टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू - मिश्री
Typhoo Immunity Three Tulsi Review

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू – मिश्री

आरामदायक और ताज़ा, टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी (Typhoo Immunity Three Tulsi) आयुर्वेदिक हर्ब्स का मिश्रण है। इसकी खुशबू और स्वाद, ताज़ा ब्रू की गई तुलसी की पत्तियों जैसी है।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
खुशबू
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी (Typhoo Immunity Three Tulsi) कैफीन फ्री बेवरेज है। खाना खाने से पहले या बाद में, हर्बल टी पीने से हल्का महसूस होता है। हमें स्टेपल फ्री बैग्स अच्छे लगे हैं।

इनके नाम के बावजूद, हर्बल टी सच में चाय नहीं होती है। यह मिश्रण सूखे फल, फूल, हर्ब्स, मसाले- प्राकृतिक रूप से मिनरल्स और विटामिन से भरपूर सामग्री के इस्तेमाल से बनाई जाती है। हालांकि हर्बल टी कई सदियों से मौजूद हैं लेकिन सेहतमंद होने के कारण यह हाल ही में पॉपुलर हुई हैं। यह कई स्वाद और फ्लेवर में उपबल्ध हैं और शुगर से भरपूर बेवरेज की जगह हर्बल टी स्वादिष्ट ऑप्शन बन सकता है।

चाय और फ्रूट इन्फ्यूशन की सेलेक्ट रेंज के साथ, इंडियन मार्केट में टाइफू 2008 में आई थी। ब्लैक टी, फ्लेवर टी, ग्रीन टी, फ्रूट इन्फ्यूशन- टाइफू ब्रांड के पास हर मूड के लिए बेवरेज है। हर्बल टी रेंज में तीन फ्लेवर ट्राई करने के बाद इस बार हम थ्री तुलसी फ्लेवर ट्राई करने के लिए उत्याहित थे।

क्या इसका स्वाद ताज़ा है? खुशबू कैसी है? खाना खाने से पहले या बाद में? टाइफू ऑर्गेनिक थ्री तुलसी मिश्रण कैसे बनाई गई है? हमारे टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू में इसके अलावा और भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

क्या आप जानते हैं- ‘टाइफू’ चाइनीज शब्द है जिसका मतलब ‘डॉक्टर’ है।

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी ऑर्गेनिक टी हरे रंग के कार्टून में आती है और पैक पर चमकीले फूल पैटर्न बने हैं। एक बॉक्स में 20 पाउच हैं, एक पाउच में 1.5 ग्राम मिश्रण है।

इसमें तीन प्रकार की तुलसी का मिश्रण है।

राम तुलसी का स्वाद बाकी दो के मुकाबले मीठा है। इसका उपयोग आमतौर पर पूजा- पाठ के लिए किया जाता है।

वन तुलसी को आमतौर पर जंगली तुलसी के नाम से भी जाना जाता है, इसकी खूबियां स्ट्रांग खुशबू और इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए जानी जाती हैं।

कृष्ण तुलसी/ पर्पल लीफ तुलसी की पत्तियां क्रिस्प हैं। इनका उपयोग गले का इंफेक्शन, नाक के घाव, सांस की नली साफ और त्वचा की बीमारी से राहत पाने के लिए किया जाता है।

इस ब्रांड की चाय में चार ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट हैं – एसजीएस ऑर्गेनिक, इंडिया ऑर्गेनिक, यूएसडीए ऑर्गेनिक और जैविक भारत।

थ्री तुलसी टी से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी - पैकेजिंग
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी - पैकेजिंग

1. पैकेजिंग

टी बैग्स में स्टेपल पिन नहीं है। यह बहुत अच्छी बात है! इन्फ्यूशन बैग्स को अलग से पेपर के लिफाफे में सील किया गया है।

हम टी बैग के धागे के साइज की भी सराहना करते हैं – बड़े मग के लिए यह लंबे हैं।

क्या आप जानते हैं? एफएसएसएआई (FSSAI) के द्वारा 2019 से टी बैग्स पर स्टेपल पिन का प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि टी बैग्स जब पानी के संपर्क में आते हैं तो बड़े हो जाते हैं। अगर टी बैग्स पर स्टेपल पिन लगाई जाएगी तो हो सकता है कि यह कप में गिर जाए और ग्राहक के द्वारा सेवन कर लिया जाए।

2. रूप

टाइफू ऑर्गेनिक हर्बल इन्फ्यूशन थ्री तुलसी बारीक पाउडर नहीं है। हमने सामग्री की जांच करने के लिए बैग खोला और देखा कि मोटे मिश्रण में सूखी तुलसी की पत्तियां हैं।

3. सामग्री

यह कैफीन फ्री बेवरेज तीन प्रकार की तुलसी से बना है- राम, वन और कृष्ण तुलसी।

4. फ्लेवर

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी ऑर्गेनिक टी का स्वाद ताज़ा है! इसमें तुलसी का फ्लेवर भरपूर है और साथ ही स्तम्मक (astringent) के नोट्स भी हैं। पूरी तरह से कहा जाए तो चाय से आरामदायक असर मिलता है।

यह हर्बल मिश्रण ताज़गी से भरपूर है! थकान भरे दिन के बाद मिंटी ताज़गी से भरपूर कैफीन फ्री चाय से दिन की शुरुआत और आखिर में पीने का अच्छा ऑप्शन है।

5. रंग

जब हमने रिव्यू के दौरान टी बैग की सूखी जांच की तब इसका रंग भूरा था। जब पत्तियां सूखती हैं तब इनका रंग अपने आप हरे से भूरा हो जाता है। इन्फ्यूशन के बाद, हमारी चाय में गर्म और दबे हुए भूरे रंग के नोट्स थे।

ब्रांड के द्वारा सलाह दी जाती है कि एक कप गर्म पानी में एक टी बैग 3-5 मिनट के लिए डालें। आप अपनी पसंद के अनुसार ज्यादा समय के लिए भी टी बैग डाल सकते हैं। फ्लेवर बढ़ाने के लिए शहद डालने की सलाह दी जाती है।

6. पोषण की जानकारी

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी टी का कैलोरी ब्रेकअप 100 ग्राम के अनुसार कुछ इस प्रकार है-

321.93 किलो कैलोरी को 100 ग्राम के अनुसार कुछ इस प्रकार बांटा गया है – 63.72 कार्बोहाइड्रेट, 1.49 ग्राम फैट, 13.41 ग्राम प्रोटीन और 0.5 ग्राम शुगर।

7. कीमत

हर्बल टी की कीमत इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री, पैकेजिंग आदि अन्य चीजों पर निर्भर करती है।

टाइफू थ्री तुलसी की तुलना बाकी तुलसी इन्फ्यूशन के साथ करने पर हमने देखा कि इस प्रोडक्ट की कीमत थोड़ी ज्यादा है। एक बॉक्स में 20 टी बैग्स हैं जिसकी कीमत 210/- रुपए है।

टाइफू ऑर्गेनिक हर्बल इन्फ्यूशन थ्री तुलसी टी रिव्यू

टी बनाने में आसानी होने से लेकर आफ्टर इफेक्ट तक, टीम मिश्री टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू से आप सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल – वाहदम हर्बल टी

 

जरूरी बातें टाइफू ऑर्गेनिक हर्बल इन्फ्यूशन थ्री तुलसी टी
उपलब्ध साइज 20 टी बैग्स का बॉक्स
कीमत 210/- रुपए
शेल्फ लाइफ 24 महीने
कैलोरी 100 ग्राम के अनुसार 321.93 किलो कैलोरी

 

ऑर्गेनिक टी का रिव्यू करते समय हमने खुशबू, फ्लेवर, पीने के बाद का एहसास जैसी बातों पर ध्यान दिया है। और इसके बारे में हमारा यह कहना है।

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी पैक में 20 टी बैग्स हैं
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी पैक में 20 टी बैग्स हैं
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी बनाने की जानकारी
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी बनाने की जानकारी
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी रिव्यू
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी का मिश्रण
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी का मिश्रण
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी का मोटा मिश्रण है
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी का मोटा मिश्रण है
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी से चाय बनाते समय
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी से चाय बनाते समय
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी से चाय बनाते समय टी बैग से कुछ बाहर नहीं आया था
टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी से चाय बनाते समय टी बैग से कुछ बाहर नहीं आया था

विशेषताएं

  • एक बॉक्स में 20 अलग- अलग पैक किए गए टी बैग्स हैं।
  • एक बैग में 1.5 ग्राम मिश्रण है।
  • कैफीन फ्री बेवरेज की सामग्री कुछ इस प्रकार है – राम तुलसी, वन तुलसी और कृष्ण तुलसी।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।
  • एक टी बैग का इस्तेमाल एक कप गर्म पानी में करें।
  • सीधी सूरज की किरणों से दूर रखें।

अच्छी बातें

  • यह प्रमाणित ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है।
  • इसमें एडेड स्वीटनर/ शुगर नहीं है।
  • इस हर्बल टी की खुशबू ताज़ा है।
  • इसका स्वाद होममेड हर्बल टी की तरह है।
  • यह प्राकृतिक, लो कैलोरी ऑप्शन है जिससे पानी का सेवन ज्यादा किया जा सकता है।

किसके लिए बेस्ट है

इससे आप ताज़गी भरे दिन की शुरुआत कर सकते हैं। यह हल्का और ताज़ा बेवरेज है जिसका सेवन भारी खाना खाने के बाद किया जा सकता है। 

संबंधित आर्टिकल – न्यूहर्ब्स काढ़ा टी रिव्यू

FAQs

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी टी से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब कुछ इस प्रकार हैं।

1. क्या इससे वेट लॉस में मदद मिलती है? (Does it help in weight loss?)

दूध और चीनी वाली चाय के मुकाबले, टाइफू थ्री तुलसी टी में कैलोरी कम है। बैलेंस खाना, 30-40 मिनट की कसरत के साथ यह हर्बल मिश्रण वेट लॉस में मदद कर सकता है।

2. एक दिन में कितनी बार इसका सेवन करना चाहिए? (How many times a day should I consume it?)

एक दिन में एक से दो कप का सेवन किया जा सकता है।

3. क्या इससे खांसी- जुकाम ठीक हो सकता है? (Does it cure cough and cold?)

हां, तुलसी का सेवन करने से गले में आराम मिलता है और साथी खांसी- जुकाम के लक्षणों से भी आराम मिलता है। टाइफू थ्री तुलसी टी में तुलसी है जो हल्के खांसी- जुकाम में आराम पहुंचा सकती है।

4. टाइफू थ्री तुलसी टी की चाय पत्तियों का स्रोत क्या है? (From where are the tea leaves of Typhoo immunity three tulsi tea sourced?)

ब्रांड के द्वारा इस्तेमाल की गई चाय पत्तियां दुनिया के अलग- अलग कोनों से लाई गई हैं। टाइफू सीलोन, असम और केन्याई चाय का उत्पादन करता है।

5. क्या यह चाय एक्सपायर होती है? (Does this tea expire?)

हां, इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 24 महीने की है।

आखिर में

टाइफू इम्यूनिटी थ्री तुलसी टी विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। यह स्टेपल फ्री बैग्स हैं।

इसके साथ ही हमें इसका ताज़ा स्वाद, खुशबू, फ्लेवर और ताज़गी अच्छी लगी है। अगर आपने कभी ताज़ा तुलसी की पत्तियों की चाय घर में बनाकर पी है तो इसका स्वाद एकदम वैसा ही है!

यह आरामदायक, ताज़ा और हल्की महसूस होती है। ताज़ा तुलसी का फ्लेवर बोल्ड है लेकिन कड़वा नहीं। टीम मिश्री को यह हर्बल मिश्रण पसंद आया है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime