प्लास्टिक स्प्राउट मेकर बॉक्स रिव्यू (Plastic Sprout maker Box Review)
sproutmaker

प्लास्टिक स्प्राउट मेकर बॉक्स रिव्यू (Plastic Sprout maker Box Review)

गर्मी हो या फिर सर्दी, दोनों समय में ही सेहतमंद अंकुरित अनाज खाना अच्छी आदत होती है। अंकुरित स्प्राउट को कई तरीको से बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए देखते हैं कि यह स्प्राउट मेकर कैसे है?

सेहतमंद आदतों में से अंकुरित (स्प्राउट्स) खाना एक बहुत अच्छी आदत है। आप कई चीजें अंकुरित कर सकते हैं जैसे कि अनाज, मूंग, दाल आदि और इनको सैंडविच, सलाद, सूप आदि में डालकर सेहतमंद खाना बना सकते हैं। यह कई सेहतमंद विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। अंकुरित करने में समय लगता है और साथ ही यह साफ-सुधरे तरीके से होने चाहिए। खुशी की बात है कि आप ऑनलाइन माध्यम से स्प्राउट मेकर आसानी से खरीद सकते हैं और अंकुरित करने का काम सुविधा के साथ कर सकते हैं। यह स्प्राउट मेकर प्लास्टिक के होते हैं और इनमें कई लेयर होते हैं जिससे एक समय पर एक से ज्यादा अनाज अंकुरित कर सकते हैं। इस बार हमने स्प्राउट मेकर का रिव्यू 15 दिन के लिए किया है यह देखने के लिए कि क्या यह सच में काम करता है नहीं। इस प्रोडक्ट को लेकर हमारा यह कहना है।

प्लास्टिक स्प्राउट मेकर बॉक्स (Plastic Sprout maker Box) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. बॉक्स को महक फ्री फूड ग्रेड प्लास्टिक से बनाया गया है।
  2. यह तीन साइज में उपलब्ध हैं- छोटा (दो लेयर), मीडियम (तीन लेयर) और बड़ा (4 लेयर)।
  3. यह प्लास्टिक लेयर की क्षमता 500 एमएल है।
  4. बॉक्स लाल रंग का नॉब की तरह है जिसमें से पानी धीरे- धीरे डाला जा सकता है।
  5. पूरी तरह से अंकुरित होने पर 12 से 24 घंटे लगते हैं।

स्प्राउट मेकर का इस्तेमाल कैसे करें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. स्प्राउट मेकर में अनाज, दाल, बीज डालने से पहले इनको 4 घंटा पानी में भिगा लें।
  2. स्प्राउट मेकर इस्तेमाल करने से पहले यह ध्यान रखें कि लाल नॉब डिब्बों से उल्टी तरफ है।
  3. अब सभी में भीगे हुए अनाज डालें और सबसे ऊपर वाला लेयर खाली रखें।
  4. अब सबसे ऊपर वाले लेयर में पानी डालें और लाल नॉब लगा देंष
  5. ढक्कन बंद कर दें और 12 घंटे के लिए छोड़ दें। 12 घंटे बाद आपको इसमें अंकुरित बीज और अनाज मिलेंगे। बेहतर रिजल्ट के लिए कुछ घंटे और इंतजार कर सकते हैं।

प्लास्टिक स्प्राउट मेकर बॉक्स

यह स्प्राउट मेकर बॉक्स दिखने के साथ-साथ इस्तेमाल करना भी आसान है। इसमें आप सुविधा के साथ बी, अनाज, दाल अंकुरित कर सकते हैं।

साइज- बड़ा, कीमत 349/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन प्लास्टिक स्प्राउट मेकर बॉक्स

अगर आप रोजाना अंकुरित (स्प्राउट) खाते हैं तो यह आपके लिए है। हमें यह प्रोडक्ट बहुत पसंद आया है क्योंकि इसने हमें वही रिजल्ट दिए हैं जिसकी हमें उम्मीद थी। बॉक्स पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने इसे इस्तेमाल किया है। जानकारी एकदम सही और स्टीक है।

हमने हरा मूंग और काला चना भिगाकर रखा। 24 घंटे बाद हमने बॉक्स खोला और रिजल्ट अच्छा था। मूंद दास बहुत

हमने हरा मूंग और काला चना भिगाकर रखा। 24 घंटे बाद हमने बॉक्स खोला और रिजल्ट अच्छा था। मूंद दास बहुत अच्छे से अंकुरित हुए वहीं हमें लगा कि काला चना और अच्छे से अंकुरित हो सकता था लेकिन रिजल्ट सही था। अगर आपको ज्यादा अंकुरित चाहिए है तो लंबे समय के लिए रख सकते हैं।

बॉक्स में इतनी नमी होने के बावजूद महक नहीं हुई। इसको साफ करना बेहद आसान है। सेहतमंद खाने के तौर पर लगता है यह ऑफिस का हिस्सा बन सकता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

5 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments