योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली-#फर्स्टइंप्रेशन (Yoga Bar’s Turmeric + Ginger Muesli: #FirstImpression)
yoga bar-mishry

योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली-#फर्स्टइंप्रेशन (Yoga Bar’s Turmeric + Ginger Muesli: #FirstImpression)

योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली को हमने टेस्ट किया है और यह रिव्यू तैयार किया है। हमारे फर्स्टइंप्रेशन का रिजल्ट जानने के लिए आपको यह आर्टिकल पढ़ना होगा।

विदेशों की तरह अब भारत में भी ब्रेकफास्ट फूड का चलन शुरु हो गया है। मार्किट में कई सारी ब्रांड हैं जो सेहत के प्रति सर्तक लोगों के लिए ब्रेकफास्ट फूड बनाती है। इसमें सबसे ज्यादा पॉपुलर म्यूसली हो रही है क्योंकि इसमें कम शुगर होती है और यह बनाने में भी आसान होती है । ब्रेकफास्ट फूड ने मार्किट में अपनी खुद की पहचान बना ली है। इसी कैटेगरी में योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली है जो आकर्षित पैकिंग में आती है। इसमें टर्मरिक और जिंजर का फ्लेवर काफी अलग है जो बहुत कम ब्रेकफास्ट फूड में पाया जाता है। Yoga Bar Turmeric + Ginger Muesli से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली से जुड़ी जरुरी बातें

  1. योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली में क्विनोआ, ओट्स और ब्राउन राइस होता है।
  2. इसमें ज़ीरो शुगर होता है। लेकिन इसमें थोड़ी मात्रा में खजूर का रस, शहद और गुड़ होता है।
  3. म्यूसली में अलग अलग बीजो का उपयोग किया गया है जैसे कि तरबूज के बीज, कद्दू के बीज और सन बीज।
  4. 50 ग्राम में आपको 200 केलोरी मिलेगी। और पूरे डब्बे को आप 8 बार तक खा सकते हैं।
  5. म्यूसली अपने आप में एक रेज़िबल पाउच में आती है, जो इसे इस्तेमाल करने के लिए आसान बनाती है।
  6. हल्दी के साथ साथ इसमें कई और सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि राइस ब्रैन तेल, हिमालयन गुलाबी नमक, कैंडिड आंवला और अदरक।
  7. योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली की सेल्फ लाइफ 6 महीने की होती है।
  8. यह साबूत अनाज से बनी है जिस कारण इसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा है।
yoga bar-mishry
योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली

#फर्स्टइंप्रेशन योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली

हल्दी के कारण इस म्यूसली का रंग सबसे अलग है। पहली बार में यह आपको चिवड़े की तरह लगेगा लेकिन जैसे ही आप इसको दूध में डालेंगे आपको पता चल जाएगा कि यह चिवड़ा नहीं है।

हमने योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली को पैकिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार तैयार किया। हमने म्यूसली को आधा कप स्किम्ड दूध (जिसमें मलाई नहीं होती) में डाला। खाने से पहले आपको लग रहा होगा कि आपको हल्दी और अदरक का अजीब का स्वाद आएगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। क्योंकि इसको ऐसे तैयार किया गया है कि आपको हल्दी और अदरक का पोषण मिलेगा लेकिन आपको हल्दी और अदरक का स्वाद नहीं आएगा।

योगा बार टर्मरिक + जिंजर म्यूसली से आप सुबह के नाश्ते में हल्दी और अदरक के फायदे ले सकते हैं। इसमें आपको खजूर का रस, शहद और गुड़ का स्वाद ज्यादा नहीं आएगा। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने सुबह के नाश्ते में कम कैलोरी खाना चाहते हैं। पैकिंग पर लिखा है कि इसमें डले फल आपको एक अलग स्वाद देंगे।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments