भारत में सर्वश्रेष्ठ हैंड ब्लेंडर 300 वाट - मिश्री (2022)
best-stick-blender-review

भारत में सर्वश्रेष्ठ हैंड ब्लेंडर 300 वाट – मिश्री (2022)

ट्रीपल टेस्ट के बाद विजेता हाज़िर है! हैवेल्स (टॉप पिक) और ओरपेट (बजट फ्रेंडली) हमारे विजेता हैं (250- 300 वाट के बीच)।

मिक्स/ ब्लेंडर की तरह स्टिक ब्लेंडर ज्यादा जगह नहीं लेते हैं। यह छोटे होते हैं, कम जगह लेते हैं और संतोषजनक काम करते हैं। बेसिक ब्लेंडर का इस्तेमाल प्यूरी और थोड़ी मात्रा में पकी या कच्ची सामग्री ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिश्री टेस्ट किचन में हमने पांच पॉपुलर ब्रांड के हैंड ब्लेंडर का उपयोग प्यूरी, सूप, मैंगो शेक और कच्चे टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए किया है। हम बहुमुखी हैंड ब्लेंडर की तलाश में हैं जो 250 से 300 वाट के अंतर्गत काम कर सकें।

पांच ब्रांड की ट्रिपल टेस्टिंग के बाद हम ओरपट की सलाह देते हैं और हैवेल्स हमारा टॉप पिक है। भारत में इन दोनों ब्रांड के हैंड ब्लेंड सर्वश्रेष्ठ हैं क्योंकि यह कुशल, सुविधाजनक तरीके से काम करते हैं और यह बहुमुखी हैं।

पांच ब्रांड के हैंड ब्लेंडर की रेटिंग और रैंक से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रोडक्ट मिश्री रेटिंग खरीदें
हैवेल्स ड्यूरे ब्लेंड एस (टॉप पिक) 4.6 खरीदें
ओरपट एचएचबी- 100 ई (पॉकेट फ्रेंडली) 4.6 खरीदें
फिलिप्स एचएल1655/00 4 खरीदें
मर्फी रिचर्ड्स प्रोंतो अल्ट्रा 3.5
बजाज एचबी16 3 खरीदें
बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - दावेदार
बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - दावेदार

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम किसकी तलाश में हैं? सुविधाजनक डिजाइन, बहुमुखी जो प्यूरी बनाने से लेकर ब्लेंड करने का काम करें और कम समय में गर्म और ज्यादा आवाज़ करने वाला नहीं होना चाहिए।

सर्वश्रेष्ठ हैंड ब्लेंडर ढूंढने के लिए हमने महत्वपूर्ण फैक्टर पर ध्यान दिए हैं-

1. ब्लेंड करने में आसानी

इस फैक्टर में हमने दो खूबियों पर ध्यान दिया है- उपयोगिता और बहुमुखी।

हैंड ब्लेंडर इस्तेमाल करते समय कितना आवाज़ करता है, यह उपयोगिता में शामिल है। क्या आवाज़ बहुत ज्यादा है या उचित रेंज में है? ब्लेंडर कितनी देर में गर्म होता है। क्या 40 सेकंड लगातार ब्लेंड करने पर ब्लेंडर गर्म होता है?

हमारा मुख्य मकसद यह जांच करना है कि क्या हैंड ब्लेंडर बहुमुखी है? क्या किचन के सामान्य काम जैसे कि प्यूरी और ब्लेंडिंग आसानी से हो जाती है? क्या ब्लेंडर से स्मूथ प्यूरी, बिना गांठ वाला शेक और अच्छे से ब्लेंड किए गए सूप बन जाते हैं?

2. प्रोडक्ट डिजाइन

प्रोडक्ट देखने में और उपयोग करने में कैसा है? इसमें कई महत्वपूर्ण फैक्टर शामिल हैं जैसे कि-

  • क्या पकड़ आरामदायक है?
  • उपयोगिता देखते हुए क्या डिजाइन सुविधाजनक है?
  • बटन किस तरह के हैं?
  • क्या ब्लेंडर के पार्ट अलग हो जाते हैं? अगर हां, तो क्या आसानी से जोड़ भी सकते हैं?
  • ब्लेंडर और ब्लेड का मटेरियल क्या है? मटेरियल की क्वालिटी कैसी है?
  • तार की लंबाई – क्या तार बहुत लंबा है या छोटा? क्या पावर प्लग में सुविधाजनक तरीके से लग जाता है?
  • ब्लेड का साइज और आकार- जिस तरह से खाना ब्लेंड होता है, क्या उस पर असर पड़ता है?
  • गार्ड का साइज और आकार- क्या ब्लेंड करते समय कितनी गंदगी/ छींटे पड़ते हैं? क्या गार्ड में टुकड़े फस जाते हैं?
  • ब्लेंडर के वजन से इसे इस्तेमाल करने पर असर पड़ता है? लंबे समय के लिए इसे इस्तेमाल करना कितना आसान है?

3. विशेषताएं

क्या ब्लेंडर में अलग- अलग स्पीड लेवल हैं या सिर्फ एक बटन है? क्या ब्लेंडर के साथ ब्लेड अटैचमेंट या ब्लेंडर दिवार पर टांगने की सुविधा के साथ आता है? हालांकि यह एंट्री- लेवल ब्लेंडर इसलिए हम सिर्फ अटैचमेंट की तलाश नहीं कर रहे हैं – लेकिन क्या किसी ब्रांड ने साथ में जार भी दिया है?

हमारा रिव्यू प्रोसेस

हमारे सभी पॉपुलर दावेदार इंडियन मार्केट में (ऑफलाइन और ऑनलाइन) आसानी से उपलब्ध हैं। यह सभी एंट्री लेवल हैंड ब्लेंडर हैं जिनकी वाट 250- 300 वाट के बीच है।

ऊपर दिए गए फैक्टर पर रिव्यू करने के लिए हमने रिव्यू प्रोसेस बनाया है जिसकी मदद से हम सबसे अच्छे हैंड ब्लेंडर ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रोसेस कई हफ्तों तक चला था और इसके स्टेप्स कुछ इस प्रकार हैं:

प्रोडक्ट की जांच

  • प्रोडक्ट की सभी जानकारी के बारे में जानना जैसे कि वारंटी का समय, कीमत, खूबियां, पैकेजिंग कैसी है और अन्य।

सूप टेस्ट

ब्लेंडर की जांच सूप बनाने के लिए की गई। सूप बनाने के लिए सामान्य टमाटर, गाजर और आलू वेजी सूप बनाया गया था। हमने बैच में स्वादानुसार नमक डाला था और इसे पांच भाग में बांट दिया था। हैंड ब्लेंडर की खासियत यह होती है कि यह किस तरह से खराब डिश/ कितनी कुशलता के साथ सीधा बर्तन में ब्लेंड कर सकता है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल घर में इसी प्रकार से किया जाता है और हमने भी रिव्यू के लिए यह तरीका अपनाया था।

  • प्रोसेस करने का समय
  • सभी ब्लेंडर का इस्तेमाल 1 मिनट के लिए किया गया।
बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - सूप टेस्ट
बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - सूप टेस्ट

फ्रूट प्यूरी + मिल्कशेक

इस राउंड से हमें बेहतर ब्लेंडर के बारे में पता चलने लगा था।

  • हमने 150 एमएल दूध + ½ कप आम + ½ बड़ा चम्मच चीनी जार में डाली और 30 सेकंड तक ब्लेंड किया।
बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - मिल्कशेक टेस्ट
सभी ब्लेंडर का उपयोग मैंगो मिल्कशेक बनाने के लिए किया गया

कच्चे टमाटर की ब्लेंडिंग

इस राउंड में, हमने सभी ब्लेंडर से कच्चे टमाटर ब्लेंड किए थे क्योंकि यह काम अधिकतर हिंदुस्तानी किचन में रोजाना होता है।

  • ब्लेंडर की पावर और कितनी अच्छी तरह से काम करता है के बारे में जांच करने के लिए हमने ⅔ कप टमाटर जार में डाले और स्मूथ होने तक ब्लेंड किए थे।

आधिकारिक रिव्यू होने के बाद भी हम रिव्यू लैब में प्रोडक्ट इस्तेमाल करते रहते हैं। और अगर किसी प्रकार का बदलाव होता है तो रिव्यू अपडेट कर दिया जाता है।

बेस्ट स्टिक ब्लेंडर - कच्चे टमाटर की प्यूरी
कच्चे टमाटर की प्यूरी बनाते समय

सर्वश्रेष्ठ हैंड ब्लेंडर रिव्यू

प्रोडक्ट की उपयोगिता, अच्छी बातें और खामियों से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं-

1. हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड एस – मिश्री टॉप पिक

इसका प्रदर्शन कैसा था?

रिव्यू के समय जरूरी बातें:

  • सूप टेस्ट- कम आवाज़, पकड़ने में आसान, स्मूथ प्यूरी (दावेदारों के मुकाबले सबसे अच्छा)।
  • मिल्कशेक टेस्ट- जार अपनी जगह से हिलता नहीं है, स्मूथ शेक (गांठ नहीं है), कुछ टुकड़े गार्ड में अटक जाते हैं।
  • कच्चे टमाटर की प्यूरी- बहुत पावरफुल, सबसे जल्दी प्यूरी बनती है, टमाटर अच्छे से ब्लेंड हो जाते हैं, गार्ड में टुकड़े अटकते नहीं हैं, स्मूथ प्यूरी बनती है।

प्रोडक्ट की जानकारी

हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड- एस 300 वाट हैंड ब्लेंडर की कीमत 2,285/- रुपए है। इसके साथ अलग होने वाली स्टेनलेस स्टील (wand/ stem) आता है। स्टेनलेस स्टील ब्लेड अलग नहीं होती है और इसका उपयोग ब्लेंडिंग और प्यूरी बनाने के लिए किया जा सकता है।

  • जोड़ना आसान है, 2 पीस ब्लेंडर।
  • मैनुअल और 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
  • वजन: 720 ग्राम
  • 4 फिन ब्लेड (2 छोटी, 2 बड़ी)
  • एक्सट्रा अटैचमेंट नहीं आती है
  • तार की लंबाई: 4 फुट, किचन में कहीं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड एस
हैवेल्स हैंड ब्लेंडर अटैचमेंट

हमारा फैसला

हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड एस विजेता बना है क्योंकि बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले ब्लेंडर इस्तेमाल करने के मायने से इसका डिजाइन सुविधाजनक है। हालांकि यह दूसरे नंबर पर सबसे भारी ब्लेंडर है लेकिन इसकी पकड़ और बटन डिजाइन रोजाना इस्तेमाल करने के लिए बहुत आरामदायक है।

यह बहुत अच्छी तरीके से ब्लेंड करने के साथ- साथ बहुत जल्दी काम भी करता है।

ब्लेंडर जोड़ना आसान है और इसे साफ करना भी आसान है।

रिव्यू में शामिल की गई सभी ब्रांड में से यह ब्लेंडर सबसे कम आवाज़ करता है। इसके साथ ही यह गर्म भी नहीं होता है।

हालांकि इसके साथ एक्सट्रा अटैचमेंट नहीं आती है लेकिन हमें लगता है कि एंट्री लेवल ब्लेंडर को देखते हुए यह उम्मीद के अनुसार काम करता है। यह बहुमुखी, क्विक, इस्तेमाल करने में आसान है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली सामग्री को ब्लेंड और प्यूरी बनाने का काम लाजवाब तरीके से करता है।

हैवेल्स हैंड ब्लेंडर - टेस्टिंग
हैवेल्स हैंड ब्लेंडर - टेस्टिंग
ब्लेंडिंग - 5/5
प्रोडक्ट डिजाइन - 4.5/5
विशेषताएं - 4.5/5
  • यह कुशल ब्लेंडर है और स्मूथ प्यूरी बनाता है।
  • आरामदायक पकड़। अंगूठे पर दबाव नहीं पड़ता है।
  • इसे इस्तेमाल, जोड़ना और साफ करना आसान है।
  • हमें इसकी फिनिशिंग और मटेरियल की क्वालिटी पसंद आई है।
  • कम आवाज़ करता है।
  • 1 मिनट तक लगातार इस्तेमाल करने के बावजूद गर्म नहीं होता है।

अगर आप एंट्री लेवल हैंड ब्लेंडर की ढूंढ रहे हैं तो हम हैवेल्स हैंड ब्लेंडर की सलाह देते हैं। 

2. ओरपट एचएचबी- 100ई- मिश्री बजट फ्रेंडली पिक

इसका प्रदर्शन कैसा था?

 रिव्यू के समय जरूरी बातें:

  • सूप टेस्ट- हल्की आवाज़, स्मूथ स्थिरता, जल्दी सूप ब्लेंड कर देता है।
  • मिल्कशेक टेस्ट- बहुत स्मूथ और बिना ज्यादा मेहनत किए, 30 सेकंड में परफेक्ट स्थिरता मिल गई थी। गिलास अपनी जगह से हिलता नहीं है।
  • कच्चे टमाटर की प्यूरी- टमाटर टेस्ट करते समय आवाज़ करता है। टमाटर की प्यूरी बनाने के लिए हैवेल्स के मुकाबले ज्यादा मेहनत लगी थी। लेकिन टमाटर कटने के बाद 15 सेकंड के अंदर स्मूथ प्यूरी मिल गई थी।

प्रोडक्ट की जानकारी

250 वाट के ब्लेंड की कीमत 1,050 है जिसके पार्ट अलग नहीं होते हैं।

  • 1 साल की वारंटी
  • प्लास्टिक बॉडी में एसएस ब्लेड हैं जो फिक्स हैं।
  • इसमें स्प्रिंग पुश बटन है।
  • वजन- 665 ग्राम (सबसे हल्का)
  • तार की लंबाई – 4 फुट 5 इंच
ओरपट हैंड ब्लेंडर
यह सबसे हल्का हैंड ब्लेंडर है

हमारा फैसला

ओरपट स्टिक ब्लेंडर ने सभी टेस्टिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है। सभी दावेदारों में इसकी कीमत सबसे कम है। इसके साथ ही यह सबसे हल्का है और पकड़ने में आरामदायक है। जहां से ब्लेंडर पकड़ते हैं और बटन की जगह बहुत सुविधाजनक है और लगातार इस्तेमाल करने पर अंगूठे पर ज़ोर नहीं पड़ता है।

हालांकि यह पॉकेट फ्रेंडली ब्लेंडर है और इसके साथ ब्लेंडिंग जार भी आता है जिसके साथ छींटे से बचाव के लिए गार्ड/ सिलिकॉन का ढक्कन आता है जिसमें छेद भी है। बाकी किसी ब्रांड के साथ ब्लेडिंग जार नहीं आता है।

यह प्लास्टिक- बेस्ड हैंड ब्लेंडर है जिसके पार्ट अलग नहीं होते हैं जिस कारण से हमें लगता है इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है। इसका साथ ही अगर आप गहरे रंग वाली सामग्री का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि हल्दी, चुकंदर, पालक आदि तो हो सकता है कुछ समय बाद ब्लेंडर की रोड़ पर रंग चढ़ जाए।

ओरपट हैंड ब्लेंडर - पॉकेट फ्रेंडली
पॉकेट फ्रेंडली
ब्लेंडिंग - 4.5/5
प्रोडक्ट डिजाइन - 4.5/5
विशेषताएं - 5/5
  • मजबूत ब्लेंडिंग जार के साथ आता है।
  • सबसे आरामदायक पकड़ है। अंगूठे पर ज़ोर नहीं पड़ता है।
  • बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले सबसे सस्ता है।
  • बहुत हल्का है।
  • बहुत आसानी से ब्लेंड हो जाता है।
  • हैवेल्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा आवाज़ करता है।
  • लंबे समय को देखेत हुए, ब्लेंडर की स्टिक पर गहरी रंग की सामग्री का रंग चढ़ सकता है (स्टिक का रंग सफेद है)।
  • इसकी सिर्फ 1 साल की वारंटी है।

रोजाना इस्तेमाल के लिए पॉकेट फ्रेंडली ब्लेंडर चाहिए? ओरपट कुशल और किफायती ऑप्शन है।

3. फिलिप्स एचएल 1655/00

इसका प्रदर्शन कैसा था?

रिव्यू के समय जरूरी बातें:  

  • सूप टेस्ट- बहुत आवाज़ करता है जैसे बहुत भारी मशीन से काम हो रहा है, पकड़ने में बहुत भारी है, आरामदायक नहीं है, बटन दबे हुए हैं, यह ऊपर से बहुत भारी है जिस वजह से इसे पकड़ना कठिन है, ब्लेंड करने में ज्यादा समय लेता है लेकिन कुछ समय में एक जैसे रिजल्ट देता है।
  • मिल्कशेक टेस्ट- बहुत आवाज़ करता है, ब्लेड में आम के टुकड़े अटक गए थे, बहुत स्मूथ शेक, गांठ नहीं है, जार अपनी जगह से हिलता नहीं है।
  • कच्चे टमाटर की प्यूरी- ब्लेंडर भारी है लेकिन इसकी पकड़ ठीक है, स्मूथ टुकड़े वाली प्यूरी मिलती है।

प्रोडक्ट की जानकारी

फिलिप्स एचएल1655/00 250 वाट का ब्लेंडर है जिसकी कीमत 2,095/- रुपए है।

  • तीन अलग- अलग ब्लेड के साथ आता है- एक ब्लेड पर चार काटे हैं जो अलग- अलग दिशा में मुड़े हुए हैं (ब्लेंडिंग के लिए), व्हिस्किंग ब्लेड और व्हिपिंग ब्लेड। 
  • इसमें दिवार पर टांगने के लिए, ब्लेड स्टोरेज की जगह और ब्लेड हटाने वाला भी आता है।
  • वजन- 790 ग्राम
  • तार की लंबाई – 4 फुट
  • वारंटी- 2 साल
फिलिप्स हैंड ब्लेंडर
भारी और सबसे ज्याद आवाज़ करने के कारण विजेता नहीं बना है

हमारा फैसला

फिलिप्स एचएल 1655/00 ब्लेंडर विजेता नहीं बना है क्योंकि यह बहुत आवाज़ करता है, पकड़ने में बहुत भारी है और आरामदायक नहीं है। हालांकि रिजल्ट स्मूथ और एक जैसे थे लेकिन हमें लगता है इस कैटेगरी में इससे ज्यादा बेहतर, कुशल और सुविधाजनक तरीके से इस्तेमाल किए जाने वाले डिजाइन उपलब्ध हैं।

ब्लेंडिंग - 3.5/5
प्रोडक्ट डिजाइन - 4/5
विशेषताएं - 4.5/5
  • अलग- अलग ब्लेड अटैचमेंट और दिवार में लटकाने की सुविधा है।
  • स्मूथ और एक जैसे रिजल्ट मिलते हैं।
  • गर्म नहीं होता है।
  • तार लंबी है।
  • हमारे रिव्यू में यह सबसे भारी ब्लेंडर है। लंबे समय के लिए पकड़ना मुश्किल है।
  • बटन इस्तेमाल करने में आसान नहीं है। लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने पर अंगूठे पर ज़ोर पड़ता है क्योंकि बटन दबा हुआ है।
  • यह बहुत आवाज़ करता है।

4. मर्फी रिचर्ड्स प्रोंटो अल्ट्रा

इसका प्रदर्शन कैसा था?

रिव्यू के समय जरूरी बातें:

  • सूप टेस्ट- प्यूरी स्मूथ नहीं है, उम्मीद के अनुसार स्थिरता पाने में ज्यादा समय लगता है, आवाज़ करता है, जोड़ना आसान है, सब्जियां गार्ड में अटक जाती है।
  • मिल्कशेक टेस्ट- गार्ड में आम के टुकड़े अटक जाते हैं, शेक स्मूथ बनता है।
  • कच्चे टमाटर की प्यूरी- अंगूठे पर ज़ोर पड़ता है, टमाटर के टुकड़े गार्ड में अटक जाते हैं, प्यूरी बनने में ज्यादा मेहनत लगती है जिस वजह से यह हमारा विजेता नहीं बना है।

प्रोडक्ट की जानकारी

मर्फी रिचर्ड्स प्रोंटो अल्ट्रा 300 वाट का ब्लेंडर है जिसकी कीमत 2,895/- रुपए है।

  • 2 साल वारंटी
  • ब्लेंडर के पार्ट अलग हो जाते हैं। प्लास्टिक बॉडी से स्टेनलेस स्टील और दो ब्लेड अलग हो जाती है।
  • वदन- 697 ग्राम।
  • तार की लंबाई – 3 फुट 9 इंच
  • अटैचमेंट नहीं है।
मर्फी रिचर्ड्स हैंड ब्लेंडर
ब्लेंडर की अटैचमेंट अलग- अलग नहीं है

हमारा फैसला

मर्फी रिचर्ड्स ब्लेंडर हमारा विजेता नहीं बना है क्योंकि यह स्मूथ और आसानी से प्यूरी नहीं बनाता है। यह अपना काम करता है लेकिन उम्मीद के अनुसार जैसी स्मूथनेस चाहिए, वहां तक पहुंचने में समय लगाता है। गार्ड टुकड़े अटक जाते हैं और हमें बार- बार ब्लेंडर से टुकड़े हटाने पड़ते हैं और फिर दोबारा से प्यूरी बनाने का प्रोसेस करना पड़ता है।

बॉक्स पर ब्रांड के द्वारा दावा किया गया है कि यह कम आवाज़़ करता है लेकिन ऐसा नहीं है।

ब्लेंडिंग - 3.5/5
प्रोडक्ट डिजाइन - 3.5/5
विशेषताएं - 3.5/5
  • टेस्टिंग के समय ब्लेंडर गर्म नहीं होता है।
  • आरामदायक पकड़ है।
  • तार लंबी है।
  • जोड़ना आसान है।
  • आवाज़ ज्यादा करता है।
  • कुछ सेकंड तक इस्तेमाल करने पर अंगूठे पर ज़ोर पड़ता है।
  • स्मूथ स्थिरता पाने में समय और मेहनत लगती है।
  • गार्ड में टुकड़े अटक जाते हैं।

5. बजाज एचबी16

इसका प्रदर्शन कैसा था?

रिव्यू के समय जरूरी बातें:

  • सूप टेस्ट- बहुत आवाज़ करता है, सूप ब्लेंड करने का काम अच्छे से करता है, ब्लेड चौढ़ी है जिससे प्यूरी अच्छे से बनती है।
  • मिल्कशेक टेस्ट- रिजल्ट स्मूथ थे, आम के टुकड़े गार्ड में अटक रहे थे, ब्लेंड करने में ज्यादा समय और मेहनत लग रही थी।
  • कच्चे टमाटर की प्यूरी- मोटी प्यूरी, टमाटर के टुकड़े छिलके के साथ दिखाई दे रहे थे जो गार्ड में अटक रहे थे, गार्ड साफ करने में बहुत समय लग रहा था जिससे काम कुशल तरीके से हो सके।

प्रोडक्ट की जानकारी

बजाज एचबी16 300 वाट ब्लेंडर है जिसकी कीमत 2,050/- रुपए है।

  • वारंटी- 2 साल
  • रोड और ब्लेड स्टेनलेस स्टील की है।
  • स्टिक अलग हो जाती है।
  • सिंगल पुश बटन।
  • तार की लंबाई- 3 ½ फुट
  • वजन- 682 ग्राम
बजाज हैंड ब्लेंडर
इस्तेमाल और पकड़ने में सुविधाजनक है

हमारा फैसला

बजाज हैंड ब्लेंडर के विजेता ना बनने के कई कारण हैं। सबसे पहला, इसे जोड़ना कठिन है। दूसरा, रिव्यू में शामिल की गई सभी ब्रांड, यह सबसे ज्यादा आवाज़ करता है। तीसरा, प्यूरी ब्लेंड करने में सबसे ज्यादा समय और मेहनत लगी थी।

इससे ज्यादा बेहतर और जल्दी रिजल्ट देने वाले ब्लेंडर उपलब्ध हैं।

ब्लेंडिंग - 3/5
प्रोडक्ट डिजाइन - 3/5
विशेषताएं - 3/5
  • आरामदायक पकड़।
  • साफ करने में आसान।
  • लंबी तार।
  • बाकी ब्रांड के मुकाबले बहुत ज्यादा आवाज़ करता है।
  • प्यूरी ब्लेंड करने में बहुत समय और मेहनत लगती है।
  • इसे जोड़ना कठिन है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से हैवेल्स ड्यूरो एस और ओरपट हमारे टॉप पिक हैं?

यह कुशल, सुविधाजनक डिजाइन (साफ, इस्तेमाल और पकड़ने में आरामदायक) और बहुमुखी है। सूप ब्लेंड करने से लेकर मैंगो शेक और कच्चे टमाटर की प्यूरी बनाने तक- हमारे दोनों विजेता ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड एस कम आवाज़, पावरफुल ब्लेंडर है जो बहुत आसानी से प्यूरी और ब्लेंड कर देता है। इसे पकड़ना बहुत आरामदायक, जोड़ने में और साफ करने में आसान है।

ओरपट भी स्मूथ तरीके से ब्लेंड करता है लेकिन टॉप पिक के थोड़ी ज्यादा मेहनत लगती है। इसकी पकड़ आरामदायक है और इसके साथ जार आता है जिसका उपयोग प्यूरी और ब्लेंड करने के लिए कर सकते हैं। यह हमारा पॉकेट फ्रेंडली पिक है क्योंकि यह हैवेल्स के बराबर अच्छा काम करता है और कीमत में आधा है।

FAQs

हैंड ब्लेंडर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हैंड ब्लेंडर के वाट की रेंज 200-600 होनी चाहिए। अपनी जरूरत के अनुसार, ज्यादा और कम वाट का हैंड ब्लेंडर चुन सकते हैं। अगर आपको चॉपिंग के लिए ब्लेंडर चाहिए है तो हाई वाट ब्लेंडर खरीदें। प्यूरी या ब्लेंडर करने के लिए चाहिए है तो एंट्री- लेवल ब्लेंडर खरीदें जो 250-300 वाट के बीच आते हैं।

इसका जवाब विभिन्न हो सकता है जैसे कि- आपके पास कितनी स्टोरेज है, किचन में रोजाना की जरूरतें क्या हैं, बजट आदि।

व्हिप्ड क्रीम बनाने के लिए बैलून व्हिस्क/ हैंड व्हिस्क या इलैक्ट्रिक हैंड मिक्सर बेस्ट है जिससे हल्का, फल्फी टैक्शर मिलता है। हैंड ब्लेंडर क्रीमी सूप, प्यूरी और शेक बनाने के लिए बेस्ट हैं।

नहीं। गार्ड और ब्लेड की मदद से ब्लेड और बर्तन में पर्याप्त मात्रा में जगह होती है। हैंड ब्लेंडर से बर्तनों पर निशान पड़ते हैं, जब तक आप सख्त सामग्री जैसे कि खड़े मसाले ब्लेंड नहीं कर रहे हैं (इसकी सलाह भी नहीं दी जाती है)।

बजट और जरूरत के बारे में जानने के बाद ब्लेंडर में डिजाइन, विशेषताएं, मोटर जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर पर ध्यान दें।

सारांश

क्या आप अच्छा एंट्री लेवल हैंड ब्लेंडर की तलाश में हैं? हैवेल्स ड्यूरो ब्लेंड एस और ओरपट एचएचबी-100ई, 300 वाट कैटेगरी में दोनों ही हमारे विजेता हैं। इसका प्रदर्शन अच्छा है, आवाज़ कम करते हैं, साफ करना आसान है और इस्तेमाल करने में आरामदायक हैं।

हैवेल्स प्रीमीयम कैटेगरी में शामिल है वहीं ओरपट पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन है।

आप किस ब्रांड का स्टिक ब्लेंडर इस्तेमाल करते हैं? हैंड ब्लेंडर को लेकर आपकी पसंद नापसंद क्या है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments