ब्राउन राइस के 9 फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
ब्राउन राइस के फायदे और इससे जुड़ी बातें

ब्राउन राइस के 9 फायदे और इससे जुड़ी बातें

ब्राउन राइस में सफेद चावल के मुकाबले कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसे सुपर फूड कहा जाता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। ब्राउन राइस के फायदे जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

ब्राउन राइस काफी पॉपुलर है क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री है जो अपने साथ कई सारे फायदे लेकर आता है और सेहतमंद जिदंगी के लिए जरूरी है। ब्राउन राइस से आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैंगनीज, सेलेनियम, विटामिन बी1 और बी2 मिलता है। यह फाइबर और प्रोटीन प्राप्त करने का अच्छा माध्यम है।

इससे यह साफ ज़ाहिर होता है कि ब्राउन राइस एक सुपरफूड है जो आपकी जीवनशैली बदल सकता है। ब्राउन राइस के फायदे इन हिंदी में जानकारी इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

यहां से आप ब्राउन राइस के फायदे की जानकारी ले सकते हैं।

ब्राउन राइस के फायदे डाइट में शामिल करने से पहले इससे जुड़े फायदे जानने जरूरी हैं।

1. एंटीऑक्सीडेंट

ब्राउन राइस में सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज़ (superoxide dismutase) नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो फ्री रेडीकल से लड़ने में मदद करता है। फ्री रेडिकल खून में होते हैं और अगर यह स्वस्थ सेल के साथ मिल जाएं तो नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सही बनी हुई है तो यह फ्री रेडीकल को स्वस्थ सेल के साथ नहीं मिलने देंगे। एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करने से फ्री रेडिकल के द्वारा किए जाने वाले नुकसान से आपके शरीर का बचाव रहता है।

2. स्वस्थ दिल

ब्राउन राइस के लाभ कई सारे हैं उनमें से एक लाभ दिल से जुड़ा हुआ है। ब्राउन राइस में सेलेनियम नाम का मिनरल पाया जाता है जो आपके दिल का स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाएं रखने में भी मदद करता है और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। रोजाना सही मात्रा में ब्राउन राइस का सेवन करने से दिल में खून का बहाव सही बना रहता है जिससे आप दिल की बीमारी से दूर रहते हैं।

3. स्वस्थ डाइजेशन

फाइबर से भरपूर और ग्लूटेन फ्री अनाज, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करने के साथ- साथ इसके कई सारे फायदे और भी हैं। सबसे पहले हम पाचन शक्ति से जुड़े ब्राउन राइस के फायदे देखते हैं। सही मात्रा में फाइबर को सेवन करने से शरीर से टोक्सिक निकल जाते हैं जिससे पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है।

संबंधित आर्टिकल: बेस्ट राइस कुकर

अनाज
ब्राउन राइस के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए

4. स्वस्थ मांसपेशियां

सही मात्रा में ब्राउन राइस का सेवन करने से दिमाग और नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करते हैं। ब्राउन राइस में जो मिनरल्स पाए जाते हैं जैसे कि मैंगनीज और मैग्नीशियम, यह नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों को सही बनाएं रखने में मदद करते हैं। कैल्शियम का असर नर्वस सेल पर होने से यह मिनरल्स रोकते हैं।

5. अच्छी नींद

यह सच है कि ब्राउन राइस खाने से अच्छी नींद आती है। ब्राउन राइस खाने से नींद लाने वाले होर्मोन, मेलाटोनिन का जन्म होता है जिससे नर्वस टिश्शू को आराम पहुंचता है और यह नींद की आदत को सुधारने में भी मदद करते हैं।

टोकरी में ब्राउन राइस
ब्राउन राइस के फायदे स्वस्थ मांसपेशियों के लिए

6. स्ट्रांग इम्यूनिटी

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने से ब्राउन राइस के कई सारे फायदे हो सकते हैं। और इसका सबसे ज्यादा फायदा इम्यून सिस्टम को होता है। शरीर में ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होने से फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल के साथ नहीं मिल पाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम खराब नहीं होता है और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

7. सेहतमंद दिमाग

न्यूरोडीजेनेरेटिव (Neurodegenerative) बीमारी में दिमाग के न्यूरॉन्स पर असर पड़ता है। न्यूरॉन्स, नर्वस सिस्टम को बनाने में मदद करते हैं जिसमें दिमाग और स्पाइनल कोर्ड शामिल हैं। न्यूरॉन्स अपने आप नहीं बनते हैं इसलिए अगर यह एक बार खराब या मर जाएं तो यह दोबारा नहीं बन सकते है। लेकिन अगर आपकी डाइट में ब्राउन राइस शामिल होगी जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है तो आप ऐसी बीमारी से दूर रहेंगे। एंटीऑक्सीडेंट न्यूरॉन्स के साथ फ्री रेडिकल को मिलने नहीं देते हैं। न्यूरोडीजेनेरेटिव में पार्किंसंस, अल्जाइमर और हंटिंगटन की बीमारी होती है।

8. मजबूत हड्डियां

कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। मैग्नीशियम हड्डियों में घनत्व (density) लाता है और विटामिन डी को एक्टिव फोर्म में बदलने में मदद करता है।

9. सामान्य ब्लड शुगर

अगर आपका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycaemic index) लो रहता है तो आप ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल कर अपना ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रख सकते हैं। खाने में फाइबर होने से यह आपकी पाचन शक्ति को धीरे कर देता है जिससे खून में शुगर के कण कम जाते हैं। जिससे अग्न्याशय (pancreas) को सही मात्रा में इंसुलिन बनाने के समय मिलता है और साथ ही शरीर का ब्लड ग्लूकोज लेवल भी सामान्य बना रहता है।

संबंधित आर्टिकल: चावल के प्रकार

बहुत सारे ब्राउन राइस
ब्राउन राइस के फायदे सामान्य ब्लड शुगर लेवल के लिए

वेट लॉस के लिए ब्राउन राइस अच्छा ऑप्शन क्यों है?

यह तो सभी को पता है कि हाई फाइबर जिन खाने में पाया जाता है वो वजन कम करने के लिए लाभदायक होते हैं। जैसे कि ब्राउन राइस में भारी मात्रा में फाइबर होता है जिस कारण यह वजन कम में मदद करती है। फाइबर का सेवन करने से आपको जल्दी से भूख नहीं लगती है जिससे कैलोरी का सेवन कम हो जाता है (ब्राउन राइस में सफेद चावल के मुकाबले कम कैलोरी होती है)।

ब्राउन राइस के द्वारा वजन कम करने में योगदान लिग्नन्स देता है। इसका सेवन करने से फैट की मात्रा कम होती है। अगर आप इसके अलावा कई और वजन कम करने के कारणों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पेट भरा रहता है

हाई फाइबर खाने से आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। इससे कम कैलोरी और फैट का सेवन होता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। ब्राउन राइस में हाई फाइबर होने के कारण लंबे समय के लिए आपका पेट भरा रहता है।

2. फाइबर से भरपूर

ब्राउन राइस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सभी बाकी अनाज के मुकाबले ब्राउन राइस में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है। इसको बाकी किसी और अनाज के मुकाबले चुनने का मतलब है आपका वजन कम होगा और साथ ही सेहतमंद तरीके से होगा।

3. सुपरफूड

ब्राउन राइस के फायदे में से सबसे जरुरी फायदा यह है कि यह आपको हर तरीके से सेहतमंद रखता है। जैसे कि वजन कम करने में मदद, पोष्टिक आहार से भरपूर, स्वस्थ शरीर आदि। फाइबर से भरपूर होने के अलावा ब्राउन राइस में सही मात्रा में मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज लेवल सभी को सामान्य बनाए रखने में और वजन को सही बनाएं रखने में मदद करता है। इसके बाद हम यह जरुर कह सकते हैं कि ब्राउन राइस एक सुपरफूड है।

संबंधित आर्टिकल: क्विनोआ और चावल में क्या अंतर है?

आखिर में

ऊपर दिए गए ब्राउन राइस के लाभ से यह साफ हो जाता है कि ब्राउन राइस सुपरफूड है। इसमें मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन सही मात्रा में पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल, ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्लूकोज लेवल आदि सभी को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। किसी खाने की चीज से आप इससे ज्यादा और क्या चाहते हैं। यह बिना किसी मेहनत से आपको इतने सारे फायदे देती है। ब्राउन राइस आपके जीवन को सेहतमंद जरुर बना देगी।

FAQs

ब्राउन राइस के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. ब्राउन राइस क्या है?

जो चावल बिना रिफाइंड किया होता है उससे ब्राउन राइस कहते हैं। इसे यह नाम इसके रंग के कारण मिला है। इसका रंग भूरा इसलिए होता है क्योंकि इसमें ब्रान होता है।

2. क्या ब्राउन राइस रोजाना खा सकते हैं?

ब्राउन राइस का सेवन सही मात्रा में रोजाना किया जा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए ब्राउन राइस का सेवन करना सेहतमंद है।

3. क्या ब्राउन राइस वेट लॉस में मदद करता है?

एक्सपर्ट की माने तो ब्राउन राइस में कार्बोहाइड्रेट कम होता है और बाकी के पौष्टिक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। यह आयरन, पोटैशियम, विटामिन और फाइबर से भरपूर है।

4. ब्राउन राइस की कीमत क्या है?

1 किलो ब्राउन राइस की कीमत 135 रुपए/ किलो है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments