बदबूदार हाथ, अब नहीं! सोलिमो गार्लिक क्रशर (Stinky Hands, No More! Check Out The Solimo Garlic Crusher)
Solimo Garlic Crusher Review

बदबूदार हाथ, अब नहीं! सोलिमो गार्लिक क्रशर (Stinky Hands, No More! Check Out The Solimo Garlic Crusher)

लहसुन छीलने के बाद हाथों में कई देर तक बदबू रह जाती है? लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

मिश्री रेटिंग

सुविधाजनक
3 / 5
3
उपयोगी
4 / 5
4
किफायती
4 / 5
4
3.67
GOOD!

Summary

सोलिमो गर्लिक क्रशर छोटा और सुविधाजनक किचन टूल है जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

लहसुन, जितनी अच्छी यह सामग्री लगती है उतनी ही देर तक इसकी बदबू हाथों पर रह जाती है। लहसुन छीलने और काटने के बाद कई बार हाथ धोने पर भी जल्दी से बदबू नहीं जाती है। इसके लिए क्या करें? क्या कोई हल है? यहां पर लहसुन कसने वाला अपना काम करता है। हमने सोलिमो गार्लिक क्रशर को करीब 2 हफ्तों के लिए इस्तेमाल किया है। रिव्यू करते समय हमने देखा है कि यह किचन टूल कितनी अच्छी तरह से काम करता है। क्या इसे खरीदना चाहिए? आइए इस रिव्यू से पता लगते हैं।

सोलिमो गार्लिक क्रशर से जुड़ी जरुरी बातें (Facts About The Solimo Garlic Crusher)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस टूल को इस्तेमाल करने के लिए बिजली की जरुरत नहीं है।
  • बीपीए फ्री प्लास्टिक के उपयोग से बनाया गया है।
  • इसमें 20 ब्लेड हैं।

#फर्स्टइंप्रेशन सोलिमो गार्लिक क्रशर

सोलिमो गार्लिक क्रशर की कीमत 200/- रुपए है। यह एक छोटा किचन टूल है जो आपकी हथेली में आ जाएगा और किचन में ज्यादा जगह भी नहीं लेगा। इस किचन टूल के ऊपर वाले हिस्से में 10 ब्लेड हैं और वैसे ही नीचे वाले हिस्से में भी 10 ब्लेड हैं। बीच में प्लास्टिक के सेक्शन से आप आसानी से देख सकते हैं कि लहसुन, नट्स या कोई और हर्ब किस तरह से क्रश हुए हैं।

The Solimo Garlic Crusher – Top
सोलिमो गार्लिक क्रशर – ब्लेड
इमेज क्रेडिट – mishry.com
The Solimo Garlic Crusher – Bottom
सोलिमो गार्लिक क्रशर
इमेज क्रेडिट – mishry.com

हमने कैसे ट्राई किया – हमने इस किचन टूल को कई चीजों को क्रश करने के लिए इस्तेमाल किया है जैसे कि लहसुन, अदरक, धनिया, बादाम।

हमने देखा कि लहसुन बहुत आसानी से क्रश हो गए थे लेकिन अदरक की गांठ को क्रश करने में थोड़ी ज्यादा मेहनत लगी थी। अगर आप अदरक के सारे टुकड़े एक साथ डाल रहे हैं तो शुरुआत में आपको थोड़ा ज़ोर लगाना पड़ेगा। लेकिन एक बार शुरु करने के बाद प्रोसेस स्मूद हो जाता है। ब्लेड उलटी तरफ घूमती है जिससे सर्कुलर मूवमेंट बनती है। जैसे ही सामग्री ब्लेड के बीच से गुजरती है वैसे ही सामग्री क्रश हो जाती है।

Solimo Garlic Crusher
सोलिमो गार्लिक क्रशर – रिव्यू के समय
इमेज क्रेडिट – mishry.com

सोलिमो गार्लिक क्रशर छोटा किचन टूल है जिसे आसानी से स्टोर किया जा सकता है। यह ऐसा किचन टूल नहीं है जो किचन में ज्यादा जगह लेता है।

सोलिमो गार्लिक क्रशर का एक और फायदा है। इसकी कीमत और साइज को देखते हुए इस टूल को सिर्फ लहसुन और अदरक कसने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हिंदुस्तानी खाने में अदरक और लहसुन उपयोग ज्यादा किया जाता है। अदरक और लहसुन जिस भी बर्तन के संपर्क में आते हैं उस बर्तन पर निशान छोड़ देते हैं। अगर आप उसी चाकू से सेब काटेंगे तो सेब में भी लहसुन या अदरक की महक आने लग जाती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सोलिमो गर्लिक क्रशर एक अच्छा ऑप्शन है।

हमें इसका छोटा साइज और इस्तेमाल करने में आसान वाली खासियत बेहद पसंद आई है। इस टूल को धोते समय ध्यान रखें क्योंकि इसकी ब्लेड काफी पैनी हैं।

solimo-garlic-crusher

सोलिमो गार्लिक क्रशर

यह छोटा, सुविधाजनक किचन टूल आपके हाथों से लहसुन की बदबू हटाने में और लहसुन कसने में मदद कर सकता है।

कीमत – 200/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से सोलिमो गार्लिक क्रशर को 3.85 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments