हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा: #फर्स्टइंप्रेशन (Haldiram’s Minute Khana Ajwain Paratha: #FirstImpressions)
haldiram paratha-mishry

हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा: #फर्स्टइंप्रेशन (Haldiram’s Minute Khana Ajwain Paratha: #FirstImpressions)

हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा को अजवाइन और आटे से बनाया गया है जो आपका ट्रेवल पार्टनर बन सकता है। या फिर जो लोग घर से दूर रहते हैं उनके लिए सुविधाजनक हो सकता है।

हल्दीराम ब्रांड कई भारतीय पारंपरिक स्नैक्स और मिठाई के लिए पॉपुलर है। इसके स्टोर पूरे देश में हैं और लोग इसमें स्वादिष्ट फास्ट फूड, देसी स्टाइल खाना और किफायती दाम के कारण जाते हैं। कुछ सालों से हल्दीराम ने सफल डिश और मिठाई को ऐसे बनाया है जिनको आप आसानी से सफर के समय ले जा सकते हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए हल्दीराम ने ‘मिनट खाना’ लांच किया है। इसमें आप करी, सब्जी और साथ ही रोटी, पराठा भी खरीद सकते हैं। हमारे द्वारा हल्दीराम अजवाइन पराठा को टेस्ट किया गया है। इसको खाने का अनुभव हमारा कुछ ऐसा रहा है।

हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा (Haldiram’s Minute Khana Ajwain Paratha) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसको आटा और वेजिटेबल ऑयल से बनाया गया है।
  2. इसमें फ्लेवर के लिए अजवाइन डाली गई है।
  3. इसमें पराठे के अलावा भुजिया का पैकेट और अचार का पाउच साथ आया है।
  4. इसको आप पैकेट से तुरंत निकालकर खा सकते हैं या फिर 1 मिनट तक गर्म करने के बाद भी खा सकते हैं।

हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा

इसमें अजवाइन का फ्लेवर है और इसको आटे से बनाया गया है। हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा सफर के लिए अच्छा है या फिर जब आप घर से दूर रहते हैं।

*ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है

#फर्स्टइंप्रेशन- हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा

हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा की खास बात यह है कि इसको आटे से बनाया गया है और मैदा का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसी कारण से यह घर में बने पराठे की तरह लगता है। अगर आप पराठे को गर्म कर खाएंगे तो आपको यही लगेगा कि पराठा घर का है और पैकेट से नहीं निकला है। अजवाइन फ्लेवर के पराठे का स्वाद अच्छा और ताज़ा है।

पराठे के अलावा पैकेट में कई और चीजें भी आती हैं- अचार और भुजिया। यह कॉलेज स्टाइल खाना बन जाता है और इसका स्वाद भुजिया के साथ और भी अच्छा हो जाता है।

हल्दीराम मिनट खाना अवायन पराठा सफर करते समय लेकर जाना आसान और सुविधाजनक है- लेकिन इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप ताज़ा पराठा किसी भी ऑनलाइन वेबसाइट से आसानी से ऑडर कर सकते हैं वो भी इससे कम कीमत पर। लेकिन अगर आप कहीं जा रहे हैं या फिर एक नए शहर में आएं हैं जहां का स्वाद और ऑडर करने की अच्छी जगह नहीं पता है तो आप हल्दीराम मिनट खाना अजवाइन पराठा खा सकते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments