पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स रिव्यू- 2 फ्लेवर (Parle Mexitos Nacho Chips Review – We Tried Two Flavours)
parle-mexitos-nacho-chips-review

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स रिव्यू- 2 फ्लेवर (Parle Mexitos Nacho Chips Review – We Tried Two Flavours)

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स (Parle Mexitos Nacho Chips) क्रंची है लेकिन दो फ्लेवर में से हमें सिर्फ एक पसंद आया है। वो कौन- सा फ्लेवर है, इस रिव्यू से जानें।

मिश्री रेटिंग

क्रंच
4 / 5
4
फ्लेवर
3 / 5
3
नयापन
4 / 5
4
3.67
GOOD!

Summary

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स (Parle Mexitos Nacho Chips) में अच्छा क्रंच है। हमें फ्लेवर के मामले में सरसों और हर्ब्स नाचोस की दिलचस्प जोड़ी अच्छी लगी है। हमें स्मोकी जलपेनो नाचोस का फ्लेवर खास नहीं लगा है। ऊपर दी गई रेटिंग मस्टर्ड एंड हर्ब्स मेक्सिटोस की है।

ऐसे बहुत कम हिंदुस्तानी होंगे जिन्होंने पारले-जी बिस्किट ट्राई न किए हो। चाय में डुबोकर बिस्किट खाने के मज़े को ही टी टाइम कहा जाता है। हिंदुस्तानी घरों में पारले- जी बेहद पॉपुलर नाम है जिसके कई प्रोडक्ट पॉपुलर हैं जैसे कि मोनेको, क्रेक जैक और हाइड एंज सीक। क्लासिक बिस्किट के अलावा पारले ब्रांड अब चिप्स, नमकीन और नाचोस की दुनिया में भी आ गई है।

पारले मेक्सिटोस तीन फ्लेवर में आते हैं- मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स, मेक्सिटोस चीज़ नाचोस चिप्स और मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स। हमने फ्लेवर और क्रंच के बारे में जानने के लिए दो फ्लेवर का रिव्यू किया है- मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स और मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स। इस रिव्यू से आप यह पता लगा सकते हैं कि क्या यह प्रोडक्ट खरीदने लायक है।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस सेक्शन से आप पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स के फ्लेवर, मुख्य सामग्री, कीमत, शेल्फ लाइफ और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

1. उपलब्ध फ्लेवर

आमतौर पर पेक्ड नाचोस कुछ ही फ्लेवर में उपलब्ध होते हैं जैसे कि चीज़ और जलपेनो। कुछ ब्रांड अपने ग्राहकों के लिए नए और दिलचस्प फ्लेवर लेकर आती हैं जैसे कि मसाला, पेरी- पेरी, स्वीट चिली आदि।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं-

  • मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स
  • मेक्सिटोस चीज़ नाचोस चिप्स
  • मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स

2. मुख्य सामग्री

नाचोस बनाने के लिए मुख्य सामग्री के रूप में मक्का और डीप फ्राई करने के लिए तेल का उपयोग किया जाता है। कुछ ब्रांड कई तरह के आटे के मिश्रण का इस्तेमाल करती हैं जैसे कि होल वीट, ओट्स, कॉर्न आदि। डीप फ्राई करने के लिए आमतौर पर मक्का का तेल, सोयाबीन तेल, ताड़ के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद फ्लेवर मिक्स किए जाते हैं।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल, मसालों का मिश्रण। यह ग्लूटेन फ्री है।

3. कीमत, पैकेजिंग और मात्रा

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स बैग पैकेजिंग में आती है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है। पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्सके 25 ग्राम बैग की कीमत 10/- रुपए है।

4. बेस्ट जोड़ी

नाचोस को अकेले खा सकते हैं या फिर पसंद के अनुसार सॉस के साथ खा सकते हैं जैसे कि चीज़ सॉस, टोमेटो साल्सा, खट्टी क्रीम।

कुछ लोगों को लोडिड नाचोस बेहद पसंद होते हैं जिसमें टोर्टिला चिप्स, राजमा, कसा हुआ चीज़, प्याज, टमाटर और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें बेक किया जाता है और सॉस के साथ खाया जाता है।

5. उपलब्धता

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स लोकल ग्रोसरी स्टोर या ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

6. शेल्फ लाइफ

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स रिव्यू के हमने नाचोस अकेले ट्राई किए और फिर सॉस के साथ टेस्ट किए। हमने नाचोस, एपिगामिया क्रीम चीज़, ताज़ा होममेड साल्सा और भूत नागिन हॉट सॉस के साथ ट्राई किया। इससे हमें यह जानने में मदद मिली कि नाचोस का स्वाद सॉस/ चटनी के साथ कैसा लगेगा।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स में क्रंच अच्छा है
पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स में क्रंच अच्छा है

1. स्वाद

चिप्स और नाचोस में एक चीज़ जरूर होनी चाहिए- स्वाद। यह शब्द बहुत बार इस्तेमाल किया जाता है लेकिन चिप्स का असली में मतलब क्या होता है। हमें इन्हें दोबारा सिर्फ इसलिए खरीदेंगे अगर हमें चिप्स स्वादिष्ट लगे नहीं तो पहले वाली पसंद ही बरकरार रहती है। इसलिए हम जानना चाहते थे कि नाचोस चिप्स कितनी स्वादिष्ट है? क्या फ्लवेर अच्छे हैं? क्या मसाले बैलेंस है या कम है?

2. फ्लेवर

हम देखना चाहते थे कि जिस फ्लेवर के बारे में बताया गया है कि वो फ्लेवर मिलता है या नहीं। अगर हां, तो फ्लेवर कैसा है? क्या नाचोस में सरसों/ जलपेनो का फ्लेवर सच में मिल रहा है।

3. क्रंच

जब नाचोस की बात आती है तो क्रंच बेहद जरूरी है। क्या पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स में क्रंच है?

4. कीमत

क्या कीमत सामान्य है या प्रोडक्ट महंगा है? अगर कीमत ज्यादा है तो क्या जायज़ है?

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स रिव्यू

हमने पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स के दो फ्लेवर का रिव्यू किया है। इसमें हमने स्वाद, क्रंच, फ्लेवर जैसी बातों पर ध्यान दिया है। और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

 

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स स्मोकी जलपेनो मस्टर्ड एंड हर्ब्स
कीमत 10/- रुपए 10/- रुपए
मात्रा 25 ग्राम 25 ग्राम
मुख्य सामग्री मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल, मसाले (शुगर, खमीर, नमक, मसाले, बेल पैपर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर)। मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल, मसाले (शुगर, खमीर, नमक, मसाले, बेल पैपर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सरसों)।
फ्लेवर नोट्स
  • जलपेनो फ्लेवर की कमी
  • क्रंची
  • सरसों का अलग फ्लेवर है
  • क्रंची

मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स

मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स हरे और काले रंग की पैकेजिंग में आते हैं। 25 ग्राम पैक की कीमत 10/- रुपए है। मुख्य सामग्री में मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल और मसाले हैं।

मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स बहुत क्रंची है। अगर हमने इन्हें आंख बंद कर टेस्ट किया होता तो हम बिल्कुल नहीं बता पाते कि यह जलपेनो फ्लेवर नाचोस है। जलपेनो फ्लेवर बहुत कम है।

जलपेनो फ्लेवर चिप्स से जिस हीट की उम्मीद होती है वो इसमें नहीं थी।

चिप्स मसाले से भरपूर नहीं है। इसमें मसाला कम है और नमक की मात्रा बैलेंस है।

मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स
मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स
मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स में जलपेनो फ्लेवर बहुत कम था
मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स में जलपेनो फ्लेवर बहुत कम था

खूबियां

  • मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स के 25 ग्राम पैक की कीमत 25 ग्राम है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
  • मुख्य सामग्री- मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल, मसाले (शुगर, खमीर, नमक, मसाले, बेल पैपर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर)।

अच्छी बातें

  • मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स क्रंची है।
  • नमक की मात्रा बैलेंस है।

बुरी बातें

  • जलपेनो फ्लेवर बहुत कमज़ोर है और अच्छे से सामने नहीं आता है।
  • साल्सा या किसी सॉस के साथ खाने पर चिप्स का फ्लेवर और भी ज्यादा कम हो जाता है।

मेक्सिटोस मस्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स

मेक्सिटोस मस्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स नारंगी और बैंगनी पैकेजिंग में आते हैं। 25 ग्राम पैक की कीमत 10/- रुपए है। इसमें मुख्य सामग्री मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल और सरसों है।

सरसों और नाचोस सामान्य जोड़ी नहीं है इसलिए हम यह फ्लेवर ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। हमने ऐसे नाचोस नहीं देखे है जिसमें सरसों का तीखा स्वाद है।

इसमें सरसों का फ्लेवर बहुत तीखा नहीं है कसुंदी की तरह लेकिन हल्के फ्लेवर का स्वाद बहुत अच्छा है। हमें काली मिर्च का स्वाद भी आ रहा था। इस फ्लेवर के नाचोस दिलचस्प तरीके से स्वादिष्ट है!

मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स
मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स
मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स में दिलचस्प फ्लेवर है
मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स में दिलचस्प फ्लेवर है

खूबियां

  • मेक्सिटोस मस्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स के 25 ग्राम पैक की कीमत 25 ग्राम है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
  • मुख्य सामग्री- मक्का, रिफाइंड ताड़ का तेल, मसाले (शुगर, खमीर, नमक, मसाले, बेल पैपर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सरसों)।

अच्छी बातें

  • यह दिलचस्प फ्लेवर है।
  • नाचोस चिप्स क्रंची है।
  • हमें नाचोस में सरसों का फ्लेवर अच्छा लगा है।
  • चिप्स पर मसाला अच्छे से लगा हुआ है।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आपको अच्छे मसाले वाले नाचोस खाने है तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। स्वाद बढ़ाने के लिए आपको साल्सा या खट्टी क्रीम की जरूरत नहीं है। चिप्स का अपना स्वाद ही बहुत अच्छा है।

इनका इस्तेमाल लोडिड नाचोस बनाने के लिए किया जा सकता है।

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स- क्या यह स्वादिष्ट हैं?

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स के दोनों फ्लेवर क्रंची हैं और नमक बैलेंस मात्रा में है। लेकिन दोनों में हमें मस्टर्ड एंड हर्ब्स फ्लेवर ज्यादा पसंद आया है।

मस्टर्ड फ्लेवर नाचोस मार्केट में नया फ्लेवर है और हमें सरसों का बैलेंस फ्लेवर अच्छा लगा है। न ज्यादा न कम।

FAQs

1. नाचोस में किस तरह की टॉपिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है? (What toppings do you put on nachos?)

नाचोस में कई तरह की टोपिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली टॉपिंग कुछ इस प्रकार हैं-

  • साल्सा
  • खट्टी क्रीम
  • कोटेज चीज़
  • राजमा
  • चिकन
  • प्याज
  • टमाटर
  • चीज़
  • जलपेनो
  • ऑलिव्स

2. टोर्टिला चिप्स बनाने के लिए मुख्य सामग्री क्या है? (What are the ingredients used to make tortilla chips?)

टोर्टिला चिप्स बनाने के लिए मक्का का इस्तेमाल किया जाता है। फिर मक्का का तेल या किसी वेजिटेबल ऑयल में इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। मसाले के लिए टोर्टिला चिप्स में मिर्च, काली मिर्च, चीज़ पाउडर, हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है।

3. पारले मेक्सिटोस कितने फ्लेवर में आते हैं? (Which flavors does Parle Mexitos come in?)

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं-

  • मेक्सिटोस स्मोकी जलपेनो नाचोस चिप्स
  • मेक्सिटोस चीज़ नाचोस चिप्स
  • मेक्सिटोस मास्टर्ड एंड हर्ब्स नाचोस चिप्स

4. पारले मेक्सिटोस की कीमत क्या है? (What is the price of Parle Mexitos?)

पारले मेक्सिटोस के 25 ग्राम पैक की कीमत 10/- रुपए है।

आखिर में

पारले मेक्सिटोस नाचोस चिप्स (मस्ट्र्ड एंड हर्ब्स) क्रंची और स्वादिष्ट है! जलपेनो के मुकाबले हमें सरसों और हर्ब्स फ्लेवर ज्यादा पसंद आया है। क्योंकि मस्टर्ड एंड हर्ब्स में फ्लेवर की जोड़ी ज्यादा बेहतर है।

दुख की बात है कि जलपेनो नाचोस चिप्स में जलपेनो फ्लेवर बहुत हल्के थे। यह रेगुलर सॉल्टेड टोर्टिला चिप्स लग रहे थे।

आपका पसंदीदा नाचोस फ्लेवर कौन- सा है? आप नाचोस किसके साथ खाना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments