लॉकडाउन में कॉर्नफ्लेक्स से 5 क्विक स्नैक्स बनाएं (5 Quick Snacks You Can Make With Cornflakes)
dishes to make with cornflakes during lockdown

लॉकडाउन में कॉर्नफ्लेक्स से 5 क्विक स्नैक्स बनाएं (5 Quick Snacks You Can Make With Cornflakes)

लॉकडाउन में कॉर्नफ्लेक्स की मदद से 5 क्विक स्नैक्स बना सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आज रविवार है?

क्या आज बुधवार है?

क्या लंच टाइम हो गया है?

सच बात है कि, हमें नहीं पता है।

हमें बस यह पता है कि आजकल हर समय स्नैक्स टाइम होता है। आजकल अधिकतर लोगों को दिन का पता नहीं रहता है जिस कारण पूरे दिन स्नैक्स खाते रहते हैं। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर हमारे खान- पान पर भी पड़ है। और हम आपको आइडिया दे रहें हैं कि मूंगदाल, सूजी, छोले, राजमा आदि कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादा समय स्नैक्स खाने के कारण हमारा ब्रेकफास्ट कॉर्नफ्लेक्स किचन में रखा हुआ है। इसी कॉर्नफ्लेक्स की मदद से आप 5 तरह की डिश बना सकते हैं।

1) कॉर्नफ्लेक्स भेल (Cornflakes Bhel)

कॉर्नफ्लेक्स + पफ्ड चावल + सब्जियां = स्वादिष्ट खाना!

क्रंची कॉर्नफ्लेक्स से जल्दी से चाट बनाया जा सकता है। इसमें कटे हुए प्याज, खीरा, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालें। इसमें पफ्ड राइस और कॉर्नफ्लेक्स डालें। इसमें सेव और मूंगफली भी डाल सकते हैं। इसके ऊपर शहद, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डाल सकते हैं। कॉर्नफ्लेक्स तैयार है।

बेस्ट कॉर्नफ्लेक्स ब्रांड- मिश्री रिव्यू

कॉर्नफ्लेक्स और सब्जियों से भेल बनाएं।
फोटो उदाहरण के लिए

2) कुरकुरी पनीर टिक्की (Kurkuri Paneer Tikki)

कुरकुरी पनीर टिक्की में बहुत क्रंच होता है। इसके लिए पनीर को कसे लें। अब बारीक कटी हुई किशमिश, नमक और अजवाइन डालें। इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालें। इसमें उबला हुआ छोटा आलू डालें। अब इससे छोटी साइज की टिक्की बनाएं और ऊपर से तोड़े हुए कॉर्नफ्लेक्स डालें। अब इन्हें डीप फ्राई करें और ऊपर से चाट मसाला डालें। इसे लच्छा पराठा और हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।

नोट- अगर टिक्की का मिश्रण अगर सोफ्ट है तो ब्रेड डालें। ऐसा करने से टिक्की का मिश्रण सही हो जाएगा। अगर पनीर से बनी डिश की जानकारी लेनी है तो यहां से ले सकते हैं।

पसंदीदा पनीर और कॉर्नफ्लेक्स से बनाएं पनीर टिक्की।

3) कॉर्नफ्लेक्स पोटेटो फिंगर्स (Cornflakes Potato Fingers)

पोटेटो स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों को पसंद होते हैं। इनको बनाना बेहद आसान होता है। आलू उबाल लें और सभी आलू को मसल लें। इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, गाजर, ब्रोकली, शिमला मिर्च, कॉर्न और अपनी पसंद की सब्जियां डालें। अब मैदा में इनको डालें और कॉर्नफ्लेक्स में लपेट दें। अब इन्हें डीप फ्राई करें। इन पोटेटो स्नैक्स को कैचअप या मेयो के साथ खाएं।

कॉर्नफ्लेक्स पोटेटो फिंगर्स स्वादिष्ट बनते हैं।

4) चोको कॉर्नफ्लेक्स बाइट्स (Choco Cornflake Bites)

घर में डेजर्ट बनाने का आइडिया आपके मन में भी आया है जरुर ट्राई करें। कॉर्नफ्लेक्स के इस्तेमाल से घर की सुविधा से डेजर्ट बना सकते हैं। सबसे पहले चॉकलेट पिघलने दें, कोको पाउडर डालें और एक चम्मच बटर डालें। अब इस मिश्रण में कॉर्नफ्लेक्स डालें। अब इस मिश्रण को फ्रीजर में रख दें और कुछ घंटो पर आपका डेजर्ट तैयार है।

कॉर्नफ्लेक्स बाइट्स बच्चों को पसंद आएगा।

5) नो बेक चॉकलेट और चॉकलेट बार्स (No-Bake Chocolate And Cornflakes Bars)

घर में एनर्जी बार बनाते समय इसमें अपनी पसंद की सामग्री बना सकते हैं। इसमें बीज, नट्स, रोल्ड ओट्स आदि डाल सकते हैं। सभी को अच्छे से मिक्स करें और ट्रे में डाल दें। अब इनको आकार में काट लें और बटर पेपर में लपेट दें जिससे यह सूखेंगी नहीं। अब इनको कसरत करने से पहले या फिर बच्चों को खेलने के बाद खिलाएं।

कॉर्नफ्लेक्स से एनर्जी बार्स बनाएं।

क्या आपने दूध के अलावा कॉर्नफ्लेक्स किसी और चीज के साथ ट्राई किया है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments