कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स रिव्यू - मिश्री
cadbury-oreo-milkshake-mix-review

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स रिव्यू – मिश्री

इस बार हमने कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स (Cadbury Oreo Milkshake Mix) का रिव्यू किया है। इस रिव्यू से जानें कि हमें क्या पसंद आया और क्या पसंद नहीं आया।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
स्थिरता
3 / 5
3
3.5
GOOD!

Summary

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स (Cadbury Oreo Milkshake Mix) बनाना आसानी है और यह स्वादिष्ट भी है। हमें यह और भी ज्यादा पसंद आता है अगर इसकी मिठास थोड़ी कम होती और ओरियो बिस्किट का क्रंच बरकरार रहता।

जब भी बात चॉकलेट की आती है तो कैडबरी पॉपुलर पसंद है। कैडबरी की चॉकलेट मार्केट में बेहद पॉपुलर है, इसके साथ ही कोको पाउडर और हॉट चॉकलेट मिक्स भी उपलब्ध है। हाल ही में कैडबरी मिल्कशेक मिक्स की नई रेंज के साथ आया है।

टीम मिश्री ने इस प्रोडक्ट का रिव्यू किया है। हमारे रिव्यू की मदद से आप जान सकते हैं कि मिल्कशेक मिक्स कितना फ्लेवर से भरपूर है। क्या इससे प्लेन दूध की स्थिरता पर असर पड़ता है? क्या यह बहुत ज्यादा मीठा है? इसे कितनी जल्दी बनाया जा सकता है? क्या यह अच्छे से मिक्स हो जाता है? ओरियो का स्वाद कितना अच्छा है? 

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स रिव्यू से आप सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं।

यहां से आप कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। पैकेजिंग से लेकर शेल्फ लाइफ तक, इस रिव्यू की मदद से आप प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से खरीदने का फैसला ले सकते हैं।

1. पैकेजिंग

हमारे रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने 200 ग्राम कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स कार्टून ऑर्डर किया। यह नीले रंग के आकर्षित पैक में आता है। बॉक्स के अंदर सफेद रंग के पाउच पैक में मिल्कशेक मिक्स आता है और यह पैक रीसीलेबल नहीं है।

2. स्वाद

किसी भी मिल्कशेक को बनाने के लिए दूध, आइसक्रीम और फ्लेवर पदार्थ जैसे कि ताज़ा फल, नट्स और मसालों को मुख्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मिल्कशेक की मिठास, मिल्कशेक को बना या बिगाढ़ सकती है।

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स में मिठास का लेवल ज्यादा है। यह बुरी बात नहीं है क्योंकि इनकी टारगेट ग्राहक बच्चे हैं।

हमने यह भी नोटिस किया कि मिल्कशेक मिक्स में ओरियो बिस्किट का क्रंच गुम था।

3. फ्लेवर

फ्लेवर की बात करें तो, कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स ने हमारा दिल जीत लिया है। मिल्कशेक मिक्स में वनीला और चॉकलेट की जोड़ी हमें बेहद पसंद आई है। इसका फ्लेवर ओरियो बिस्किट जैसा है। ओरियो मिल्कशेक मिक्स में पारंपरिक ओरियो बिस्किट का फ्लेवर मौजूद है।

4. खुशबू और देखने में

हमने दो स्टेज पर खुशबू की जांच की है – सूखा पाउडर और मिल्कशेक बनाने के बाद। जैसे ही हमने पैक खोला वैसे ही हमारा रिव्यू लैब कैडबरी चॉकलेट की स्ट्रांग खुशबू से भर गया था। मिल्कशेक बनाने के बाद, ओरियो बिस्किट की खुशबू ज्यादा आ रही थी।

देखने में, ओरियो कुकीज़ के टुकड़े अच्छे से दिखाई नहीं दे रहे थे। हालांकि जब हमने मिल्कशेक पाउडर हाथ में लिया जब हम ओरियो कुकीज़ के टुकड़े महसूस कर पा रहे थे। मिल्कशेक मिक्स पाउडर का रंग ग्रे-भूरा था।

5. स्थिरता

सामग्री लिस्ट में गाढ़ा करने वाले पदार्थ (466,414) के बारे में दिया गया है। थिकनर 466 जिसे सेल्युलोज गम के रूप में भी जाना जाता है, आमतौर पर खाद्य उत्पादों में एक मोटी और मलाईदार स्थिरता देने के लिए उपयोग किया जाता है। दूसरी ओर, बबूल गोंद (acacia gum) के रूप में लोकप्रिय थिकनेस 414 एक स्टेबलाइजर और थिकनेस दोनों के रूप में काम करता है।

मिल्कशेक मिक्स का रिव्यू करते समय स्थिरता अहम फैक्टर है। 

6. आफ्टर टेस्ट

इस मिल्कशेक मिक्स में औद्योगिक आफ्टर टेस्ट नहीं है।

7. कीमत

200 ग्राम कार्टून कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स की कीमत 175/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने है।

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स रिव्यू

जरूरी बातें कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स
कीमत 175/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम 
मुख्य सामग्री चीनी, बिस्किट (20%), मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड, नमक
शेल्फ लाइफ 9 महीने 
कैलोरी 396 किलो कैलोरी (100 ग्राम)
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - पैकेजिंग
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - पैकेजिंग

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स का रिव्यू करने के लिए हमने 200 ग्राम बॉक्स ऑर्डर किया जिसकी कीमत 175/- रुपए है। ओरियो मिल्कशेक बनाने के लिए पैक के पीछे जानकारी दी गई है।

मिल्कशेक बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फोलो किया है। पैक खोलते ही हमें कैडबरी चॉकलेट की स्ट्रांग खुशबू मिली। हमने 400 एमएल चिल्ड अमूल स्किम्ड मिल्क और 6 चम्मच मिल्कशेक मिक्स लिया।

मिल्कशेक मिक्स को दूध में अच्छे से मिक्स होने के लिए 10 से 30 सेकंड लगे थे। हमने लगातार मिक्स किया। मिक्स करने के बाद, मिल्कशेक का रंग मिट्टी जैसा भूरा था जो पैक पर दी गई तस्वीर से बिल्कुल अलग था।

मिल्कशेक में सिग्नेचर ओरियो क्रंच की कमी लग रही थी। हालांकि हमें वनीला और चॉकलेट का फ्लेवर अच्छा लगा है लेकिन हमें लगा कि इसमें मिठास ज्यादा है।

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - सामग्री
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - सामग्री
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स पाउडर के रूप में आता है
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स पाउडर के रूप में आता है
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - रिव्यू प्रोसेस
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स - रिव्यू प्रोसेस
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स की स्थिरता गाढ़ी है
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स की स्थिरता गाढ़ी है

विशेषताएं

  • कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स के 200 ग्राम कार्टून की कीमत 175/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
  • ओरियो मिल्कशेक बनाने की जानकारी पैक पर दी गई है।
  • मिल्कशेक पाउडर कार्टून के अंदर सफेद रंग के पाउच में आता है जिसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
  • पैक खोलने के बाद, सामग्री एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें जिससे ताज़ापन बरकरार रहे।

पसंद

  • मिल्कशेक मिक्स की गाढ़ी स्थिरता है।
  • हमें वनीला और चॉकलेट का स्वाद अच्छा लगा है।
  • इसमें ओरियो बिस्किट का पारंपरिक स्वाद है।

नापसंद

  • मिल्कशेक की मिठास थोड़ी ज्यादा है जो हर किसी को पसंद नहीं आएगी।
  • मिल्कशेक में ओरियो क्रंच की कमी है।

किसके लिए बेस्ट है

छोटे बच्चों के बीच मिल्कशेक पॉपुलर होते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं तो उन्हें कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स पसंद आने वाला है। इसे आप ब्रेकफास्ट या शाम को खेलने के बाद स्नैक के तौर पर दे सकते हैं।

यह उन लोगों के लिए है जिन्हें ज्यादा मीठा मिल्कशेक पसंद है। अगर आप आसानी से बनने वाला मिल्क-बेस्ड बेवरेज पसंद है तो आप यह मिल्कशेक ट्राई कर सकते हैं।

FAQs

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. मिल्कशेक की एक सर्विंग से कितनी कैलोरी मिलती है? (How many calories are consumed in each serving of the milkshake? )

एक सर्विंग 25 ग्राम की होती है जो 3 चम्मच के लगभग है जिससे 99 किलो कैलोरी मिलती है।

2. इस प्रोडक्ट की निर्माण की तारीख क्या है? (What is the manufacturing date of this milkshake?)

इस प्रोडक्ट की निर्माण की तारीख 26.06.2021 है।

3. क्या यह मिल्कशेक सेहतमंद है? (Is this milkshake healthy to consume?)

इस मिल्कशेक में मैदा और चीनी जैसी सामग्री है। इसलिए पैक्ड मिल्कशेक मिक्स का सेवन नियमित रूप से ही करें।

4. क्या इस मिल्कशेक का सेवन 5 साल से कम उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं? (Can this milkshake be given to children under 5 years of age?)

मिल्कशेक मिक्स में ऐसी सामग्री है जिसका सेवन 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों को नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों को ताज़ा फलों के साथ घर में बना ताज़ा मिल्कशेक ही देना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बच्चों के विशेषज्ञ से सलाह लें।

5. पैक खोलने के बाद मिल्कशेक मिक्स कैसे स्टोर करें? (How to store the milkshake after unpacking?)

मिल्कशेक मिक्स का पैक खोलने के बाद एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें जिससे ताज़ापन बरकरार रहे और पाउडर खराब ना हो जाए।

आखिर में

कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स दूध में मिलाने के बाद
कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स दूध में मिलाने के बाद

हमारे कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स में पता चला है कि यह जल्दी से बन जाता है, दूध गाढ़ा कर देता है और ओरियो बिस्किट का स्वाद भी है। हालांकि हमें यह और भी अच्छा लगता है अगर इसकी मिठास थोड़ी कम होती और ओरियो का क्रंच ज्यादा होता।

क्या आपने इससे पहले कैडबरी ओरियो मिल्कशेक मिक्स ट्राई किया है? हमें कमेंट में अपना अनुभव जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

5 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments