क्रीम बेल मिल्कशेक रिव्यू - 3 फ्लेवर (Cream Bell Milkshakes Review by Mishry – We Tried 3 Flavours)
cream-bell-milkshakes-review

क्रीम बेल मिल्कशेक रिव्यू – 3 फ्लेवर (Cream Bell Milkshakes Review by Mishry – We Tried 3 Flavours)

क्रीम बेल मिल्कशेक (Cream Bell Milkshakes) तीन फ्लेवर में आते हैं – कॉफी, मैंगो और चॉकलेट। और हमारा फेवरेट है…

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
स्थिरता
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

हमने क्रीम बेल मिल्कशेक (Cream Bell Milkshakes) के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं। सभी अपने फ्लेवर के अनुसार हैं और क्रीमीनेस से मुंह भर जाता है।

क्या आपको पता है क्रीम बेल मिल्कशेक की सीरीज़ भी है? नहीं? हम भी ऐसे ही हैरान हुई थे जब हमने इन्हें लोकल ग्रेसरी स्टोर पर पहली बार देखा था। अभी तक हमने सिर्फ क्रीम बेल की आइसक्रीम देखी थी, इसके अलावा कुछ नहीं। 

हमने क्रीम बेल मिल्कशेक के तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं – मैंगो, चॉकलेट और कॉफी। इनकी कीमत क्या है? क्या यह स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ आते हैं? क्या मिल्कशेक पतले हैं या गाढ़े? सभी जानकारी इस रिव्यू से पता लगा सकते हैं।

क्रीम बेल मिल्कशेक से जुड़ी जरूरी बातें

चाहे चिलचिलाती गर्मी हो या फिर दोपहर की भूख, चिल्ड मिल्कशेक पीने से मन को शांति मिल सकती है। हमने कई पैक्ड मिल्कशेक का रिव्यू किया है। जिनमें से कुछ लाजवाब थे वहीं कुछ ने हमें निराश किया था। क्रीम बेल मिल्कशेक कैसे हैं? यहां से आप क्रीम बेल मिल्कशेक से जुड़ी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

#1 उपलब्ध फ्लेवर

क्रीम बेल मिल्कशेक तीन फ्लेवर में आते हैं – 

  • बेल्जियम चोको
  • सच मुच मैंगो
  • लाटे कोल्ड कॉफी
क्रीम बेल मिल्कशेक फ्लेवर
क्रीम बेल मिल्कशेक फ्लेवर

2. उपलब्ध साइज

मिल्कशेक 200 एमएल की बोतल में उपलब्ध हैं।

3. कीमत

क्रीम बेल मिल्कशेक के सभी फ्लेवर की कीमत 30/- रुपए है।

4. पोषण की जानकारी

पैक्ड मिल्कशेक में कितनी कैलोरी है इस पर निर्भर करता है कि किस प्रकार के दूध का इस्तेमाल किया गया है और कितनी मात्रा में एडेड शुगर है।

क्रीम बेल मिल्कशेक बनाने के लिए टोन्ड मिल्क का इस्तेमाल किया गया है और 100 एमएल 88 किलो कैलोरी और 103 किलो कैलोरी के बीच है।

मैंगो और कॉफी मिल्कशेक में 110 एमजी कैल्शियम है वहीं चॉकलेट फ्लेवर में 104 एमजी कैल्शियम है।

क्रीम बेल मिल्कशेक रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

क्रीम बेल मिल्कशेक का रिव्यू करते समय हमने जरूरी बातों की विस्तार से चर्चा की है।

1. फ्लेवर

मिल्कशेक के ग्राहक ज्यादा हैं। खेलने के बाद छोटे बच्चों का पेट भरने के लिए और साथ ही जो लोग गैस से भरपूर ड्रिंक्स नज़रअंदाज करना चाहते हैं, उन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है। 

लेकिन क्या क्रीम बेल मिल्कशेक का स्वाद अच्छा है कि हमें इन्हें दोबारा खरीदना चाहेंगे या सिर्फ यह एक बार खरीदने के लिए हैं? क्या कॉफी, चॉकलेट और मैंगो का स्वाद प्राकृतिक लगता है?

2. रिफ्रेशिंग फैक्टर 

मिल्कशेक कितने ताज़ा हैं? क्या मिल्कशेक का स्वाद औद्योगिक और सिंथेटिक है या फ्लेवर प्राकृतिक महसूस होता है?

3. स्थिरता

मिल्कशेक की स्थिरता मिल्कशेक पीने के अनुभव में बदलाव ला सकती है। फ्लेवर मिल्क पतला हो सकता है लेकिन पानी की तरह नहीं होना चाहिए। क्या क्रीम बेल मिल्कशेक गाढ़ा है या पतला?

4. कीमत

क्रीम बेल मिल्कशेक की कीमत क्या है?

क्रीम बेल मिल्कशेक फ्लेवर रिव्यू

क्रीम बेल मिल्कशेक से जुड़ी विस्तार से जानकारी जैसे कि कीमत, वजन, कैलोरी और शेल्फ लाइफ नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

क्रीम बेल मिल्कशेक रिव्यू की जानकारी कुछ इस प्रकार है – 

 

क्रीम बेल मिल्कशेक फ्लेवर चॉकलेट मैंग कॉफी
कीमत 30/- रुपए 30/- रुपए 30/- रुपए
मात्रा 200 एमएल 200 एमएल 200 एमएल
शेल्फ लाइफ 180 दिन 180 दिन 180 दिन
कैलोरी 103 किलो कैलोरी 95 किलो कैलोरी 88 किलो कैलोरी
सामग्री टोन्ड मिल्क, पानी, शुगर, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (1.4%) डबल टोन्ड मिल्क, पानी, शुगर, मैंगो पल्प (6%), मिल्क सॉलिड। टोन्ड मिल्क, पानी, शुगर, मिल्क सॉलिड, कॉफी पाउडर (0.5%)

क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी मिल्कशेक

क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी रीसाइकिलेबल प्लास्टिक बोतल में आती है। बोतल खोलते ही हमें कॉफी की स्ट्रांग खुशबू मिली थी। बेवरेज का रंग हल्की कॉफी जैसा है।

आइए अब फ्लेवर और स्थिरता की बात करते हैं। लाटे कोल्ड कॉफी मिल्की कॉफी होती है। यह पानी की तरह नहीं होती है और फ्लेवर बहुत स्ट्रांग नहीं होता है। क्रीम बेल कोल्ड कॉफी की स्थिरता मीडियम है और पानी की तरह नहीं है। यह क्रीमी है और अधिकतर मिल्क प्रोडक्ट की तरह इसका सेवन करने पर क्रीमी फ्लेवर मिलता है। यह बहुत मीठी कोल्ड कॉफी है।

कॉफी ज्यादा स्ट्रांग नहीं है और जिन लोगों को कम मीठे वाली स्ट्रांग कॉफी पसंद है उन लोगों को यह ज्यादा पसंद नहीं आ सकती है।

क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी मिल्कशेक
क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी मिल्कशेक
क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी मिल्कशेक की स्थिरता गाढ़ी है
क्रीम बेल लाटे कोल्ड कॉफी मिल्कशेक की स्थिरता गाढ़ी है

विशेषताएं

  • बोतल खोलने के बाद प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 180 दिन है।
  • सामग्री – टोन्ड मिल्क, पानी, शुगर, मिल्क सॉलिड, कॉफी पाउडर (0.5%), पायसीकारी, स्टेबलाइजिंग एजेंट, एसिडिटी रेगुलेटर।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर (कॉफी) है।
  • बोतल खोलने के तुरंत बाद सेवन करें।
  • चिल्ड मिल्कशेक का सेवन करें।

अच्छी बातें

  • कोल्ड कॉफी की स्थिरता गाढ़ी है।
  • यह क्रीमी मिल्कशेक है।

बुरी बात

  • इसमें हल्का कॉफी फ्लेवर है। जिन लोगों को स्ट्रांग कॉफी शेक पसंद हैं उन लोगों को यह पसंद नहीं आ सकता है।

किसके लिए बेस्ट है?

क्या आपको मीठी कोल्ड कॉफी पसंद है? यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

क्रीम बेल बेल्जियम चोको मिल्कशेक

यह टोन्ड मिल्क और मिल्क सॉलिड से बना मिल्कशेक है। कॉफी फ्लेवर की तरह यह मीडियम गाढ़ा और बहुत क्रीमी मिल्कशेक है।

मिल्कशेक में हल्का डार्क चॉकलेट का फ्लेवर है। यह कोल्ड कॉफी फ्लेवर के मुकाबले कम मीठा है क्योंकि बेल्जियम चॉकलेट से हल्की मिठास कम होने में मदद मिलती है। लेकिन यह कहने के बावजूद यह फिर भी बहुत मीठा मिल्कशेक है।

क्रीम बेल बेल्जियम चोको मिल्कशेक
क्रीम बेल बेल्जियम चोको मिल्कशेक
क्रीम बेल बेल्जियम चोको मिल्कशेक रिव्यू
क्रीम बेल बेल्जियम चोको मिल्कशेक रिव्यू

खूबियां

  • इसकी कीमत और शेल्फ लाइफ ऊपर वाले फ्लेवर वाली ही है।
  • सामग्री – टोन्ड मिल्क, पानी, शुगर, मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड (1.4%), पायसीकारी, स्टेबलाइज़र एजेंट, एसिडिटी रेगुलेटर।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक कलर और एडेड फ्लेवर (बेल्जियम चॉकलेट) है।

अच्छी बातें

  • यह गाढ़ा, क्रीमी और स्वादिष्ट मिल्कशेक है।
  • हमें हल्का डार्क चॉकलेट का फ्लेवर अच्छा लगा है जिससे हल्की मिठास काटने में मदद मिली है।

किसके लिए बेस्ट है?

जिन लोगों को डार्क चॉकलेट फ्लेवर मिल्कशेक पसंद है उन लोगों को यह पसंद आ सकता है।

क्रीम बेल सच मुच मैंगो मिल्कशेक

क्रीम बेल मिल्कशेक का मैंगो फ्लेवर बनाने के लिए डबल- टोन्ड मिल्क का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसके बावजूद यह कम क्रीमी नहीं लगता है और न ही स्थिरता अलग है।

आम की खुशबू और फ्लेवर बहुत ताज़ा है। ऐसा लग रहा था जैसे हम पिघली हुई मैंगो आइसक्रीम बोतल से पी रहे थे। यह स्वादिष्ट और ताज़ा मैंगो मिल्कशेक है।

क्रीम बेल सच मुच मैंगो मिल्कशेक
क्रीम बेल सच मुच मैंगो मिल्कशेक
क्रीम बेल सच मुच मैंगो मिल्कशेक क्रीमी है
क्रीम बेल सच मुच मैंगो मिल्कशेक क्रीमी है

विशेषताएं

  • वजन, कीमत, शेल्फ लाइफ ऊपर वाले फ्लेवर वाली ही हैं।
  • सामग्री – डबल टोन्ड मिल्क, शुगर, मैंगो पल्प (6%), मिल्क सॉलिड, पायसीकारी एजेंट, स्टेबलाइजर एजेंट, एसिडिटी रेगुलेटर।
  • इसमें प्रमाणित प्राकृतिक रंग और एडेड फ्लेवर (आम) है।

अच्छी बातें

  • इसमें ताज़े आम की खुशबू और फ्लेवर है।
  • इसमें प्राकृतिक आम की मिठास है।

किसके लिए बेस्ट है?

आम पसंद है? मैंगो मिल्कशेक से आपको क्रीमी और ताज़ा आम का फ्लेवर मिलेगा!

FAQs

1. क्या क्रीम बेल शेक शाकाहारी हैं? (Are Cream Bell shakes vegetarian?)

हां। क्रीम बेल मिल्कशेक 100% शाकाहारी हैं।

2. क्या क्रीम बेल शेक में प्रेज़रवेटिव हैं? (Do Cream Bell shakes contain any preservatives?)

नहीं। क्रीम बेल मिल्कशेक में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

3. क्रीम बेल मिल्कशेक कहां से खरीद सकते हैं? (Where can I buy Cream Bell milkshakes?)

क्रीम बेल मिल्कशेक लोकल ग्रोसरी स्टोर पर उपलब्ध हैं। हमें यह ऑनलाइन नहीं मिले थे।

4. क्रीम बेल मिल्कशेक कैसे पैक किए गए हैं? (How are Cream Bell Milkshakes packaged?)

क्रीम बेल मिल्कशेक प्लास्टिक बोतल में आते हैं। यह प्लास्टिक बोतल पुनर्चक्रण (recyclable) है। पैक पर पुनर्चक्रण (recyclable) की कीमत पर दी गई है (15/किलो ग्राम)।

5. क्रीम बेल मिल्कशेक का कौन-सा फ्लेवर जरूर ट्राई करना चाहिए? (Which is a must-try flavor in Cream Bell milkshake?)

हालांकि तीनों गाढ़े और क्रीमी हैं, हमें चोको और सच मुच मिल्कशेक में डार्क चॉकलेट और ताज़ा मैंगो फ्लेवर अच्छा लगा है।

आखिर में

फुल बॉयल्ड, गाढ़े और क्रीमी मिल्कशेक! कार्बोनेटेड ड्रिंक्स की जगह क्रीम बेल मिल्कशेक बच्चों और बड़ों को पसंद आ सकते हैं। यह ट्रैवल करते समय सुविधाजनक ऑप्शन है।

आपका फेवरेट मिल्कशेक फ्लेवर कौन- सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments