिक कंटेनर सील ढक्कन के साथ आता है।

ढक्कन खोलने पर हमें आइसक्रीम क्रिस्टल नहीं मिले हैं। जिसकी हम सराहना करते हैं! इसमें केसर जैसा रंग है और हमें बादाम और काजू के टुकड़े दिख रहे थे। इसके साथ ही इसमें केसर के कसे हुए रेशे भी थे।

अमूल राजभोग आइसक्रीम पैकेजिंग
अमूल राजभोग आइसक्रीम पैकेजिंग
अमूल राजभोग आइसक्रीम
क्रीमी और नटी

सुपर क्रीमी। अमूल राजभोग आइसक्रीम का टैक्शर बहुत क्रीमी है। कसे हुए काजू, बादाम के टुकड़ों की बाइट मुलायम है और क्रंच में नमी है।

टैक्शर की तरह स्वाद भी मिल्की है। मिठास परफेक्ट है। इसमें नट्स का ताज़ा स्वाद है।

राजभोग फ्लेवर में केसर, इलायची और दूध का दिलकश फ्लेवर होता है। आमतौर पर यह नट्स से भरपूर और क्रीमी होती है।

आइसक्रीम में मिल्की राजभोग फ्लेवर बहुत सुंदर तरीके से दिखाई देता है। इसके साथ ही शहद की हल्की मिठास भी महसूस होती है। इस आइसक्रीम में खुशबूदार मसालों की मौजूदगी कम है।

स्वाद-4/5
टैक्शर-4/5
सामग्री-4/5
  • इसमें वेजिटेबल फैट नहीं है।
  • हमें क्रीमी टैक्शर पसंद आया है।
  • इसमें आइस क्रिस्टल नहीं हैं, इसकी हम सराहना करते हैं।
  • इसका औद्योगिक स्वाद नहीं है।
  • नट्स ताज़ा हैं।
  • केसर और इलायची का फ्लेवर कम है।
  • इसमें दो स्वीटनर हैं – चीनी और शहद।
  • मिल्क सॉलिड और शुगर की मात्रा के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
  • इसमें फूड कलर और एडिटिव हैं।

चिलचिलाती गर्मी या आनंदमय रात – अमूल राजभोग डेजर्ट या कभी- कभी स्नैक के तौर पर अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

FAQs

राजभोग आइसक्रीम से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

इस आइसक्रीम का स्वाद ताज़ा है लेकिन इसे सेहतमंद नहीं कहा जा सकता है। इसमें स्वीटनर और एडिटिव हैं जिस सेवन आमतौर पर रोजाना नहीं किया जाता है।

हां, इसमें एडेड इलायची, शहद और केसर फ्लेवर है।

हां, इसमें ई471 है जिसे पैक्ड फूड की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

आइसक्रीम -18 डिग्री या इससे कम तापमान में स्टोर करें।

इसके 100 ग्राम में 16.2 ग्राम फैट है।

आखिर में

अमूल राजभोग का स्वाद मिल्की है और क्रीमी टैक्शर दिलकश है। हमें इसमें यह पसंद आया कि इसमें किसी प्रकार के वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल नहीं किया गया है और ‘आइसक्रीम’ के अपने वादे पर कायम रहे हैं।

आपकी फेवरेट आइसक्रीम कौन-सी है?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments