आईटीसी वेजिटेबल पुलाव: #फर्स्टइंप्रेशन (ITC Kitchens of India Vegetable Pulao: #FirstImpressions)
ITC-vegetable-pulao-mishry

आईटीसी वेजिटेबल पुलाव: #फर्स्टइंप्रेशन (ITC Kitchens of India Vegetable Pulao: #FirstImpressions)

हर घर में वेजिटेबल पुलाव बनाने की अपनी रेसिपी होती है जो उनके लिए परफेक्ट है। घर का पुलाव ना होने पर क्या कर सकते हैं? हमने आईटीसी वेजिटेबल पुलाव टेस्ट किया है और इसके बारे में हमारा यह कहना है…

आलू, बीन्स, मटर, गाजर और खूबी सारी सब्जियां और मसाले मिलाने के बाद हमें पुलाव मिलता है। सब्जियों से भरा खुशबूदार पुलाव कई सारी भारतीय करी के साथ परफेक्ट तरीके से खाया जा सकता है। हर घर में पुलाव बनाने की अपनी रेसिपी होती है जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। हमने आईटीसी वेजिटेबल पुलाव टेस्ट किया है और इसके बारे में हमारा यह कहना है…

अच्छी खुशबू और टैक्शर के लिए आधे पके पुलाव में फ्राइड गोभी डालें।

आईटीसी वेजिटेबल पुलाव (ITC Vegetable Pulao) से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  1. इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।
  2. 180 कैलोरी मिलती हैं।
  3. माइक्रोवेव या फिर बर्तन में गर्म पानी डालकर भी पुलाव गर्म कर सकते हैं।

आईटीसी वेजिटेबल पुलाव

हल्के फ्लेवर के वेजिटेबल पुलाव को मसालेदार ग्रेवी के साथ खाने पर ज्यादा मज़ा आता है।

कीमत- 90/- रुपए*

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन आईटीसी वेजिटेबल पुलाव

आईटीसी वेजिटेबल पुलाव सब्जियों से भरा हुआ है जैसे कि मटर, गाजर, मक्का और बीन्स। जीरा और लौंग जैसे मसालों को खुशबू बढ़ाने के लिए डाला गया है। सिर्फ पुलाव को खाना थोड़ा सिंपल हो सकता है। लेकिन ग्रेवी और दाल के साथ खाने पर यह अच्छा लगता है।

हालांकि चावल गर्म करने के बाद यह आयली लगते हैं लेकिन वेजिटेबल पुलाव टमाटर की मखनी ग्रेवी या चना के साथ बहुत सुंदर तरीके से उभर कर आते हैं। हमने वेजिटेबल पुलाव को आईटीसी पिंडी चना के साथ टेस्ट किया है और दोनों के फ्लेवर बहुत अच्छे तरीके से एक साथ आते हैं।

आईटीसी वेजिटेबल पुलाव का स्वाद अच्छा है और ग्रेवी के साथ अच्छे से इनका मेल कर सकते हैं।

चावल खाना पसंद है? पता लगाएं कि भारतीय मार्किट में बेस्ट राइस कुकर कौन-सा है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments