पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर रिव्यू (Pintola Unsweetened (All Natural) Peanut Butter Review)
pintola peanut butter

पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर रिव्यू (Pintola Unsweetened (All Natural) Peanut Butter Review)

पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर प्राकृतिक और सेहतमंद होने का दावा करता है। क्या यह आपके फेवरेट पीनट बटर की जगह ले सकता है?

रोज सुबह ब्रेकफास्ट में टोस्ट के ऊपर एक चम्मच पीनट बटर लागकर खाना स्वादिष्ट लगता है। या फिर स्मूदी के ऊपर भी पीनट बटर डालकर खा सकते हैं। पहले पीनट बटर में सिर्फ दो ही फ्लेवर आते थे- क्रीमी और क्रंची। लेकिन अब बहुत प्रकार में उपलब्ध हैं- फ्लेवर, टैक्शर, सेहत के अनुसार आदि। चॉकलेट फ्लेवर पीनट बटर, स्वीटन्ड, अनस्वीटन्ड, नेचुरल, तेल के साथ या बिना तेल के साथ, यह लिस्ट खत्म नहीं हो सकती है।

हमने पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर का रिव्यू किया है। इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

जब बात वजन कम करने की आती है तब पीनट बटर एक अच्छा साथी है। बेस्ट पीनट बटर ब्रांड के बारे में जानने आप हमारा दी बिग पीनट बटर रिव्यू यहां से पढ़ सकते हैं।

पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर (Pintola Unsweetened (All Natural) Peanut Butter) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें चीनी नहीं है।
  2. इसमें सेहतमंद फैट है।
  3. यह ग्लूटेन फ्री है और वेगन फ्रेंडली है।
  4. 100 ग्राम से 639 किलो कैलोरी मिलती है।
  5. इसमें सिर्फ एक सामग्री है- भुनी हुई मूंगफली।

पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर

इस प्रोडक्ट में सिर्फ एक सामग्री है- भुनी हुई मूंगफली। इसको स्मूदी या फिर अकेले भी खा सकते हैं। और सेहत के प्रति सतर्क रहने वाले लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

मात्रा- 1 किलो, कीमत- 425/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर

पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर दावा करता है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक है।

इसमें सिर्फ भुनी हुई मूंगफली हैं। इसमें चीनी और तेल नहीं है। और यह उन सभी लोगों के लिए है जो सेहत के प्रति सतर्क हैं। यह स्वादिष्ट और ताज़ा है और इसके साथ ही हर बाइट में मूंगफली का बहुत अच्छा क्रंच है।

टैक्शर- इसमें मूंगफली चंकी और क्रंची है। इसमें क्रीमी हिस्सा बहुत अच्छा है और स्थिरता मुलायम है। पूरी तरह से देखा जाए तो इसकी स्थिरता पतली है। यह सिर्फ भुनी हुई मूंगफली से बना हुआ है जिससे स्थिरता थोड़ी पतली है। यह स्मूदी और शेक के लिए बहुत अच्छा है। स्थिरता एक ऐसी चीज है जिससे टोस्ट पर बटर लगाना मुश्किल हो सकता है।

स्वाद- यह बहुत स्वादिष्ट है और इसमें आप भुनी हुई मूंगफली का स्वाद अच्छे से ले सकते हैं। बटर की एक चम्मच स्मूदी या फिर शेक पर डाल सकते हैं या फिर कसरत के बाद सेब के साथ भी बटर खाया जा सकता है।

जिन लोगों को मूंगफली के फायदे लेने हैं लेकिन हाइड्रोजेनेटेड ऑयल, तेल और प्रेजरवेटिव वाला बटर नहीं चाहिए, तो आपके लिए पिंटोला अनस्वीटन्ड (ऑल नेचुरल) पीनट बटर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments