बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट) रिव्यू (By Nature Coconut Chips Chocolate Review)
choclate-coconut-chips

बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट) रिव्यू (By Nature Coconut Chips Chocolate Review)

कोकोनट चिप्स क्रंची होने चाहिए और साथ ही इनमें नारियल जैसा फ्लेवर भी होना चाहिए। इन चिप्स पर चॉकलेट की कोटिंग है, आइए देखते हैं यह दोनों फ्लेवर एक साथ कैसे लगते हैं।

अगर आपने अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरु कर दिया है तो उसमें स्नैक्स के तौर पर कोकोनट चिप्स शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कोकोनट चिप्स में हाई फैट होता है लेकिन यह अच्छा फैट होता है। जैसे नारियल पानी के फायदे कई सारे हैं वैसे ही नारियल चिप्स और फ्लेक्स के सेहत से जुड़े फायदे कई हैं। कोकोनट चिप्स कई फ्लेवर में उपलब्ध हैं- नेचुरल, चॉकलेट, कैरामल और चिल्ली। कोकोनेट चिप्स को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं- स्मूदी की टोपिंग की तरह, सलाद में या फिर सुबह के स्नैक्स के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं। इससे पहले हमने बाए नेचर डिलिशियसली क्रंची कोकोनट चिप्स का रिव्यू किया है। आइए देखते हैं कि कोकोनट चिप्स चॉकलेट कैसा है।

बेस्ट पैक्ड नारियल पानी ब्रांड यहां से जानें।

बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट) (By Nature Coconut Chips Chocolate)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें तेल नहीं है।
  2. यह भारतीय प्रोडक्ट है।
  3. इसमें प्रिजरवेटिव, आर्टिफिशियल फ्लेवर, ट्रांस फैट नहीं है।
  4. यह ग्लूटेन फ्री हैं।
  5. यह शाकाहाकी प्रोडक्ट है।
  6. यह कोकोनट चिप्स बेक्ड हैं।

बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट)

यह कोकोनट चिप्स बेक्ड और क्रंची हैं और साथ ही हल्का चॉकलेटी फ्लेवर भी है।

कीमत- 40/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट)

आहार की जानकारी- एक पैक एक सर्विंग के लिए है। 30 ग्राम (1 पैक) में 226 किलो कैलोरी एनर्जी है। हाई कैलोरी का मतलब है कि नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। अगर आप अपनी कैलोरी और 100 कैलोरी स्नैक्स नियम पर ध्यान देते हैं तो आप यह पैक एक दिन में खत्म नहीं करना चाहेंगे।

सामग्री- प्रोडक्ट में अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इन कोकोनट चिप्स को बनाने के लिए 4 सामग्री का इस्तेमाल किया गया है- नारियल, कोको, एक चुटकी चीनी और ऑर्गेनिक समुद्री नमक।

टैक्शर- कोकोनट चिप्स पतले और क्रिस्पी हैं। चिप्स का साइज एक जैसा नहीं है। इन चिप्स को बेक किया गया है।

बाय नेचर कोकोनट चिप्स (चॉकलेट) रिव्यू के दौरान।

फ्लेवर- चॉकलेट का फ्लेवर बहुत तेज़ है और कोकोनट के फ्लेवर को काटता है (जिन लोगों को नारियल का फ्लेवर पसंद नहीं है उन लोगों के लिए यह अच्छी बात है)। चिप्स बहुत क्रंची हैं। इन चिप्स के फ्लेवर में जो ताज़ापन है वो ताज़ा कटे हुए नारियल की याद दिलाता है। चिप्स एक जैसे तरीके से कोको से कवर हैं जिससे हर बाइट में एक जैसा स्वाद आता है। चिप्स खाते ही आपको ताज़ा नारियल का स्वाद आता है जिसके बाद आपको चॉकलेट का स्वाद मिलेगा। चिप्स में नमक और चीनी होने के बावजूद यह ज्यादा मीठे या फिर नमकीन नहीं लगते हैं।

पूरी तरह से देखा जाए तो यह सेहतमंद स्नैक्स हैं और अगर इनका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो एक अच्छा स्नैक्स ऑप्शन बन सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments