बेस्ट पॉप-अप टोस्टर | बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर 2,000/- तक (Best Pop Up 2 Slice Toasters In India)
Best 2 Slice Toaster In India

बेस्ट पॉप-अप टोस्टर | बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर 2,000/- तक (Best Pop Up 2 Slice Toasters In India)

टीम मिश्री ने बजाज 2 स्लाइस टोस्टर को बेस्ट पॉप-अप टोस्टर चुना है जो भारत में 2,000/- रुपए तक उपलब्ध है।

कुछ टोस्ट अच्छे बने थे वहीं कुछ टोस्टर जल गए थे। दो दिन तक पांच पैकेट ब्रेड के टोस्ट बनाने और खाने के बाद हम कह सकते हैं कि बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर (टॉप पिक) बेस्ट टोस्टर है जो भारत में 2,000/-रुपए तक उपलब्ध है। बजाज पॉप-अप टोस्टर की मदद से एक जैसे टोस्ट मिलते हैं और बाकी सभी के मुकाबले इसमें बेहतर विशेषताएं हैं। हम पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर और सेलो क्विक पॉप अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर की भी सलाह देते हैं क्योंकि हर बार यह एक जैसे टोस्ट देते हैं।

टॉप पिक – बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर

किन कारण से बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर हमारा टॉप पिक बना है?

हमने बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर को टॉप पिक इसलिए चुना है क्योंकि इससे हर बार एक जैसे ब्राउन टोस्ट मिले हैं।

टॉप पिक

बजाज 2 स्लाइस टोस्टर ने हमें हर बार एक जैसा रिजल्ट दिया है जिस कारण से यह भारत में उपलब्ध बेस्ट 2 स्लाइस टोस्टर बन जाता है।

कीमत – 1,870/- रुपए*

वाट – 750 वाट

रंग – सफेद

*कीमत रिव्यू के समय

डिजाइन की बात की जाए तो बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर लाजवाब है। लंबी तार के कारण इसे किचन में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें हाई लिफ्ट अप एक्शन है। पुश डाउन बटन बहुत सोफ्ट है। कैंसिल बटन दबाने पर तुरंत टोस्टर काम करना बंद कर देता है।

इसमें ढक्कन की मौजूदगी अच्छी है। इस कीमत पर ऐसा और कोई टोस्टर नहीं है जिसके साथ ढक्कन आता है जिसकी मदद से हीट कोइल्स के बीच गंदगी नहीं जाती है। टोस्टर ठंडा होने के बाद आप इसे किचन स्लैब पर भी रख सकते हैं और ढक्कन की मदद से इस पर धूल-मिट्टी भी नहीं जाएगी। ट्रे को निकालना आसान है जिस पर ब्रेड के टुकड़े गिरते हैं और इसे साफ करना भी आसान है। टोस्टर की प्लास्टिक बॉडी गर्म नहीं होती है लेकिन मेटल टॉप जरुर गर्म हो जाता है। इसलिए गर्म टोस्टर को ध्यानपूर्वक इस्तेमाल करें।

रनरअप – सेलो क्विक पॉप-अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर

हम सेलो क्विक पॉ-अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर की सलाह क्यों देते हैं? 

हम सेलो क्विक पॉ-अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि इसकी मदद से ब्रेड एक जैसी टोस्ट हुई थी। हम देखा कि सभी प्रकार की ब्रेड (सफेद, ब्राउन और होल वीट) एक जैसी टोस्ट हुई थी।

रनरअप

सेलो क्विक पॉप-अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर से ब्रेड अच्छे से टोस्ट होता है।

कीमत – 1,699/- रुपए

वाट – 700 वाट

*कीमत रिव्यू के समय

डिजाइन की बात करें तो सेलो 2 स्लाइस टोस्टर में स्मूद पुश डाउन फंक्शन और कैंसिल बटन है और सुविधा के साथ उपयोग किया जा सकता है। छोटी तार होने के कारण इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। डायल का इस्तेमाल करना आसान है। सेलो टेस्टर का क्विक पॉप अप हाई है स्लॉट्स चौड़े हैं जिससे मोटी ब्रेड भी आसानी से टोस्ट हो जाती है। ट्रे स्लाइड होकर बाहर निकल सकती है जिससे ब्रेड के टुकड़े आसानी से बाहर निकाल सकते हैं और ट्रे भी साफ हो जाती है। ब्रेड टोस्टर की बॉडी प्लास्टिक की है जिस कारण से यह लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी यह गर्म नहीं होती है।

रनरअप – पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर

किन कारण से पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर की हम सलाह देते हैं?

हम पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि यह एक जैसी टोस्ट करता है। सभी स्टेज पर टोस्टिंग करने के बाद हमने देखा कि मीडियम सेटिंग पर टोस्टर एक जैसी ब्रेड टोस्ट करता है।

रनरअप

सेलो की तरह पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर ब्रेड अच्छे से टोस्ट करता है।

कीमत – 1,549/-*

वाट – 700 वाट

*कीमत रिव्यू के समय

डिजाइन की बात करें तो पिजन और सेलो में बहुत कम अंतर है। दोनों ब्रांड के डिजाइन में न के बराबर फर्क है – तार से लेकर डायल तक और कैंसिल बटन तक। टोस्ट का लिफ्ट होना, ट्रे और स्लॉट के साइज – सभी एक जैसे हैं।

मॉर्फी रिचर्ड्स विजेता क्यों नहीं बना?

मॉर्फी रिचर्ड्स एटी-201-स्लाइस 650 वाट पॉप अप टोस्टर विजेता इसलिए नहीं बना क्योंकि इससे बनने वाले टोस्ट एक जैसे नहीं थे। हर एक ब्रेड अलग – अलग टोस्ट हुई थी। जहां तक डिजाइन की बात है तो इसमें स्लाइड वाली ट्रे नहीं है जिसमें ब्रेड के टुकड़े गिरते हैं, इस्तेमाल करते समय इसकी कमी महसूस हो सकती है। ब्रेड के टुकड़े निकालने के लिए आपको नीचे से मेटल बॉटम खोलना पड़ेगा जो सुविधाजनक नहीं है। हालांकि तार की लंबाई और सेटिंग के बटन सुविधा के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं लेकिन ब्रेड सही से टोस्ट न करने के कारण मॉर्फी रिचर्ड्स एटी-201-स्लाइस 650 वाट पॉप अप टोस्टर विजेता नहीं बना है।

मॉर्फी रिचर्ड्स पॉप अप टोस्टर
मॉर्फी रिचर्ड्स पॉप अप टोस्टर

हमारा रिव्यू प्रोसेस

पॉप! पॉप! पॉप!

यह आवाज हमने दो दिन तक सुनी है।

ब्रेड टोस्ट करते समय कुछ अच्छे से टोस्ट हुई थी वहीं कुछ जल गई थी जिसके बाद हमने अपना विजेता चुन लिया। इस रिव्यू की मदद से हमने भारत में उपलब्ध बेस्ट पॉप अप टोस्टर 2,000/- तक का पता लगाया है।

यह रिव्यू किसके लिए है?

मॉर्डन किचन में टोस्टर जरूरत बन गया है। 2 स्लाइस टोस्टर छोटे परिवार और अकेले रहने वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं। यह रिव्यू उन लोगों के लिए जिनका टोस्टर पुराना हो गया है या फिर नए टोस्टर की जरूरत है या पुराने वाला सही से काम नहीं कर रहा है। यह रिव्यू उन लोगों के लिए भी है जिन्हें ब्रेकफास्ट में परफेक्ट टोस्ट किया हुआ टोस्ट खाना पसंद है।

हमने ब्रांड कैसे चुनी

इस रिव्यू के लिए हमने ऑनलाइन पर 2 स्लाइस टोस्टर की खोज की है। हालांकि 2 स्लाइस टोस्टर कई सारे थे लेकिन ब्रांड चुनने के लिए हमने कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखा है – 

  • 2 स्लाइस टोस्टर होना चाहिए।
  • कीमत 2,000/- रुपए तक होनी चाहिए।
  • ऑटोमेटिक पॉप अप होना चाहिए।
  • पूरे भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध होना चाहिए।

ब्रांड रिव्यूड

रिव्यू के दावेदार
रिव्यू के दावेदार
  • सेलो क्विक पॉ-अप 300, 700 वाट 2 स्लाइस टोस्टर
  • पिजन 2- स्लाइस ऑटो 700 वाट पॉप-अप टोस्टर
  • मॉर्फी रिचर्ड्स एटी-201-स्लाइस 650 वाट पॉप अप टोस्टर
  • बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर 

रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

रिव्यू करते समय हमने तीन जरूरी बातों का ध्यान रखा है – 

  • रोजाना इस्तेमाल करने की विशेषताएं – हालांकि इस कीमत पर टोस्टर में कई खासियत मिल सकती हैं। लेकिन हम यह देखना चाहते थे कि क्या यह विशेषताएं रोजाना इस्तेमाल करने में कितनी काम आती हैं। स्लॉट का साइज क्या है? क्या मोटी ब्रेड आसानी से स्लॉट में आ सकती हैं? ब्रेड ब्राउन करने के कितने ऑप्शन हैं? क्या री-हीट ऑप्शन है? क्या कैंसिल बटन है?
  • डिजाइन – जब हम डिजाइन की बात करते हैं तो हम टोस्टर देखने में कैसा है कि बात करते हैं। लेकिन इसके साथ ही तार की लंबाई, ब्रेड के टुकड़े डालने वाली ट्रे और तार रखने की जगह के बारे में ध्यान रखा है। या कोई और खासियत जिससे ग्राहक को सुविधा मिल रही है।
  • टोस्टिंग की क्षमता- ब्रेड कितनी अच्छे से टोस्ट हुई? क्या एक जैसी टोस्ट हुई है या ज्यादा ब्राउन हो गई? क्या ब्राउनिंग लेवल सही रिजल्ट देते हैं? हमने ब्रेड ब्राउन होने की स्थिरता पर भी ध्यान दिया है। क्या ब्राउनिंग सेटिंग सही हैं?

रिव्यू प्रोसेस

रिव्यू प्रोसेस तीन स्टेज में बांटा गया है और यह रिव्यू दो दिन तक चला था – 

स्टेज 1

स्टेज 1 में बेस्ट पॉप अप टोस्ट 2 स्लाइस ढूंढने के लिए हमने प्लेन सफेद ब्रेड तीन सेटिंग में टोस्ट की – सबसे कम लेवल, मीडियम लेवल और सबसे ज्यादा लेवल। यह प्रोसेस सभी ब्रांड के टोस्टर के साथ बार-बार किया गया।

हमने देखा कि सबसे कम लेवल में टोस्टिंग न के बराबर हुई थी जिस कारण इसे री-हीट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे ज्यादा टोस्टिंग वाली सेटिंग में ब्रेड जल गई थी। सभी ब्रांड की मीडियम सेटिंग बेस्ट थी। इसके बाद हमने सभी ब्रांड की मीडियम सेटिंग में ब्रेड टोस्ट की है।

स्टेज 2

इस स्टेज में हमने देखा कि कितनी स्थिरता के साथ ब्रेड टोस्ट होती है। इससे पहले हमने देखा कि मीडियम सेटिंग में ब्रेड सही से टोस्ट होती है, तो हमने सभी ब्रांड की मीडियम सेटिंग में ब्रेड टोस्ट की हैं। हमने सभी ब्रांड के टोस्टर में दो रेगुलर ब्राउन ब्रेड टोस्ट की और टोस्टिंग की स्थिरता पर ध्यान दिया। 

दूसरे दिन स्टेज 3 के लिए हमने सुबह का नाश्ता तैयार किया और आमतौर पर सुबह का नाश्ता जल्दी में बनाया जाता है। हमने ब्राउन ब्रेड टोस्ट करनी शुरू की और यह देखा कि टोस्टिंग के समय कितनी स्थिरता है। हमने तीन बार ब्रेड टोस्ट की है और हर बार 2 ब्रेड एक साथ टोस्ट की है।

टोस्टिंग प्रोसेस के बाद हमें विजेता मिल गया है।

तुलना टेबल – बेस्ट पॉप अप टोस्टर | 2 स्लाइस टोस्टर 2,000/- रुपए तक

  ब्रांड   कीमत   ऑटो पॉप अप     तार की लंबाई     बिजली का इस्तेमाल     ट्रे     विशेषता   वारंटी
  पिजन   1,549/- रुपए     हां   छोटा   700 वाट   हां     फिसला नहीं है और लंबी तार   1 साल  
  बजाज   1,870/- रुपए     हां   लंबी   750 वाट   हां     टोस्टर का ढक्कन भी है और फिसला नहीं है।     2 साल
  सेलो   1,699/-रुपए     हां   छोटी   700 वाट   हां     फिसलता नहीं है और तार रखने की जगह है।     1 साल
  मॉफी रिचर्ड्स     1,895/-रुपए     हां   लंबी   550-650 वाट   हां     फिसलता नहीं है।   2 साल

रिजल्ट

बजाज एटीएक्स 4750-वाट पॉप-अप टोस्टर एक जैसे रिजल्ट देता है और डिजाइन भी लाजवाब है। इसके साथ ही टोस्टर के साथ ढक्कन भी आता है जिसकी मदद से टोस्टर को गंदगी से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही तार लंबी है, ट्रे स्लाइड होकर बाहर आ जाती है और बजाज का लिफ्ट अप टोस्टर के कारण बजाज विजेता बना है। हम सेलो और पिजन पॉप अप टोस्टर की भी सलाह देते हैं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments