चायोस सूजी रस्क- क्रंची और स्वादिष्ट टी टाइम स्नैक
Chaayos Suji Rusk

चायोस सूजी रस्क- क्रंची और स्वादिष्ट टी टाइम स्नैक

चायोस सूजी रस्क (Chaayos Suji Rusk) क्रिस्प और हल्के मीठे हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
किफायती
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

चायोस सूजी रस्क (Chaayos Suji Rusk) में प्यारा इलायची फ्लेवर है। बैलेंस मिठास और क्रिस्प होने की वजह से यह परफेक्ट टी टाइम स्नैक बन सकते हैं। लेकिन यह पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट नहीं है।

स्वादिष्ट मसाला चाय के साथ रस्क की जोड़ी बेस्ट लगती है। रस्क और चाय की जोड़ी को टपरी- स्टाइल स्नैक माना जाता है। यह इतने पॉपुलर हैं कि अधिकतर बेकरी अपने खुद के रस्क बनाती हैं। कई बड़ी बिस्किट और कुकीज़ ब्रांड भी मार्केट में रस्क की डिमांड को पूरी करती हैं।

चायोस ब्रांड चाय की हर चीज से जुड़ी है। इससे पहले हमने इस ब्रांड के इंस्टेंट टी प्रीमिक्स और चाय मसाला का रिव्यू किया था जो हमें बेहद पसंद आए थे। हालांकि इनके चॉकलेट कुकीज़ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था लेकिन हम इनके चाय के साथ और प्रोडक्ट ट्राई करना चाहते हैं।

इस बार रिव्यू के लिए हमने चायोस सूजी रस्क चुने हैं। रिव्यू के दौरान हमने स्वाद और टैक्शर पर ध्यान दिया है। चायोस सूजी रस्क रिव्यू में हमने कीमत और पैकेजिंग के बारे में भी बात की है।

चायोस सूजी रस्क से जुड़ी जरूरी बातें

चायोस सूजी रस्क से जुड़ी अधिक जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

चायोस सूजी रस्क रिव्यू
चायोस सूजी रस्क रिव्यू

1. सामग्री

सामग्री कुछ इस प्रकार है – मैदा, शुगर, वेजिटेबल ऑयल और फैट (ताड़ का तेल और तिल का तेल), सूजी (5.5%), खमीर, नमक, मिल्क पाउडर, फ्लोर ट्रीटमेंट एजेंट।

एलर्जी की सलाह – इसमें ग्लूटेन, मिल्क और सोय है।

2. स्वाद

सामग्री लिस्ट में इलायची के इस्तेमाल के बारे में नहीं दिया गया है। लेकिन हमें साफ- साफ हरी इलायची की खुशबू और स्वाद आ रहा था।

मिठास लेवल हल्का है। अगर आप रस्क का सेवन मीठी चाय के साथ कर रहे हैं तो मिठास हद से ज्यादा नहीं होगा।

3. टैक्शर और क्रंच

हम चाय के साथ रस्क क्रंच के लिए खाते हैं। ज़रा सोचिए! आपने रस्क का नया पैक खोला है और सभी रस्क गिलगिले हैं और इनमें बिल्कुल भी क्रंच नहीं है।

चायोस सूजी रस्क क्रिस्प हैं और इनमें अच्छा क्रंच है। रस्क अच्छे से सेके गए हैं और सिर्फ रस्क खाने पर यह सूखे नहीं लगते हैं।

4. कीमत और पैकेजिंग

चायोस सूजी रस्क नीले और सफे़द बॉक्स में आते हैं। 400 ग्राम बॉक्स में 20 रस्क के पैक आते हैं जिसकी कीमत 400/- रुपए है। एक पैक में 2 रस्क हैं जिनका वजन 20 ग्राम है (20/- रुपए)।

सिंगल यूज पैक में 2 रस्क आते हैं। पैकेजिंग सुविधाजनक है और आपको रस्क स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर में डालने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

400/- रुपए में 400 ग्राम रस्क किफायती नहीं है।

चायोस सूजी रस्क रिव्यू - पैकेजिंग
चायोस सूजी रस्क रिव्यू - पैकेजिंग

5. पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है जसमें 426 किलो कैलोरी एनर्जी, 14.47 ग्राम प्रोटीन, 75.93 ग्राम कार्बोहाइड्रेट जिसमें 25.72 ग्राम शुगर है।

चायोस सूजी रस्क रिव्यू

चायोस सूजी रस्क प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 20/- रुपए
मात्रा 20 ग्राम
शेल्फ लाइफ 5 महीने
कैलोरी 426 किलो कैलोरी
बेस्ट जोड़ी मसाला चाय, अदरक चाय, इलायची चाय

 

चायोस सूजी रस्क के 400 ग्राम पैक की कीमत 400/- रुपए है। इसमें 20 पैक आते हैं और एक पैक में 2 रस्क आते हैं।

रस्क अच्छे से सेके गए हैं और इनमें अच्छा क्रंच है। चायोस सूजी रस्क में हमें हल्की मिठास और हरी इलायची का हल्का फ्लेवर अच्छा लगा है।

चायोस सूजी रस्क के एक पैक में 2 रस्क आते हैं
चायोस सूजी रस्क के एक पैक में 2 रस्क आते हैं
चायोस सूजी रस्क
चायोस सूजी रस्क
हमने चायोस सूजी रस्क मसाला चाय के साथ ट्राई किए
हमने चायोस सूजी रस्क मसाला चाय के साथ ट्राई किए

विशेषताएं

  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • 20 ग्राम पैक की कीमत 20/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 5 महीने।
  • सामग्री – मैदा, शुगर, वेजिटेबल ऑयल, सूजी।
  • इसमें नट्स हो सकते हैं।
  • सूखी और ठंडी जगह में स्टोर करें।
  • सीधी सूरज की किरणों से दूर रखें।

अच्छी बातें

  • पैकेजिंग सुविधाजनक है। पैक खोलने के बाद एयर टाइट कंटेनर में रखने की जरूरत नहीं है।
  • हमें अच्छे से सेके गए और क्रिस्प रस्क पसंद आए हैं।
  • हमें चायोस सूजी रस्क की हल्की मिठास पसंद आई है।
  • इसमें इलायची का हल्का फ्लेवर है।
  • एक जैसे बेक किए गए हैं।
  • यह ऑयली नहीं हैं।

बुरी बात

  • रस्क की कीमत बहुत ज्यादा है।

किसके लिए बेस्ट है?

जिन लोगों को हल्की मिठास, इलायची फ्लेवर वाले रस्क पसंद हैं वो लोग यह प्रोडक्ट ट्राई कर सकते हैं। इन्हें कहीं भी ले जाना आसान है। यह पॉकेट फ्रेंडली प्रोडक्ट नहीं है जिससे इसके ग्राहक सीमित हो जाते हैं।

FAQs

1. चायोस सूजी रस्क की मुख्य सामग्री क्या है? (What are the main ingredients in Chaayos Suji Rusk?)

चायोस सूजी रस्क की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – सामग्री – मैदा, शुगर, वेजिटेबल ऑयल, सूजी।

2. चायोस सूजी रस्क की कीमत क्या है? (What is the price of Chaayos Suji Rusk?)

चायोस सूजी रस्क के 400 ग्राम पैक की कीमत 400/- रुपए है।

3. क्या चायोस सूजी रस्क वेगन है? (Is Chaayos Suji Rusks vegan?)

नहीं। चायोस सूजी रस्क वेगन नहीं है। सामग्री में मिल्क पाउडर शामिल है।

4. चायोस सूजी रस्क में कितनी कैलोरी है? (How many calories are in a Chaayos Suji Rusk?)

100 ग्राम चायोस सूजी रस्क से 426 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

5. क्या चायोस सूजी रस्क चाय के साथ खा सकते हैं? (Does Chaayos Suji Rusk go well with tea?)

हां। भारत में टी- टाइम से रस्क को जोड़ा जाता है। चायोस सूजी रस्क कई प्रकार की दूध वाली चाय के साथ खा सकते हैं।

आखिर में

चायोस सूजी रस्क परफेक्ट तरीके से बेक किए गए हैं जिसमें अच्छा क्रंच है। इलायची का फ्लेवर और हल्की मिठास फ्लेवर से भरपूर है। पैकेजिंग सुविधाजनक और ट्रैवल फ्रेंडली है।

चायोस सूजी रस्क की कीमत ज्यादा है। आमतौर पर भारत में चाय के साथ रस्क का सेवन रोजाना किया जाता है। चायोस के रस्क किफायती ऑप्शन नहीं है जिससे इस प्रोडक्ट के ग्राहक सीमित हो जाते हैं। अधिकतर लोगों के लिए यह रोजाना के लिए पॉकेट फ्रेंडली ऑप्शन नहीं है।

क्या इससे पहले आपने चायोस के प्रोडक्ट ट्राई किए हैं? अगर हां, तो आपका फेवरेट टी टाइम स्नैक क्या है? 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments