भारत में बेस्ट सेवई खीर मिक्स - मिश्री (Best Vermicelli Kheer Mix Brands in India – Mishry)
Best Vermicelli Kheer Mix Brands in India

भारत में बेस्ट सेवई खीर मिक्स – मिश्री (Best Vermicelli Kheer Mix Brands in India – Mishry)

हमने भारत में बेस्ट सेवई खीर मिक्स ब्रांड के लिए डबल हार्स मिक्स को चुना है। इससे बनने वाली खरी सबसे ज्यादा फ्लेवर से भरपूर और क्रीमी थी।

गर्म खाएं या ठंडी। किसी भी तरह से खाएं, यह स्वादिष्ट ही लगती है। क्या आपको पता है हम किसके बारे में बात कर रहे हैं? खीर!

सेवई खीर जल्दी बन जाती है और कुछ ही सामग्री की जरूरत होती है। नटी सेवई, मीठा दूध और इलायची का फ्लेवर, यह सभी एक साथ लाजवाब लगते हैं।

बदलते समय के साथ- साथ, उन प्रोडक्ट की सराहना की जाती है जो सुविधा के साथ आते हैं जैसे कि रेडी-टू-ईट मील्स, ग्रेवी, मसाला ब्लेंड और यहां तक की खीर मिक्स।

हमने ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध चार पॉपुलर सेवई खीर मिक्स ब्रांड को रिव्यू के लिए चुना है। कई फैक्टर पर टेस्ट करने के बाद हमने डबल हार्स खीर मिक्स को भारत में बेस्ट सेवई खीर मिक्स चुना है। इसका स्वाद बेस्ट था और इसकी स्थिरता बिल्कुल सही थी।

सेवई खीर मिक्स ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

सेवई खीर मिक्स ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध प्रकार

मुख्य सामग्री के आधार पर खीर मिक्स दो प्रकार के होते हैं – चावल और सेवई।

2. उपलब्ध साइज

सेवई खीर मिक्स 100-500 ग्राम पैक में उपलब्ध है।

3. कीमत

औसत, 100 ग्राम खीर मिक्स की कीमत 30/- रुपए से 55/- रुपए तक होती है।

4. शेल्फ लाइफ

खीर मिक्स की शेल्फ लाइफ 9-12 महीने के बीच होती है।

5. पैकेजिंग

सेवई खीर मिक्स दो तरह के पैक में आती है – 

  • पाउच
  • कार्टन

6. मुख्य सामग्री

सेवई खीर मिक्स की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – शुगर, सेवई (इससे बनाने के लिए सूजी, गेहूं का आटा या मैदा का इस्तेमाल किया जा सकता है), नट्स और फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ जैसे कि केसर और इलायची।

7. पोषण की जानकारी

100 ग्राम सेवई खीर मिक्स से लगभग 300-400 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

सेवई खीर मिक्स ब्रांड – रिव्यू फैक्टर

हमारा रिव्यू प्रोसेस सिपंल था और इसमें तीन स्टेज शामिल थे – 

स्टेज 1: सूखे मिक्स की जांच

स्टेज 2: कुकिंग

स्टेज 3: खीर टेस्ट करना

सूखे मिक्स की जांच के दौरान हमने सामग्री लिस्ट, कीमत और बिना पके यह कैसा दिख रहा है जैसी बातों पर ध्यान दिया था।

स्टेज 2 के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार सेवई खीर मिक्स से खीर बनाई थी। इससे हमें यह जानने में मदद मिली की स्टेप्स को फोलो करना कितना आसान या कठिन है और हर ब्रांड के साथ कितनी सुविधा आती है। खीर बनाने के बाद हमने खीर टेस्ट की थी।

हमारे रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार थे – 

1. स्वाद

सबसे पहले स्वाद की बात करते हैं। किसी भी पैक्ड प्रोडक्ट की सुविधा का कोई मतलब नहीं बनता है अगर यह स्वादिष्ट नहीं है। रिव्यू के दौरान हम सबसे स्वादिष्ट खीर मिक्स की तलाश में थे।

क्या मिठास बैलेंस है? क्या खीर में फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं जैसे कि इलायची? अगर हां, तो फ्लेवर की मौजूदगी कितनी अच्छी है? क्या नट्स का स्वाद ताज़ा है? क्या सेवई का नटी स्वाद है?

2. टैक्शर + स्थिरता

जब हम टैक्शर कहते हैं, हमारा मतलब है कि सेवई की बाइट कैसी है और नट्स से कैसा क्रंच मिलता है।

खीर की स्थिरता पर खीर खाने का अनुभव निर्भर करता है। हम क्रीमी टैक्शर की तलाश में हैं।

3. देखने में

खीर दिखने में कितनी स्वादिष्ट लग रही है?

4. पकाने में आसानी

पैक पर दी गई जानकारी को फोलो करना आसान होना चाहिए और ग्राहक की तरफ से ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने से रेडी मिक्स खरीदने का पूरा मकसद फैल हो जाता है।

5. सामग्री

सेवई किससे बनी है? गेहूं या मैदा? किस प्रकार के स्वीटनर का इस्तेमाल किया गया है? रिफाइंड शुगर या पाउडर?

संबंधित आर्टिकल – भारत में बेस्ट गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स

सेवई खीर मिक्स ब्रांड रिव्यू

नीचे दी गई टेबल से आप सेवई खीर मिक्स ब्रांड से जुड़ी कीमत, मात्रा, शेल्फ लाइफ और रेटिंग से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ब्रांड कीमत कीमत (100 ग्राम के अनुसार) मात्रा शेल्फ लाइफ अमेज़न रेटिंग अमेज़न पर खरीदें
डबल हार्स 95/- रुपए 31/- रुपए 300 ग्राम 9 महीने 4 खरीदें
बैम्बिनो 75/- रुपए 41/- रुपए 180 ग्राम 12 महीने 3.8 खरीदें
गिट्स 55/- रुपए 55/- रुपए 100 ग्राम 12 महीने 4.2 खरीदें
सुहाना 80/- रुपए 52/- रुपए 150 ग्राम 12 महीने 4.3 खरीदें

1. डबल हार्स सेवई खीर मिक्स – मिश्री टॉप पिक

सूखे मिक्स की जांच करते समय हमें कैस्टर शुगर, काजू, किशमिश और मीडियम साइज सेवई दिखाई दे रही थी। सूखे मिक्स में इलायची की हल्की खुशबू आ रही थी।  पैक पर दिए गए अनुपात के अनुसार, हमने 188 एमएल दूध में 37 ग्राम मिक्स सेवई बनाई थी। इस मिक्स के साथ खीर बनाने का हमारा अनुभव स्मूथ था।

भुने हुए काजू और सेवई से खीर की अच्छी बाइट मिल रही थी। भुनी हुई सेवई का सिग्नेचर स्वाद स्वादिष्ट था। काजू के साथ- साथ खीर में फूली हुई किशमिश से खीर खाने का अनुभव और भी अच्छा हो गया था।

मुलायम इलायची फ्लेवर से लेकर, बैलेंस मिठास, अच्छी से पकी हुई सेवई और क्रीमी स्थिरता तक, हमें डबल हार्स सेवई खीर मिक्स में सब कुछ पसंद आया है।

100 ग्राम 31/- रुपए का है, जो वैल्यू फॉर मनी भी है।

डबल हार्स सेवई खीर मिक्स कटोरी में
डबल हार्स सेवई खीर मिक्स हमारा टॉप पिक है
डबल हार्स सेवई खीर मिक्स
डबल हार्स सेवई खीर मिक्स

विशेषताएं

  • 300 ग्राम पैक 95/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत 31/- रुपए है।
  • सामग्री – शुगर 60%, मैदा, काजू, किशमिश, इलायची।
  • एलर्जन – इसमें गेहूं और काजू है।
  • एनर्जी 100 ग्राम के अनुसार – 390 किलो कैलोरी
  • शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
  • पकाने की जानकारी – 1.5 लीटर दूध उबालें और उबलते हुए दूध में खीर मिक्स डालें। 15 मिनट के लिए पकाएं और खीर तैयार है। फ्लेवर शामिल करने के लिए 1 छोटी चम्मच घी डाल सकते हैं।

पसंद

  • यह वैल्यू फॉर मनी है।
  • मिठास लेवल बैलेंस है।
  • हमें सेवई का नटी स्वाद पसंद आया है।
  • भुने हुए काजू और फूली हुई किशमिश पसंद आई है।

किसके लिए बेस्ट है

क्विक डेजर्ट फिक्स का मतलब सिर्फ ऑर्डर करना नहीं होता है। अगर आप सेवई खीर में स्वाद के साथ सुविधा भी चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।

2. बैम्बिनो सेवई इंस्टेंट खीर मिक्स

सूखे मिक्स में हमें छोटी और मोटी सेवई, शुगर पाउडर और बादाम के छोटे- छोटे टुकड़े दिख रहे थे। पाउडर आसानी से घुल गया था लेकिन टॉप पिक के मुकाबले ज्यादा समय लगा था। हमने 45 ग्राम खीर मिक्स में 1 कप दूध इस्तेमाल किया था।

सेवई मोटी है और इनकी बाइट अच्छी है। इलायची की खुशबू बहुत अच्छी लगती है। बैम्बिनो मिक्स से बनाई गई खीर स्वादिष्ट थी लेकिन ताज़ा नहीं लग रही थी। मीठी, बड़ी किशमिश की सराहना करते हैं लेकिन खराब स्वाद वाले बादाम के टुकड़ो ने हमारा अनुभव खराब कर दिया था। ड्राई फ्रूट की मात्रा कम थी।

बैम्बिनो सेवई इंस्टेंट खीर मिक्स कटोरी में
बैम्बिनो सेवई इंस्टेंट खीर मिक्स कटोरी में
बैम्बिनो सेवई इंस्टेंट खीर मिक्स
बैम्बिनो सेवई खीर में बैलेंस मिठास है

विशेषताएं

  • 180 ग्राम पैक की कीमत 75/- रुपए है।
  • 100 ग्राम के अनुसार 41/- रुपए कीमत है।
  • सामग्री – शुगर (55%), सेवई (26%), बादाम (5%), वेजिटेबल ऑयल (ट्रांस-फ्री), किशमिश, खाद्य स्टार्च और इलायची।
  • इसमें एडेड प्राकृतिक समान और आर्टिफिशियल फ्लेवर (बादाम) है।
  • एलर्जन – इसमें ग्लूटे और ट्री नट्स हो सकते हैं।
  • एनर्जी 100 ग्राम के अनुसार – 408 किलो कैलोरी
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने
  • कुकिंग की जानकारी – 1 लीटर दूध उबालें, पैक की सामग्री दूध में डालें और पकाएं। धीरे-धीरे मिक्स करें। 7-8 मिनट के लिए पकाएं। कसे हुए पिस्ता और शुगर, जरूरत के अनुसार मिक्स करें।

पसंद

  • मिठास बैलेंस है।
  • सेवई गिलगिली नहीं है, बाइट अच्छी है।
  • किशमिश का स्वाद ताज़ा है और फूली हुई है।

नापसंद

  • बादाम का स्वाद खराब है जिससे हमारा अनुभव खराब हो गया था।

3. सुहाना सेवई खीर मिक्स

सूखे मिक्स की जांच के दौरान हमें लंबी, पतली सेवई, व्हाइट पाउडर शुगर दिख रही थी। इसमें इलायची की मुलायम खुशबू थी। हमें किशमिश और बादाम के स्लाइल दिख रहे थे।

पकाते समय हमें बहुत सारी केसर दिखाई दे रही थी जिस वजह से खीर को हल्का पीला रंग मिला था। मिठास बैलेंस थी।

केसर का स्वाद ज्यादा था और साथ ही इलायची का स्वाद भी था। खीर का फ्लेवर बढ़ाने से ज्यादा मुंह में ज्यादा फ्लेवर आता है जिससे अनुभव थोड़ा कम हो जाता है।

सुहाना सेवई खीर मिक्स कटोरी में
सुहाना सेवई खीर मिक्स कटोरी में
सुहाना सेवई खीर मिक्स
सुहाना सेवई खीर में केसर और इलायची का फ्लेवर बहुत ज्यादा था

विशेषताएं

  • 150 ग्राम पैक की कीमत 80/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत लगभग 52/- रुपए है।
  • सामग्री – शुगर, व्हाइट सेवई (33%), बादाम, किशमिश, हरी इलायची, केसर।
  • इसमें एमएसजी नहीं है।
  • इसमें आर्टिफिशियल फ्लेवर, रंग और प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • एलर्जन – नट्स, डेयरी और गेहूं प्रोसेस होने वाली जगह पर बनी है।
  • 100 ग्राम के अनुसार एनर्जी – 404 किलो कैलोरी
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • पैक खोलने के बाद, एयर टाइट कंटेनर में सामग्री स्टोर करें।
  • कुकिंग की जानकारी – 1 लीटर दूध में पैक से मिक्स डालें और 15-20 मिनट के लिए धीमी गैस पर पकाएं।

पसंद

  • हमें बैलेंस मिठास और ड्राई फ्रूट का ताज़ा स्वाद पसंद आया है।

नापसंद

  • केसर और इलायची का स्वाद बहुत ज्यादा है।
  • सेवई के नटी स्वाद की कमी थी।

4. गिट्स इंस्टेंट सेवई खीर डेजर्ट मिक्स

हमें बहुत सारी फूली हुई किशमिश, कटा हुआ पिस्ता और बादाम, मीडियम मोटी शुगर और भुनी हुई सेवई का मिश्रण दिख रहा था।

गिट्स इसलिए विजेता नहीं बना क्योंकि इसमें फ्लेवर की कमी थी। सेवई से जो सिग्नेचर नटी बाइट की कमी लग रही थी।

गिट्स इंस्टेंट सेवई खीर डेजर्ट मिक्स कटोरी में
गिट्स की सेवई खीर में इलायची फ्लेवर की कमी थी
गिट्स इंस्टेंट सेवई खीर डेजर्ट मिक्स
गिट्स इंस्टेंट सेवई खीर डेजर्ट मिक्स

विशेषताएं

  • 100 ग्राम पैक की कीमत 55/- रुपए है।
  • सामग्री – शुगर, सेवई (17%), किशमिश, मिल्क सॉलिड (2.9%), स्टार्च, बादाम, पिस्ता, इलायची और केसर।
  • इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  • इसमें एडेड रंग/ फ्लेवर नहीं है।
  • 100 ग्राम के अनुसार एनर्जी – 390 किलो कैलोरी।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • कुकिंग की जानकारी – हमने 1 कप दूध में 25 ग्राम सेवई खीर मिक्स इस्तेमाल किया था।

पसंद

  • हमें नट्स का ताज़ा स्वाद पसंद आया है।

नापसंद

  • इसमें केसर, इलायची जैसे फ्लेवर की कमी है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

हम ऐसे खीर मिक्स की तलाश में थे जिसमें इलायची की आनंदमय खुशबू या केसर के फ्लेवर के साथ बैलेंस मिठास और सेवई की अच्छी बाइट और सिग्नेचर स्वाद मिले।

डबल हार्स सेवई खीर मिक्स हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि ऊपर दिए गए सभी रिव्यू फैक्टर में इसका प्रदर्शन अच्छी रहा है। इसके साथ ही इसकी सामग्री लिस्ट साफ है, वैल्यू फॉर मनी और अच्छा अनुभव मिला है। ऊपर दी गई कोई भी ब्रांड टॉप पिक के स्वाद के करीब नहीं थी।

FAQs

सेवई खीर मिक्स ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या खीर मिक्स में एडेड फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं?

सभी ब्रांड में एडेड फ्लेवर नहीं हैं। ऊपर दी गई सिर्फ एक ब्रांड में एडेड आर्टिफिशियल फ्लेवर जैसे कि बादाम है।

2. क्या इस मिक्स में एमएसजी है?

नहीं। हमारे द्वारा रिव्यू की गई किसी भी ब्रांड में एमएसजी नहीं है।

3. एक पैक से कितनी सर्विंग बनती है?

आप कितनी मात्रा में दूध का इस्तेमाल करते हैं, इस सवाल का जवाब इस पर निर्भर करता है। औसत, 100 ग्राम पैक से 4-5 सर्विंग बन सकती है।

4. क्या इस मिक्स में किसी प्रकार के प्रेज़रवेटिव है?

नहीं, किसी भी ब्रांड में प्रेज़रवेटिव नहीं है।

5. पैक खोलने के बाद कितनी दिनों के लिए मिक्स को स्टोर किया जा सकता है?

पैक खोलने के बाद पाउच को दोबारा अच्छे से सील करें। अगर आप सील नहीं कर रहे हैं तो सेवई खीर मिक्स को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और ठंडी, सूखी जगह पर रखें।

आखिर में

सबसे स्वादिष्ट और बैलेंस सेवई खीर मिक्स डबल हार्स की है। नट्स के ताज़ा स्वाद से लेकर मुलायम इलायची का फ्लेवर और सेवई के टैक्शर तक, हमें सभी कुछ पसंद आया है।

क्या आपने इससे पहले खीर मिक्स इस्तेमाल किया है? अगर हां, तो हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime