सनफीस्ट फार्मलाइट या ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस- कौन सी ओट्स कुकीज़ है बेहतर (Sunfeast Farmlite Vs. Britannia Nutri Choice: The Better Oat Cookies)
biscuit-mishry

सनफीस्ट फार्मलाइट या ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस- कौन सी ओट्स कुकीज़ है बेहतर (Sunfeast Farmlite Vs. Britannia Nutri Choice: The Better Oat Cookies)

हमने मार्किट में मिलने वाली दो सबसे अच्छी ओट्स कुकीज़ ली है यह पता लगाने के लिए कि कौन सी ब्रांड की कुकीज़ बेस्ट है। जिसकी जानकारी आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं।

सबसे पहले बिस्किट आए और उसके बाद कुकीज़ आई। और उसके कुछ समय बाद अलग अलग फ्लेवर की कुकीज़ आने लगी। फ्लेवर के साथ साथ यह अलग अलग टाइप, सबकी फिलिंग अलग होती है और इनकी टोपिंग भी अलग होती है। इसके साथ ही अब मार्किट में सेहतमंद कुकीज़ भी आने लगी हैं। ओट्स कुकीज़ से बेहतर और क्या हो सकता है। इसलिए हमने मार्किट में सबसे पॉपुलर ब्रांड की कुकीज़ को रिव्यू के लिए चुना है। इस रिव्यू को आप सनफीस्ट फार्मलाइट और ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस के बीच में मुकाबला भी कह सकते हैं।

अलग अलग फैक्टर को देखते हुए जैसे कि स्वाद, पोषण, डाइट्री फाइबर, नो शुगर, लो कैलोरी को ध्यान में रखते हुए हमें ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस कुकीज़ बेहतर और हेल्दी लगी।

मिश्री टॉप पिक- ब्रिटानिया न्यट्री चॉइस-कुकीज़ (ओट्स) बिस्किट

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस- कुकीज़ (ओट्स) बिस्किट, 150 ग्राम

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस में शुगर बहुत कम है। अगर आप अपनी डाइट से शुगर को कम करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।

कीमत- 60/- रुपए*

*रिव्यू के समय

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस- मिश्री टॉप पिक क्यों है

सबसे पहले स्वाद की बात करते हैं। ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस का स्वाद हमें सनफीस्ट फार्मलाइट से बेहतर लगा। लेकिन आपको बता दें कि ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस अपने पोष्टिक आहार के कारण जीती है। काश इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है लेकिन इस रिव्यू में हमने हेल्थ को ज्यादा प्राथमिकता दी है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस का स्वाद बहुत खराब है। जैसे कि आप इस पर लगे बादाम को देख सकते हैं। साथ ही इसकी हर बाइट में क्रंच है।

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस पर आपको बादाम के टुकड़े मिलेंगे।

अब हम इसके पोष्टिक आहार की बात करते हैं। यह लो शुगर कुकीज़ है और डायबेटिक फ्रेंडली हैं। इसमें आर्टिफिशियल मिठास है और शुगर नहीं है। सनफीस्ट फार्मलाइट के मुकाबले ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस के 100 ग्राम में 9.6 ग्राम हाई फाइबर पाया जाता है। सनफीस्ट फार्मलाइट के 100 ग्राम में 6.7 ग्राम हाई फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारी डाइट के लिए बहुत जरुरी होता है। हाई फाइबर होने के कारण हमारा पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है।

दावेदार

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस और सनफीस्ट फार्मलाइट

सनफीस्ट फार्मलाइट

  • यह आर्शीवाद ब्रांड के आटे से बनी है। इसमें लगभग 35.3% आटा है।
  • इसका पैकेट 150 ग्राम का है जिसमें 8 पैक होते हैं। हर पैक में दो कुकीज़ होती है। इसका वजन 18.75 ग्राम होता है और हर पैकेट में 90.75 किलो कैलोरी होती है।
  • पूरे पैकेट में 33.15 ग्राम शुगर है।
  • इसको 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें प्राकृतिक फ्लेवर के साथ साथ आर्टिफिशियल फ्लेवर भी हैं।
  • सनफीस्ट फार्मलाइट प्रोटीन के साथ साथ मैग्नीशियम में हाई होता है।

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस

  • ब्रिटानिया एक जानी मानी ब्रांड है। इसके साथ ही ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस कुकीज़ भी कम समय में पॉपुलर हो गई है। यह डायबिटिक फ्रेंडली है और इसमें शुगर नहीं है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में है।
  • इसका पैकेट 150 ग्राम का है जिसमें 6 पैक हैं। हर पैक में तीन कुकीज़ है। इसका वजन 25 ग्राम है और हर पैकेट में 120 किलो कैलोरी है।
  • इसको 5 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसमें आर्टिफिशियस मिठास होती है जो बच्चों के लिए नहीं है।
  • इसके पूरे पैकेट में 3 ग्राम शुगर है जो डायबिटिक फ्रेंडली है।
जानकारी सनफीस्ट फार्मलाइट ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस  
डायट्री फाइबर 6.7 ग्राम/ 100 ग्राम 7 ग्राम/ 100 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 65.3 ग्राम 70 ग्राम
किस चीनी का 22.1 ग्राम 3 ग्राम
प्रोटीन 10.9 ग्राम 19 ग्राम
एनर्जी 484 किलो कैलोरी 483 किलो कैलोरी
फैट 19.9 ग्राम 19 ग्राम
किस सैचुरेटेड फैट 9.6 ग्राम 8.3 ग्राम
मिले हुए फ्लेवर हां हां

निष्कर्ष

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस में लो शुगर और हाई फाइबर है जो इसको हेल्दी कुकीज़ बनाता है। यह डायबिटीज से गुज़र रहे लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, अगर इसको नियमित रुप से खाया जाए। ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस में शुगर बहुत कम होती है। अगर आप अपनी डाइट से शुगर को कम करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस- कुकीज़ (ओट्स) बिस्किट, 150 ग्राम

ब्रिटानिया न्यूट्री चॉइस में शुगर बहुत कम है। अगर आप अपनी डाइट से शुगर को कम करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन है।

कीमत- 60/- रुपए*

*रिव्यू के समय

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments