भारत में बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड- मिश्री (Best Chocolate Cake Mix Brands in India – Mishry)
Best Chocolate Cake Mix Brands in India

भारत में बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड- मिश्री (Best Chocolate Cake Mix Brands in India – Mishry)

चार ब्रांड, दो विजेता! पिल्सबरी चॉकलेट केक मिक्स और विनग्रीन्स फार्म्स हमारे टॉप पिक बने हैं। चॉकलेट की इंटेंसिटी और स्पंजीनेस लाजवाब है।

केक मिक्स सुविधाजनक होते हैं क्योंकि इनके होने से सामग्री इकठ्ठा और मापने का काम कम हो जाता है। अधिकतर मिक्स में आपको सिर्फ अंडा, दूध या पानी चाहिए होता है जिससे केक मिक्स से घोल बनाया जा सके।

हमने भारत में उपलब्ध चार ब्रांड के चॉकलेट मिक्स को इस रिव्यू में शामिल किया है – बैटी क्रोकर, पिल्सबरी, फनफूड्स और विनग्रीन्स फार्म्स (इंपेशेंट बेकर)। रिव्यू के दौरान, इनसे मिलने वाली सुविधा, सामग्री लिस्ट, फ्लेवर और टैक्शर (स्पंजीनेस और डेंसिटी) पर ध्यान दिया है।

हालांकि सभी केक मिक्स एगलेस हैं, लेकिन घोल तैयार करने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल अपनी इच्छानुसार कर सकते हैं या नहीं। हमने केक मिक्स, केक बनाने की सामग्री के अनुसार दो कैटेगरी में बांटा है।

पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स हमारा बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड है। इसे अंडे से बनाया गया है। एगलेस कैटेगरी में विनग्रीन्स फार्म्स एगलेस चॉकलेट केक मिक्स हमारा टॉप पिक बना है। इन दोनों ब्रांड के केक मिक्स से बनने वाले केक में चॉकलेट का गहरा और लाजवाब फ्लेवर था। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त करें।

चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध प्रकार

चॉकलेट केक मिक्स अलग- अलग कैटेगरी में उपलब्ध हैं –

  • इस्तेमाल की गई सामग्री – यह एगलेस या अंडे के साथ हो सकती है। पैक पर लाल और हरे रंग की बिंदू से पता चलता है कि प्रोडक्ट एगलेस है या नहीं।
  • अप्लायंस – पैक पर दिया गया होता है कि केक बनाने के लिए किस प्रकार के अप्लायंस की जरूरत है – माइक्रोवेव, ओवन या प्रेशर कुकर।

संबंधित आर्टिकल – वेकफील्ड वनीला कुकर केक मिक्स रिव्यू

2. उपलब्ध साइज

चॉकलेट केक मिक्स विभिन्न साइज में उपलब्ध है – 250 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक।

3. कीमत

100 ग्राम चॉकलेट केक मिक्स की कीमत 50/- रुपए से 77/- रुपए है।

4. शेल्फ लाइफ

औसत, केक मिक्स की शेल्फ लाइफ 6-10 महीने होती है।

5. मुख्य सामग्री

केक मिक्स की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- आटा, कोको सॉलिड और शुगर। केक मिक्स में सामग्री की मात्रा और शुगर/ आटा किस प्रकार का है, यह हर ब्रांड में अलग है।

चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

हमने चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड का रिव्यू कैसे किया और रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया था।

हमने रिव्यू प्रोसेस तीन स्टेज में बांटा था-

  • सूखे पाउडर की जांच
  • बनाने में आसानी
  • स्वाद
चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड - दावेदार
चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड - दावेदार

सूखे पाउडर की जांच में हमने पैकेजिंग, कीमत, केक मिक्स के टैक्शर, पैक पर दी गई जानकारी और इस जानकारी को फोलो करना कितना आसान है पर ध्यान दिया था। केक मिक्स से केक बनाना कितना आसान है?

दूसरी स्टेज में हमने देखा कि सभी केक मिक्स से केक बनाना कितना आसान है। इसका उपयोग करना कितना आसान या कठिन है और क्या अन्य सामग्री जरूरत है? हमने केक बनाने के लिए हर ब्रांड के पैक पर दी गई जानकारी को फोलो किया है।

तीसरे स्टेज पर हमें हर ब्रांड के केक मिक्स से बनाए गए चॉकलेट केक का स्वाद और टैक्शर जानने में मदद मिली थी। इसमें चॉकलेट का फ्लेवर, स्पंजीनेस, देखने में कैसा है और केक की खुशबू कैसी है, यह सभी शामिल है।

बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड रिव्यू प्रोसेस
बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड रिव्यू प्रोसेस

हमारे रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार थे-

1. स्वाद

किसी भी खाने के प्रोडक्ट में स्वाद महत्वपूर्ण होता है जिससे हर एक छोटी- बड़ी चीज के बारे में पता चलता है जैसे कि चॉकलेट फ्लेवर की इंटेंसिटी, मिठास लेवल और आफ्टर टेस्ट। आटे और चॉकलेट का स्वाद या खुशबू – सभी चीजें कितनी अच्छी तरह से एक साथ आई हैं? केक की बाइट कितनी स्वादिष्ट लगती है?

2. टैक्शर

सॉफ्ट, स्पंजी, हल्का और एयरी – हम यह सभी खूबियां ढूंढ रहे थे। एक अच्छा चॉकलेट केक सॉफ्ट, स्पंजी होना चाहिए और ऐसा सही मात्रा में सामग्री, विस्किंग और बेक करने के समय पर निर्भर करता है।

सूखा केक नहीं चाहिए।

3. खुशबू

जब हम बेक करते हैं तो पूरा घर प्यारी खुशबू से भर जाता है। हम ऐसे केक मिक्स की तलाश में थे जिससे आनंदमय और चॉकलेटी खुशबू मिले।

4. हमारा अनुभव

जब हम अनुभव की बात करते हैं तो इसमें हर एक छोटी से बड़ी चीज शामिल होती है जिससे इंप्रेशन अच्छा बनता है। उदाहरण – चॉकलेट का रंग कितना गहरा या हल्का है? क्या केक दिए गए समय में बन गया था? केक बनाने की जानकारी को फोलो करना कितना आसान है? क्या केक मिक्स में अलग से सामग्री इस्तेमाल करने की जरूरत थी?

5. पैकेजिंग

केक मिक्स कितनी अच्छी तरह से पैक किया गया है? क्या पैकेजिंग मजबूत है? क्या केक मिक्स अच्छे से सील किया गया है?

बेस्ट चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड रिव्यू

नीचे दी गई टेबल से आप सभी ब्रांड की कीमत, शेल्फ लाइफ और मात्रा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

ब्रांड कीमत मात्रा कीमत (100 ग्राम के अनुसार) शेल्फ लाइफ सामग्री (टॉप 5)
पिल्सबरी 165/-रुपए 285 ग्राम 57.89/-रुपए 10 महीने चीनी, मैदा, कोको पाउडर (4.6%), डेक्सट्रोज, खाद्य शाकाहारी तेल (ताड़ का तेल)
बैटी क्रोकर 310/-रुपए 475 ग्राम 65.26/-रुपए 10 महीने चीनी, मैदा, कोको सॉलिड (4.7%), खाद्य वनस्पति तेल (ताड़ का तेल)
विनग्रीन्स 229/-रुपए 300 ग्राम 76.33/-रुपए 9 महीने गेहूं का आटा, चीनी, डेक्सट्रोज, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (12%)
फनफूड्स 125/-रुपए 250 ग्राम 50/-रुपए 6 महीने चीनी, मैदा, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (6%), खाद्य स्टार्च

 

डेक्सट्रोज क्या है और यह आपके केक मिक्स में क्यों है?

डेक्सट्रोस सिंपल शुगर है जिसे कॉर्न से लिया जाता है। इसका रासायनिक संरचना (chemical structure) ग्लूकोज जैसा ही है। इसे पैक्ड फूड में आर्टिफिशियल स्वीटनर/ प्रेज़रवेटिव की तरह इस्तेमाल किया जाता है।

1. पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स – मिश्री टॉप पिक

पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स बारीक है और इसमें गांठ नहीं है। इसक हल्का चॉकलेट रंग है। चोको केक मिक्स एगलेस है लेकिन पैक पर दी गई जानकारी में केक मिक्स में पानी, वेजिटेबल ऑयल और अंडा मिलाने के लिए कहा गया है।

बेकिंग का पूरा प्रोसेस सुविधाजनक है। इससे केक बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं थी, सिर्फ कुछ सामान्य और किचन में आसानी से उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। बेकिंग 35 मिनट के अंदर हो गई थी जिसके बाद 60 मिनट में परफेक्ट केक बनकर तैयार था।

हमारा रिव्यू लैब चॉकलेटी खुशबू से भर गया था। टैक्शर की बात करें तो पिल्सबरी केक सबसे सॉफ्ट और नमी से भरपूर था। केक स्पंजी था लेकिन घना (dense) नहीं था। केक के ऊपर प्यारा क्रस्ट बन गया था।

चॉकलेट की इंटेंसिटी और मिठास बैलेंस थी। इसके साथ ही केक का स्वाद या खुशबू अंडे की तरह नहीं था। हमें अच्छा लगा कि इसमें बैलेंस मिठास है जिससे इसमें एक्स्ट्रा टॉपिंग की जगह बन जाती है।

पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स कटोरी में
पिल्सबरी केक मिक्स के सूखे पाउडर की जांच
पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स का घोल
पिल्सबरी केक का घोल
पिल्सबरी केक टिन से बाहर
पिल्सबरी केक टिन से बाहर
पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक चॉपिंग बोर्ड के ऊपर
पिल्सबरी केक मिक्स से बनाया गया चॉकलेट केक

विशेषताएं

  • 285 ग्राम पैक की कीमत 165/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत 57.89/- रुपए है।
  • सामग्री – चीनी, मैदा, कोको पाउडर (4.6%), डेक्सट्रोज, खाद्य शाकाहारी तेल (पाम), बेकिंग पाउडर, रेजिंग एजेंट (आईएनएस 500 (ii)), रंग (आईएनएस 150 सी, आईएनएस 150 डी), संशोधित स्टार्च (आईएनएस 1442), इमल्सीफायर्स और स्टेबलाइजर्स (आईएनएस 477, आईएनएस 415), आयोडीनयुक्त नमक।
  • इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक और प्राकृतिक समान और फ्लेवर वाले पदार्थ हैं (वनीला)।
  • इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें गेहूं है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 10 महीने है।
  • 100 ग्राम में 372 किलो कैलोरी है।
  • सामग्री की जरूरत – 120 एमएल पानी, 40 एमएल वेजिटेबल ऑयल और 2 अंडे।
  • मीडियम मोटाई के साथ लगभग 10 केक स्लाइस बन सकते हैं।

प्रोसेस

  • 170 डिग्री पर प्री-हीट करें।
  • बर्तन में पैक की सामग्री, अंडा और पानी मिक्स करें।
  • 2 मिनट के लिए घोल मिक्स करें, जब तक घोल प्लेन ना हो जाए।
  • पैन में तेल डालें और चिकना करें।
  • ¾ लंबाई तक घोल डालें।
  • प्री-हीट ओवन में 30-35 मिनट के लिए बेक करें।
  • 30 मिनट तक केक ठंडा होने दें।

पसंद

  • केक मिक्स इस्तेमाल करना सुविधाजनक है।
  • इसकी कीमत प्रतिस्पर्धात्मक (competitively) है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • इसमें चॉकलेट की खुशबू और स्वाद लाजवाब है।
  • केक का टैक्शर तारीफ के काबिल है। सॉफ्ट, स्पंजी और एयरी।

नापसंद

  • इस केक मिक्स में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमें पसंद नहीं आया है जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक बना है।

किसके लिए बेस्ट है

बेक करना मुश्किल लगता है? इस केक मिक्स की मदद से आप परफेक्ट सॉफ्ट, स्पंजी और स्वादिष्ट चॉकलेट केक घर में बना सकते हैं।

विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर – मिश्री टॉप पिक (एगलेस बेकिंग)

विनग्रीन्स फार्म्स का “इंपेशेंट बेकर” एगलेस चॉकलेट केक मिक्स की पैकेजिंग अनोखी थी। प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल दोबारा किया जा सकता है। कंटेनर में दिए गए पाउडर का इस्तेमाल एक बार में ही करने के लिए पैक पर जानकारी दी गई है।

हमें क्या अच्छा लगा? चॉकलेट की खुशबू, फ्लेवर और टैक्शर। हमें स्पंजी, सॉफ्ट और एयरी केक पसंद आया है। ऊपर का क्रिस्प क्रस्ट और सॉफ्ट स्पंज लाजवाब है।

यह केक होममेड केक के बेहद करीब है।

विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर मिक्स कटोरी में
विनग्रीन्स फार्म्स केक मिक्स के सूखे पाउडर की जांच
विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर का घोल
विनग्रीन्स फार्म्स केक मिक्स का घोल
विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर की स्थिरता
विनग्रीन्स फार्म्स केक मिक्स के घोल की स्थिरता बहुत गाढ़ी है
विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर रिजल्ट
विनग्रीन्स फार्म्स इंपेशेंट बेकर रिजल्ट

विशेषताएं

  • 300 ग्राम पैक की कीमत 229/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत 76.33/- रुपए है।
  • सामग्री – गेहूं का आटा, चीनी, डेक्सट्रोज, मिल्क सॉलिड, कोको ठोस (12%), बढ़ाने वाले एजेंट (INS 500), अम्लता नियामक (INS 541), खाद्य वनस्पति तेल (सूरजमुखी तेल), पायसीकारक (INS475, INS471, INS481), कारमेल, आयोडीन युक्त नमक, स्टेबलाइजर (INS415)।
  • इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक समान फ्लेवर पदार्थ) है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें गेहूं ग्लूटेन और मिल्क सॉलिड है।
  • शेल्फ लाइफ – 9 महीने।
  • 100 ग्राम में 347 किलो कैलोरी है।
  • सामग्री की जरूरत – पानी, तेल।
  • केक के मोटे स्लाइस लगभग 10 बन सकते हैं।

प्रोसेस

  • पैक पर दिया गया है कि, यह 1,2,3 की तरह आसान है।
  • 150 ग्राम (½ कप + 4 चम्मच) पानी मिक्स में डालें और घोल प्लेन होने तक मिक्स करें।
  • 5 मिनट तक मीडियम विस्क करें।
  • घोल में 30 ग्राम (2 छोटे चम्मच) तेल डालें और एक मिनट धीरे-धीरे मिक्स करें।
  • बेकिंग ट्रे चिकनी करें और उसमें घोल डालें। प्री-हीट ओवन में 180 डिग्री पर 25-30 मिनट के लिए बेक करें। केक के अंदर टूथपिक डालें और देखें कि टूथपिक बाहर साफ निकल रही है।

पसंद

  • पैकेजिंग के विषय में इसे पूरे अंक मिलते हैं।
  • बेक करने के लिए बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं है। इसकी हम सराहना करते हैं!
  • चॉकलेट की खुशबू और फ्लेवर परफेक्ट है।
  • हमें केक का टैक्शर पसंद आया है। यह सॉफ्ट, स्पंजी और एयरी है।

नापसंद

  • फ्लेवर और टैक्शर के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हमें पसंद नहीं आया है। सिर्फ घोल कुछ ज्यादा ही मोटा था। घोल मोटा है जिस वजह से अनजाने में बहुत सारा घोल बर्बाद हो रहा था। यह ब्लेंडर/ मिक्सर में चिपक रहा था और निकलना आसानी नहीं था।

किसके लिए बेस्ट है

जो लोग एगलेस केक बनाना चाहते हैं उन लोगों को यह बेहद पसंद आएगा! इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक है और इसमें कम से कम सामग्री की जरूरत है।

3. बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स

इससे पहले हमने बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स का रिव्यू किया था। रिजल्ट में हमें दिलकश चॉकलेटी डिश मिली थी जिसमें बैलेंस मिठास और सही स्पंजीनेस थी। लेकिन मुकाबले के समय में यह हमारे विजेता से थोड़ा पीछे था।

इसका मतलब यह नहीं कि यह स्वादिष्ट नहीं है। लेकिन हमारे विजेता बेहतर हैं। हमारे टॉप पिक के मुकाबले इसमें चॉकलेट की इंटेंसिटी कम है।

बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स कटोरी में
बैटी क्रोकर चोको फज केक के सूखे पाउडर की जांच
बैटी क्रोकर चोको फज केक मिक्स - घोल
बैटी क्रोकर चोको फज केक का घोल
बैटी क्रोकर चोको फज केक टिन में
बैटी क्रोकर चोको फज केक ओवन से बाहर
बैटी क्रोकर चोको फज केक
बैटी क्रोकर चोको फज केक बनकर तैयार

विशेषताएं

  • 475 ग्राम पैक की कीमत 310/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत 65.26/- रुपए है।
  • सामग्री – मैदा, कोको सॉलिड (4.7%), खाद्य शाकाहारी तेल (ताड़ का तेल), मकई स्टार्च, डेक्सट्रोज, राइजिंग एजेंट (आईएनएस 500 (ii)), आईएनएस 341 (आई), संशोधित स्टार्च (आईएनएस 1442), आयोडीन युक्त नमक, इमल्सीफायर और स्टेबलाइजर्स (आईएनएस 477, आईएनएस 471, आईएनएस 415), आर्टिफिशियल फ्लेवर वाले पदार्थ (वेनिला)।
  • इसमें एडेड फ्लेवर (आर्टिफिशियल पदार्थ – वनीला) है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें गेहूं की सामग्री है।
  • 100 ग्राम में 392 किलो कैलोरी है।
  • सामग्री की जरूरत – 100 एमएल वेजिटेबल ऑयल, 250 एमएल पानी, 3 मीडियम अंडे।
  • 1 केक मिक्स बॉक्स से 9 इंच के 2 केक मिल सकते हैं।
  • केक स्लाइस (लगभग) – पूरे केक से 25 मोटे केक स्लाइस मिल सकते हैं।

प्रोसेस

  • 180 डिग्री पर ओवन प्री-हीट करें।
  • पैन चिकना करें (2 बेकिंग पैन, 9 इंच)। हमने बटर से पैन चिकना तिया और थोड़ा आटा छिड़क दिया।
  • बड़े बर्तन में केक मिक्स, पानी और अंडा धीरे-धीरे मिक्स करें। 2 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें (या 3 मिनट तक हाथ से लगातार मिक्स करते रहें)।
  • पैन में घोल डालें।
  • 22-27 मिनट तक बेक करें और टूथपिक डालकर देखें।
  • 10 मिनट तक ठंडा होने दें और पैन से निकाल लें।

पसंद

  • केक स्पंजी, सॉफ्ट और एयरी था।
  • हमें बैलेंस मिठास पसंद आई है।
  • घोल की स्थिरता मीडियम- गाढ़ी थी और इसे मिक्स करना और डालना आसान था।

नापसंद

  • टैक्शर की बात करें तो हमें सब पसंद आया है। यह हमारा टॉप पिक इसलिए नहीं बना क्योंकि हमारे विजेता ज्यादा स्वादिष्ट और स्पंजी थे।
  • चॉकलेट की इंटेंसिटी कम थी।

4. डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट बेक मिक्स

डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट मिक्स हमारा विजेता इसलिए नहीं बना है क्योंकि इसमें चॉकलेट की खुशबू और फ्लेवर सबसे कम था। यह हमारे टॉप पिक जितना चॉकलेटी नहीं है। इसमें मिठास लेवल मीडियम से ज्यादा था जिस वजह से इसमें एक्स्ट्रा टॉपिंग की जगह नहीं थी। अगर आप इस केक को सिर्फ ऐसे ही खा रहे हैं तो मिठास ठीक है। टैक्शर के साथ कोई दिक्कत नहीं है। यह स्पंजी है लेकिन बाकी के मुकाबले ज्यादा गहरा (dense) है।

डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट बेक मिक्स कटोरी में
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट बेक के सूखे पाउडर की जांच
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट बेक मिक्स
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट केक का घोल
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट केक बेकिंग टिन में
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट केक ओवन से बाहर
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट केक रिजल्ट
डॉ. ओटकर फनफूड्स चॉकलेट केक स्पंजी है लेकिन गहरा है

विशेषताएं

  • 250 ग्राम पैक की कीमत 125/- रुपए है।
  • 100 ग्राम की कीमत 50/- रुपए है।
  • सामग्री – चीनी, मैदा, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (6%), खाद्य स्टार्च, बेकिंग पाउडर, स्टेबलाइजर (आईएनएस 407))।
  • इसमें एडेड फ्लेवर है (प्राकृतिक- समान फ्लेवर पदार्थ)।
  • शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
  • 100 ग्राम में 382 किलो कैलोरी है।
  • सामग्री की जरूरत – बटर और पानी।
  • केक स्लाइस (लगभग) – 12 मीडियम मोटाई वाले केक।

प्रोसेस

  • 180 डिग्री पर ओवन प्री-हीट करें।
  • 8 इंच टिन ग्रीस करें।
  • 100 ग्राम पिघला हुआ बटर डालें।
  • 150 एमएम पानी डालें।
  • मुलायम होने तक घोल मिक्स करें।
  • 30 मिनट के लिए बेक करें और टूथपिक से देखें कि केक अच्छे से बेक हुआ है या नहीं।

पसंद

  • हमें केक की स्पंजीनेस पसंद आई है।
  • केक मिक्स में हैंड ब्लेंडर की जरूरत नहीं है। यह चम्मच से ही अच्छे से मिक्स हो जाता है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स और विनग्रीन्स फार्म्स (दी इंपेशेंट बेकर) हमारे टॉप पिक बने हैं?

घर में बना चॉकलेट केक हल्का, एयरी, सॉफ्ट, स्पंजी और चॉकलेट से भरपूर होना चाहिए। यह कैसा नहीं होना चाहिए – गहरा, सूखा, बिखरा हुआ, बहुत ज्यादा मीठा और अंडे की महक, स्वाद वाला (अगर अंडा इस्तेमाल किया गया है तो)।

पैके पर दी गई जानकारी के अनुसार केक बनाने के बाद हमने इन्हें दो कैटेगरी में बांटा – पहला, एगलेस और दूसरा, अंडे के साथ।

एगलेस सेगमेंट में विनग्रीन्स फार्म्स दी इंपेशेंट बेकर चॉकलेट केक मिक्स हमारा टॉप पिक बना है। अंडे के साथ बनाए गए केक मिक्स में पिल्सबरी रिच चोको ओवन केक मिक्स हमारा विजेता बना है।

हमारे दोनों विजेता के फ्लेवर और खुशबू में चॉकलेट की इंटेंसिटी थी। टैक्शर परफेक्ट था!

FAQs

इंडियन चॉकलेट केक मिक्स ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. 300 ग्राम केक मिक्स पैक से कितने केक बनाए जा सकते हैं?

300 ग्राम केक मिक्स पैक से सिंगल केक बना सकते हैं जो 4-5 लोगों के लिए काफी है।

2. क्या यह केक मिक्स वीगन फूड आइटम है?

नहीं। कुछ ब्रांड में मिल्क सॉलिड है और कुछ में घोल बनाने के लिए अंडा/ बटर का इस्तेमाल करना जरूरी है। केक मिक्स खरीदने से पहले सामग्री लिस्ट जरूर पढ़ें।

3. क्या इन मिक्स की मदद से केक बनाने के लिए माइक्रोवेव चाहिए या प्रेशर कुकर?

माइक्रोवेव और प्रेशर कुकर में केक बनाने के लिए केक मिक्स की कैटेगरी अलग- अलग होती है। यह केक मिक्स ओवन- फ्रेंडली हैं।

4. क्या इन केक मिक्स में एडेड फ्लेवर बढ़ाने वाले पदार्थ हैं?

ऊपर दी गई सभी ब्रांड में एडेड फ्लेवर है।

5. क्या केक मिक्स पैक खोलने के बाद स्टोर कर सकते हैं?

हां। स्टोरेज की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और पैक अच्छे से सील करें।

आखिर में

पिल्सबरी चॉकलेट केक मिक्स और विनग्रीन्स फार्म्स केक मिक्स (एगलेस) से बनाए गए चॉकलेट केक एयरी, स्पंजी, चॉकलेटी थे। चॉकलेट फ्लेवर की इंटेंसिटी, बैलेंस मिठास और सॉफ्ट टैक्शर बाकी दावेदारों के मुकाबले लाजवाब थी जिस वजह से यह विजेता बने हैं।

क्या आप केक मिक्स इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आप कौन- सी ब्रांड इस्तेमाल करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime