पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू रिव्यू - स्वादिष्ट और क्रंची (Postcard Mysuru Murukku Review – Tasty & Crunchy Savoury)
postcard-mysuru-murukku-review

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू रिव्यू – स्वादिष्ट और क्रंची (Postcard Mysuru Murukku Review – Tasty & Crunchy Savoury)

क्रिस्पी, क्रंची के साथ काली मिर्च का स्वाद – पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू (Postcard Mysuru Murukku) आपका नया टी- टाइम स्नैक बन सकता है!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू (Postcard Mysuru Murukku) लाजवाब टी टाइम स्नैक है। यह लाइट स्नैक है जिसे खाने के बाद हल्का लगता है। मुरुक्कू किड- फ्रेंडली स्नैक है!

छोटी- छोटी भूख लग रही है, कुछ खाने का मन कर रहे है! सिर्फ एक कप चाय/ कॉफी से बात नहीं बनती है। 

यह साउथ इंडियन फेवरेट स्नैक, खाने के बीच में लगने वाली भूख के लिए लाजवाब ऑप्शन बन सकता है।

मुरुक्कू!

उंगली की साइज के इन स्नैक को आमतौर पर कई दालों के आटे से बनाया जाता है जैसे कि चावल का आटा, बेसन और गेहूं का आटा।  

ब्रांड का दावा ‘टेस्ट ट्रिप अक्रॉस इंडिया’ पोस्टकार्ड के कई स्वीट और नमकीन स्नैक्स उपलब्ध हैं जिसकी प्रेरणा हर राज्य के खास और पारंपरिक फ्लेवर ली गई है।

हमारे पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू रिव्यू के लिए हमने यह प्रोडक्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑर्डर किया था और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

क्या आपको पता है? इस नमकीन स्नैक का नाम तामिल शब्द से लिया गया है जिसका मतलब ‘ट्विस्टेड’ है।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू से हमारे रेगुलर स्नैक में बदलाव आता है। अगर आपको मसालेदार स्नैक पसंद नहीं है या हल्के फ्लेवर वाले स्नैक या किड- फ्रेंडली स्नैक चाहिए है तो  – पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू नमकीन आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकती है।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में काली मिर्च का फ्लेवर है, जिस वजह आप इस स्नैक का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं या फिर पसंद के अनुसार डिप या सॉस के साथ खा सकते हैं। पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू
पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू

1. पैकेजिंग

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू दोबारा बंद होने वाले प्लास्टिक पाउच में आता है।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू - पैकेजिंग
पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू - पैकेजिंग

2. सामग्री

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू की सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

बेसन, चावल का आटा, उड़द दाल, ताड़ का तेल, जीरा, नमक और अजवाइन।

3. स्वाद

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में स्वादिष्ट काली मिर्च का फ्लेवर है।

चकली/ मुरुक्कू की तरह यह स्नैक मसालों से भरपूर नहीं है। हमें पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसे खाने के बाद ऑयली आफ्टर टेस्ट नहीं आता है (मुरुक्कू फ्राइड स्नैक है जो यह संभावना हो सकती थी)।

4. टैक्शर

परफेक्ट क्रिस्पी और क्रंची, पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू का स्वाद ताज़ा है।

5. क्रंचीनेस

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू वैसा ही था जैसी हम उम्मीद कर रहे थे। क्रंच लाजवाब है!

मुरुक्कू खाने का मज़ा क्रीमी या स्पाइसी डिप के साथ भी ले सकते हैं।

6. कीमत

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू के 90 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।

7. पोषण की जानकारी

नीचे दी गई पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू की पोषण की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है – 

169 किलो कैलोरी, 17.6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9.10 ग्राम फैट और 4.4 ग्राम प्रोटीन।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू रिव्यू

जरूरी बातें पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू नमकीन
कीमत 70/- रुपए
मुख्य सामग्री बेसन, चावल का आटा, ताड़ का तेल, नमक और मसाले।
शेल्फ लाइफ 2 महीने
उपलब्ध साइज 90 ग्राम, 125 ग्राम
कैलोरी 169.9 किलो कैलोरी 100 ग्राम में

अधिकतर पैक्ड स्नैक की तरह पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू शेल्फ लाइफ ज्यादा नहीं है। क्योंकि इनके प्रोडक्ट छोटे बैच में बनाए और पैक किए जाते हैं वो भी नाइट्रोजन फ्लशिंग (nitrogen flushing) के बिना।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू बनाने के लिए मसालेदार बेसन और चावल के आटे का इस्तेमाल किया गया है। यह हल्के फ्लेवर वाले फिंगर साइज स्नैक हैं जो खाने के बाद हल्के लगते हैं और ऑयली नहीं हैं।

टी-टीइम स्नैक या ड्रिंक के साथ फेवरेट चकना, पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू से जुड़ी और जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू क्रंची हैं
पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू क्रंची हैं

विशेषताएं

  • पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू के छोटे 90 ग्राम पैक की कीमत 70/- रुपए है।
  • पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू सुनहरे रंग के पाउच में आता है।
  • यह बच्चें भी खा सकते हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 2 महीने की है।
  • काली मिर्च का स्वाद लाजवाब है!

अच्छी बातें

  • टैक्शर की बात करें तो पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में क्रंच बोल्ड है।
  • इनसे आसानी से फ्लेवर से भरपूर स्नैक या डिश बना सकते हैं।
  • खाने के बाद हल्के लगते हैं और ऑयली नहीं है।
  • मैक्रोन्यूट्रिएंट कंपोजिशन अच्छी है।

बुरी बात

  • आमतौर पर साउथ इंडियन मुरुक्कू बटर से बना होता है। पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में ताड़ का तेल (palm oil) है।
पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में काली मिर्च का स्वाद लाजवाब है
पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में काली मिर्च का स्वाद लाजवाब है

किसके लिए बेस्ट है?

यह फिंगर- साइज स्नैक हर उम्र के लोगों के लिए लाजवाब स्नैक ऑप्शन है। क्विक मिड-डे मील से लेकर डिप के साथ स्टार्टर से लेकर चाट- टाइप मील तक, पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू को आप स्वादिष्ट स्नैक बनाने के लिए बेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

FAQs

1. क्या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू सेहतमंद स्नैक है? (Is Postcard Mysuru Murukku a healthy snack?)

हालांकि यह कैलोरी से भरपूर नहीं है, अपना पसंदीदा स्नैक खाते समय सीमित मात्रा और सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

2. क्या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू में ताड़ का तेल है? (Does Postcard Mysuru Murukku contain palm oil?)

हां, पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू को ताड़ के तेल में फ्राई किया गया है।

3. क्या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू की कीमत ज्यादा है? (Is Postcard Mysuru Murukku overpriced?)

बाकी ब्रांड के मुकाबले पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू की कीमत थोड़ी ज्यादा है। हालांकि पैकेजिंग और मैदा न होने की वजह से कीमत जायज़ लगती है।

4. क्या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू शाकाहारी है? (Is Postcard Mysuru Murukku vegetarian?)

हां, इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री शुद्ध शाकाहारी है।

5. क्या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू अच्छा टी-टाइम स्नैक है? (Is Postcard Mysuru Murukku a good tea-time snack?)

हां, यह फ्लेवर से भरपूर नहीं हैं और खाने के भारी नहीं लगते हैं जिस वजह से पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू अच्छा टी- टाइम स्नैक बन सकते हैं।

6. पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू और चकली में क्या अंतर है? (What is the difference between Postcard Mysuru Murukku and Chakli?)

आमतौर पर चकली गोल आकार की होती है। वहीं पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू नमकीन फिंगर- साइज स्नैक है।

इसके अलावा, चकली बनाने के लिए अनाज और बाजरे के साथ कई दूसरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू बनाने के लिए बेसन और चावल के आटे का उपयोग किया गया है।

7. पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू किस साइज में उपलब्ध हैं? (In what sizes do Postcard Mysuru Murukku available?)

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू 90 ग्राम और 125 ग्राम पैक में उपलब्ध हैं।

आखिर में

पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू का स्वाद लाजवाब होने के साथ- साथ क्रंच बेमिसाल है। स्वाद पारंपरिक है और इसमें काली मिर्च का प्यारा फ्लेवर है।

स्वाद और टैक्शर की वजह से पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू को कई और डिश के लिए बेस बनाया जा सकता है।

अगर नहीं, तो आप इनका सेवन टी- टीइम स्नैक की तरह भी कर सकते हैं।

क्या आप अभी भी चकली खाना पसंद करेंगे या पोस्टकार्ड मैसूर मुरुक्कू ट्राई करना चाहेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं!

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments