सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट स्वादिष्ट हैं: #फर्स्टइंप्रेशन (Sunfeast’s Sattu Cardamom Biscuits Are Delish! #FirstImpressions)
Sunfeast’s Sattu Cardamom Biscuits-mishry

सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट स्वादिष्ट हैं: #फर्स्टइंप्रेशन (Sunfeast’s Sattu Cardamom Biscuits Are Delish! #FirstImpressions)

यह अभी तक की शायद सबसे स्वादिष्ट इलायची कुकीज़ उपलब्ध हैं। इसमें फ्लेवर का बैलेंस है, सत्तू और इलाइची को बहुत सुंदर तरीके से एक साथ लाया गया है।

सत्तू जिसको चने के आटे से बनाया जाता है, विरासत के खाने में से इसको सबसे सेहतमंद आटा माना जाता है। यह पोष्टिक आहार से भरपूर है जो अपनी वापसी नए- नए और अभिनव प्रोडक्ट के साथ कर रहा है। सत्तू से बनी डिश काफी पॉपुलर हो रही हैं और आप सोशल मीडिया पर सत्तू के आटे को कैसे इस्तेमाल किया जाता है पर कई पोस्ट देख सकते हैं। सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट ने हमारा ध्यान अपनी तरफ खींचा है क्योंकि कुकीज़ और बिस्किट में आपको बहुत कम भारतीय फ्लेवर देखने को मिलते हैं। यह प्रोडक्ट दो देसी फ्लेवर को एक साथ सेहतमंद कुकी में लेकर आया है। सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट के बारे में हमारा यह कहना है।

सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट स्वादिष्ट हैं (Sunfeast’s Sattu Cardamom Biscuits Are Delish!) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. दो बिस्किट में लगभग 90 किलो कैलोरी है।
  2. एक पैक में 8 अलग- अलग पैकेट हैं और हर पैक में 2 बिस्किट हैं।
  3. यह प्रोटीन से भरपूर बिस्किट हैं जिनको भुने हुए बंगाल चने से बनाया गया है।
  4. यह आपको पूरे दिन की एनर्जी दे सकता है।
  5. इसमें मैदा नहीं है और कोलेस्टॉल फ्री है।
  6. इसको आशीर्वाद आटे से बनाया गया है।

सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट, 150 ग्राम

सत्तू एक सुपरफूड है जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो थकान से लड़ने में मदद करता है। सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट स्वादिष्ट और ताज़ा हैं।

कीमत- 50/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट

सिंपल तरीके से कहा जाए तो हमें सनफीस्ट सत्तू इलायची बिस्किट पसंद आया है। और हम शर्त लगा सकते हैं कि आपने इतनी अच्छी और सेहतमंद कुकी इलायची के फ्लेवर के साथ नहीं खाई होगी।

इलायची की खास बात यह है कि इसका स्वाद अलग होता है, ज्यादा इस्तेमाल करने पर इंझनाना महसूस हो सकता है। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है।

इसमें इलायची और बंगाल के चने का अच्छा बैलेंस है। हर बाइट में चना- सत्तू का एहसास होता है। बाइट में इलायची बाद में आती है, यह बोल्ड है लेकिन अपनी जगह से बाहर नहीं है। आखिर में इसका स्वाद लगभग बेसन की बर्फी जैसा लगने लगता है। हां, आपने सही सुना है। बेसन की बर्फी, बिना घी और तेल की मिठाई।

इसका टैक्शर भी परफेक्ट है। यह रेशेदार (fibrous) है लेकिन सूखा नहीं, जैसा सब चाहेंगे। एक ही समय में कुकीज़ क्रंची और सोफ्ट हैं।

कैलोरी की बात करें तो यह भी बैलेंस हैं। दो कुकीज़ खाने से आप दिन में 90 कैलोरी का सेवन करते हैं। वहीं स्वाद की बात करें तो इलायची के फ्लेवर में उपलब्ध यह बेस्ट कुकीज़ हैं। इसमें फ्लेवर का बैलेंस है, सत्तू और इलायची को बहुत सुंदर तरीके से एक साथ लाया गया है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments