लेज़ के न्यू फ्लेवर कैसे हैं? हर्बी क्रश और चीज़ी लव रिव्यू (How Are The New Lays Flavors? Herby Crush And Cheesy Love Review)
Lays Flavor

लेज़ के न्यू फ्लेवर कैसे हैं? हर्बी क्रश और चीज़ी लव रिव्यू (How Are The New Lays Flavors? Herby Crush And Cheesy Love Review)

लेज़ के न्यू फ्लेवर (New Lays Flavors) में मजेदार मसाले हैं। लेज़ हर्बी क्रश (Lays Herby Crush) और लेज़ चीज़ी लेव (Lays Cheesy Love) के बारे में इस रिव्यू से जानें।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
3 / 5
3
क्रंच
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

लेज़ के दोनों नए फ्लेवर (New Lays Flavors) अपने नाम जैसे हैं। लेज़ पोटेटो चिप्स क्रंची हैं और इनमें मसाले परफेक्ट हैं। अगर आप क्लासिक फ्लेवर के अलावा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप इन्हें ट्राई कर सकते हैं।

पोटेटो चिप्स सुविधाजनक स्नैक्स ऑप्शन हैं। होममेड बर्गर नाइट हो या फिर रोड ट्रिप, पोटेटो चिप्स स्नैक्स की कमी पूरी करने में मदद करते हैं। पेक्ड स्नैक्स इंडस्ट्री में लेज़ सबसे पुराने प्रतियोगियों में से एक है। क्लासिक सोल्टिड से लेकर टैंगी टोमेटो और इंडियन मसाला तक, सभी लेज़ पोटेटो चिप्स लाजवाब हैं। लेज़ दो नए फ्लेवर लेकर आया है- लेज़ चीज़ी लव और लेज़ हर्बी क्रश फ्लेवर जिनमें फ्लेवर का स्वादिष्ट ट्विस्ट है। मिश्री मुख्यालय में लेज़ न्यू फ्लेवर का रिव्यू करते समय यह पलक छपकते ही खत्म हो गए थे। इसका कारण जानने के लिए आप हमारा रिव्यू पढ़ सकते हैं।

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इस प्रोडक्ट के 100 ग्राम से 550 किलो कैलोरी मिलती हैं।
  • इसमें प्रकृति और प्रकृति- समान पदार्थ हैं।

लेज़ के नए फ्लेवर आकर्षित, ब्राइट रंग के पैक में आते हैं। लेज़ चीज़ी लव बैंगनी रंग के पैक में आता है वहीं लेज़ हर्बी क्रश फ्लेवर मिंट जैसे हरे रंग के पैक में आता है। भारत में 50 ग्राम पैक की कीमत 20/- रुपए है और 25 ग्राम पैक की कीमत 10/- रुपए है।

क्विक रिव्यू

lays new flavors

लेज़ के न्यू फ्लेवर क्रंची और स्वादिष्ट हैं। मसाले बैलेंस हैं।

कीमत – 20/- रुपए*

मात्रा – 50 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

लेज़ चीज़ी लव फ्लेवर का क्विक रिव्यू

लेज़ चीज़ी लव फ्लेवर
लेज़ चीज़ी लव फ्लेवर

सामग्री – आलू, वेजिटेबल ऑयल, मसाले, शुगर, नमक, चीज़ पाउडर (0.03%), ग्लूकोस सिरप।

स्वाद – जैसे ही हमने पैक खोला तब हमें बहुत स्ट्रोंग चीज़ी खुशबू आई। लेज़ के न्यू फ्लेवर में पोटेटो चिप्स पर मसाला अच्छे से लगा हुआ था जिससे इन्हें खाना का अनुभव भी अच्छा हो गया था। हमें नमकीन चेद्दार चीज़ फ्लेवर अच्छा लगा। चीज़ से आने वाला नमकीन स्वाद स्वादिष्ट था और हमें लगता है कि चीज़ पसंद करने वाले लोगों को यह फ्लेवर अच्छा लग सकता है। चीज़ फ्लेवर चिप्स से हम जैसे चीज़ी फ्लेवर की हम उम्मीद करते हैं वो इसमें मौजूद था।

लेज़ हर्बी क्रश फ्लेवर का क्विक रिव्यू

लेज़ हर्बी क्रश फ्लेवर
लेज़ हर्बी क्रश फ्लेवर

सामग्री – आलू, वेजिटेबल ऑयल, मसाले, शुगर, नमक, चीज़ पाउडर, अरबी गोंद (gum arabic)।

स्वाद – यह पोटेटो चिप्स हर्बी और लहसुन के स्वाद के साथ हैं। हमें फ्लेवर बैलेंस लगे। हर बाइट के आखिर में हलका मसालेदार फ्लेवर आता है। यह लेज़ चिप्स फ्लेवर से भरपूर हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन चिप्स में तीनों फ्लेवर – मसाला, मीठा और नमकीन फ्लेवर अलग- अलग चखे और महसूस किए जा सकते हैं। कोई भी एक फ्लेवर दूसरे फ्लेवर को दबाता नहीं है। इसके साथ ही मसाले बैलेंस हैं।

आखिर में

हमें लेज़ फ्लेवर से प्यार है या यह हमारे क्रश हैं? भारत में उपलब्ध लेज़ के न्यू फ्लेवर का रिव्यू करते समय हमें अच्छा लग रहा था। लेज़ पोटेटो चिप्स में मसाले परफेक्ट हैं जिससे यह परफेक्ट स्नैक्स और साइड डिश बन सकते हैं। लेज़ के न्यू फ्लेवर में मसाला और मीठा फ्लेवर बैलेंस में है जिस कारण से ज्यादा मसाले वाले फ्लेवर चिप्स के मुकाबले इन फ्लेवर के ग्राहक ज्यादा हो सकते हैं। बाकी लेज़ पोटेटो चिप्स की तरह ही यह दोनों फ्लेवर क्रंच से भरपूर हैं।

मार्किट में उपलब्ध लेज़ फ्लेवर का हमने रिव्यू किया है। इसके साथ ही लेज़ के नए फ्लेवर लिमिटेड एडिशन में भी हो सकते हैं जो आसानी से उपलब्ध न हो।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments