बिंगो बॉक्स ऑफ जोए रिव्यू (The Bingo Box Of Joy Review)

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए रिव्यू (The Bingo Box Of Joy Review)

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए (The Bingo Box Of Joy) में 3 तरह के स्नैक्स हैं – कोटेड काजू, ट्रेल मिक्स और कॉकटेल मिक्स। बिंगो बॉक्स ऑफ जोए के बारे में हमारा यह कहना है।

मिश्री रेटिंग

फ्लवेर
3 / 5
3
विभिन्नता
3 / 5
3
किफायती
3 / 5
3
3

Summary

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए उतना खास नहीं है जितना हमने सोचा था। इसमें ट्रेल मिक्स, कोटिड काजू और कॉकटेल मिक्स है। हालांकि इसमें नट्स की क्वालिटी लाजवाब है लेकिन इसमें कुछ भी नया या हटके नहीं है। मसाले बैलेंस हैं और जिन लोगों को मसाला पसंद उन्हें अच्छा लग सकता है।

चॉकलेट, स्नैक्स आदि सभी छोटी सी पार्टी के लिए जरुरी होते हैं। भुनी हुई मूंगफली से लेकर बादाम और काजू, नमकीन और फ्रोजन स्नैक्स आदि, ऐसे कई तरह के स्नैक्स ऑप्शन आसानी से उपलब्ध हैं। हमने बिंगो बॉक्स ऑफ जोए का रिव्यू किया है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि क्या इसे पार्टी में शामिल किया जा सकता है। इस रिव्यू से यह भी जाने कि क्या बिंगो बॉक्स ऑफ जोए गिफ्टिंग ऑप्शन बन सकता है।

हाल ही में हमने कई स्नैक्स जैसे कि मूंगफली और नाचोज का रिव्यू किया है। आपका पसंदीदा स्नैक्स क्या है? हमें जरुर बताएं।

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए से जुड़ी जरुरी बातें (Facts About The Bingo Box Of Joy)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें तीन अलग-अलग स्नैक पैक हैं।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • इन पैक को हाई प्रोटीन बताया गया है।

#फर्स्टइंप्रेशन बिंगो बॉक्स ऑफ जोए

Bingo Box Of Joy Review
बिंगो बॉक्स ऑफ जोए

कीमत और पैकेजिंग – आईटीसी बिंगो बॉक्स ऑफ जोए लाल और गोल्डन रंग के बॉक्स में आता है। एक पैक में तीन अलग- अलग पैक स्नैक्स हैं – ट्रेल मिक्स, कोटेड काजू और कॉकटेल मिक्स। एक बॉक्स 300/- रुपए का है।

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – ट्रेल मिक्स रिव्यू

Bingo Box Of Joy Review – Trail Mix
बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – ट्रेल मिक्स रिव्यू

ट्रेल मिक्स में क्या- क्या है? बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – ट्रेल मिक्स में जेम्स, काजू, बादाम, किशमिश, कैंडी मैंगो, कैंडी स्ट्रॉबेरी, कैंडी कीवी, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज। 100 ग्राम ट्रेल मिक्स से 528 किलो कैलोरी एनर्जी है।

ड्राई फ्रूट्स की मात्रा ज्यादा थी लेकिन इसमें जो चॉकलेट जेम्स थे उनसे कोई फ्लेवर स्नैक्स में नहीं आता है। इनके बिना ट्रेल मिक्स का स्वाद बेहतर हो सकता था। अगर इन्हें मिठास के लिए शामिल किया गया है तो यह मिठास कैंडी फ्रूट और किशमिश से भी आ सकता था। हमें इससे थोड़ी और उम्मीद थी। लेकिन पूरी तरह से देखा जाए तो यह खराब स्वाद वाले स्नैक्स नहीं हैं।

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – कॉकटेल मिक्स रिव्यू

Bingo Box Of Joy Review – Cocktail Mix
बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – कॉकटेल मिक्स रिव्यू

कॉकटेल मिक्स में क्या- क्या है? बिंगो बॉक्स ऑफ जोए कॉकटेल मिक्स में मूंगफली, सूखी मटर, काबूली चना और मसाले। 100 ग्राम कॉकटेल मिक्स से 525 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

इसकी खुशबू से सामान्य नमकीन की याद आ जाती है जिसमें फ्राइड मूंगफली होती है। आमतौर पर इस मिश्रण से सभी वाकिफ हैं और अल्कोहोलिक बेवरेज के साथ खाना पसंद करते हैं। क्रंची मटर और काबुली चना के साथ फ्राइड मूंगफली को पसंदीदा चकना के रूप में पसंद किया जाता है।

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – कोटेड काजू रिव्यू

Bingo Box Of Joy Review – Coated Cashews
बिंगो बॉक्स ऑफ जोए – कोटेड काजू रिव्यू

जैसे ही यह पैक खोलते हैं वैसे ही आपको अलग से मसालों की खुशबू आती है। 100 ग्राम बिंगो बॉक्स ऑफ जोए कोटेड काजू से 612 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। काजू, नमक और मसालों से लिपटा हुआ है और स्वादिष्ट है। मसाले मीडियम हैं। देखने में काजू बड़े हैं, टूटे हुए नहीं हैं और देखने में अच्छी क्वालिटी के लगते हैं। आमतौर पर काजू में कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन यह लाजवाब बार स्नैक्स हैं। स्नैक्स ट्रे में इन्हें शामिल किया जा सकता है।

bingo-box-of-joy

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए

बिंगो बॉक्स ऑफ जोए इतना मजेदार नहीं था जितनी हमने उम्मीद की थी।

कीमत – 300/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

पूरी तरह से देखा जाए इन स्नैक्स को अल्कोहल या फिर सिर्फ इन्हें भी खाया जा सकता है। इन्हें गिफ्ट देने के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्लेवर की बात करें तो सभी सामान्य थे। बॉक्स में ऐसा कुछ भी नहीं था जो हमें अलग या खास लगे। इसमें ऐसा कुछ नहीं था जिस कारण से हम दोबारा इसे ट्राई करना चाहेंगे।

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से बिंगो बॉक्स ऑफ जोए को 3.35 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments