पारंपरिक रेडी-टू-ईट दाल मखनी- मिश्री रिव्यू (Most Authentic Ready-To-Eat Dal Makhani – Mishry Reviews)
dal makhni-mishry

पारंपरिक रेडी-टू-ईट दाल मखनी- मिश्री रिव्यू (Most Authentic Ready-To-Eat Dal Makhani – Mishry Reviews)

पारंपरिक स्वाद का पता लगाने के लिए हम अपनी रिव्यू लैब में रेडी-टू-ईट फूड कैटेगरी में दाल मखनी को लेकर आए हैं। मिश्री टॉप पिक से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त करें।

दाल मखनी किसको पसंद नहीं है। जब भी हम बाहर खाना खाने जाते हैं, शाकाहारी खाने में सबसे पहले नाम दाल मखनी का लिया जाता है। इसी को देखते हुए इस बार हमने 8 ब्रांड की रेडी-टू-ईट दाल मखनी का रिव्यू किया है। इस रिव्यू में हमने पारंपरिक दाल मखनी के स्वाद का पता लगाया है। बहुत बार टेस्ट करने के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं कि किचन ऑफ इंडिया दाल मखनी ने हमारे रिव्यू में पहला स्थान पाया है। यह सभी रेडी-टू-ईट दाल मखनी ब्रांड में से बेस्ट है।

मिश्री टॉप पिक- सबसे पारंपरिक दाल मखनी (रेडी-टू-ईट)

आईटीसी किचन ऑफ इंडिया दाल मखनी (रेडी-टू-ईट)

किचन ऑफ इंडिया, डेली ट्रीट, दाल मखनी, 285 ग्राम

किचन ऑफ इंडिया रेडी-टू-ईट दाल मखनी ने हमारे रिव्यू में टॉप किया है। इसका स्वाद फ्रेश-मेड और होटल के स्वाद जैसा है। क्रीमी होने के साथ- साथ यह बाकी ब्रांड के मुकाबले सबसे स्वादिष्ट दाल मखनी है।

कीमत- 81/- रुपए*

*रिव्यू के समय

इन कारण से किचन ऑफ इंडिया दाल मखनी हमारी टॉप पिक है-

किचन ऑफ इंडिया के द्वारा दाल मखनी की खुशबू अच्छी और फ्रेश है। प्रोडक्ट को खोलते ही सबसे पहली बात आप यह नोटिस करेंगे।

गर्म करने के बाद यह आपको देखने में अच्छी लगेगी और इसका रंग परफेक्ट ब्राउन और रेडिश है।

हर बाइट में आपको राजमा मिलेंगे जो स्वाद और टैक्शर को बढ़ाते हैं।

सभी फ्लेवर के बैलेंस के कारण यह बेस्ट है। इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं डाले गए हैं। इसमें आपको उड़द की दाल, राजमा का क्रीमी फ्लेवर और स्ट्रोंग स्वाद आएगा।

इसमें सभी चीज़े अच्छी है। इसका स्वाद असली दाल मखनी के जैसा है।

इसका स्वाद क्रीमी है और उड़द की दाल और राजमा का स्वाद अदरक और लहसुन के नीचे नहीं दबा है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

दाल मखनी एक ऐसी डिश है जिसको स्पेशल दिनों पर बनाया जाता है। आपको रेडी-टू-ईट दाल मखनी कई पॉपुलर ब्रांड में मिल जाएगी जैसे कि हल्दीराम, सीताराम, किचन ऑफ इंडिया, कोहीनूर, दिवानचंद और गिट्स। इस रिव्यू की मदद से हम पारंपरिक स्वाद के करीब आने वाली रेडी-टू-ईट दाल मखनी को ढूंढे रहे हैं।

ब्रांड रिव्यूड

कोहीनूर एक्सप्रेस ईट्स दाल मखनी (अमेज़न पर खरीदें)

आईटीसी किचन ऑफ इंडिया दाल मखनी (अमेज़न पर खरीदें)

हल्दीराम दिल्ली स्टाइल दाल मखनी

एमटीआर दाल मखनी (अमेज़न पर खरीदें)

सीताराम दाल मखनी

गिट्स दाल मखनी

बिकानो दाल मखनी (अमेज़न पर खरीदें)

चोकी धानी दाल मखनी

आईटीसी किचन ऑफ इंडिया दाल मखनी

हमने ब्रांड को कैसे चुना

इसमें कोई शक की बात नहीं है कि यह सारी ब्रांड पॉपुलर हैं।

रिव्यू करते समय कीमत एक ऐसी चीज है जिसका खास ध्यान रखा गया है। इस रिव्यू में हमने एक जैसी कीमत वाले प्रोडक्ट को अपने रिव्यू में शामिल किया है और साथ ही टेस्ट का खास ध्यान रखा गया है।

यह रिव्यू किसके लिए है?

इस रिव्यू के लिए किसी एक ग्रुप को चुनना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि दाल मखनी अधिकतर सभी लोगों को पसंद आती है। वहीं दूसरी तरफ रेडी-टू-ईट होना इसका दूसरा कारण बन जाता है। यह ज्यादा सुविधाजनक है जिसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके बाद हम यह कह सकते हैं कि यह रिव्यू उन लोगों के लिए है जो लोग व्यस्त रहते हैं और स्पेशल दिनों पर होटल जैसा खाना पंसद करते हैं। यह कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा ऑप्शन है जो घर के खाने जैसा स्वाद लेना चाहते हैं।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट के रिव्यू प्रोसेस में सभी ब्रांड के पैकेट पर दिए गए स्टेप्स को फोलो किया जाता है। आखिर में आपको गर्म दाल मखनी खाने को मिलती है।

दाल मखनी को बनाने के अलग- अलग तरीके आप नीचे से देख सकते हैं-

पहला तरीका-

सबसे पहला तरीका अधिकतर सभी लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले पैकेट को खोलें, दाल मखनी को बर्तन में गर्म करें। इसके बाद दाल मखनी को 3 से 5 मिनट के लिए हिलाएं और यह खाने के लिए तैयार है।

दूसरा तरीका-

यह तरीका सबसे आसान है और इसमें कम समय भी लगता है। सबसे पहले पैकेट को काटें और फिर दाल मखनी को बर्तन में डालें। अब बर्तन को माइक्रोवेव में 1 से 2 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आपकी दाल मखनी तैयार है।

तीसरा तरीका-

तीसरे तरीके को हमने अपने रिव्यू प्रोसेस में शामिल नहीं किया है। इसमें आपको पैकेट खोलने की जरुरत नहीं है। एक बर्तन में पानी गर्म करें और पैकेट को बिना काटे पानी में रख दें। कुछ देर बाद पैकेट को बर्तन से निकाल लें और पैकेट काट कर बर्तन में दाल मखनी डाल लें।

निष्कर्ष

यह रिव्यू करने का हमारा मकसद रेडी-टू-ईट दाल मखनी में उस ब्रांड का पता लगाना था जिसका स्वाद पारंपरिक दाल मखनी के स्वाद के नजदीक है। जो स्वाद में क्रीमी लगे और जिसमें सही मात्रा में दाल होनी चाहिए। सभी ब्रांड में दाल की मात्रा सही थी लेकिन इनका स्वाद बिल्कुल अलग था। आईटीसी किचन ऑफ इंडिया का स्वाद क्रीमी, मखनी, गाढ़ा है जिससे दाल मखनी हमें स्वादिष्ट लगी। इसके अलावा इसमें सही मात्रा में राजमा है जिसने इसका स्वाद दो गुना कर दिया है।

किचन ऑफ इंडिया, डेली ट्रीट, दाल मखनी, 285 ग्राम

किचन ऑफ इंडिया रेडी-टू-ईट दाल मखनी ने हमारे रिव्यू में टॉप किया है। इसका स्वाद फ्रेश-मेड और होटल के स्वाद जैसा है। क्रीमी होने के साथ यह बाकी ब्रांड के मुकाबले सबसे स्वादिष्ट दाल मखनी है।

कीमत- 81/- रुपए*

*रिव्यू के समय

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments