गार्डन मिक्स फरसाण रिव्यू (Garden Mix Farsan Review – Ideal for tea-time munching)
garden mix farsan review

गार्डन मिक्स फरसाण रिव्यू (Garden Mix Farsan Review – Ideal for tea-time munching)

गार्डन मिक्स फरसाण (Garden Mix Farsan) बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन का इस्तेमाल किया जात है। यह क्रंची और नॉन- स्पाइसी नमकीन है। पोहा में क्रंच लाने के लिए यह नमकीन डालकर खा सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
3 / 5
3
क्रंच
4 / 5
4
3.5
GOOD!

Summary

गार्डन मिक्स फरसाण (Garden Mix Farsan) बेसन से बनी है। कम मसालेदार होने के कारण इसे स्पाइसी डिश के ऊपर डाल सकते हैं। फरसाण मिक्स क्रंची है और आखिर में ऑयली आफ्टर टेस्ट नहीं है।

चाहे रस्क हो या मखाने या नमकीन, शाम की चाय बिना किसी स्नैक के अधूरी लगती है। क्या आपको भी यही लगता है?

आमतौर पर फरसाण का मतलब नमकीन स्नैक्स होता है जिसे चाय के साथ मज़े से खाया जाता है। गुजराती फरसाण स्नैक्स में फाफड़ा, गाठिया, ढोकला, चक्री, खांडवी और सेव शामिल होते हैं। 

कुछ सूखे फरसाण जैसे कि गाठिया, सेव और चकरी पेक्ड रूप में भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही पॉपुलर नमकीन ब्रांड गार्डन के द्वारा भी उपलब्ध है। गार्डन मिक्स फरसाण रिव्यू में हमने कीमत, पैकेजिंग, सामग्री, स्वाद, टैक्शर के बारे में बात की है। क्या यह फ्लेवर से भरपूर है? बहुत ऑयली है या बहुत सूखी है? यह सभी जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

गार्डन मिक्स फरसाण से जुड़ी जरूरी बातें

इस सेक्शन में हमने गार्डन मिक्स फरसाण की सामग्री, स्वाद, टैक्शर, क्रंच और रंग के बारे में बात की है।

1. सामग्री

गार्डन मिक्स फरसाण की सामग्री कुछ इस प्रकार है – बंगाल बेसन (बेसन 44%), रिफाइंड ताड़ का तेल, चना दाल (6.6%), मिक्स्ड मसाले – मिर्च, अजवाइन, हींग, उभारने वाले पदार्थ, हल्दी, नमक, कॉर्नस्टार्च और रवा।

गार्डन फरसाण मिक्स बनाने के लिए बेसन, ताड़ का तेल और चना दाल का इस्तेमाल किया गया है
गार्डन फरसाण मिक्स बनाने के लिए बेसन, ताड़ का तेल और चना दाल का इस्तेमाल किया गया है

2. फ्लेवर

अच्छी क्वालिटी के फरसाण में बेसन का अलग स्वाद होता है। सूखा फरसाण बनाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए बेसन के फ्लेवर और खुशबू पर खास ध्यान दिया गया है। नमकीन में मसाले किस प्रकार के हैं?

सूखी नमकीन का रिव्यू करते समय हम तेल के स्वाद पर भी ध्यान देते हैं। क्या स्वाद तीखा है? नमकीन का स्वाद ताज़ा लगता है? कोई आफ्टर टेस्ट है?

गार्डन फरसाण मिक्स में तेल का स्वाद या किसी प्रकार का आफ्टर टेस्ट नहीं था। इसका स्वाद ताज़ा था। फरसाण में नमक की मात्रा सही है और साथ ही हल्की अजवाइन का फ्लेवर है। यह मसालेदार नमकीन नहीं है।

3.टैक्शर और रंग

आमतौर पर सूखे फरसाण मिक्स का रंग पीला होता है जिससे पता चलता है कि इसे बनाने के लिए बेसन और हल्दी का उपयोग किया गया है। यह स्मूथ नहीं होते हैं क्योंकि इनका खुद का आकार होता है। फरसाण नमकीन में आकार एक जैसा नहीं होता है, इसमें अलग- अलग आकार की नमकीन होती है।

4. क्रंच

फरसाण में हमें बेसन पापड़ी, सेव, गाठिया और बूंदी बहुत सारी दिख रही थी। गार्डन फरसाण मिक्स की सभी सामग्री क्रिस्पी थी। हवा बंद डिब्बे में रखने के बाद यह 4-5 दिन तक गीली नहीं होती है।

5. कीमत

गार्डन फरसाण मिक्स के 170 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।

6. पोषण की जानकारी

हालांकि कोई भी सेहत को ध्यान में रखते हुए नमकीन का सेवन नहीं करता है लेकिन फिर भी हर पेक्ड फूड की कैलोरी के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार 100 ग्राम गार्डन फरसाण मिक्स से 579 किलो कैलोरी एनर्जी, 14.3 ग्राम प्रोटीन और 41.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है। इसमें सैचुरेटेड फैट सामग्री 17.3 ग्राम है और ट्रांस फैट <0.1 ग्राम है।

गार्डन फरसाण मिक्स रिव्यू

गार्डन फरसाण मिक्स प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 50/- रुपए
मात्रा 140 ग्राम
मुख्य सामग्री बेसन, रिफाइंड ताड़ का तेल, चना दाल
शेल्फ लाइफ 6 महीने
कैलोरी 100 ग्राम में 579 कैलोरी
उपलब्धता ऑनलाइन और ऑफलाइन

 

गार्डन फरसाण मिक्स का 140 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है। इसमें अलग- अलग सामग्री है जैसे कि बेसन पापड़ी, गाठिया, सेव, मोटी सेव।

नमकीन का पूरा पैक स्वादिष्ट और क्रिस्पी है। इसमें तेल जैसा आफ्टर टेस्ट नहीं है। बेसन का फ्लेवर बोल्ड है जैसा होना चाहिए। नमक की मात्रा बैलेंस है और यह मसालेदार स्नैक नहीं है।

गार्डन मिक्स फरसाण में हर सामग्री क्रिस्पी है
गार्डन मिक्स फरसाण में हर सामग्री क्रिस्पी है
गार्डन मिक्स फरसाण रिव्यू
गार्डन मिक्स फरसाण रिव्यू

खूबियां

  • गार्डन फरसाण मिक्स की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
  • इस प्रोडक्ट को ठंडी और सूखी जगह में रखें। सीधी सूरज की किरणों से दूर रखें।
  • पैक खोलने के बाद हवा बंद डिब्बे में स्टोर करें।
  • गार्डन मिक्स फरसाण की सामग्री कुछ इस प्रकार है – बंगाल बेसन (बेसन 44%), रिफाइंड ताड़ का तेल, चना दाल (6.6%), मिक्स्ड मसाले – मिर्च, अजवाइन, हींग, उभारने वाले पदार्थ, हल्दी, नमक, कॉर्नस्टार्च और रवा।

अच्छी बातें

  • गार्डन मिक्स फरसाण में सही मात्रा में नमक है।
  • यह बिल्कुल भी मसालेदार नहीं है।
  • इसमें अजवाइन का हल्का और स्वादिष्ट फ्लेवर है।
  • फरसाण मिक्स क्रिस्पी है।
  • इसका आफ्टर टेस्ट नहीं है।
  • यह न ज्यादा ऑयली और न ज्यादा सूखी है।

किसके लिए बेस्ट है?

गार्डन फरसाण मिक्स उन लोगों के लिए जो स्पाइसी डिश में क्रंच लाना चाहते थे। अगर आपके पोहा में क्रंच की कमी है तो ऊपर से फरसाण डाल सकते हैं।

इसमें आप भुनी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि यह कैलोरी से भरपूर नमकीन है जिसका सेवन रोजाना नहीं किया जा सकता है।

FAQs

1. क्या गार्डन फरसाण मिक्स में मीठा फ्लेवर है? (Does Garden Farsan Mix have a sweet flavour?)

नहीं। गार्डन फरसाण मिक्स का स्वाद नमकीन है। इसमें मीठा फ्लेवर नहीं है।

2. क्या गार्डन मिक्स मसालेदार नमकीन है? अगर नहीं, तो कौन- सी मसालेदार नमकीन खरीदनी चाहिए?

नहीं। गार्डन फरसाण मिक्स मसालेदार नहीं है। अगर आपको मसालेदार नमकीन पसंद है तो आप मिर्च आलू- लच्छा या ऑल-इन-वन स्पाइसी मिक्स्चर खरीद सकते हैं।

3. क्या गार्डन फरसाण मिक्स फ्राइड या रोस्टेड है? (Is Garden Farsan Mix fried or roasted?)

गार्डन फरसाण मिक्स में अधिकतर सामग्री फ्राइड है जैसे कि गाठिया, सेव और बेसन पापड़ी।

4. क्या गार्डन फरसाण मिक्स में प्याज और लहसुन का पाउडर है? (Does Garden Farsan Mix Include Onion and Garlic powder?)

नहीं। पैक पर दी गई सामग्री लिस्ट में प्याज और लहसुन पाउडर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

5. क्या गार्डन फरसाण मिक्स में राइस फ्लेक्स भी हैं? (Does Garden Farsan Mix mixtures contain rice flakes also?)

नहीं। गार्डन फरसाण मिक्स में राइस फ्लेक्स नहीं है। यह मुख्य रूप से बेसन से बनी नमकीन है।

आखिर में

गार्डन फरसाण मिक्स लाइट टेस्टिंग स्नैक है। यह स्नैक उन लोगों को पसंद आ सकती है जिन्हें गुजराती स्टाइल बेसन की नमकीन पसंद है। फरसाण मिक्स में क्रिस्पी और स्वादिष्ट सामग्री है। इसे आप सिंपल पोहा या मसालेदार डिश के ऊपर क्रंच शामिल करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या आपको गुजराती फरसाण खाना पसंद है? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments