फिलिप्स एचआर1351 हैंड ब्लेंडर रिव्यू (Philips HR1351 Hand Blender Review: Quick & Easy For Your Kitchen)
Philips HR1351 Hand Blender

फिलिप्स एचआर1351 हैंड ब्लेंडर रिव्यू (Philips HR1351 Hand Blender Review: Quick & Easy For Your Kitchen)

बहुमुखी और रोजाना इस्तेमाल करने में आसान, फिलिप्स हैंड ब्लेंडर (Philips Hand Blender) मॉर्डन किचन की जरूरत बन सकता है!

मिश्री रेटिंग

डिजाइन
4 / 5
4
खूबियां
4 / 5
4
वैल्यू फॉर मनी
5 / 5
5
4.33
SUPERB!

Summary

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर (Philips Hand Blender) बहुमुखी और इस्तेमाल करने में आसान प्रोडक्ट है। चॉपिंग से लेकर ब्लेंड और अन्य काम करने तक, यह ब्लेंडर बीकर और चॉपर की सुविधा के साथ आता है।

किचन से लेकर ऑफिस के काम तक, हम सभी को मदद की जरूरत होती है। यह मदद इंसान या मशीन के रूप में हो सकती है। यहां पर हम किचन अप्लायंस की बात कर रहे हैं।

आज के रिव्यू हम हैंड ब्लेंडर की बात करेंगे। मेहनत और काम कम करने के लिए हैंड ब्लेंड का उपयोग किया जाता है। इसकी मदद से विभिन्न सामग्री को क्रीमी, सिल्की और मुलामय लिक्विड रूप में बदल सकते हैं। लेकिन अगर ब्लेंडर बहुमुखी हो तो कैसा रहेगा, जो कटिंग और चॉपिंग का काम भी कर सके?

फिलिप्स के द्वारा न्यू अप्लायंस लांच किया गया है – 250 वाट का हैंड ब्लेंडर जो चॉपर अटैचमेंट के साथ आता है। फिलिप्स एचआर1351 हैंड ब्लेंडर रिव्यू में हमने कीमत, पैकेजिंग, उपयोगिता के बारे में विस्तार से बात की है।

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर - पैकेजिंग
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर - पैकेजिंग

साफ करने में आसानी से लेकर संभालकर रखने तक, यहां से आप फिलिप्स एचआर1351 हैंड ब्लेंडर से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

मैन यूनिट और बाकी के सभी पार्ट अलग- अलग पैक आते हैं। इन्हें मजबूत कार्टून में रखा गया है और सभी पार्ट कार्डबोर्ड के अलग- अलग हिस्से में रखे गए हैं।

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के सभी पार्ट अलग- अलग पैक आते हैं
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के सभी पार्ट अलग- अलग पैक आते हैं

2. बॉडी मटेरियल

मुख्य यूनिट- पॉलीप्रोपाइलीन और रबड़

बीकर- प्लास्टिक

चॉपर- प्लास्टिक

ब्लेड- स्टेनलेस स्टील

3. अनुकूलता

फ्रूट स्मूथी से लेकर वेजिटेबल सूप तक, इस ब्लेंडर का इस्तेमाल कई तरह से खाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

इसके साथ ही, यह चॉपर अटैचमेंट के साथ आता है जिस वजह से इसका उपयोग सब्जियां काटने के लिए भी किया जा सकता है। मैन हैंडल (जिसे इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगाया जाता है) का इस्तेमाल ब्लेंड और चॉपर अटैचमेंट के लिए किया जा सकता है क्योंकि यह डीटैचेबल है।

4. वारंटी

यह प्रोडक्ट 2 साल की वारंटी के साथ आता है।

5. उपयोगिता

हैंड ब्लेंडर पुश बटन से काम करता है। बटन का सॉफ्ट टच है जो रबड़ से बना है। इसमें एक अवतल वक्र (concave curve) है जो अंगूठे के लिए अप्राकृतिक नहीं लगता है।

हैंडल पकड़ना आसान है और इस्तेमाल करते समय कलाई पर ज़ोर नहीं पड़ता है।

बीकर पर दिया गया है कि 30 सेकंड से अधिक समय के लिए ब्लेंडर का इस्तेमाल लगातार ना करें।

हमें लगता है ऐसा इसलिए है क्योंकि हैंड ब्लेंडर की वाट की क्षमता कम है।

6. ब्लेडिंग की स्पीड

इस हैंड ब्लेंडर में आपको स्पीड बदलने का ऑप्शन नहीं मिलता है। स्थिरता/ टैक्शर के अनुसार, आप ब्लेंडर में स्पीड कम ज्यादा कर ब्लेंड कर सकते हैं। ऐसा ही चॉपर अटैचमेंट के साथ भी है।

7. कीमत

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर की कीमत 2,295/- रुपए है।

8. वाट

हैंड ब्लेंडर 250 वाट बिजली इस्तेमाल करता है।

फिलिप्स एचआर1351/90 250 वाट हैंड ब्लेंडर रिव्यू

यह हैंड ब्लेंडर अनोखे एस (S) क्रॉस ब्लेड के साथ आता है। इस डिजाइन की ब्लेड की मदद से सामग्री क्षैतिज और लंबवत (horizontally and vertically) तरह से कट और ब्लेंड कर देती है। इस हैंड ब्लेंडर के साथ (बीकर और चॉपर अटैंचमेंट) आने वाले पार्ट की तारीफ पूरी टीम के द्वारा की गई थी। इससे यह अप्लायंस बहुमुखी प्रोडक्ट बन जाता है!

रिव्यू के लिए हमने हैंड ब्लेंडर की मदद से प्रोटीन शेक और चॉपिंग की है।

प्रोटीन शेक- यह बीकर के साथ आता है जिसकी क्षमता पर्याप्त है। इसमें मापने वाले निशान भी हैं और सामग्री मापने के लिए आपको अलग से कप/ गिलास की जरूरत नहीं है। बीकर में हमने पानी के साथ एक चम्मच प्रोटीन पाउडर मिक्स किया। हैंड ब्लेंडर बीकर में अच्छे से फिट हो जाता है। ब्लेंड करने के बाद, हमारे पास परफेक्ट तरीके से ब्लेंड किया गया प्रोटीन शेक था! प्रोटीन पाउडर की गांठ नहीं थी और इस ब्लेंडर की मदद से प्रोटीन शेक में झाग भी बन गए थे।

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर में प्रोटीन शेक बनाते समय
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर में प्रोटीन शेक बनाते समय
फिलिप्स बीकर में ब्लेंडर से प्रोटीन शेक बनाते समय
फिलिप्स बीकर में ब्लेंडर से प्रोटीन शेक बनाते समय

सब्जियां चॉप करना- चॉपर अटैचमेंट का जार पारदर्शी है। चाहे आपको सब्जियों के बड़े टुकड़े चाहिए या फिर प्यूरी चाहिए, आप चॉपिंग प्रोसेस के बीच में चॉपर के अंदर देख सकते हैं। डिजाइन की एक और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे जोड़ना आसान है! इसके साथ ही हैंडल को पकड़ना आसान और आरामदायक है। स्विच रबड़ का है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी कलाई या अंगूठे में दर्द नहीं होता है।

हमने चॉपर में कई सब्जियां काटी हैं जैसे कि प्याज, पत्ता गोभी, चुकंदर, टमाटर और अन्य सब्जियां जिसमें नमी होती है। यह प्रोसेस बहुत आसान और कम मेहनत वाला है।

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के पार्ट - बीकर, ब्लेंडर, मैन यूनिट
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के पार्ट - बीकर, ब्लेंडर, मैन यूनिट
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के साथ चॉपर अटैचमेंट आती है
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर के साथ चॉपर अटैचमेंट आती है
फिलिप्स चॉपर अटैचमेंट में टमाटर चॉप करते समय
फिलिप्स चॉपर अटैचमेंट में टमाटर चॉप करते समय
फिलिप्स चॉपर अटैचमेंट में टमाटर की प्यूरी बनाई गई
फिलिप्स चॉपर अटैचमेंट में टमाटर की प्यूरी बनाई गई
फिलिंप्स हैंड ब्लेंडर प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 2,295/- रुपए
मटेरियल पॉलीप्रोपाइलीन और रबड़
रंग सफेद (नीला बटन)
वाट 250 वाट
वारंटी 2 साल

विशेषताएं

  • यह प्रोडक्ट 250 वाट बिजली का उपयगो करता है।
  • इसमें बीकर और चॉपर अटैचमेंट आती है।
  • यह प्रोडक्ट 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
  • इसकी कीमत 2,295/- रुपए है।

अच्छी बातें

  • यह हैंड ब्लेंडर एस-क्रॉस ब्लेड के साथ आता है।
  • जार पर मापने के निशान है जिससे काम और आसान हो जाता है। आपको अलग से मापने वाला कप/ गिलास नहीं चाहिए। हमें जार में मार्किंग पसंद आई है।
  • इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल चॉपिंग, ब्लेंडिंग और प्यूरी बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • इसे साफ, इस्तेमाल और स्टोर करना आसान है। बीकर और ब्लेड को डिशवॉशर में धो सकते हैं।
  • सभी चीजें अच्छी क्वालिटी के मटेरियल से बनी हैं।

किसके लिए बेस्ट है

खाना बनाने की तैयारी में मदद के लिए यह हैंड ब्लेंडर मददगार साबित हो सकता है। यह भारी नहीं है और अपना काम अच्छे से करता है। चॉपिंग या ब्लेंडिंग, मिल्कशेक से लेकर फ्रॉश कॉफी, ग्रेवी और सूप तक, फिलिप्स हैंड ब्लेंडर सिंपल और रोजाना इस्तेमाल करने के लिए अच्छा अप्लायंस है।

FAQs

फिलिप्स एचआर1351/90 250 वाट हैंड ब्लेंडर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इस ब्लेंडर में योगर्ट विस्क कर सकते हैं? (Can yoghurt be whisked in this blender?)

हां, इस ब्लेंड पर योगर्ट विस्क कर सकते हैं। इसमें आप लस्सी भी बना सकते हैं।

2. क्या इस ब्लेंडर में मथना कर सकते हैं? (Can this hand blender be used for churning?)

हां, आप बटर जैसी सामग्री इसमें मथ सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस अप्लायंस का इस्तेमाल लगातार 30 सेकंड से ज्यादा समय के लिए ना करें। यह 250 वाट हैंड ब्लेंडर है इसलिए लगातार इस्तेमाल करने के कारण मोटर गर्म हो सकती है और काम करने की क्षमता पर असर पड़ सकता है।

3. क्या इस ब्लेंडर में रोटी बनाने के लिए आटा लगाया जा सकता है? ( Can dough for roti be made with this blender?)

हमने इस अप्लायंस में आटा लगाने का ट्राई नहीं किया है। अगर आटा और पानी का अनुपात सही नहीं है तो आटा ब्लेड पर चिपक जाएगा।

4. क्या यह हैंड ब्लेंडर पोर्टेबल है? (Is this hand blender portable?)

हां। चॉपर/ बीकर की अटैचमेंट का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है, जब तक पर्याप्त बिजली है।

5. क्या यह ब्लेंडर डिशवॉशर सेफ है? (Is this blender dishwasher safe?)

ब्लेड और बीकर को डिशवॉशर में नहीं धोया जा सकता है।

आखिर में

फिलिप्स हैंड ब्लेंडर किचन की जरूरत को पूरा करता है! इसके साथ अटैचमेंट अलग से आती है जिससे मापने वाला काम कम हो जाता है। फिलिप्स हैंड ब्लेंडर 250 वाट का इस्तेमाल अधिकतर किचन के काम के लिए किया जा सकता है जैसे कि सूप, शेक, प्यूरी। बिंगनर फ्रेंडली, यह हैंड ब्लेंडर इस्तेमाल, साफ और संभालकर रखना आसान है।

ऐसा कौन-सा किचन अप्लायंस है जिसके बिना आप किचन में काम नहीं कर सकते हैं?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments