जिमीकंद के 10 पौष्टिक फायदे, नुकसान और उपयोग – मिश्री
जिमीकंद के पौष्टिक फायदे, नुकसान और उपयोग

जिमीकंद के 10 पौष्टिक फायदे, नुकसान और उपयोग – कब्ज से राहत

जिमीकंद के फायदे आयुर्वेद के समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जिमीकंद को सूरन नाम से भी जाना जाता है। जीमिकंद के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से ले सकते हैं।

जिमीकंद एक प्रकार की सब्जी है जिसको आमतौर पर बरसात के मौसम में उगाया जाता है। इस सब्जी को सूरन नाम से भी जाना जाता है। ऐसा हो सकता है कि इस सब्जी का नाम आपने इस आर्टिकल के माध्यम से पहली बार सुना होगा। क्योंकि अधिकतर लोगों को जिमीकंद के बारे में नहीं पता होता है। जिमीकंद के फायदे आयुर्वेद के समय से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जिमीकंद कई मिनरल्स और विटामिन से भरपूर है जिस कारण जिमीकंद के फायदे बढ़ जाते हैं। इससे कई डिश भी बनाई जा सकती हैं। जिमीकंद के फायदे, नुकसान और डिश से जुड़ी सारी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

कटोरी में कटा हुआ जिमीकंद
जिमीकंद के फायदे (jimikand ke fayde) डाइट में शामिल करें।

जिमीकंद के पौष्टिक तत्व के बारे में जानने के बाद आप इसे जरुर ट्राई करना चाहेंगे। जिमीकंद के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिमीकंद के पौष्टिक तत्व से जुड़ी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं।

पोषण मात्रा – 100 ग्राम
कैलोरी 116
प्रोटीन 0.04
फैट 0.01
कार्बोहाइड्रेट 111 ग्राम
सोडियम 8.0 एमजी
पोटैशियम 670 एमजी
विटामिन ए 22 आइयू
कैल्शियम 56 एमजी
आयरन 3%

जिमीकंद के फायदे 

ऊपर दी गई टेबल से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जिमीकंद के फायदे कितने सारे हैं। सूरन के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ- साथ शरीर को साफ करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके साथ ही जिमीकंद के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. जिमीकंद के फायदे शरीर ठंडा रखने के लिए

जी हां, सूरन के फायदे शरीर को ठंडा रखने के लिए जाने जाते हैं। गर्म जगह पर रहने वाले लोगों को जिमीकंद के फायदे अवश्य अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए। जिमीकंद में ऐसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में चिंता कम करते हैं। ऐसा होने से शरीर पर दवाब नहीं रहता है और हम स्वस्थ रहते हैं।

सूरन के फायदे शरीर ठंडा रखने में मदद करता है।

2. सूरन के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

जिमीकंद के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। जिमीकंद खाने से नसों में खून का बहाव सामान्य तौर पर होता है। खून बहाव अच्छे से होने पर ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। ब्लड प्रेशर सही रहने से कई बीमारियां होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं जैसे कि दिल की बीमारी। दिल की बीमारी से दूर रहने के लिए जरुरी है कि आप दिल स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट को फोलो करें।

3. जिमीकंद के फायदे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए

सूरन के फायदे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि जिमीकंद के फायदे इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड के कारण बढ़ जाते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल सामान्य बने रहने से कई खतरनाक बीमारियों से बचाव मिलता है।

जिमीकंद का फल पेड़ पर लगा हुआ
जिमीकंद के फायदे कोलेस्ट्रॉल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

4. सूरन के फायदे डायबिटीज में लाभदायक

जिमीकंद के फायदे डायबिटीज में भी मदद कर सकते हैं। जिमीकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिस कारण से यह डायबिटीज के लिए लाभदायक हो सकता है। सूरन के फायदे ब्लड शुगर लेवल को अचानक से बढ़ने नहीं देता है जिस कारण से जिमीकंद का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद डायबिटीज से गुजर रहे लोगों जिमीकंद का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

5. जिमीकंद के फायदे शरीर साफ करने के लिए

सूरन के फायदे सबसे ज्यादा शरीर साफ करने के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि जिमीकंद के फायदे इसमें मौजूद फाइबर के कारण बढ़ जाते हैं। फाइबर का सेवन करने से शरीर अंदर से साफ रहता है। जिमीकंद का सेवन करने से स्वस्थ आंत, पेट, लिवर जैसे अंग साफ रहते हैं।

सूरन के फायदे शरीर साफ रखने में मदद करते हैं। इमेज क्रेडिट –commons.wikimedia

6. सूरन के फायदे स्ट्रोंग इम्यूनिटी के लिए

जिमीकंद के फायदे इम्यूनिटी स्ट्रोंग बनाने में मदद करते हैं। जिमीकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे शरीर अंदर साफ और स्ट्रोंग रहता है। फाइबर खाने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का जन्म होता है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रोंग बनती है। सूरन के फायदे इसकी एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण बढ़ जाते हैं जो इंफेक्शन से दूर रखने में मदद करते हैं।

7. जिमीकंद के फायदे कब्ज से राहत के लिए

सूरन के फायदे कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। जिमीकंद में फाइबर होता है जिसको पचने में समय लगता है और पेट अच्छे से काम करता है। पेट स्वस्थ रहने से कब्ज की परेशानी होने के आसार भी कम हो जाते हैं।

जिमीकंद का एक पेड़ खेत में
जिमीकंद के फायदे कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इमेज क्रडिट –commons.wikimedia.org

8. सूरन के फायदे वजन कम करने के लिए 

जिमीकंद के फायदे वजन कम करने में भी मददकरते हैं। जिमीकंद में फाइबर पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर को पचने में समय लगता है जिससे मेटाबोलिज्म बढ़ता है। मेटाबोलिज्म बढ़ने से वजन कम होने में मदद मिलती है। लेकिन इसके साथ ही कसरत और बैलेंस डाइट का भी खास ध्यान रखें।

9. जिमीकंद के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए

सूरन के फायदे पाचन प्रक्रिया को सही तरीके से करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि जिमीकंद में पोटैशियम पाया जाता है जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखता है। जिमीकंद के फायदे पेट की बीमारियां दूर रखने के लिए जाने जाते हैं।

सूरन के फायदे पाचन शक्ति को स्वस्थ रखते हैं। इमेज क्रेडिट –commons.wikimedia.org

10. सूरन के फायदे गठिया में लाभदायक

जिमीकंद के फायदे इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि जिमीकंद का सेवन करने से गठिया के दर्द में आराम मिल सकता है। लेकिन इसके बावजूद गठिया के दर्द से गुजर रहे लोग डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

जिमीकंद का उपयोग 

जिमीकंद के फायदे जानने के बाद आप जानना चाहेंगे कि इसको इस्तेमाल कैसे किया जाता है। जिन लोगों को सूरन के इस्तेमाल के बारे में नहीं पता है वो लोग सही जगह आएं हैं। जिमीकंद के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • पूरी दुनिया में जिमीकंद के फायदे इसको खाने में शामिल कर लिए जाते हैं।
  • जिमीकंद की मदद से चिप्स, सूप, फ्राइज़ बनाई जाती हैं।
  • इसको आटे के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • सूरन को आमतौर पर पकाकर खाया जाता है।
  • जिमीकंद का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • इसको स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है।

जिमीकंद के नुकसान 

जिमीकंद के फायदे होने के साथ- साथ जिमीकंद के नुकसान भी है। किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने के पहले उसके फायदे और नुकसान की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। हर खाने की चीज के फायदे के साथ- साथ नुकसान भी होते हैं। जिमीकंद का सेवन अधिक मात्रा में करने से इसके नुकसान भी हो सकते हैं। जिमीकंद के नुकसान से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • जिन लोगों को अस्थमा, साइनेस आदि में से कोई तकलीफ है को उन्हें जिमीकंद से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
  • जिमीकंद की सब्जी खाने से मुंह और गले में जलन या खुजली हो सकती है।
  • एलर्जी होने पर डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

आखिर में

कुछ देर पहले आपको जिमीकंद के बारे में कुछ नहीं पता था लेकिन अब आपको जिमीकंद के फायदे से जुड़ी अधिकतर जानकारी प्राप्त हो गई है। सूरन के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सामान्य ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोंग इम्यूनिटी, शरीर साफ रहना आदि। जिमीकंद के इतने सारे फायदे के बाद लगता है कि इसे डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। सूरन को कई तरह खाया जा सकता है।

सूरन के बनने वाली डिश के आइडिया आपको इस आर्टिकल में दिए गए हैं। इन सबी के बाद जिमीकंद के नुकसान के बारे में भी जानना जरुरी है। अधिक मात्रा में जिमीकंद का सेवन करने से आपको इसके नुकसान देखने को मिल सकते हैं। इसलिए जिमीकंद का सेवन सही मात्रा में करें और स्वस्थ रहें।

FAQs

1. जिमीकंद के फायदे डायबिटीज के लिए क्या हैं?

रोजाना जिमीकंद का सेवन करना डायबिटीज में खतरनाक हो सकता है। अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें।

2. क्या जिमीकंद वजन कम करने में मदद करता है?

जानवरों पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया है कि जिमीकंद के अर्क को खाने के भूख कम हो जाती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर मौजूद है जो वजन कम करने में लाभदायक होता है।

3. क्या जिमीकंद प्रेगनेंसी के दौरान लाभदायक है?

गर्भवति महिलाओं को अपने खान- पान का खास ध्यान चाहिए। गर्भवति महिलाएं जिमीकंद अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। लेकिन सिर्फ ताज़ा जिमीकंद का ही सेवन करें और डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

4. जिमीकंद कैसे खाया जा सकता है?

आमतौर पर जिमीकंद का सेवन सब्जी के रूप में किया जाता है। इसके साथ ही इसका सेवन करी के रूप में भी किया जा सकता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments