पारले एग्रो स्मूथ रिव्यू (Parle Agro Smoodh Review)
parle-agro-smoodh-review

पारले एग्रो स्मूथ रिव्यू (Parle Agro Smoodh Review)

हमने पारले एग्रो स्मूथ (Parle Agro Smoodh) के दो फ्लेवर ट्राई किए हैं – टॉफी कारमेल और चॉकलेट। स्मूथ, पारले एग्रो का न्यू डेयरी बेस्ड बेवरेज है।

छोटे पैक में गाढ़े मिल्कशेक बच्चों के खेलने के बाद या फिर स्कूल टिफिन के लिए सुविधाजनक होते हैं। पारले एग्रो, इस ब्रांड ने हमें प्रतिष्ठित फ्रूटी और एप्पी फिज़ दी है और अब न्यू बेवरेज भी हाज़िर है।

स्मूथ एक मिल्क बेस्ड बेवरेज है जो दो फ्लेवर में उपलब्ध है। हमने टॉफी कारमेल और चॉकलेट फ्लेवर ट्राई किए हैं। हमारे पारले एग्रो स्मूथ रिव्यू से आप फ्लेवर, कीमत, सामग्री, स्थिरता और पोषण लेबल से जुड़ी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पारले एग्रो स्मूथ से जुड़ी जरूरी बातें

पारले एग्रो स्मूथ फ्लेवर
पारले एग्रो स्मूथ फ्लेवर

इस सेक्शन में हमने पारले एग्रो स्मूथ की मुख्य सामग्री, उपलब्ध साइज और पोषण की जानकारी के बारे में चर्चा की है।

#1 उपलब्ध फ्लेवर

स्मूथ दो फ्लेवर में उपलब्ध हैं – 

  • चॉकलेट
  • टॉफी कारमेल

#2 उपलब्ध साइज

स्मूथ सिंगल साइज 85 एमएल के टेट्रा पैक में उपलब्ध है।

#3 मुख्य सामग्री

स्मूथ फ्लेवर मिल्कशेक बनाने के लिए मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – मिल्क सॉलिड, पानी, शुगर, माल्ट का अर्क। इसके अलावा स्मूथ में एडेड फ्लेवर हैं। टॉफी कारमेल फ्लेवर में प्रमाणित प्राकृतिक रंग भी हैं।

#4 पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार दोनों फ्लेवर में 85 कैलोरी से कम है। टॉफी कारमेल से 81.50 कैलोरी मिलती है वहीं चॉकलेट फ्लेवर से 77.81 कैलोरी मिलती हैं।

दोनों फ्लेवर मिल्क (85 एमएल) में कैल्शियल की मात्रा 111 एमजी से 113 एमजी के बीच है।

पारले एग्रो स्मूथ रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

चॉकलेट और कारमेल फ्लेवर मिल्क जैसे प्रोडक्ट के लिए टारगेट बच्चे होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने पारले एग्रो स्मूथ का रिव्यू करते समय हमने कुछ जरूरी बातों पर खास ध्यान दिया है।

1. फ्लेवर

यह बेवरेज कितना स्वादिष्ट है? क्या इसमें टॉफी या चॉकलेट का फ्लेवर आ रहा है? बेवरेज की स्थिरता कैसी है?

मिठास कैसी है? क्या बहुत ज्यादा है या बैलेंस?

2. खुशबू

क्या चॉकलेट और टॉफी कारमेल की खुशबू आ रही है? क्या मिल्कशेक में किसी फ्लेवर की खुशबू है? खुशबू कैसी लगती है – प्राकृतिक या आर्टिफिशियल?

3. स्थिरता

मिल्कशेक की स्थिरता कैसी है – गाढ़ी या पतली?

4. कीमत

क्या प्रोडक्ट किफायती है?

पारले एग्रो स्मूथ फ्लेवर रिव्यू

नीचे दी गई टेबल की मदद से आप दोनों फ्लेवर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे कि सामग्री, कीमत, कैलोरी और कैल्शियम की मात्रा। नीचे दी गई पोषण की वैल्यू 85 एमएल के अनुसार है।

पारले एग्रो स्मूथ - पैकेजिंग
पारले एग्रो स्मूथ - पैकेजिंग
स्मूथ फ्लेवर चॉकलेट टॉफी कारमेल
कीमत 10/- रुपए 10/- रुपए
मात्रा 85 एमएल 85 एमएल
मुख्य सामग्री मिल्क सॉलिड, पानी, शुगर, कोको सॉलिड, माल्ट का अर्क। मिल्क सॉलिड, पानी, शुगर, डेक्सट्रोज, माल्ट का अर्क।
कैलोरी (किलो कैलोरी) 77.81 81.50
कैल्शियम (एमजी) 112.14 111.94
प्रोटीन (ग्राम) 3.13 3.05

पारले एग्रो चॉकलेट मिल्क स्मूथ

स्मूथ चॉकलेट मिल्क भूरे रंग के टेट्रा पैक में आता है। 85 एमएल पैक की कीमत 10/- रुपए है।

चॉकलेट मिल्क की स्थिरता गाढ़ी है और यह बहुत मुलायम है। इसके साथ ही मिल्कशेक क्रीमी है। चॉकलेट फ्लेवर अच्छा है। मिठास बैलेंस है।

यह ताज़ा स्वाद वाला मिल्क बेवरेज है जो बच्चों के स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है।

पारले एग्रो स्मूथ चॉकलेट मिल्कशेक भूरे रंग के टेट्रा पैक में आता है
पारले एग्रो स्मूथ चॉकलेट मिल्कशेक भूरे रंग के टेट्रा पैक में आता है
पारले एग्रो स्मूथ चॉकलेट मिल्कशेक क्रीमी है
पारले एग्रो स्मूथ चॉकलेट मिल्कशेक क्रीमी है

खूबियां

  • 85 एमएल सिंगल पैक की कीमत 10/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 270 दिनों की है।
  • सामग्री – मिल्क सॉलिड, शुगर, पानी, कोको सॉलिड (1%), माल्ट का अर्क, पायसीकारी और स्टेबलाइज़र, प्राकृतिक समान और आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ और नमक।
  • इसमें प्रमाणित एडेड फ्लेवर हैं।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें दूध, जौ, गेहूं और बाजरा है।

अच्छी बातें

  • हमें गाढ़ी और मुलायम स्थिरता अच्छी लगी है।
  • यह क्रीमी मिल्क- बेस्ड बेवरेज है।
  • चॉकलेट फ्लेवर स्वादिष्ट है।
  • पैकेजिंग सुविधाजनक है।
  • यह प्रोडक्ट किफायती है।
  • पोषण की जानकारी विस्तार से दी गई है।

किसके लिए बेस्ट है?

खेलने के बाद बच्चों को देने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। छोटा साइज स्कूल टिफिन के लिए सुविधाजनक है।

पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्क

स्मूथ टॉफी कामेल सरसों जैसे पीले रंग के पैक में आता है। दोनों फ्लेवर की कीमत एक ही है।

चॉकलेट फ्लेवर की तरह ही टॉफी कारमेल मिल्कशेक गाढ़ा और क्रीमी है। आमतौर कारमेल फ्लेवर बेवरेज और स्प्रेड्स बहुत ज्यादा मीठे हो जाते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं था। हल्का टोस्ट हुआ कारमेल फ्लेवर बहुत अच्छे से मिल्कशेक में दिखाई देता है जो बहुत मीठा नहीं है।

पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक
पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक
पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक गाढ़ा और क्रीमी है
पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक गाढ़ा और क्रीमी है
पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक का फ्लेवर स्वादिष्ट है
पारले एग्रो स्मूथ टॉफी कारमेल मिल्कशेक का फ्लेवर स्वादिष्ट है

खूबियां

  • 85 एमएल सिंगल पैक की कीमत 10/- रुपए है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 270 दिनों की है।
  • सामग्री – मिल्क सॉलिड, शुगर, पानी, डेक्सट्रोज, माल्ट का अर्क, पायसीकारी और स्टेबलाइज़र, प्राकृतिक समान और आर्टिफिशियल फ्लेवर पदार्थ और नमक।
  • ऊपर दिए गए फ्लेवर की एलर्जी की जानकारी के अनुसार है।

अच्छी बातें

  • मिठास बैलेंस है।
  • कारमेल का फ्लेवर बहुत अच्छा है।
  • बेवरेज स्मूथ और क्रीमी है। 

किसके लिए बेस्ट है?

जिन बच्चों को कारमेल फ्लेवर मिल्कशेक पसंद है उन्हें यह प्रोडक्ट पसंद आ सकता है!

FAQs

1. पारले एग्रो स्मूथ कहां से खरीद सकते हैं? (Where can I get the Parle Agro Smoodh?)

पारले एग्रो स्मूथ लोकल ग्रोसरी स्टोर और सुपर मार्केट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन पर हमने इस प्रोडक्ट की उपलब्धता नहीं देखी है।

2. पारले एग्रो स्मूथ में कितनी कैलोरी हैं? (How many calories are in a Parle Agro Smoodh?)

स्मूथ चॉकलेट फ्लेवर के 85 एमएल के पैक में 77.81 कैलोरी है और टॉफी कारमेल फ्लेवर में 81.50 कैलोरी है।

3. पारले एग्रो स्मूथ की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What is the shelf life of Parle Agro Smoodh?)

पारले एग्रो स्मूथ की शेल्फ लाइफ 270 दिनों की है।

4. पारले एग्रो स्मूथ की कीमत क्या है? (What is the price of Parle Agro Smoodh?)

स्मूथ के 85 एमएल टेट्रा पैक की कीमत 10/- रुपए है।

आखिर में

पारले एग्रो स्मूथ दो फ्लेवर में आता है – चॉकलेट और टॉफी कारमेल। दोनों फ्लेवर स्वादिष्ट, मुलायम और क्रीमी हैं। चॉकलेट और कारमेल फ्लेवर हमें बहुत अच्छे लगे हैं। यह फिज़ी ड्रिंक्स की जगह अच्छा ऑप्शन बन सकता है जिसका सेवन खेलने के बाद, स्नैक टाइम के तौर पर किया जा सकता है।

मिल्कशेक में आपका फेवरेट फ्लेवर कौन- सा है? स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, वनीला, बटरस्कॉच या कोई और? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments