फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स रिव्यू (FunFoods Choco Lava Eggless Bake Mix Review)
dr-oetker-funfoods-choco-lava-bake-mix-review

फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स रिव्यू (FunFoods Choco Lava Eggless Bake Mix Review)

स्वीट, सॉफ्ट और स्पंजी – फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स (FunFoods Choco Lava Eggless Bake Mix) क्विक और सुविधाजनक ऑप्शन है!

मिश्री रेटिंग

सुविधाजनक
5 / 5
5
स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
किफायती
5 / 5
5
4.5
SUPERB!

Summary

फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स (FunFoods Choco Lava Eggless Bake Mix) रिव्यू पॉजिटिव है। आसान शब्दों में कहा जाए तो इसे बेक करना उतना ही आसान है जितना केक खाना!

चोको लावा केक लाजवाब होते हैं! स्पंजी और फल्फी केक चॉकलेट फिलिंग के साथ। सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।

अगर हम आप से कहें कि आप घर में ही चोको लावा कप केक बना सकते हैं? बिना किसी गड़बड़ और एक्सट्रा सामग्री के बिना 30 मिनट में बना सकते हैं! हां, रेडी-टू-कुक मिक्स!

टीम मिश्री रिव्यू की मदद से आप जान सकते हैं कि क्या डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स गाढ़ा है या पतला है। क्या हम इससे दोबारा बेक करना चाहेंगे या ऑर्डर करना पसंद करेंगे? आइए पता लगाते हैं!

फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स - पैकेजिंग
फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स - पैकेजिंग

पूरी तरह से देखा जाए तो डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स बहुत सुविधाजनक ऑप्शन है। केक का घोल बनाने के लिए आपको सिर्फ बटर, पानी और ओवन की जरूरत है। मापने वाले कप बॉक्स में आते हैं। यह प्रोडक्ट सुविधाजनक तरीके से पैक किया गया है!

जैसे जैसे आप डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स रिव्यू आगे पढ़ेंगे आपको कुकिंग प्रोसेस, बॉक्स की सामग्री, स्वाद और टैक्शर के बारे में पता चलेगा।

1. पैकेजिंग

डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स में दो पाउच आते हैं।

एक पाउच में केक मिक्स है दूसरे में लेव फिलिंग (lave filling) है। बॉक्स में पानी मापने वाला कप और सर्विंग कप भी आते हैं।

बॉक्स में 6 सर्विंग/ बेकिंग कप आते हैं क्योंकि एक पैक से 6 मिनी केक बनते हैं।

फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स - सामग्री
फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स - सामग्री
फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स में मापने वाले कप भी आते हैं
फनफूड्स चोको लावा एगलेस बेक मिक्स में मापने वाले कप भी आते हैं

2. मुख्य सामग्री

डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स की सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

बेक मिक्स – शुगर, गेहूं का आटा, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, स्टार्च, बेकिंग पाउडर और स्टेबलाइजर।

चॉकलेट फज – मिल्क सॉलिड, शुगर, पानी, ताड़ का तेल, कोको सॉलिड, लिक्विड ग्लूकोज, स्टेबलाइज़र और प्रेज़रवेटिव।

फनफूड्स चोको लावा मिक्स पाउडर
फनफूड्स चोको लावा मिक्स पाउडर

3. स्वाद

हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा मिनी केक बनाएं हैं।

पकाने से पहले, मिनी केक का प्यारा और चॉकलेटी स्वाद था। स्पंज केक अच्छे से बेक हो गया था और इसमें सही मात्रा में मिठास थी। 

लावा फिलिंग की बात करें तो विज्ञापित के अनुसार लावा लिक्विडी नहीं था। यह उम्मीद से ज्यादा गाढ़ा था। इसके बावजूद हमें लगता है कि लावा की स्थिरता ओवन का इस्तेमाल किस तरह से किया जा रहा है पर भी निर्भर करता है।

4. फ्लेवर

केक और चॉकलेट फज, दोनों के फ्लेवर परफेक्ट है! हालांकि स्पंज केक सॉफ्ट, फल्फी और चॉकलेटी है, चॉकलेट फज सिल्की है!

5. देखने में

बॉक्स में पैक किए गए बेकिंग/ सर्विंग कप की हम सराहना करते हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि मिनी साइज चोको लावा केक का साइज और देखने में एक जैसे हैं।

6. पोषण की जानकारी

केक की कैलोरी गिनी नहीं जाती है और हमें लगता है कि कभी- कभी मन शांति के लिए इन्हें खा लेना चाहिए।

हालांकि, डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स की कैलोरी 100 ग्राम के अनुसार है – 

बेक मिक्स – 384.9 किलो कैलोरी, 10.4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फैट, 81.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट।

चॉकलेट फज – 385.6 किलो कैलोरी, 5.6 ग्राम प्रोटीन, 14.5 ग्राम फैट और 58.1 कार्बोहाइड्रेट।

नोट – बटर मिक्स करने के बाद कुल कैलोरी की मात्रा अलग हो जाएगी।

7. कीमत

डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स के 320 ग्राम बॉक्स की कीमत 225/- रुपए है।

डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स रिव्यू

जरूरी बातें डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स
कीमत 225/- रुपए
मात्रा 320 ग्राम
शेल्फ लाइफ 6 महीने
कैलोरी (100 ग्राम)
  • बेक मिक्स – 384.9 किलो कैलोरी
  • चॉकलेट फज – 385.6 किलो कैलोरी
बेक किए गए केक की संख्या एक पैक से 6 मिनी केक बना सकते हैं।
उपलब्धता
  • ऑनलाइन – अमेज़न, बिग बास्केट
  • ऑफलाइन – जनरल/ डिपार्टमेंटल स्टोर
शुगर, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, बेकिंग पाउडर मुख्य सामग्री है
शुगर, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड, बेकिंग पाउडर मुख्य सामग्री है

सुविधाजनक और स्वादिष्ट – डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स हिट है!

आप सुबह- सुबह बेकरी के पास से गुज़र रहे हैं और ताज़ा बेक की गई डिश की खुशबू आपका दिल जीत लेती है? ऐसी ही हमारी टेस्ट किचन में खुशबू फैल गई थी।

चोको लावा केक बनाने के लिए हमने अमूल सफे़द मक्खन का इस्तेमाल किया है क्योकि केक अनसाल्टेड है। घोल बनाने के लिए हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया है। हमने 140 एमएल पानी (पैक के साथ आए मापने वाले 50 एमएल कप की मदद से) 75 ग्राम पिघला हुआ बटर का इस्तेमाल किया है। इसमें से 1 चम्मच बटर बेकिंग ट्रे चिकनी करने के लिए इस्तेमाल किया और बाकी घोल में डाल दिया।

200 डिग्री तापमान पर 10 मिनट ओवन गर्म करने के बाद हमने ¾ भरी हुई बेकिंग ट्रे उस तापमान पर 15 मिनट के लिए रख दी।

ध्यान रखें – हालांकि पैक पर मिनी केक को 15 मिनट बेक करने की सलाह दी गई है लेकिन समय में बदलाव ओवन के अनुसार हो सकता है। कम पका और ज्यादा पका होने पर चॉकलेट फज की स्थिरता पर असर पड़ सकता है।

डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स - चॉकलेट फज
डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स - चॉकलेट फज
डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा के एक पैक से 6 मिनी केक बनते हैं
डॉ. ओटकर फनफूड्स चोको लावा के एक पैक से 6 मिनी केक बनते हैं
चोको लावा केक अच्छे से बेक हो गया था
चोको लावा केक अच्छे से बेक हो गया था

विशेषताएं

  • डॉ. ओटकर चोको लावा केक मिक्स सुविधाजनक डेजर्ट ऑप्शन है।
  • मापने वाले और सर्विंग कप पैक के साथ आते हैं।
  • मिनी केक 30 मिनट के अंदर अच्छे से बेक हो गए थे।
  • एक बॉक्स की कीमत 225/- रुपए है।
  • एक बॉक्स से 6 मिनी लावा केक बनते हैं।
  • शेल्फ लाइफ – 6 महीने।

अच्छी बातें

  • दो सामग्री की जरूरत है।
  • जानकारी को फॉलो करना आसान है।
  • मापने और सर्विंग कप टिकाऊ हैं।
  • चॉकलेट फज की मात्रा 6 केक के लिए काफी है।
  • बेक मिक्स में मिठास परफेक्ट है।
  • केक का टैक्शर सॉफ्ट और फल्फी है।

नोट – हालांकि चॉकलेट लावा केक पकला या लिक्विडी नहीं था जैसा हम चाह रहे थे, लेकिन केक अंदर से फजी था। बेकिंग टाइम में बदलाव लाने से केक सेंटर की स्थिरता में बदलाव आ सकता है।

किसके लिए बेस्ट है?

मीड- नाइट क्रेविंग? अचानक से मेहमान आ गए? अचानक से ब्रंच?

डॉ. ओटकर चोको लावा एगलेस बेक मिक्स आपको निराश नहीं करेगा!

FAQs

1. क्या डॉ. ऑटकर एगलेस चोको लावा बेक मिक्स अच्छा है? (Is Dr Oetker eggless choco lava bake mix good?)

हां, इसे बनाना आसान है और स्वादिष्ट भी है! लाजवाब सेंटर और फल्फी टैक्शर परफेक्ट है।

2. 320 ग्राम पैक से कितने केक बेक कर सकते हैं? (How many cakes can we bake with a 320g pack?)

बॉक्स में दी गई सामग्री से 6 मिनी केक बना सकते हैं।

3. क्या फनफूड्स चोको लावा केक मिक्स शाकाहारी है? (Is FunFoods choco lava cake mix vegetarian?)

हां, बेक मिक्स और चॉकलेट फज शाकाहारी है।

4. मिक्स की शेल्फ लाइफ क्या है? (What is the shelf life of this mix?)

फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

5. फनफूड्स चोको लावा बेक मिक्स पर बेकिंग की जानकारी क्या है? (What are the baking instructions of FunFoods choco lava bake mix?)

बेकिंग की जानकारी कुछ इस प्रकार हैं – 

  • 10 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ओवन प्री हीट करें।
  • 140 एमएल पानी और 75 ग्राम पिघला हुआ बटर चॉकलेट फज मिक्स में डालें औक मिक्स करें। अच्छे से मिक्स करें (इस्तेमाल करने से पहले चोको फज पाउच गर्म पानी में रखने की सलाह दी जाती है)।
  • बेकिंग कप पर बटर लगाएं जिससे कप केक आसानी से बेक होने के बाद बाहर निकल आएं।
  • अब बेकिंग कप में 75% तक घोल डालें।
  • प्री हीट ओवन में 15 मिनट के लिए बेकिंग ट्रे रखें। रेगुलर केक की तरह, बेक होने के बाद आपको साफ स्टिक/ टूथपिक नहीं मिलेगी।

आखिर में

यह आसान, स्वादिष्ट और सुविधाजनक है। सबसे जरूरी बात है कि इसमें आपको एक्सट्रा सामग्री की जरूरत नहीं है। 

हमें अच्छा लगा कि बेकिंग कप की मदद से होम बेक लावा केक में प्रोफेशनल टच मिलता है।

क्या आपको चोको लावा केक पसंद हैं?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments