लॉकडाउन में अलग- अलग तरह से चावल कैसे बनाएं (Around The World – How To Make Different Styles Of Rice)
international flavour dish

लॉकडाउन में अलग- अलग तरह से चावल कैसे बनाएं (Around The World – How To Make Different Styles Of Rice)

लॉकडाउन में अलग- अलग विदेशी फ्लेवर की याद आ रही है? इन 5 विदेशी फ्लेवर डिश का आइडिया यहां से ले सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पूरी दुनिया में चावल अलग- अलग तरीके से बनाकर खाए जाते हैं। भारत में चावल को खुशबूदार बिरयानी और पुलाव के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और यह सबसे ज्यादा पॉपुलर भी हैं। चावल से डेजर्ट भी बनाएं जाते हैं जैसे कि खीर और फिरनी। लॉकडाउन को एक महीने से ज्यादा हो गया है और अब हमें कुछ नए फ्लेवर ट्राई करने का मन कर रहा है। रोजाना वही खाना खाने के अलावा आप यहां से 5 चावल से बनी रेसिपी के आइडिया ले सकते हैं और घर में आसानी से बना सकते हैं।

1) दी बिग हांडी | बिरयानी (The Big Handi | Biryani)

चावल की सभी डिश में से बिरयानी सबसे अधिक लोकप्रिय है। बिरयानी में कई खड़े मसालों की खुशबू आती है जैसे कि दालचीनी, लौंग और इलायची। बिरयानी बनाने के लिए बासमती का लंबा चावल इस्तेमाल करें। इसमें आप मीट भी डाल सकते हैं जैसे कि चिकन, मटन आदि। बिरयानी पसंद करने वाले लोगों का मानना है कि शाकाहारी बिरयानी जैसा कुछ नहीं होता है लेकिन आप बिरयानी में चिकन की जगह सब्जियां, पनीर और सोया डाल सकते हैं। पारंपरिक रूप से कम आंच पर दम पर पकाई जाती है और ठंडे रायते और मसालेदार सालन के साथ खाई जाती है।

लॉकडाउन में चना मसाला के अलावा चने कैसे बनाएं।

चावल से खुशबूदार बिरयानी बना सकते हैं।

2) स्पेनिश फ्लेवर | पेला (Spanish Flavors | Paella)

इस डिश का जन्म स्पेन में हुआ है। इस डिश को छोटे चावल से बनाया जाता है। पेला स्पेनिश डिश को बहुत सारे मीट, चिकन और सीफूड से बनाया जाता है। यह डिश सब्जियों से भी बना सकते हैं जैसे कि शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स और मटर। आमतौर पर चावल को वाइट वाइन से बनाया जाता है।

लॉकडाउन में बचे हुए चावल 6 तरीके से ऐसे इस्तेमाल करें।

चावल में सीफूड और मीट डालकर स्पेनिश खाना बना सकते हैं।

3) मैक्सिकन फीस्ट | चावल और बीन्स (Mexican Fiesta | Rice And Beans)

इस डिश को बनाने के लिए लाल राजमा, चावल और मैक्सिकन फ्लेवर की जरुरत है। आसान तरीके से इस डिश को बनाने के लिए चावल के साथ टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। उबले हुए लाल राजमा मैक्सिकन फ्लेवर लाने में मदद करते हैं। इसमें जीरा, नमक, अदरक, काली मिर्च और पापरिका डालें। इसको सालसा, पैन ग्रील कोटेज चीज़ और ग्रील चिकन ब्रेस्ट के साथ खा सकते हैं।

मैक्सिकन खाना भारतीय खाने जैसा होता है।

4) इटली का स्वाद | रिसोतो (Italian Touch | Risotto)

रिसेतो का परफेक्ट टैक्शर और फ्लेवर लाना थोड़ा मुश्किल होता है। बड़े- बड़े मास्टरशेफ से भी यह काम बहुत मुश्किल से होता है। रिसेतो एक इटली की चावल डिश है जिसको अरबोरिया चावल की मदद बनाई जाती है। यह छोटे और स्टारची चावल होते हैं इसलिए रिसेतो क्रीमी होता है। रिसेतो को किसी भी चिकन और वेजिटेबल ब्रोथ, मीट, सब्जियों, मशरूम से बना सकते हैं। इस डिश को बनाने के बाद तुरंत खाएं।

रोसेतो का टैक्शर परफेक्ट करना थोड़ा मुश्किल है।

5) ओरियंट का स्वाद | फ्राइड राइस (Taste Of The Orient | Fried Rice)

क्या चावल बचे हुए हैं? इनको फ्राइड राइस में बना सकते हैं। फ्राइड राइस आसानी से बना सकते हैं। पैन में तेल डालें, कटे हुए लहसुन, अदरक, प्याज, सब्जियां और अपनी पसंद का प्रोटीन। फ्राइड राइस में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद का कुछ भी डाल सकते हैं। जैसे कि कॉर्न, लहसुन, हर्ब, सब्जियां, चिकन, अंडे आदि।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mannika Mitra (@mannikalocallydelhi) on

क्या आपके पास चावल से बनने वाली डिश का आइडिया है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments