सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक: #फर्स्टइंप्रेशन (Sunfeast’s Dark Fantasy Yumfills Cake: #FirstImpressions)
sunfeast-chocolate-yumfills-mishry

सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक: #फर्स्टइंप्रेशन (Sunfeast’s Dark Fantasy Yumfills Cake: #FirstImpressions)

सनफीस्ट डार्क फैंटसी के प्रोडक्ट को अच्छी क्वालिटी के चॉकलेट प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। आइए देखते हैं क्या सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक जो कोको और क्रीम से लिपटा हुआ है, हमें पसंद आता है या नहीं।

आईटीसी मास्टरशेफ के द्वारा यमफिल्स केक की रेसिपी तैयार की गई है। सनफीस्ट डार्क फैंटसी केक का मकसद लोगों को सोफ्ट चॉकलेट केक का स्वाद देना है। चॉकलेट पाई सभी चॉकलेट पसंद करने वाले लोगों के लिए चॉकलेट की अच्छाई के साथ सोफ्ट केक लाया गया है। हमारा #फर्स्टइंप्रेशन सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक रिव्यू आप यहां से पढ़ सकते हैं।

सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक (Sunfeast’s Dark Fantasy Yumfills Cake) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसको कोक क्रीम से बनाया गया है।
  2. इसके बीच में मार्शमॉलो है।
  3. एक 138 ग्राम के पैक में 6 पाई आती हैं।
  4. हर एक केक को अलग से पैक किया गया है, जिसके साथ सफर करना आसान है।
  5. इसमें प्राकृतिक फ्लेवर और प्रकृति-समान स्वाद वाले पदार्थ मौजूद हैं।

सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक, 414 ग्राम

यह सोफ्ट केक है जो स्वादिष्ट क्रीम और कोको लेयर से बना हुआ है।

कीमत- 60/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन- सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक

सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक के स्वाद से हमें मज़ा नहीं आया है।

कोको पाई को मार्शमॉलो से भरा जाता है जो केक के लेयर के बीच में होती है। इन तीनों के फ्लेवर और टैक्शर चोको पाई को स्वादिष्ट बनाते हैं।

सनफीस्ट डार्क फैंटसी यमफिल्स केक को कई बार खाने के बाद अच्छा लगा है। मार्शमॉलो लेयर स्वादिष्ट है। बाहर की चॉकलेट डार्क है- यह सनफीस्ट डार्क फैंटसी कुकीज़ की तरह है। हमें इनका साइज अच्छा लगा है, मीठा खाने की भूख मिटाने के लिए परफेक्ट है।

हमें लगता है कि केक का लेयर थोड़ा और सुधारा जा सकता है। यह सुखा और बिखरा हुआ है। अगर ऐसा नहीं होता तो हमें लगता है इसका स्वाद और भी अच्छा होता।

जिन लोगों को जल्दी से कुछ मीठा खाना है तो इस स्नैक्स को आप खा सकते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments