भारत में बेस्ट मैनुअल फ्रूट जूसर ब्रांड - 5 टेस्टेड डिजाइन
best-manual-fruit-juicer-brands-in-india

भारत में बेस्ट मैनुअल फ्रूट जूसर ब्रांड – 5 टेस्टेड डिजाइन

बेस्ट डिजाइन, अच्छा रिजल्ट और कम मेहनत के साथ उपयोग किए जाने वाला बेस्ट मैनुअल जूसर है…

मौसमी, संतरा और किन्नू का जूस पीने का असली मज़ा गर्मियों में ही लिया जा सकता है। और इसके लिए हैंडी मैनुअल जूसर से ज्यादा सुविधाजनक क्या हो सकता है।

हमने भारत में उपलब्ध पांच विभिन्न प्रकार के मैनुअल जूसर रिव्यू में शामिल किए हैं। रिव्यू के समय हमने डिजाइन, रिजल्ट और खट्टे फलों से जूस निकालने की मेहनत पर ध्यान दिया है। एक दर्जन से ज्यादा संतरे का जूस निकालने के बाद हमने किचन मार्ट जूसर (टॉप पिक – स्टेनलेस स्टील) को भारत में बेस्ट मैनुअल फ्रूट जूसर ब्रांड चुना है। प्लास्टिक मैनुअल जूसर में सर्वदेशी मैनुअल जूसर हमारा टॉप पिक है। हमारे दोनों विजेता ने कम मेहनत और बेहतर रिजल्ट के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

नीचे दी गई टेबल से आप ब्रांड, कीमत, मटेरियल, रेटिंग और इन प्रोडक्ट को खरीदने का लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

प्रकार किचन मार्ट

टॉप पिक (स्टेनलेस स्टील)

सर्वदेशी

टॉप पिक (प्लास्टिक)

एटकॉम नोहंट शैमून
कीमत 500/- रुपए 187/- रुपए 99/- रुपए 399/- रुपए 549/- रुपए
मटेरियल स्टेनलेस स्टील प्लास्टिक प्लास्टिक स्टेनलेस स्टील एल्यूमीनियम
मिश्री रेटिंग 4 4 3.3 2.8 2.5
खरीदें खरीदें खरीदें खरीदें खरीदें खरीदें

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम क्या ढूंढ रहे हैं? हम भारत में बेस्ट मैनुअल जूसर ब्रांड की तलाश में हैं जिसका डिजाइन कुशल हो और जिससे कम मेहनत के साथ अच्छा रिजल्ट मिले।

1. रिजल्ट/ उपज

यहां उपज का मतलब है कि जितनी मात्रा में फल है उसमें से कितनी मात्रा में जूस निकाला जा सकता है। हमने हर जूसर से 1.5 संतरे का जूस निकाला है। हर एक फल का वजन एक था। जिस जूसर से सबसे कम फल बर्बाद हो और सबसे ज्यादा जूस निकले, वो एक कदम आगे रहेगा।

2. मेहनत + इस्तेमाल करने में आासन

हमने इन बातों का ध्यान रखा है-

  • एक जैसी मात्रा में संतरे से जूस निकालने में कितनी मेहनत लगी थी।
  • क्या जूस निकालने का प्रोसेस स्मूथ था?

3. डिजाइन

  • मटेरियल- जूसर का मटेरियल क्या है? यहां पर जूसर की फिनिंश पर भी ध्यान दिया गया था।
  • पकड़- क्या जूसर का हैंडल और जूसर पकड़ना आरामदायक है? क्या जूसर की पकड़ सुरक्षित है या फिसलती है?
  • सतह- जब जूसर का इस्तेमाल करते हैं तो क्या सतह बहुत ज्यादा हिलती है या एक जगह रहती है?
  • जूस- जूस कैसे इकट्ठा किया जाता है? क्या जूसर के साथ कंटेनर आता है? क्या कंटेनर में नोक है?
  • बीज और संतरे का गुद्दा कहां इकट्ठा होता है- किस तरह से जूस में से बीज अलग होते हैं? संतरे का गुद्दा कहां इकट्ठा होता है?
  • क्या जूसर साफ करने में आसान है? क्या कोने साफ करने आसान हैं?

अन्य जरूरी फैक्टर जैसे कि टिकाऊ, कीमत और वारंटी पर भी ध्यान दिया गया था।

बेस्ट मैनुअल जूसर - रिव्यू प्रोसेस
बेस्ट मैनुअल जूसर - रिव्यू प्रोसेस

बेस्ट मैनुअल फ्रूट जूसर ब्रांड – रिव्यू

बेस्ट जूसर रिव्यू के लिए हमने दो सेशन के लिए दो दर्जन संतरे का इस्तेमाल किया है। हमारा मानना है कि विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए टूल का इस्तेमाल बार- बार करना जरूरी हो जाता है। नीचे से आप सभी जूसर की जानकारी विस्तार रूप से प्राप्त कर सकते हैं।

1. किचन मार्ट स्टेनलेस स्टील हैंड जूसर स्क्वीजर – मिश्री टॉप पिक (स्टेनलेस स्टील)

मिश्री का अनुभव- यह डिजाइन हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि इससे सबसे ज्यादा मात्रा में जूस निकला था। हमें 1 ½  संतरे से 75 एमएल जूस मिला था। इसे इस्तेमाल करना आसान और कम मेहनत वाला काम था। इसकी सतह टिकाऊ थी और जूसर इस्तेमाल करते समय हिलता नहीं है। इसकी स्टेनलेस स्टील क्वालिटी और फिनिशिंग अच्छी है।

जूसर में छेद छोटे हैं जिससे बीज और संतरे का गुद्दा कंटेनर में से नहीं जाते हैं। यह पल्प फ्री जूस है। हालांकि हमें लगता है संतरे का गुद्दा बर्बाद हो जाता है इसलिए आप पल्प प्रेस कर जूस निकाल सकते हैं जिससे बीज में कंटेनर में नहीं जाते हैं। ढक्कन हटाया जा सकता है जिससे जूस आसानी से गिलास में डाल सकते हैं।

किचन मार्ट जूसर - डिजाइन
किचन मार्ट जूसर - डिजाइन
किचन मार्ट जूसर - इस्तेमाल करते समय
किचन मार्ट जूसर - इस्तेमाल करते समय
किचन मार्ट जूसर - रिजल्ट
किचन मार्ट जूसर - रिजल्ट

कैसे काम करता है- गुंबद के आकार वाले जूसर पर कटे हुए खट्टे फल रखें और धीरे- धीरे एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इसके बाद कंटेनर में जूस इकट्ठा होना शुरू हो जाता है।

प्रोडक्ट की जानकारी- इसकी कीमत 500/- रुपए है। यह स्टेनलेस स्टील जूसर है जिसका वजन 75 ग्राम है। इसका आयाम 5 इंच है और गुंबद आकार 3 इंच से कम होगा और कंटेनर की लंबाई 1.5 इंच है।

डिजाइन-4/5
रिजल्ट/उपज-4/5
मेहनत-4/5
  • यह स्मूथ तरीके से काम करता है।
  • जूस निकालना आसान है।
  • यह छोटा टूल है जिससे यह किचन में कम जगह लेता है।
  • जूस बर्बाद नहीं होता है। ज्यादा रिजल्ट मिलता है।
  • कंटेनर में बीज या पल्प नहीं जाता है।
  • हमें स्टेनलेस स्टील क्वालिटी और फिनिंश पसंद आई है।
  • टिकाऊ सतह।
  • इसे साफ करना आसान है।
  • जूसर हल्का है।

क्या आपको स्टेनलेस स्टील जूसर चाहिए जिससे कम मेहनत के साथ जूस निकले?

जवाब यहां है।

2. सर्वदेशी 2 इन वन हैंड प्रेस मैनुअल फ्रूट जूसर – मिश्री टॉप पिक (प्लास्टिक)

मिश्री का अनुभव- यह डिजाइन हमारा टॉप पिक इसलिए बना है क्योंकि इसका रिजल्ट/ उपज लाजवाब था। इसे इस्तेमाल करना स्मूथ और कम मेहनत वाला काम है। इसकी सतह टिकाऊ है और जूस निकालते समय जूसर हिलता नहीं है। हमें यह पसंद आया कि बीकर में पर मार्किंग है। बीकर पर नोक भी है जिससे जूस आसानी से गिलास में डाल सकते हैं। बीकर का हैंडल बेहद महत्वपूर्ण है।

इसमें बुरी बात यह है कि इस जूसर का इस्तेमाल सिर्फ छोटे/ मीडियम साइज वाले संतरे के लिए किया जा सकता है।

सर्वदेशी जूसर - डिजाइन
सर्वदेशी जूसर - डिजाइन
सर्वदेशी जूसर - काम करते समय
सर्वदेशी जूसर - काम करते समय
सर्वदेशी जूसर - रिजल्ट
सर्वदेशी जूसर - रिजल्ट

कैसे काम करता है- आपको जूसर जोड़ना होगा। सफेद ढक्कन गुंबद जैसे आकार वाले प्रेसर के ऊपर लगाएं। कैविटी के अंदर संतरा रखा जाता है और फिर गुंबद जैसे आकार वाले प्रेसर को सर्कुलर मोशन में घुमाया जाता है जिससे गिलास में जूस इकट्ठा होता है।

प्रोडक्ट की जानकारी- नीले- सफेद/ पारदर्शी प्लास्टिक जूसर की कीमत 187/- रुपए है। इसका वजन 136 ग्राम है और क्षमता 350 एमएल है। जूसर की लंबाई 6 इंच है और आयाम 4 इंच है।

डिजाइन-4/5
रिजल्ट/उपज-4/5
मेहनत-4/5
  • यह स्मूथ तरीके से काम करता है।
  • जूस निकालना आसान है।
  • यह छोटा टूल है जिससे यह किचन में कम जगह लेता है।
  • जूस बर्बाद नहीं होता है। ज्यादा रिजल्ट मिलता है।
  • कंटेनर में बीज या पल्प नहीं जाता है।
  • हमें स्टेनलेस स्टील क्वालिटी और फिनिंश पसंद आई है।
  • टिकाऊ सतह।
  • इसे साफ करना आसान है।
  • जूसर हल्का है।

क्या आपको स्टेनलेस स्टील जूसर चाहिए जिससे कम मेहनत के साथ जूस निकले?

जवाब यहां है।

3. एटकॉम हैंड प्रेस प्लास्टिक मैनुअल जूसर स्क्वीजर

प्रोडक्ट की जानकारी- इसकी कीमत 99/- रुपए है, इस प्लास्टिक जूसर का वजन 75 ग्राम है और इसके साथ कंटेनर आता है जिसमें जूस इकट्ठा होता है।

कैसे काम करता है- आधे कटे हुए फल गुंबद पर रखें और घुमाएं। जूस कंटेनर में इकट्ठा हो जाएगा।

एटकॉम जूसर डिजाइन
एटकॉम जूसर डिजाइन
एटकॉम जूसर - इस्तेमाल करते समय
एटकॉम जूसर - इस्तेमाल करते समय
एटकॉम जूसर - रिजल्ट
एटकॉम जूसर - रिजल्ट

मिश्री का अनुभव- हमें उपज/ रिजल्ट, जूसर के काम करने के तरीके और मेहनत से कोई दिक्कत नहीं थी। जूसर के छेद छोटे हैं जिससे बीज या पल्प कंटेनर के अंदर नहीं जाते हैं। इसकी सतह टिकाऊ है और जूस निकालते समय जूसर हिलता नहीं है। यह इसलिए विजेता नहीं बना क्योंकि कैविटी के अंदर बहुत सारा पल्प रह जाता है जो बर्बाद होता है।

डिजाइन-3.5/5
रिजल्ट/उपज-3/5
मेहनत-3.5/5
  • इसकी पकड़ आरामदायक है और फिसलता नहीं है।
  • यह स्मूथ तरीके से काम करता है और जूस कम मेहनत के साथ निकलता है।
  • यह छोटा है। इसे स्टोर करना और लेकर जाना आसान है।
  • यह प्रोडक्ट वैल्यू फॉर मनी है।
  • कैविटी में बहुत ज्यादा फल बर्बाद हो जाता है।

4. नोहंट स्टेनलेस स्टील हैंड जूसर स्क्वीजर

प्रोडक्ट की जानकारी- इसकी कीमत 399/- रुपए है और स्टेनलेस स्टील से बना है। इसका वजन 296 ग्राम है।

कैसे काम करता है- संतरे स्ट्रेनर में रखें और प्रेशर के साथ स्क्वीज करें। जूस इकट्ठा करने के लिए आपको अपने कंटेनर की जरूरत होगी।

नोहंट स्टेनलेस स्टील मैनुअल जूसर
नोहंट स्टेनलेस स्टील मैनुअल जूसर
नोहंट मैनुअल जूसर - रिजल्ट
नोहंट मैनुअल जूसर - रिजल्ट

हमारा अनुभव – हालांकि उपज/ रिजल्ट ज्यादा था लेकिन यह जूसर कई कारण से विजेता नहीं बना है। पहला, यह स्मूथ तरीके से काम नहीं करता है और हमारे विजेता के मुकाबले इससे जूस निकालने में ज्यादा मेहनत लगती है। दूसरा, प्रोडक्ट की फिनिंश स्मूथ नहीं है। तीसरा, संतरे की कैविटी पूरी तरह से खाली नहीं थी जिससे सारा जूस नहीं निकल पाया था।

डिजाइन-3/5
रिजल्ट/उपज-2.5/5
मेहनत-3/5
  • आप इसमें छीले हुए और बिना छीले हुए संतरे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस जूसर का इस्तेमाल बाकी फलों का जूस निकालने के लिए भी किया जा सकता है।
  • मेहनत ज्यादा लगती है।
  • यह छोटा नहीं है जिससे यह किचन में ज्यादा जगह लेगा।
  • किनारों की फिनिशिंग स्मूथ नहीं है।
  • इसमें कंटेनर नहीं है। खुद का कंटेनर इस्तेमाल करना होगा।
  • फ्रूट कैविटी में बहुत ज्यादा पल्प रह गया था। जूस पूरी तरह से नहीं निकला था।

5. शैमून एंटरप्राइज एल्यूमीनियम स्टील मैनुअल जूसर स्क्वीजर

प्रोडक्ट की जानकारी- इसकी कीमत 549/- रुपए है। यह जूसर स्टेनलेस स्टील से बना है जिसका वजन 490 ग्राम है। इसका मटेरियल एल्यूमीनियम मिश्र धातु है। जूसर के पार्ट अलग हो जाते हैं जिससे इसे साफ करना आसान है।

कैसे काम करता है- आपको कैविटी में फल रखना होगा और फिर प्रेस कर जूस निकालना होगा। जूस निकालने के बाद, नोजल से जूस निकाल लें।

शैमून जूसर डिजाइन
शैमून जूसर डिजाइन
शैमून जूसर काम करते समय
शैमून जूसर काम करते समय
शैमून जूसर रिजल्ट
शैमून जूसर रिजल्ट

मिश्री का अनुभव- जूसर का हैंडल बहुत आरामदायक है और फिनिशिंग भी स्मूथ है। जूसर टिकाऊ है और स्क्वीज करते समय मुढ़ता नहीं है।

जहां पर जूस इकट्ठा होता है वहां पर एक नोजल है जिससे आसानी से जूस निकाला जा सकता है। यहां कोई दिक्कत नहीं है। इसके विजेता ना बनने के तीन कारण हैं। इसके डिजाइन में थोड़ी दिक्कत है क्योंकि स्ट्रेनर अलग हो जाता है जो फल में अटक जाता है जिसे फिर से मैनुअल तरीके से सही जगह पर लगाना पड़ता है।

इसके साथ ही फल में से जूस पूरी तरह से निकलता नहीं है और जूस में बीज मिक्स हो जाते हैं। ऐसा रोकने का कोई तरीका नहीं है।

डिजाइन-2.5/5
रिजल्ट/उपज-2.5/5
मेहनत-2.5/5
  • यह स्मूथ तरीके से काम करता है।
  • इसे साफ करना आसान है।
  • हमारे विजेता के मुकाबले इस जूसर से जूस निकालने में मेहनत लगती है।
  • जूस ज्यादा नहीं मिलता है।
  • यह भारी है और किचन में जगह ज्यादा लेता है।
  • जूस में बीज मिक्स हो जाते हैं।

हमारे टॉप पिक और सलाह – बेस्ट मैनुअल जूसर है…

रिव्यू लैब में दो दर्जन से ज्यादा जूस निकालने के बाद, किचन मार्ट स्टेनलेस स्टील हैंड जूसर स्क्वीजर और सर्वदेशी 2 इन वन हैंड प्रेस मैनुअल फ्रूट जूसर हमारे टॉप पिक बने हैं।

हमारे दोनों विजेता ने रिव्यू लैब में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनका डिजाइन, मेहनत और स्मूथ काम करने का तरीका और रिजल्ट, बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले बेस्ट है।

FAQs

बेस्ट इंडियन मैनुअल फ्रूट जूसर ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

सभी स्टील जूसर डिशवॉशर सेफ हैं। हम प्लास्टिक वालों के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं क्योंकि इनके साथ मैनुअल नहीं आई थी। हमने इन्हें डिशवॉशर में धोकर ट्राई नहीं किया है।

रिव्यू में शामिल किए गए दो दावेदार जूसर प्लास्टिक से बने हैं। बाकी मेटल जैसे कि स्टेनलेस स्टील और एल्यूमीनियम से बने हैं।

नहीं। मैनुअल जूसर मसाला पीसने के लिए नहीं बने हैं।

हां, रिव्यू में शामिल किए गए सभी जूसर मैनुअल हैं।

हमारे सभी दावेदार में बीज नहीं पिसते हैं और सभी जूस का स्वाद प्राकृतिक रूप से मीठा था।

आखिर में

रिजल्ट क्या है? कम से कम मेहनत, ज्यादा रिजल्ट और कुशल डिजाइन। इन तीन कारण से किचन मार्ट (स्टेनलेस स्टील) और सर्वदेसी मैनुअल फ्रूट जूसर (प्लास्टिक) हमारे टॉप पिक बने हैं।

क्या आप खट्टे फलों के जूस के लिए मैनुअल जूसर इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो कौन-सा? हमें अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime