टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Tata Sampann 6 Grain Khichdi Mix: #FirstImpressions)
tata sampan khichdi mix-mishry

टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स: #फर्स्टइंप्रेशन (Tata Sampann 6 Grain Khichdi Mix: #FirstImpressions)

टाटा सम्पन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स में अनाज, मसाले हैं और इसको बनाना बेहद आसान है। इसमें कोई प्रेजरवेटिव नहीं है, इसमें सिर्फ अनाज और सूखे मसाले का पाउच है।

किचड़ी को चावल और दाल से बनाया जाता है और यह सभी के लिए फेवरेट और सुविधाजनक खाना है। उम्र, समय और मौसम को ना देखते हुए किचड़ी को कभी- भी खा सकते हैं और इसके जैसी और कोई डिश नहीं हो सकती है। यह सेहतमंद होने के साथ- साथ बहुमुखी भी है जिसका मतलब है किचड़ी को कई तरीके से बनाया जा सकता है । हर घर में किचड़ी बनाने की अलग रेसिपी और तरीका होता है। कुछ लोग सब्जी डालते हैं वहीं कुछ लोग मसाले डालते हैं जैसे कि जीरा, हींग जिससे फ्लेवर उभर कर आता है। मल्टी- ग्रेन और बाजरे से बनी किचड़ी सेहतमंद और स्वादिष्ट हो सकती है। टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स कई अनाज जैसे कि रागी, बाजरा, ज्वार की अच्छाई लेकर आया है और इसकी रेसिपी खुद शेफ संजीव कपूर के द्वारा बनाई गई है। इस रेसिपी को बनाने की प्रेरणा गिनीज विश्व रिकॉर्ड की विजेता खिचड़ी जिसको शेफ संजीव कपूर ने 50 वालंटियर के साथ मिलकर नवंबर 2017 में बनाया था से ली गई है।

टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स (Tata Sampann 6 Grain Khichdi Mix) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इसमें चावल और मूंग छिल्का दाल का इस्तेमाल किया गया है।
  2. इसमें रागी, बाजरा, ज्वार जैसे अनाज की अच्छाई है।
  3. इसकी रेसिपी शेफ संजीव कपूर ने बनाई है।
  4. इसकी रेसिपी डायट्री फाइबर से भरपूर है।
  5. एक पैकेट चार लोगों के लिए काफी है।
  6. इस रेसिपी को बनाने की प्रेरणा गिनीज विश्व रिकॉर्ड की विजेता खिचड़ी जिसको शेफ संजीव कपूर ने 50 वालंटियर के साथ मिलकर नवंबर 2017 में बनाया था से ली गई है।

टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स, 200 ग्राम

यह 6 अलग- अलग अनाज और डायट्री फाइबर की खूबी से भरपूर है। टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स सबके लिए सुविधाजनक खाना है।

कीमत- 70/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स बनाने की विधि

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

पहला स्टेप

मिक्स को अच्छे से धो लें और छोटे अनाज को गिरने ना दें।

दूसरा स्टेप

कुकर में 1 चम्मच घी/ तेल गर्म करें और पाउच में दिया गया मसाला डाल दें।

तीसरा स्टेप

अब कुकर में मिक्स डाल दें और 1.1 से थोड़ा ज्यादा पानी डालें। कुकर बंद कर दें और धीमी गैस पर 5 सीटी आने तक पकने दें।

#फर्स्टइंप्रेशन टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स

सबसे पहले आपको बता दें कि टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स में आने वाले सभी मसाले और अनाज घर जैसे दिखते हैं जिनको आप घर में किचड़ी बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। पैकेट पर दी गई जानकारी बहुत अच्छे से काम करती है और आखिर में आपको खुशबूदार, घर की बनी किचड़ी मिलती है।

पैकेट पर दी गई जानकारी बहुत अच्छे से काम करती है और आखिर में आपको खुशबूदार, घर की बनी किचड़ी मिलती है।

किचड़ी के साथ अलग से मसाले का पाउच भी आता है। मसाले को मिक्स डाले से पहले हलका पकाना होता है। यह सूखा मसाला और किचड़ी में स्वाद लेकर आता है। हमने टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स को शद्ध घी में बनाया है जो और भी अच्छा स्वाद लेकर आता है।

सूखा मसाला और किचड़ी में स्वाद लेकर आता है।

किचड़ी 4- 5 सीटी में अच्छे से बन गई है और इसकी खुशबू से यह घर में बनी किचड़ी लग रही है। यह ज्यादा मसालेदार नहीं है इसलिए यह बच्चों के लिए तो बिल्कुल नहीं है जिनको अदरक के टुकड़े या फिर हींग की खुशबू अपने खाने में पसंद नहीं है।

तो टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स किसके लिए है? यह उन लोगों के लिए जो थके हुए दिन के बाद किचड़ी खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह जरुरी नहीं है कि किचड़ी बनाने के लिए सारे अनाज उपलब्ध हैं। यह भी हो सकता है कि आपको यह ना पता हो कि अलग- अलग अनाज जैसे कि रागी, ज्वार, बाजरा को कितनी मात्रा में इस्तेमाल करना है। इन सबको सही मात्रा में मिलाने की काम इसकी मदद से हो गया है।

इसमें कोई प्रेजरवेटिव नहीं है। इसके सूखे मसाला के पाउच में अदरक, सरसों के बीज, सूखे प्याज आदि मसाले हैं और इनमें से अदरक सबसे ताज़ा है।

अगर आपको घर की सिंपल किचड़ी खानी है तो आपको इसको ट्राए कर सकते हैं। और साथ ही एक कटोरी दही या फिर अचार के साथ भी टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स का स्वाद और अच्छा हो जाएगा।

टाटा संपन्न 6 ग्रेन किचड़ी मिक्स बनने के बाद।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments