फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव रिव्यू - मिश्री
Faber Power 3BB BK Glass Gas Stove

फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव रिव्यू – मिश्री

फेबर 3 बर्नर कुकटॉप एंटी-लीक तकनीक के साथ आता है लेकिन क्या यह सुरक्षा का वादा पूरा करता है?

मिश्री रेटिंग

डिजाइन
4 / 5
4
खूबियां
4 / 5
4
वैल्यू फॉर मनी
5 / 5
5
4.33
SUPERB!

Summary

आसान! पॉकेट पर या इस्तेमाल करते समय। फेबर पॉवर 3बीबी गिलास मैनुअल गैस स्टोव आलीशान दिखने वाली किचन की जरूरत है।

चाहे आप किचन में बदलाव लाने की सोच रहे हैं या नई किचन सेट कर रहे हैं, किस तरह का कुकटॉप खरीदना चाहिए, यह सवाल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इंडक्शन, गैस टॉप, इलेक्ट्रिक या कुछ और? हालांकि हमारी टेस्ट किचन में दोनों तरह के हीट सोर्स हैं और हर एक की अपनी खूबियां हैं। आइए आज यहां पर गैस स्टोव की बात करते हैं।

इंस्टेंट तापमान कंट्रोल करने से लेकर, बहुमुखी होने तक, गैस स्टोव को साफ करना भी आसान है और साथ ही लंबे समय को देखते हुए किफायती भी होते हैं।

फेबर, एक ऐसी ब्रांड है जहां किचन से जुड़ी आपकी सभी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। 3.9 ऑनलाइन रेटिंग देखने के बाद हम तीन बर्नर गैस स्टोव का रिव्यू करने के लिए उत्साहित थे। हमें क्या पसंद आया, क्या बेहतर हो सकता है और फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बात की है।

फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव से जुड़ी जरूरी बातें

फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव से विशेषताओं के बारे में इस सेक्शन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव रिव्यू
फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव रिव्यू

1. पैकेजिंग

स्टोवटॉप को ध्यानपूर्वक पॉलीथिन से कवर किया गया है जिसके बाद इसे मजबूत कार्टन में पैक किया गया है।

2. बॉडी मटेरियल

कुकटॉप की मुख्य बॉडी मजबूत गिलास से बनी है। ब्रास बर्नर को टिकाऊ और जंग ना लगने, ज्यादा गर्माहट को सहन करने की खूबियों के कारण जाना जाता है। पैन स्पोर्ट में पाउडर कोटिंग है।

3. प्रकार और बर्नर की संख्या

इस स्टोव में तीन मैनुअल बर्नर हैं।

4. बर्नर के बीच में जगह

बर्नर के बीच में पर्याप्त जगह है। इसके साथ ही पैन ग्रिड और कुकवेयर के बीच टकराव नहीं है। इस पर 3-5 लीटर का कुकर एक दूसरे की साइड में आराम से रख सकते हैं।

5. इंलेट कनेक्शन का स्थान

एल- आकार का कनेक्टर स्टोवटॉप के पीछे है।

6. पकड़ने में आसानी

बर्नर मैनुअल तरीके से जलते हैं। नोब बहुत स्मूथ तरीके से घूमते हैं। इसे साफ करना आसान है। आधे- गीले कपड़े से साफ करें या हल्के डिर्टजेंट से भी साफ कर सकते हैं।

7. वारंटी

इस प्रोडक्ट के साथ आपको 2 साल वारंटी मिलती है और साथ ही 2 साल की वारंटी गिलास, बर्नर और वाल्व की भी मिलती है।

इसके बावजूद खरीदने से पहले वारंटी की ध्यानपूर्वक जांच जरूर करें।

8. कीमत

इसकी कीमत 5,990/- रुपए है। ऑनलाइन खरीदते समय डील पर जरूर ध्यान दें।

फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव

फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 5,990/- रुपए
मटेरियल बॉडी- गिलास

बर्नर – ब्रास

पैन ग्रिड – पाउडर कोटेट

बर्नर तीन
वजन 9 किलो ग्राम
आयाम 690 x 360 x 55 एमएम 
वारंटी 2 साल

 

हमने इस स्टोवटॉप पर विभिन्न साइज, मटेरियल के बर्तन और कई तरह की डिश बनाकर रिव्यू किया था। पांच हफ्तों तक हमारा अनुभव स्टोवटॉप के साथ कैसा रहा से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

एक के बाद एक थ्री- बर्नर स्टोव पर तीन डिश बनाने के बाद, हम इस स्टोवटॉप की सलाह 2-4 सदस्य वाले परिवार को देते हैं। बर्नर इस तरह से लगाए गए हैं कि एक साथ बर्नर इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती है। इसकी हम सराहना करते हैं!

फेबर गैस स्टोव के बर्नर ब्रास मटेरियल से बने हैं। ब्रास बर्नर से यह सुनिश्चित होता है कि बर्तन को बराबर मात्रा में हीट मिलती है और काले धब्बे नहीं पड़ते हैं। ब्रास जंग रहित और हीट सहन करने की क्षमता रखता है जिस वजह से यह लंबे समय के लिए काम आता है।

इसकी सतह पर निशान नहीं पड़ते हैं और यह मजबूत गिलास से बना है जिससे किचन की सुदंरता बढ़ने में भी मदद मिलती है। पैन स्पोर्ट ग्रिड बर्नर पर अच्छे से फिट हो जाते हैं और ज्यादा भारी भी नहीं हैं। इससे कुकवेयर टिकाऊ रहता है।

स्टोवटॉप मैनुअल लाइटर की मदद से जलता है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस या पाइप्ड प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जा सकता है।

गैस स्टोव की सुंदरता बढ़ाने के लिए नोब टेढ़े लगाए जाते हैं लेकिन फेबर के साथ ऐसा नहीं है। इसका टच, स्मूथ फंक्शन नोब सही जगह पर लगाए गए हैं जिससे बर्नर के बीच कन्फ्यूजन नहीं होती है। नोब पर प्लास्टिक कवर है जिसपर ऑन, ऑफ और सिम लिखा हुआ है। नोब अच्छे से काम करती हैं और हमें कोई शिकायत नहीं है।

पूरी तरह से देखा जाए तो आपको सिर्फ गैस सप्लाई जोड़नी है। बॉक्स के साथ यूज़र मैनुअल आती है।

फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव बर्नर
फैबर गैस स्टोव बर्नर
फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव का बीच वाला बर्नर
फैबर गैस स्टोव का बीच वाला बर्नर
फैबर पॉवर गैस स्टोव लाइट के साथ
फैबर गैस स्टोव रिव्यू करते समय
फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव
हमने फैबर गैस स्टोव लाइट से जलाया था
फैबर गिलास गैस स्टोव के नोब
फैबर पॉवर गैस स्टोव की नोब पर लेबल है
फैबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव की नोब
फैबर पॉवर गैस स्टोव की नोब

विशेषताएं

  • यह थ्री- बर्नर स्टोवटॉप है।
  • इसकी वजन 9 किलो है।
  • इसमें दो मीडियम साइद बर्नर और एक छोटा बर्नर है।
  • इस स्टोवटॉप पर पैन ग्रिड स्पोर्ट और ड्रिप ट्रे है जिससे कुछ गिरता नहीं है।
  • इसकी कीमत 5,990/- रुपए है।

अच्छी बातें

  • इस स्टोवटॉप से प्रीमियम महसूस होता है (गिलास, पाउडर- कोटेट पैन स्पोर्ट)।
  • ब्रास बर्नर से बराबर मात्रा में हीट मिलती है और एल्यूमीनियम के मुकाबले यह ज्यादा टिकाऊ है।
  • बर्नर अलग साइज के हैं जिससे हर साइज के कुकवेयर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • एंटी-लीक तकनीक से जीरो लीक का वादा पूरा होता है।

किसके लिए बेस्ट है

यह अच्छी क्वालिटी और पॉकेट फ्रेंडली मैनुअल स्टोवटॉप है। अगर आप गैस स्टोव बदलने की या खरीदने की सोच रहे हैं तो, फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव आदर्श है।

FAQs

फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या यह गैस स्टोव इस्तेमाल करना आसानी है?

हां, लाइटर से स्टोव चलाना हो या नोब इस्तेमाल करना हो, गैस स्टोव इस्तेमाल करना आसान है।

2. क्या इस गैस स्टोव को साफ करना आसान है?

हां, इसे साफ और संभालकर रखना आसान है।

3. क्या यह गैस स्टोव लीक प्रूफ है?

हां, यह एंटी-लीक तकनीक के साथ आता है।

4. क्या यह पाइप गैस सप्लाई के लिए अनुकूल है?

हां, यह पाइप गैस के लिए अनुकूल है। इसके साथ ही, यह एलपीजी के लिए भी अनुकूल है।

आखिर में

सस्ता, सुंदर, टिकाऊ! फेबर पॉवर 3बीबी बीके गिलास गैस स्टोव को इस्तेमाल, साफ और रखना आसान है। यह गैस स्टोव पारंपरिक किचन के साथ- साथ मॉर्डन किचन में भी अच्छा लगेगा।

आप क्या ज्यादा पसंद करते हैं – इंडक्शन या मैनुअल कुकटॉप?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime