वडा पाव पसंद है? आईटीसी का न्यू प्रोडक्ट ट्राए करें: #फर्स्टइंप्रेशन- (Love Vada Pav? Try This New Snack By ITC: #FirstImpressions)
Vada Pav By ITC-mishry

वडा पाव पसंद है? आईटीसी का न्यू प्रोडक्ट ट्राए करें: #फर्स्टइंप्रेशन- (Love Vada Pav? Try This New Snack By ITC: #FirstImpressions)

आईटीसी मास्टरशेफ के रेडी टू ईट स्नैक्स में मुबंई के मशहूर वडा पाव शामिल हो गए हैं। ब्रांड का कहना है कि इसमें मुबंई का वडा पाव का असली स्वाद है। क्या यह सच है? इस रिव्यू की मदद से जानते हैं।

वडा पाव महाराष्ट्र की मशहूर डिश है जो सबको पसंद आती है। अगर आप मुबंई का वडा पाव मिस कर रहें हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईटीसी ब्रांड अपने नए प्रोडक्ट में इसी स्वाद का दावा कर रही है। वडा को बेसन में लपेटा जाता है जो मसालेदार आलू से भरा होता है। आलू इस डिश की जान है। इसमें लहसुन के मिलने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है जो मुंह में पानी लेकर आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईटीसी मास्टरशेफ के अंतर्गत वडा पोप्स लेकर आया है, जिसको फ्राई कर अकेले भी खाया जा सकता है। आलू की डिश को लेकर लोगों का प्यार देखते हुए आईटीसी वडा पोप्स लेकर आया है।

आईटीसी मास्टरशेफ मुबंई वडा पोप्स से जुड़ी जरुरी बातें

  1. एक पैकेट में 16 वडा पोप्स आते हैं।
  2. इसमें प्रीजरवेटिव नहीं हैं।
  3. इसकी सेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
  4. पैकेट को डीप फ्रीज़र कर रखना होता है।

आईटीसी मास्टरशेफ मुबंई वडा पोप्स बनाने की रेसिपी

इन तीन तरीको से आप इसको बना सकते हैं-

  1. शेलो फ्राई- 4 से 5 मिनट तक।
  2. एयर फ्राई- प्री हीट 200℃ और फिर 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
  3. डीप फ्राई- 3 से 4 मिनट तक।

आईटीसी मास्टरशेफ मुबंई वडा पोप्स

इसका साइज एक बाइट जितना है। इसमें लहसुन का मसालेदार फ्लेवर है जो मुहं में पानी ला देने वाले मुबंई का वडा पाव की याद दिला देते हैं।

#फर्स्टइंप्रेशन ऑफ आईटीसी मास्टरशेफ मुबंई वडा पोप्स

वडा को बेसन में लपेटा गया है और हर बाइट में इसका स्वाद परफेक्ट है। यह स्पाइसी, फ्रैश और साथ ही इसमें लहसुन का स्वाद है। वडा पोप्स का फ्लेवर अच्छा है जो गरमा गर्म ज्यादा अच्छे लगेंगे।

इसको आप अकेले भी खा सकते हैं और यह अच्छे स्नैक्स साबित होंगे। इन से आप घर में ही वडा पाव बनाकर खा सकते हैं।

आईटीसी मास्टशेफ वडा पोप्स- पहले और बाद में

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments