गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स (Gits Jalebi Dessert Mix)
Gits Jalebi Dessert Mix-mishry

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स (Gits Jalebi Dessert Mix)

अगर घर में जलेबी बनाने का डर आपके मन में है तो अब इस डर को निकाल दीजिए। गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स किट (Gits Jalebi Dessert Mix) की मदद से जलेबी बनाना बेहद आसान हो गया है। यह प्रोडक्ट खाना बनाने के शौकीन लोगों के लिए है जो घर में जलेबियां बनाना चाहते हैं।

जलेबी एक पॉपुलर भारतीय मिठाई है। इसको बनाने के लिए मैदा के आटे को गोल आकार में डीप फ्राई किया जाता है और फिर चीनी की चाशनी में भिगाया जाता है। जलेबी बनाने की विधि जितनी लाजवाब है उससे कई ज्यादा जलेबी को पूरे देश में पसंद किया जाता है। किसी भी भारतीय शादी में कढ़ाई से गर्म- गर्म निकल रही जलेबियां सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। घर में जलेबी खाने के लिए आपको हलवाई से जलेबी लानी होगी और यह तब तक गर्म होनी चाहिए। अगर आप खाना बनाने के शौकीन हैं और आप घर में जलेबी बनाना चाहते हैं तो गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स आपको एक अच्छी शुरुआत दे सकता है। हमने अपनी रिव्यू किचन में इसको बनाया है और हमारा अनुभव अच्छा रहा है। लेकिन इसका फ्लेवर कैसा है? आइए पता लगाते हैं।

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स (Gits Jalebi Dessert Mix) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसको अच्छी क्वालिटी की सामग्री से बनाया गया है।
  2. यह जलेबी मेकर के साथ आता है जिससे आप घोल को आसानी से निकाल सकते हैं।
  3. एक पैकेट से 25 जलेबियां बन सकती हैं।
  4. जलेबी बनाने में आपको लगभग 15 मिनट लगेंगे।
  5. इसमें किसी तरह के प्रेज़रवेटिव या आर्टिफिशियल फ्लेवर और रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स, 100 ग्राम

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स की मदद से आप घर की सुविधा में क्रंची, मीठी और स्वादिष्ट जलेबी बना सकते हैं।

कीमत- 55/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स बनाने की विधि

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. पैकेट में दी गई सामग्री को कम से कम 125 एमएल पानी में मिक्स करें। मिक्स तैयार होने के बाद इसको मोटे कपड़े या फिर गिट्स जलेबी मेकर में डालें।
  2. 250 ग्राम तेल को गर्म कर लें और जलेबी मेकर के मुंह को पकड़े लें। अब इसको दबाएं और गोल घुमाकर जलेबी बनाएं।
  3. मीडियम गैस पर डीप फ्राई करें जब तक यह क्रिस्प और सुनहरे रंग की ना हो जाएं।
  4. अब जलेबी को गर्म चीनी की चाशनी में 20 सेकेंड के लिए डालें।

#फर्स्टइंप्रेशन गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स

अगर घर में जलेबी बनाने का डर आपके मन में है तो अब उसे निकाल दीजिए क्योंकि गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स किट (Gits Jalebi Dessert Mix) की मदद से जलेबी बनाना बेहद आसान हो गया है।

हालांकि जलेबी बनाने के लिए कौशल चाहिए जिसको हम नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं। पारंपरिक हलवाई को परफेक्ट गोल आकार की जलेबी बनाने में कई साल लग जाते है जिसके बाद एक जैसे आकार की जलेबी बना पाते थे।

यह बात सच है कि यह प्रोडक्ट अनुभवी हलवाई के लिए नहीं है। यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए जो खाना बनाने के शौकीन हैं और घर की सुविधा में जलेबी बनाना चाहते हैं।

जो इस प्रोडक्ट को खरीदते रहते हैं उन लोगों के लिए यह किट अच्छी है। यह किट उन लोगों के लिए बहुत मददगार है जो लोग पहली बार जलेबी बना रहे हैं। इसलिए हमने अपने वीडियो प्रोड्यूसर को इसे ट्राए करने के लिए कहा जिसे जलेबी बनाने का कोई अनुभव नहीं है। और इनका अनुभव वैसा ही था जैसा एक नौसिखिया का अनुभव होता है।

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स दो चोजों के साथ आता है- घुला हुआ जलेबी का आटा और एक बोतल, जिससे आप सुविधाजनक तरीके से जलेबियां बना सकते हैं। पैकेट पर जानकारी साफ- साफ दी गई हैं और यह जानकारी उन लोगों की मदद करेगी जिन्होंने आजतक जलेबी नहीं बनाई है।

गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स दो चोजों के साथ आता है- घुला हुआ जलेबी का आटा और एक बोतल।

यहां तक की चीनी की चाशनी की जानकारी भी एकदम सही दी गई है। 25 जलेबी की स्थिरता और मात्रा की जानकारी भी सही है।

पहले- पहले गोल जलेबी बनाने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है लेकिन एक बार तेल का तापमान और हाथों की हरकत पता चल जाने पर आपको जलेबी सही- सही आकार में मिल सकती है।

मिश्री रिव्यू- गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स

चाशनी में भिगोने से पहले भी जलेबी का स्वाद अच्छा और हल्का मीठा है। जलेबी के आकार के अलावा इसकी हर बाइट में क्रंच है। चाशनी में भिगोने के बाद जलेबी के सारे फ्लेवर एक साथ आ जाते हैं। इसके बाद आपको बहुत स्वादिष्ट जलेबी मिलती है जिसको आप घर की सुविधा में अपनी पसंद और सेहतमंद तेल के इस्तेमाल से बना सकते हैं।

यह बात हमने आपको पहले भी बताई है कि जलेबी का आकार इस पर निर्भर करता है कि आप में जलेबी बनाने का कितना कौशन है। आपको इस बोक्स से 20- 25 जलेबी मिल जाएगी लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपकी जलेबी का आकार कितना है और आप कितनी सही और कितनी गलत जलेबी बनाते हैं।

यहां जो तस्वीर दी गई है वो उस तस्वीर से मिलेगी जो पहली बार जलेबी बनाने का ट्राए करेंगे। असमान आकार होने से दिल छोटा करने की जरुरत नहीं है। इसका फ्लेवर ताज़ा और कोमल है।

मिश्री रिव्यू- गिट्स जलेबी डेजर्ट मिक्स

अगर आप जलेबी पहली बार बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप दो पैकेट लेकर आएं। दूसरे पैकेट का इस्तेमाल करने तक आप जलेबी बनाने में अच्छे बन सकते हैं। और यह जानकर आपको खुशी भी होगी कि आपने अपनी किचन की सुविधा में जलेबियां बनाई हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments