भारत में सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर खरीदने के लिए गाइड - मिश्री (Apr 2024)
भारत में बेस्ट फ्रिज

भारत में सर्वश्रेष्ठ रेफ्रिजरेटर खरीदने के लिए गाइड (Apr 2024)

क्या आप नया फ्रिज खरीदना चाहते हैं? बेस्ट फ्रिज खरीदने में दिक्कत आ रही है? इस आर्टिकल की मदद से आप हर तरह के फ्रिज, खूबियां और फ्रिज खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आप सस्ता, सुंदर और टिकाऊ फ्रिज खरीदना चाहते हैं?

क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे पूर्वज बिना फ्रिज के खाने का सामान कैसे रखते थे? क्या बिना फ्रिज के दूध खट्टा नहीं होता था? बचे हुए खाने का क्या करते थे? अगर आप नया फ्रिज खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आएं हैं। आजकल बिना फ्रिज के किचन के बारे में सोचने में भी अजीब लगता है। आधुनिक तकनीक के कारण हर साइज, बजट फ्रेंडली, छोटे-बड़े परिवार के लिए, अलग- अलग खूबियों के साथ फ्रिज आसानी से मार्केट में उपलब्ध हैं।

फ्रिज खरीदने के लिए जरूरत और बजट के बारे में पता होना है और बिना समय व्यर्थ किए आप फ्रिज खरीद सकते हैं। फ्रिज में क्या चाहिए की जानकारी होने के बाद आपके लिए फ्रिज खरीदना बेहद आसान हो जाता है। फ्रिज खरीदने का फैसला बहुत ध्यान से लेना चाहिए क्योंकि यह बार- बार नहीं खरीदा जा सकता है। फ्रिज खरीदने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें।

फ्रिज खरीदने के लिए जरूरी बातें

फ्रिज खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए जिससे जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. ब्रांड 

भारत में फ्रिज की सबसे अच्छी ब्रांड कौन-सी है? इस सवाल का जवाब आपकी जरूरत और आपके बजट पर निर्भर करता है। अधिकतर ब्रांड के फ्रिज में अच्छी क्वालिटी का कंप्रेसर, आकर्षित डिजाइन, खूबियां, किफायती कीमत होती है। भारत में सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल, गोदरेज और हायर कुछ जानी-मानी ब्रांड हैं। इन सभी ब्रांड की खरीदने के बाद की सर्विस अच्छी है जो फ्रिज खरीदते समय बहुत ध्यान देने वाली बात होती है।

2. जगह 

फ्रिज खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपके पास जगह कितनी है। क्या आपके पास डबल-डोर फ्रिज जितनी जगह है? क्या आपकी किचन में फ्रेंच डोर फ्रिज आसानी से आ जाएगा? घर में फ्रिज कहां रखा जाएगा- किचन या लिविंग रूम। फ्रिज का बेस्ट मॉडल खरीदने से पहले इन सभी सवालों के जवाब आपके पास होने जरूरी हैं।

3. स्टार रेटिंग 

घर में सिर्फ फ्रिज ही ऐसा अप्लायंस है जो हमेशा ऑन रहता है। जब कुछ दिनों के लिए बाहर जाते हैं तब कभी- कभी फ्रिज बंद कर देते हैं। इसलिए ऐसी ब्रांड को चुनना बेहद जरूरी है जो कुशल तरीके से बिजली का इस्तेमाल करे।

4. परिवार का साइज 

फ्रिज खरीदने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या यह फ्रिज आपके परिवार के सदस्यों के लिए सही है। कॉलेज के बच्चों के लिए या 1-3 परिवार के लोगों के लिए सिंगल डोर फ्रिज सही है। अगर कुछ समय बाद आपके परिवार में सदस्य बढ़ने वाले हैं डबल डोर फ्रिज ले सकते हैं।

क्या आपको पता है?

मिस्र, चीन और भारतीय लोग पहले कुछ ऐसे इंसान हैं जो बर्फ की मदद से खाना संभालकर रखते थे।

भारत में फ्रिज के प्रकार 

1. सिंगल डोर फ्रिज | छोटे परिवार के लिए बेस्ट 

सिंगल डोर फ्रिज वो होते हैं जिनमें फ्रिजर अलग नहीं होता है। फ्रिज खोलने पर फ्रिज और फ्रीजर दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छा है जो फ्रोजन फूड और मीट नहीं रखते हैं। सिंगल डोर फ्रिज एक या दो लोगों के लिए परफेक्ट है।

(Picture for reference: Amazon)

2. डबल डोर फ्रिज | 3-4 परिवार वालों के लिए बेस्ट 

डबल डोर फ्रिज में फ्रीजर अलग होता है। भारत में इस तरह के फ्रिज आमतौर पर खरीदे जाते हैं। यह तकनीक दो तरीके से उपलब्ध है- एक में फ्रीजर ऊपर होता है और दूसरे में फ्रीजर नीचे होता है।

2.1 टॉप फ्रीजर | बार- बार इस्तेमाल करने के लिए 

भारत में सबसे ज्यादा डबल डोर फ्रिज खरीदे जाते हैं जिनमें फ्रीजर ऊपर होता है। जिनमें फ्रीजर नीचे होता है उनके मुकाबले ऊपर फ्रीजर वाले फ्रिज बिजली बचाते हैं। छोटे परिवार के लिए डबल डोर फ्रिज परफेक्ट होते हैं।

(Picture for reference: Amazon)

2.2 बोटम फ्रीजर | सब्जियां लेने के लिए बार-बार झुकना पड़ता है 

इस फ्रिज के नाम से ही पता चल गया है कि फ्रीजर नीचे है। फ्रिज में नीचे फ्रीजर होने के कारण फ्रिज से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की जरुरत नहीं है। फ्रिज खोलते ही बिना झुके और आसानी से सब्जियां और फल निकाल सकते हैं। अगर फ्रीजर रोजाना इस्तेमाल नहीं होता है तो यह फ्रिज आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। लेकिन आपको बता दें कि यह फ्रिज बिजली ज्यादा नहीं बचाते हैं।

(Picture for reference: Amazon)

3. ट्रिपल डोर फ्रिज | बिजली नहीं बचाते हैं 

ट्रिपल डोर फ्रिज डबल डोर फ्रिज के मुकाबले ज्यादा लंबे और चौड़े होते हैं। इसमें फ्रीजर सबसे ऊपर होता है, सामान रखने की जगह बीच में होती है और ताज़ा फल- सब्जियां सबसे नीचे रख सकते हैं। भारत में इस तरह का फ्रिज लोग कम ही खरीदते हैं क्योंकि यह बिजली कम बचाता है।

(Picture for reference: Amazon)

4. साइड बाय साइड | महंगे लेकिन आकर्षित 

भारत के मॉडर्न घर में डबल साइड फ्रिज काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि यह किचन को सुंदर बना देते हैं। इनमें सामान रखने की जगह ज्यादा होती है। साइड बाय साइड फ्रिज डबल डोर फ्रिज के मुकाबले ज्यादा महंगे आते हैं। इसके अलावा कई फ्रिज में बर्फ/पानी डिस्पेंसर भी होता है। इस खूबी का इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में हमेशा पानी होना चाहिए।

Picture for reference: Amazon

5. फ्रेंच डोर फ्रिज | मॉडर्न, प्रीमियम खूबियां 

जैसे- जैसे लाइफ स्टाइल मॉडर्न होती जा रही है वैसे- वैसे अप्लायंस भी मॉडर्न होते जा रहे हैं। फ्रेंस डोर फ्रिज कई डिजाइन में आते हैं। इनकी कीमत ज्यादा होती है लेकिन यह बिजली बचाते हैं। यह फ्रिज कई फैंसी खूबियों के साथ भी आते हैं जैसे कि वाइन रैक, स्क्रीन और स्पीकर। जी हां, स्पीकर।

(Picture for reference: Amazon)

6. मिनी फ्रिज | छोटे 

कमरे में रखने के लिए मिनी फ्रिज सबसे बेस्ट होते हैं। साथ ही यह छोटे ऑफिस के लिए भी अच्छे होते हैं। इस तरह के फ्रिज आपको होटल में मिलेंगे। इनमें बहुत छोटा फ्रीजर और आइस ट्रे होती है। अगर आप ऐसा फ्रिज ढूंढ रहे हैं जिसमें बेवरेज, चॉकलेट, पानी रखना चाहते हैं तो मिनी फ्रिज आपके लिए बेस्ट है।

(Picture for reference: Amazon)

भारत में बेस्ट फ्रिज 2022 

अगर आपने यह फैसला कर लिया है कि आपको किस तरह का फ्रिज चाहिए तो अब बात करते हैं कि भारत में कौन- से बेस्ट फ्रिज ऑनलाइन उपलब्ध हैं। हमने बेस्ट सिंगल, डबल, साइड बाय साइड और मिनी फ्रिज की लिस्ट बनाई है जो भारत में ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अपने बजट के अनुसार आप अपनी पसंद बना सकते हैं।

भारत में सर्वश्रेष्ठ सिंगल डोर फ्रिज 2022

1. व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज

व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज 190 लीटर क्षमता के साथ आता है जो छोटे परिवार के लिए परफेक्ट है। मॉडल नंबर- डब्लूडीई 205 सीएलएस ब्लू- ई है।

व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज
व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 190 लीटर
  • बी स्टार रेटिंग – 3
  • रेसिप्रोकेटिंग कंप्रेसर
  • मैनुअल डीफ्रॉस्ट
  • 2 तार वाली शेल्फ
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल
  • बिजली ना होने पर 9 घंटे तक ठंडा रहता है।
  • साइड में दो शेल्फ
  • सब्जियां रखने के लिए बड़ी जगह है।
  • डोर लॉक

2. हायर सिंगल डोर फ्रिज – 170 लीटर

हायर डायरेक्ट कूल सिंगल डोर फ्रिज को 3 स्टार रेटिंग मिली है और साथ ही इसमें डायमंड एज फ्रीजिंग तकनीक भी है। मॉडल नंबर- एचआरडी- 1703 एसआर-आर/एचआरडी-1703एसआर-ई है।

हायर सिंगल फ्रिज
हायर सिंगल फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 170 लीटर
  • 3 स्टार
  • मैनुअल डीफ्रॉस्ट
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल
  • तार वाली शेल्फ
  • स्टेबलाइजर की जरुरत नहीं है।
  • एंटी-फंगल गैसकेट
  • डोर लॉक

3. गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज

गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज की क्षमता 190 लीटर है और इसकी रेटिंग 5 स्टार है। मॉडल नंबर- आरडीई प्रो 205 टीडीआई 5.2 पीआरएल विन है।

गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज
गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 190 लीटर
  • बी स्टार रेटिंग – 5
  • मजबूत गिलास शेल्फ
  • मैनुअल डीफ्रॉस्ट
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल
  • डोर लॉक

गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज की खूबियां 
गोदरेज सिंगल डोर फ्रिज की खूबियां

4. हायर सिंगल डोर फ्रिज- 195 लीटर

इस फ्रिज की स्टार रेटिंग 5 स्टार है और यह फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छा है जो अकेले रहते हैं। मॉडल नंबर- एचआरडी 1955सीएसएस-ई है।

हायर सिंगल डोर फ्रिज
हायर सिंगल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • बी रेटिंग – 5
  • क्षमता – 195 लीटर
  • स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है।
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • मैनुअल डीफ्रॉस्ट
  • पर्यावरण अनुकूल गैस
  • एंटी-फंगल गैसकेट
  • डोर लॉक

हायर सिंगल डोर फ्रिज- 195 लीटर की खूबियां 
हायर सिंगल डोर फ्रिज- 195 लीटर की खूबियां

5. सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज

सिंगल डोर फ्रिज में सैमसंग भारत में मिलने वाली सबसे अच्छी ब्रांड है। इसकी क्षमता 198 लीटर है। मॉडल नंबर- आरआर21टी2एच2डब्लूसीयू/एचएल है।

सैमसंग सिंगल डोर
सैमसंग सिंगल डोर

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 198 लीटर
  • बी रेटिंग 5 स्टार
  • मैनुअल डीफ्रॉस्ट
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है।
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • डोर लॉक

सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज की खूबियां
सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज की खूबियां

बेस्ट सिंगल डोर फ्रिज – तुलना टेबल 

ब्रांड क्षमता स्टार रेटिंग कंप्रेसर डोर लॉक गारंटी तकनीक
व्हर्लपूल सिंगल डोर 190 लीटर 3 रेसिप्रोकेटिंग कंप्रेसर हां प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल डायरेक्ट कूल
हायर सिंगल डोर 170 लीटर 3 नहीं बताया गया है हां प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल डायरेक्ट कूल
गोदरेज सिंगल डोर 190 लीटर 5 इन्वर्टरकंप्रेसर हां प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल डायरेक्ट कूल
हायर सिंगल डोर 195 लीटर 5 नहीं बताया गया है हां प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल डायरेक्ट कूल
सैमसंग सिंगल डोर 198 लीटर 5 डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर हां प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 5 साल डायरेक्ट कूल

भारत में बेस्ट डबल डोर फ्रिज 2022 

डबल डोर फ्रिज से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सैमसंग डबल डोर फ्रिज

सैमसंग डबल डोर फ्रिज में फ्रीजर टॉप पर है और 2-3 सदस्य वाले परिवार के लिए पर परपेक्ट है। मॉडल नंबर- आरटी28एम3424एस8/एचएल है।

सैमसंग डबल डोर फ्रिज
सैमसंग डबल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 253 लीटर
  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • बी रेटिंग 4 स्टार
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • स्टेबलाइजर की जरुरत नहीं है।
  • आइस मेकर और शेल्फ बाहर निकाल सकते हैं।

2. हायर डबल डोर फ्रिज- बोटम फ्रीजर

हायर डबल डोर फ्रिज बेस्ट डबल डोर फ्रिज है जिसमें बोटम फ्रीजर है। फ्रिज इस्तेमाल करते समय आपको बार-बार झुकने की जरुरत नहीं है। मॉडल नंबर- एचआरबी-3404बीएस-आर एचआरबी-3404बीएस-ई है। हायर डबल डोर फ्रिज में 1 घंटे की आइसिंग तकनीक है। इसकी मदद से फ्रीजर का तापमान 60 मिनट में -5 डिग्री तक आ जाता है।

हायर डबल डोर फ्रिज
हायर डबल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • फ्रीजर नीचे है।
  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • क्षमता – 320 लीट
  • बी रेटिंग 3 स्टार
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • स्टेबलाइजर की जरुरत नहीं है।

3. एलजी डबल डोर फ्रिज

एलजी डबल डोर फ्रिज की इन्वर्टर के साथ 3 स्टार रेटिंग है। मॉडल नंबर- जीएल-1292आरपीजीएल.एपीजीजीइबीएन है। एलजी डबल डोर फ्रिज में सामान रखने की जगह बड़ी है। इसमें आप चार बोतल 2 लीटर की रख सकते हैं।

एलजी डबल डोर फ्रिज
एलजी डबल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • ऑटो फॉस्ट
  • फ्रिज की क्षमता – 260 लीटर
  • बी स्टार 3 रेटिंग
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • डोर लॉक
एलजी डबल डोर फ्रिज

4. गोदरेज डबल डोर फ्रिज स्कारलेट ड्रेमिन

इस फ्रिज की क्षमता 236 लीटर है और साथ ही इसकी शेल्फ मजबूत गिलास से बनाई गई है। मॉडल नंबर- आरएफ जीएफ 2362पीटीएच है। गोदरेज डबल डोर का फ्रीजर बहुत बड़ा है। इसका रंग ब्राइट है और डिजाइन आकर्षक है।

गोदरेज डबल डोर फ्रिज
गोदरेज डबल डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • क्षमता – 236 लीट
  • बी रेटिंग 5 स्टार
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • डोर लॉक
  • एंटी-बैक्टीकियल गैसकेट

गोदरेज डबल डोर फ्रिज स्कारलेट ड्रेमिन
गोदरेज डबल डोर फ्रिज स्कारलेट ड्रेमिन

बेस्ट डबल डोर फ्रिज – तुलना टेबल 

ब्रांड क्षमता स्टार रेटिंग गारंटी
सैमसंग डबल डोर फ्रिज 253 लीटर 4 प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
हायर डबल डोर फ्रिज 320 लीटर 3 प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
एलडी डबल डोर फ्रिज 260 लीटर 3 प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
गोदरेज डबल डोर फ्रिज 236 लीटर 2 प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल

भारत में बेस्ट साइड बाय साइड फ्रिज 2022 

1. हायर साइड बाय साइड फ्रिज

बड़े परिवार के लिए हायर फ्रिज अच्छी पसंद है। मॉडल नंबर- एचआरएफ- 619केएस है। हायर साइड बाय साइड फ्रिज में होलीडे एंड स्मार्ट खूबी है। अगर आप छुट्टियां मना रहे हैं तब भी फ्रिज सामान्य तापमान बनाए रखता है।

हायर साइड बाए साइड फ्रिज
हायर साइड बाए साइड फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • क्षमता – 565 लीटर
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • स्टार रेटिंग नहीं है।

2. एलजी साइड बाय साइड फ्रिज

एलजी साइड बाय साइड फ्रिज में डीफ्रॉस्ट अपने आप हो जाता है। मॉडल नंबर- जीसी- बी247एसएलयूवी.एपीजीक्यूइबीएन है। एलजी साइड बाय साइड फ्रिज को आप मोबाइल एप से कंट्रोल कर सकते हैं।

एलजी साइड बाए साइड फ्रिज
एलजी साइड बाए साइड फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • इन्वर्टर लाइनर कंप्रेसर
  • क्षमता – 687 लीटर
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • स्टार रेटिंग नहीं है।
  • ऑटो फ्रॉस्ट
एलजी साइड बाय साइड फ्रिज प्लैटिनम सिल्वर 
एलजी साइड बाय साइड फ्रिज प्लैटिनम सिल्वर

3. सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज

इसकी क्षमता 700 रुपए है। यह फ्रिज बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है। मॉडल नंबर- आरएस72आर5001एम9टीएल है। सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज में बदबू हटाने वाला फिल्टर है। इसके साथ ही फ्रिज में खाने की असली खुशबू बरकरार रहती है।

सैमसंग साइड बाए साइड फ्रिज
सैमसंग साइड बाए साइड फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • क्षमता – 700 लीटर
  • इन्वर्टर कंप्रेसर
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • बदबू हटाने वाला फिल्टर है।

4. एलजी साइड बाय साइड इंस्टा वियू डोर-इन-डोर फ्रिज

यह फ्रिज देखने में बहुत आकर्षक है। इसकी क्षमता 668 लीटर है और इसकी कीमत बाकी सभी फ्रिज के मुकाबले ज्यादा है। मॉडल नंबर- जीसीएक्स247सीएसएवी.एएनएलक्यूइबीएन है। एलजी फ्रिज में नोक-नोक खूबी है जिसमें दो बार खट-खट करने पर फ्रिज का लाइट अपने आप ऑन हो जाती है। इससे बार-बार फ्रिज खोलने की जरुरत नहीं है।

एलजी साइड बाए साइड डोर फ्रिज
एलजी साइड बाए साइड डोर फ्रिज

प्रोडक्ट की जानकारी:

  • ऑटो फ्रॉस्ट
  • क्षमता – 668 लीटर
  • गारंटी: प्रोडक्ट – 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल
  • मजबूत शेल्फ गिलास
  • स्टार रेटिंग नहीं है।
  • इसमें वाइन रैक है।
एलजी साइड बाय साइड इंस्टा वियू डोर-इन-डोर फ्रिज- नोबल स्टील 
एलजी साइड बाय साइड इंस्टा वियू डोर-इन-डोर फ्रिज- नोबल स्टील

भारत में बेस्ट साइड बाए साइड डोर फ्रिज 2022

ब्रांड क्षमता गारंटी तकनीक
हायर साइड बाय साइड फ्रिज 565 लीटर प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल फ्रॉस्ट फ्री
एलजी साइड बाय साइड फ्रिज 687 लीटर प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल फ्रॉस्ट फ्री
सैमसंग साइड बाय साइड फ्रिज 700 लीटर प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल फ्रॉस्ट फ्री
एलजी साइड बाय साइड फ्रिज 668 लीटर प्रोडक्ट 1 साल, कंप्रेसर – 10 साल फ्रॉस्ट फ्री

फ्रिज खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें 

घर के लिए फ्रिज खरीदना कोई छोटा और आसान काम नहीं है। यह कोई ऐसा सामान नहीं है जिसे आप चुटकी में देखते ही खरीद सकते हैं। फ्रिज खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां से आप ऐसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनके बारे में फ्रिज खरीदते समय जानना जरूरी है।

सलाह- अगर आपके घर में बच्चें हैं तो ऐसा फ्रिज खरीदें जिसमें चाइल्ड लॉक है

1. फ्रिज की कीमत कितनी है?

क्या आपने फ्रिज खरीदने का बजट सोच लिया है? अगर हां, तो बहुत अच्छी बात है क्योंकि फ्रिज खरीदने से पहले बजट तय होना बहुत जरूरी है। सिंगल डोर फ्रिज लगभग 10,000/- रुपए से शुरू होते हैं और 18,000/- रुपए तक जा सकते हैं और इनकी कीमत ब्रांड और फ्रिज की खूबियों पर निर्भर करती है। डबल डोर फ्रिज की कीमत लगभग 20,000/- रुपए से 30,000/- तक हो सकती है। वहीं साइड बाय साइड फ्रिज 45,000/- रुपए से शुरू होकर 3 लाख रुपए तक खरीदे जा सकते हैं।

2. परिवार के साइज के अनुसार फ्रिज की क्या क्षमता होनी चाहिए? 

परिवार के सदस्यों के अनुसार फ्रिज खरीदने का फैसला लेना बेहद अहम है। हर एक भारतीय के घर में फ्रिज का इस्तेमाल बोतल रखने के अलावा कई सारी चीजें रखने के लिए किया जाता है जैस कि ताज़ा सब्जियां, फल, आटा, दही, दूध और बचा हुआ खाना।

फ्रिज की क्षमता लीटर में होती है। फ्रिज का साइज और इसकी क्षमता परिवार में कितने लोग हैं पर निर्भर करती है। सिंगल डोर फ्रिज परिवार में 2-3 लोगों के लिए अच्छा है। 2-3 लोगों के लिए डबल डोर फ्रिज बड़ा है। बड़े परिवार के लिए ज्यादा क्षमता वाला फ्रिज सही रहता है।

फ्रिज का प्रकार क्षमता (लीटर में) परिवार का साइज
सिंगल डोर फ्रिज 150-220 1-2 सदस्य
डबल डोर फ्रिज 250-350 2-4 सदस्य
ट्रीपल डोर फ्रिज 240-350 2-4 सदस्य
साइड बाय साइड/ फ्रेंज डोर फ्रिज 500-800 5-8 सदस्य

3. किस प्रकार का फ्रिज आपके लिए बेस्ट है?

सबसे पहले अपनी जरूरत का पता लगाएं। जरूरत का पता लगाने के बाद सिंगल और डबल डोर फ्रिज में से फैसला करें। और फ्रीजर कहां होना चाहिए? साइड बाय साइड फ्रिज/ फ्रेंस फ्रिज? फ्रिज खरीदने से पहले इसकी क्षमता के बारे में जरूर जान लें।

4. फ्रिज की फिटिंग और आयाम 

अपने घर के लिए फ्रिज फाइनल करने से पहले इन सवालों के जवाब जरूर दें। जो फ्रिज लेने का फैसला आपने किया है क्या वो आपके घर के साइज के अनुसार सही है? फ्रिज खरीदने से पहले घर में मौजूद जगह माप लें। ऐसा करने से फ्रिज किस साइज का लेने है से जुड़ी जवाब मिल जाएगा।

5. फ्रिज में किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल होता है- डायरेक्ट कूल या फ्रॉस्ट- फ्री?

डायरेक्ट कूल और फ्रॉस्ट फ्री जैसे शब्द आपने दुकान में सुने होंगे। लेकिन क्या आपने कभी इनका असल मतलब जानने की कोशिश की है? आज आप इनका मतलब यहां से जान सकते हैं।

फ्रिज में डायरेक्ट तकनीक और फ्रॉस्ट फ्री तकनीक होती है। आपको बता दें कि फ्रॉस्ट फ्री तकनीक में फ्रीजर में बर्फ नहीं जमती है। इस तकनीक की मदद से पूरे फ्रिज में ठंडी हवा सामान्य रूप से रहती है जिससे फ्रीजर में बर्फ नहीं जमती है। डायरेक्ट कूल तकनीक में खुद से समय- समय पर डीफ्रॉस्ट करना पड़ता है। फ्रिज खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें।

6. फ्रिज में बी स्टार रेटिंग क्या होती है? 

बिजली का बिल रातों की नींद उड़ा सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमने बिजली बचाने वाला फ्रिज ही खरीदें। अकसर फ्रिज पर बी रेटिंग (ऊर्जा दक्षता ब्यूरो) होती है। सभी फ्रिज को 5 स्टार में से रेटिंग दी होती है। जितने ज्यादा स्टार होंगे उतनी बिजली की बचत होगी।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर फ्रिज की रेटिंग ज्यादा है तो इसकी खूबियां भी अच्छी है। फ्रिज खरीदने से पहले इसकी खूबियां और ब्रांड वैल्यू भी देख लें।

7. क्या फ्रिज में स्टेबलाइजर जरूरत है? 

आमतौर पर घर में फ्रिज और ए.सी के साथ स्टेबलाइजर लगाया जाता है जिससे बार- बार बिजली जाने पर किसी तरह का नुकसान ना हो जाए। लेकिन आजकल के फ्रिज में अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि इनमें स्टेबलाइजर पहले से अंदर होता है। लेकिन कुछ फ्रिज में अभी भी स्टेबलाइजर की जरूरत पड़ती है। इसलिए इस बात का भी खास ध्यान रखें।

8. फ्रिज में किस तरह के कंप्रेसर का इस्तेमाल किया जाता है? 

जब भी हम अप्लायंस से जुड़ा कोई बड़ा शब्द सुनते हैं तो समझ नहीं आता है। फ्रिज की जान कंप्रेसर में बसती है। फ्रिज का पूरा कूलिंग प्रोसेस कंप्रेसर पर निर्भर करता है। एनर्जी और कूलिंग की क्षमता इस पर निर्भर करती है कि किस तरह का कंप्रेसर इस्तेमाल किया जा रहा है। फ्रिज खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फ्रिज में किस प्रकार का कंप्रेसर है- इन्वर्टर कंप्रेसर या सामान्य कंप्रेसर।

सामान्य कंप्रेसर में निर्धारित तापमान पर पहुंचने के बाद अंदर से फ्रिज अपने आप बंद हो जाता है। अगर फ्रिज का लोड बढ़ जाता है या फिर फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोला जाता है तब फ्रिज का कंप्रेसर निर्धारित तापमान पर पहुंचने के लिए शुरू से शुरू होता है। जो आवाज फ्रिज में से आती है वो कंप्रेसर के शुरू होने से आती है।

इन्वर्टर तकनीक का कंप्रेसर धीरे-धीरे शुरू होता है। जब फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ जाता है तब फैन की स्पीड भी बढ़ जाती है। जब फ्रिज निर्धारित तापमान पर पहुंच जाता है तब फैन की स्पीड धीरे हो जाती है और फ्रिज का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इन्वर्टर कंप्रेसर के खूबियां कुछ इस प्रकार हैं-

  • बिजली कम लेता है।
  • आवाज कम करता है।
  • सामान्य कंप्रेसर के मुकाबले कम टूट-फूट होती है।
कंप्रेसर का प्रकार आवाज़ का लेवल टूट-फूट बाकी की जानकारी
रेसिप्रोकेटिंग कंप्रेसर हाई कम संभालने में आसान
सामान्य कंप्रेसर सामान्य सामान्य निर्धारित तापमान पर पहुंचने के बाद कंप्रेसर बंद हो जाता है
इन्वर्टर तकनीक वाला कंप्रेसर कम कम बिजली कम लेता है। सामान्य कंप्रेसर की तरह खुद बंद नहीं होता है।

9. आफ्टर सर्विस कैसी है? क्या कोई गारंटी है? 

किसी भी ब्रांड का फ्रिज खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि क्या वो ब्रांड आफ्टर सर्विस देती है। कौन-सी ब्रांड बेस्ट गारंटी देती है। फ्रिज खरीदते समय यह सवाल परेशान जरूर कर सकते हैं लेकिन यह आगे के लिए अच्छा है।

10. शेल्फ का मैटेरियल क्या है? 

कुछ फ्रिज में तार वाली शेल्फ का इस्तेमाल किया जाता है वहीं कुछ फ्रिज की शेल्फ मजबूत गिलास से बनी होती है। अधिकतर फ्रिज की शेल्फ निकालकर साफ किया जा सकता है। फ्रिज में ऐसी शेल्फ देखें जो फिसलती नहीं है।

11. क्या फ्रिज में काफी जगह है? 

फ्रिज खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि फ्रिज की कितनी शेल्फ है। क्या फ्रिज के दरवाजे पर बोतल रखने की काफी जगह है? क्या फ्रिज में आसानी से बर्तन रखे जा सकते हैं? फल- सब्जी रखने वाली जगह कितनी बड़ी है? इन सभी सवालों के जवाब देने के बाद आप अपने घर के लिए नया फ्रिज खरीदने के लिए तैयार है।

फ्रिज साफ करने के टिप्स 

टी.वी पर दिखाए जाने वाले फ्रिज की तरह क्या आप अपना फ्रिज भी चाहते हैं? आपका फ्रिज भी ऐसा दिख सकते है अगर आप कुछ नीचे दिए गए टिप्स को फोलो करेंगे।

  • अपने फ्रिज को हर हफ्ते खाली करें। अगर यह आपकी आदत बन जाएगी तो फ्रिज में से कई सारे खाने की महक नहीं आएगी।
  • कटी हुई खाने की चीजें जैसे कि कटे हुए प्याज, टमाटर, पत्ता गोभी आदि को हमेशा एयर टाइट डिब्बे में रखें।
  • हरी सब्जियों को अच्छे से पेपर में लपेट कर रखें जिससे हरी सब्जियां ताज़ा रहें।
  • अगर आपके फ्रिज की शेल्फ आसानी से और जल्दी गंदी हो जाती हैं तो एंटी-स्लिप मैट ले आएं। इसको फ्रिज में बिछा दें और अगर कुछ गिरता है तो मैट को निकाले और साफ कर दें।
  • फ्रिज साफ और महक से दूर रखने का तरीका- कप में सिरका डालें और इसमें 2 बूंद नींबू के तेल या फिर और खुशबूदार तेल डालें। फ्रिज की सफाई इस मिश्रण से करें जिससे बदबू चली जाए।
  • अगर आपके पास फ्रिज साफ करने का ज्यादा समय नहीं है तो आधा कटा हुआ नींबू और 2-3 लौंग फ्रिज के अंदर रख दें। ऐसा करने से फ्रिज से मजबूत गंध जाने में मदद मिलेगी।

FAQs

फ्रिज से जुड़ी दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह आपके परिवार पर निर्भर करता है। अगर परिवार में 4 से ज्यादा सदस्य हैं तो डबल डोर फ्रिज परफेक्ट है। और अगर आप अकेले रहते हैं या फिर दो लोग हैं तो सिंगल डोर फ्रिज आपके लिए परफेक्ट है।

पहले के समय में सामान्य कंप्रेसर का इस्तेमाल किया जाता था। सामान्य कंप्रेसर अपने आप बंद हो जाता है जब फ्रिज का तापमान निर्धारित तापमान पर पहुंच जाता है। आपने देखा होगा कि जब यह दोबारा शुरू होता है तो आवाज आती है। वहीं दूसरी तरफ इन्वर्टर कंप्रेसर अपने आप बंद नहीं होता है और इसकी आवाज़ भी बहुत कम होती है। यह कम बिजली लेता है और टूट-फूट भी कम होती है।

औसत पर देखा जाए तो अच्छी ब्रांड का फ्रिज 10-15 साल तक चलता है। और यह इसकी क्वालिटी और टूट-फूट पर भी निर्भर करता है।

आमतौर पर 12-15 साल बाद फ्रिज बदल लेना चाहिए क्योंकि पुराना फ्रिज ज्यादा बिजली खर्च करने लग जाता है।

फ्रिज खरीदने से पहले बी स्टार रेटिंग जरूर देख लें। जितनी ज्यादा रेटिंग होगी उतनी ज्यादा बिजली बचेगी। 5 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज से बिजली का बिल कम आता है। लेकिन ज्यादा स्वार का मतलब हमेशा अच्छी क्वालिटी नहीं होता है। फ्रिज खरीदने से पहले ब्रांड वैल्यू, क्वालिटी और बाकी खूबियां जरूर देख लें।

सारांश

फ्रिज की कई सारी ब्रांड होने के कारण खरीदने में दिकक्त आ सकती है। कुछ की रेटिंग ज्यादा होती है लेकिन क्षमता नहीं होती है, वहीं कुछ आकर्षक होते हैं लेकिन खूबियां नहीं होती हैं। हर घर में फ्रिज एक अहम प्रोडक्ट है जिसको खरीदना मुश्किल हो सकता है।

फ्रिज खरीदने से पहले इन सभी बातों का खास ध्यान रखें और फिर फ्रिज खरीदने का फैसला लें। आपका कौन-सा फ्रिज खरीदने वाले हैं? क्या फ्रिज से जुड़े हुए आपके और सावल भी हैं?

हमारे टॉप पिक कुछ इस प्रकार हैं: व्हर्लपूल सिंगल डोर फ्रिज, सैमसंग डबल डोर फ्रिज, हायर साइड बाए साइड फ्रिज।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments