मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा: #फर्स्टइंप्रेशन (Manna’s Ready To Eat Poha: #FirstImpressions)
millet-ready-to-eat-poha-mishry

मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा: #फर्स्टइंप्रेशन (Manna’s Ready To Eat Poha: #FirstImpressions)

यह पोहा कई तरह के बाजरे के गुण से बना हुआ है। इस बार हमने मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा (Manna’s Ready To Eat Poha) का फर्स्टइंप्रेशन तैयार किया है। आइए देखते हैं क्या इसका स्वाद सेहत की अच्छाई से जुड़ा हुआ है।

रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट पॉपुलर हो रहे हैं साथ ही ग्राहकों को सुविधाजन और कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाने में मदद करते हैं। मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा (Manna’s Ready To Eat Poha) को कुछ स्टेप्स में बनाने का मकसद है। इस पोहे की डिश को कई तरह के बाजरा से बनाया गया है। इस कारण से यह पोहा बाकी एक जैसे प्रोडक्ट के मुकाबले ज्यादा पोष्टिक आहार से भरपूर है। सेहत से भरपूर होने का दावा करने के साथ- साथ इसका स्वाद और फ्लेवर भी अहम रूप निभाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा का रिव्यू तैयार किया है।

मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा (Manna’s Ready To Eat Poha) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें 3 तरह के बाजरे की अच्छाई है।
  2. एक पैकेट 180 ग्राम का है जो 3 लोगों के लिए काफी है।
  3. यह आयरन लेने का अच्छा आधार है।
  4. 55 ग्राम में लगभग 220 कैलोरी होती है।
  5. यह एडिटिव्स और ट्रांस फैट फ्री है।
  6. यह 100% प्राकृतिक सामग्री से बनाया गया है और इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं डाले गए हैं।
  7. यह 3 मिनट में बन जाता है।

मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा, 180 ग्राम (2 का पैक)

महाराष्ट्र की पॉपुलर डिश ने अब सेहतमंद रूप ले लिया है। मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा अपने साथ बाजरा के गुण लेकर आया है।

कीमत- 135/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा बनाने की विधि

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. कटोरी में  ½ कप पोहा लें।
  2. पोहा में  ½ कप पानी उबलता हुआ पानी डालें और 3 मिनट तक ढक्कन बंद कर दें।
  3. अच्छे से मिक्स करें और फिर खाएं।

#फर्स्टइंप्रेशन- मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा

रेडी-टू-ईट स्नैक्स और ब्रेकफास्ट अब सेहत और स्वाद को लेकर सतर्क हो गए हैं। मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा ने अलग- अलग तरह के बाजरा का इस्तेमाल कर इसे सेहतमंद पोहा बनाने की कोशिश की है लेकिन जब स्वाद की बात आई तो इसने हमने निराश किया है।

मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा बनाने की रेसिपी बेहद आसान है और इसको भी वैसे ही बनाना है जैसे कि बाकी के रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। मिक्स में गर्म पानी डालें, अच्छे से मिक्स करें और कुछ समय के लिए ढक्कन लगाएं और आपका पोहा तैयार है। पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने पोहा बनाया है लेकिन मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा असमान तरह के बना है- इसके कुछ हिससे पके नहीं है। इसमें कोई स्थिरता नहीं है और इसमें बाजरा सोफ्ट और फल्फी तरीके से बाहर नहीं आता है। फ्लेवर की बात करें तो इसमें सिर्फ हींग और हरी मिर्च का फ्लेवर है। इसके अलावा इसमें और कोई फ्लेवर नहीं है और साथ ही खुशबू भी नहीं है।

बेस्ट रेडी-टू-ईट पोहा रिव्यू में हमने कई ब्रांड के पोहा को बनाया है जो काफी स्वादिष्ट पोहा देते हैं। यहां तक की जो इस रिव्यू का विजेता है वो स्वादिष्ट और ताज़ा बने हुए पोहे के सबसे करीब भी है।

आखिर में, मन्ना रेडी-टू-ईट पोहा खाने का अनुभव हमारा अच्छा नहीं रहा है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments