सोलफुल बेक्ड देसी म्यूसली: #फर्स्टइंप्रेशन (Soulfull’s Baked Desi Muesli: #FirstImpressions)
Soulfull muesli

सोलफुल बेक्ड देसी म्यूसली: #फर्स्टइंप्रेशन (Soulfull’s Baked Desi Muesli: #FirstImpressions)

सोलफुल देशी मसाला म्यूसली में आपको जड़ी बूटी और मसाले मिलेंगे जिसको दही या फिर अकेले भी खाया जा सकता है। लेकिन क्या यह काम करती है?

सोलफुल देशी म्यूसली मल्टीग्रेन से बनी हुई है जिसको फ्राइड नहीं बेक्ड किया गया है। इसमें जड़ी बूटी और मसालो का फ्लेवर है जिसको कभी भी और कहीं भी खाया जा सकता है। इसको दही या फिर अकेले भी खाया जा सकता है। इसमें हाई फाइबर है और प्रेजरवेटिव नहीं हैं। यह ब्रांड ब्रेकफास्ट फूड के लिए जानी जाती है और अब यह ब्रांड देशी म्यूसली लेकर आई है। इसके मेकर इसको दही के साथ खाने की सलाह देते हैं।

सोलफुल बेक्ड देसी म्यूसली से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इसमें हाई फाइबर है।
  2. इसमें भारतीय पारंपरिक जड़ी बूटी और बाजरा है।
  3. इसमें पारंपरिक फ्लेवर हैं।
  4. 30 ग्राम में लगभग 134 किलो कैलोरी है।
  5. इसमें प्रिजरवेटिव नही हैं।
  6. यह बेक्ड है, फ्राइड नहीं।

सोलफुल बेक्ड म्यूसली, मसाला, 400 ग्राम

म्यूसली में पारंपरिक फ्लेवर हैं जिस कारण यह सबसे अलग है। साथ ही इसको अकेले भी खाया जा सकता है।

सोलफुल बेक्ड देसी म्यूसली बनाने की रेसिपी

  1. कटोरी में 30 ग्राम म्यूसली लें।
  2. उतनी चम्मच दही डालें जैसा आपको स्वाद चाहिए।
  3. फाइबर से भरपूर म्यूसली स्वाद लें।

फर्स्टइंप्रेशन सोलफुल बेक्ड देसी म्यूसली

म्यूसली को सुबह दही के साथ खाना कोई नई बात नहीं है। दुनिया भर के लोग म्यूसली को गाढ़ी और मीठी दही के साथ खाना पसंद करते हैं, नमकीन नहीं। लेकिन यह नमकीन म्यूसली अच्छी है। इसका क्रिस्पी और नमकीन स्वाद अच्छा लगता है। यह आपको चिल्लड दही के साथ और भी अच्छी लगेगी।

इस पर चाट की रेसिपी भी दी हुई है, जिसको हमने बानकर टेस्ट किया और हमें पंसद आया। इसके लिए आपको म्यूसली में कटे हुए प्याज, टमाटर और धनिया डालना है। जिसके बाद आपका स्वादिष्ट चाट तैयार है। हालांकि यह चाट नहीं, देशी म्यूसली है।

हम इसको नएपन और स्वाद के लिए शाबाशी देते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments