मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स रिव्यू (McVitie’s Wholewheat 5 Grain Cracker)
McVitie’s Wholewheat 5 Grain Cracker

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स रिव्यू (McVitie’s Wholewheat 5 Grain Cracker)

मैक्विटीज होलवीट 5 ग्रेन क्रैकर्स (McVitie’s Wholewheat 5 Grain Cracker) में नमकीन फ्लेवर के साथ हल्का मीठा स्वाद भी है।

परफेक्ट क्रेकर क्या होता है? जिसमें अच्छी बाइट के साथ क्रिस्प और हल्का नमक फ्लेवर हो।

चाय/ कॉफी बेहतर बनाने के लिए पांच अनाज के गुण शामिल करने से अच्छा और क्या हो सकता है। मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स बनाने के लिए होल वीट, ओट्स, चावल, रागी और मक्का का इस्तेमाल किया गया है। 

सुनने में अच्छा लग रहा है? मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स रिव्यू में हमने इसके स्वाद, टैक्शर, कीमत और बाकी जरूरी चीजों के बारे में बात की है। इसके साथ ही हमने इस प्रोडक्ट की सामग्री लिस्ट में होल ग्रेन की मात्रा पर खास ध्यान दिया है।

McVitie’s Wholewheat 5 Grain Cracker review

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स हरे रंग के पैक में आते हैं। क्रैकर्स चौकोर आकार के हैं, पतले हैं और इनमें छोटे- छोटे छेद हैं।

यह क्रैकर क्रिस्प हैं। लेकिन यह उतने टिकाऊ नहीं है जितना आप चाह रहे होंगे।

ऊपर दी गई जरूर बातों के बारे में विस्तार से चर्चा नीचे दी गई है।

1. सामग्री

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स के बारे में आपको बता दें कि यह 50% से अधिक मैदा से बने हैं। इसमें मल्टी ग्रेन की मात्रा 13.3% है।

बाकी की सामग्री कुछ इस प्रकार है – ताड़ का तेल, लिक्विड ग्लूकोज, शुगर, इन्वर्ट शुगर सिरप, नमक और खमीर।

2. स्वाद

इस प्रोडक्ट में 5 तरह के अनाज का इस्तेमाल किया गया है और इनमें से हमें सबसे ज्यादा स्वाद गेहूं और ओट्स का आ रहा था। हमें बहुत हल्का कॉर्नफ्लेक्स का भी स्वाद आ रहा था।

3. बाइट

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स क्रिस्प हैं। हमें अच्छा लगा कि क्रैकर्स सूखे नहीं थे।

आमतौर पर नमकीन बिस्किट गहरे से ज्यादा ऑयली होते हैं। इन क्रैकर्स को बनाने के लिए ताड़ के तेल का उपयोग किया गया है लेकिन हल्के लगते हैं। टैक्शर में भारीपन नहीं लगता है।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स
मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स

4. फ्लेवर

मार्केट में उपलब्ध बाकी बिस्किट के मुकाबले इन क्रैकर्स का स्वाद नमकीन है। इनमें हल्का नमक और हल्की शुगर है।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स का फ्लेवर ऐसा है कि इन्हें फ्लेवर डिप्स, हम्मस या होममेड चीज़ बोर्ड में शामिल कर सकते हैं।

5. टैक्शर और रंग

आसान शब्दों में कहा जाए तो 6 ग्रेन क्रैकर्स क्रिस्प है लेकिन देखने में नाज़ुक लगते हैं।

रिव्यू के लिए लाए गए पैक में हमें कई क्रैकर्स टूटे हुए मिले थे। क्रैकर्स टूटे होने के कारण सभी पर टूटे हुए क्रैकर्स का चूरा लगा हुआ था जिससे यह सूखे और थोड़े कम खाने लायक लगते हैं।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स देखने में भूरे रंग वाले अच्छे से बेक किए गए बिस्किट की तरह लगते हैं। क्रैकर्स पर गहरे भूरे रंग के निशान थे जो शायद रागी के कारण हो सकते हैं।

6. कीमत

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स के 120 ग्राम की कीमत 25/- रुपए है। 

बाकी बिना फ्लेवर वाले क्रैकर्स बिस्किट के मुकाबले 5 ग्रेन क्रैकर्स की कीमत थोड़ी ज्यादा है।

लेकिन बाकी मल्टीग्रेन बिस्किट के मुकाबले मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स की कीमत सामान्य है।

7. उपलब्ध साइज

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स के 120 ग्राम की कीमत 25/- रुपए है।

वहीं 50 ग्राम पैक की कीमत 10/- रुपए है।

8. पोषण की जानकारी

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स की पोषण और कैलोरी की जानकारी 100 ग्राम के अनुसार है।

465 किलो कैलोरी, 8.6 प्रोटीन, 67.8 कार्बोहाइड्रेट, 17.7 ग्राम फैट और 5 ग्राम डायटरी फाइबर।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स - टैक्शर
मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स - टैक्शर

9. ब्रांड के बारे में

1830 में एडिनबर्ग में प्रावधान बेकरी (provision bakery) के रूप में शुरू किया जिसके बाद मैक्विटीज ने अब तक काफी लंबा समय तय कर लिया है। 45 साल बाद मैक्विटीज ने चार्ल्स प्राइस के साथ भागीदारी की और एडवांस फैक्ट्री और ओरिजिनल डाइजेस्टिव बिस्किट बनाए। प्रथम विश्व युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के लिए आवश्यक चीजें पहुंचाने का काम किया और इसके साथ ही कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। 

2009 में मैक्विटीज ने भारत में उत्पादन शुरू किया था। शुरुआत में ब्रांड के मुख्य ग्राहक सेहत के प्रति सतर्क रहने वाले थे। लेकिन दो साल बाद मैदा कम्पेन लांच किया गया। इसके बाद से मैक्विटीज के द्वारा ‘यह हैबिट है फिट’ के अंतर्गत कई सेहतमंद ऑप्शन लांच करते आ रहे हैं।

10. उपलब्धता

हमने मैक्विटीज ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर से ऑर्डर किए थे। यह प्रोडक्ट अधिकतर स्टोर में मिल सकता है।

 

जरूरी बातें मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स
कीमत 120 ग्राम पैक 25/- रुपए में
मुख्य सामग्री मैदा (55.6%), वेजिटेबल ऑयल (ताड़ का तेल), सीरियल प्रोडक्ट (13.3%) [गेहूं का आटा (5.4%), ओट फ्लेक्स (3.8%), चावल का आटा (2.1%), कॉर्नफ्लेक्स (1%), रागी आटा (1%)], वीट ब्रान (4.3%), नमक, मिल्क सॉलिड, खमीर, लिक्विड ग्लूकोज, शुगर, इंवर्ट शुगर सिरप।
पोषण 100 ग्राम के अनुसार

  • 465 किलो कैलोरी
  • 8.6 ग्राम प्रोटीन
  • 67.8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 6.9 ग्राम शुगर (कार्बोहाइड्रेट में शामिल)
  • 17.7 ग्राम फैट
  • 5 ग्राम फाइबर
फ्लेवर हल्का नमकीन और थोड़ा मीठा
उपलब्धता अमेज़न या स्टोर में
शेल्फ लाइफ 9 महीने
कैलोरी 100 ग्राम में 465 कैलोरी

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स रिव्यू

सुनने में आसान लगता है लेकिन अच्छी क्वालिटी के क्रैकर्स ढूंढना मुश्किल है। मार्केट में अधिकतर क्रैकर्स या तो सूखे होते हैं या नमक से भरपूर या सिंपल होते हैं।

क्रैकर्स शाम की चाय/ कॉफी का साथी बन सकता है जिसे स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है।

उदाहरण के लिए कैनपेस (canapes) की जगह क्रैकर्स ले सकते हैं और वही फिलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कैफे स्टाइल स्टार्टर बन सकता है।

क्रैकर्स का इस्तेमाल बाइट साइज स्नैक्स के तौर पर भी किया जा सकता है। ट्रे में कुछ क्रैकर्स रखें और ऊपर से पिज़्ज़ा बेस या अपनी पसंद की सॉस की मोटी परत लगाए। अब कटी हुई सब्जी, चीज़ डालें और लाजवाब स्नैक्स तैयार है।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स क्रिस्प हैं
मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स क्रिस्प हैं
मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स सूखे या ऑयली नहीं हैं
मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स सूखे या ऑयली नहीं हैं

खूबियां

  • मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स चौकोर आकार के हैं जिनके ऊपर छोटे- छोटे छेद हैं।
  • यह क्रिस्पी हैं।
  • पैक खोलते ही अनाज की खुशबू आ रही है।
  • हमें अनाज में रागी सबसे अच्छे से दिख रहा था।
  • कुल सामग्री में 5 अनाज सिर्फ 13.3% का बना है।

अच्छी बातें

  • मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स का नमकीन और मीठा स्वाद है जिसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है।
  • यह क्रैकर्स ज्यादा सूखे या ऑयली नहीं है।
  • गेहूं और ओट्स का फ्लेवर सबसे ज्यादा था।
  • चाय/ कॉफी के लिए यह मिड-मील स्नैक्स बन सकता है।

बुरी बात

  • इन्हें 5 ग्रेन प्रोडक्ट बताया गया है लेकिन मुख्य रूप से मैदा और ताड़ के तेल से बनाया गया है।

किसके लिए बेस्ट है?

फ्लेवर से भरपूर डिप्स के लिए सिंपल फ्लेवर बेस चाहिए? होममेड चीज़ बोर्ड के लिए कुछ क्रंची चाहिए? शाम की चाय/ कॉफी के लिए हल्का स्नैक चाहिए? इन सभी के लिए आप मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स का स्वाद नमकीन है और इन्हें स्वाद में बदलाव के लिए क्रीम बिस्किट या कुकीज़ की जगह खा सकते हैं।

आखिर में

इन क्रैकर्स को बेवरेज, डिप्स या स्प्रेड्स के साथ खा सकते हैं। चाय/ कॉफी के साथ खा सकते हैं।

मैक्विटीज होल वीट 5 ग्रेन क्रैकर्स का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है। इनमें मसाले कम हैं और क्रैकर्स सूखे भी नहीं है। ऑयलीनेस भी बैलेंस है।

हमें लगा कि 5 अनाज के दावे के बारे में कुछ ज्यादा ही बताया गया था। पूरी सामग्री में 5 अनाज की मात्रा 15% से कम है। क्या यह बाकी बिस्किट और कुकीज़ के मुकाबले सेहतमंद हैं? बाकी पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड्स की तरह इनका सेवन कभी- कभी किया जा सकता है। 

अगर आप हल्का लेकिन क्रिस्पी जैसा कुछ ढूंढ रहे हैं तो आप यह क्रैकर्स ट्राई कर सकते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments