फार्मवेदा चटनी पौड़ी रिव्यू (Farmveda Chutney Podi Review)
farmveda-chutney-podi-review

फार्मवेदा चटनी पौड़ी रिव्यू (Farmveda Chutney Podi Review)

फार्मवेदा चटनी पौड़ी (Farmveda Chutney Podi) की मदद से लाजवाब फ्लेवर आसानी से शामिल किए जा सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

फार्मवेदा चटनी पौड़ी (Farmveda Chutney Podi) में प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं हैं जो खाने में आसानी से दिलचस्प फ्लेवर शामिल किए जा सकते हैं। हमें स्वाद, टैक्शर और सुविधा पसंद आई है!

पौड़ी, जिसे आमतौर पर ‘गन पाउडर’ के नाम से जाना जाता है, यह साउथ इंडिया का असली हीरो है। चना दाल, उड़द दाल, मूंगफली, सूखा नारियल, चीनी, करी पत्ता और स्टार- ड्राई लाल मिर्च का मिश्रण- सभी एक साथ आकर लाजवाब मसाला बनाते हैं। ताज़ा पीसे गए मसालों का स्वाद और खुशबू बेहतर और ताज़ा होता है जिस वजह से अधिकतम लोग स्टोर से लाए गए मसालों की जगह होममेड मसालों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। 

अगर आप से कहा जाए कि पैक्ड पौड़ी का स्वाद ताज़ा और पारंपरिक है? क्या यह सच है? हमें भी सुनने में अजीब लग रहा था लेकिन फिर हमने फार्मवेदा पौड़ी चटनी का रिव्यू किया। क्या ब्रांड का यह दावा ‘दादी मां जैसा स्वाद’ पूरा होता है?

यहां से आप फार्मवेदा चटनी पौड़ी से जुड़ी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

इंस्टेंट चटनी पौड़ी पाउडर 100 ग्राम पाउच में आता है।

2. सामग्री

पौड़ी बनाने के लिए उड़द दाल, चना दाल, हींग, करी पत्ता, लाल मिर्च, इमली कंसंट्रेट, नमक, चीनी, मैलिक एसिड और वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है।

3. स्वाद

पौड़ी/ गन पाउडर मसाला सभी की पसंद है और इसकी गर्माहट प्लेन डिश जैसे कि इडली और डोसा को फ्लेवर से भरपूर बना देती है।

इसमें मुलायम मिठास है और मसालेदार फ्लेवर का मिश्रण है।

हमें यह भी अच्छा लगा कि कैसे वेजिटेबल ऑयल का स्वाद बासी या औद्योगिक नहीं लगता है। 

4. खुशबू

भुने हुए आटे की खुशबू के साथ करी पत्ते का तड़का, इसकी खुशबू कुछ ऐसी ही है!

मुख्य रूप से खुशबू नटी है जिसके बाद हींग और करी पत्ते की खुशबू आती है।

5. टैक्शर

पौड़ी पाउडर को घी में मिक्स कर इडली/ डोसा के साथ खाया जाता है। हमने दो स्टेज पर टैक्शर की जांच की थी- सूखा और गिला।

सूखी स्टेज पर, पाउडर मोटा था बारीक मिश्रण नहीं था। मिश्रण का मोटापन दाल से आ रहा था जिससे अच्छी बाइट मिल रही थी।

हमें इसे पिघले हुए घी के साथ मिक्स किया और यह लाजवाब था! यह बहुत आसानी से चटनी जैसी स्थिरता में बदल गया और इसकी सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें दाल का क्रंच अभी भी बरकरार था।

6. देखने में

इसमें सूखी और पिसी हुई लाल मिर्च दिखाई दे रही थी। इसका रंग गहरा मैरून था।

7. शेल्फ लाइफ

फार्मवेदा रेडी टू ईट चटनी पौड़ी की शेल्फ लाइफ नौ महीने की है।

फार्मवेदा रेडी टू ईट चटनी पौड़ी रिव्यू

यहां से आप रेडी टू ईट चटनी पौड़ी से जुड़ी विस्तार से जानकारी, हमें कैसे ट्राई की, पसंद, नापसंद और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

फार्मवेदा चटनी पौड़ी प्रोडक्ट की जानकारी
सामग्री उड़द की दाल, चना दाल, हींग, कड़ी पत्ता, लाल मिर्च, इमली सांद्रण, नमक, चीनी, मैलिक एसिड और वनस्पति तेल।
मात्रा 100 ग्राम
कीमत 50/- रुपए
शेल्फ लाइफ नौ महीने

 

फार्मवेदा चटनी पौड़ी बहुत सिंपल पाउच में आती है और पैक में बताया गया है कि कैसे ब्रांड भारत के किसानों की है। पैक पर पाउडर और सामग्री के बारे में भी बताया गया है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है इसलिए भविष्य में दोबारा इस्तेमाल करने के लिए इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

हमने जैसे ही पैक खोला वैसे ही हमें दिल को छू जाने वाली नटी खुशबू मिली। इसमें करी पत्ते की तड़के की खुशबू आ रही थी। ब्रांड की द्वारा दी गई सलाह के अनुसार हमने कटोरी में पैक की सामग्री निकाली और फिर घी मिक्स किया। यहां पर हमने चटनी पौड़ी देखने में कैसी है के बारे में जांच की। इसका रंग गहरा लाल- भूरा है।

यह चटनी पाउडर 100% बारी पिसा हुआ नहीं है और हम इसकी शिकायत नहीं कर रहे हैं। यह साउथ के मुख्य सामग्री और मसालों का मोटा मिश्रण है जो सख्त या खराब नहीं था। हम टैक्शर की सराहना करते हैं!

हमने सबसे पहले सूखे पाउडर को टेस्ट किया और फिर घी के साथ। यह सूखे पाउडर के रूप में और घी के साथ लाजवाब था। मुख्य रूप से यह मसालों से भरपूर है। अगर आप बिना नारियल की चटनी और सांभर के इडली, डोसा खाना चाहते हैं तो इसकी मदद से डिश में गर्माहट शामिल कर सकते हैं। इसमें इमली कंसंट्रेट की मदद से कुछ मिठास और चटपटा स्वाद मिलता है। पूरी तरह से कहा जाए तो यह फ्लेवर और टैक्शर का लाजवाब मिश्रण है।

भारत में बेस्ट सूजी ब्रांड का रिव्यू करते समय हमने सूजी इडली के साथ इस चटनी को टेस्ट किया था। दाल की मदद से स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ अच्छा क्रंच मिलता है।

फार्मवेदा चटनी पौड़ी घी के साथ मिक्स कर सूजी की इडली के साथ
फार्मवेदा चटनी पौड़ी घी के साथ मिक्स कर सूजी की इडली के साथ

विशेषताएं

  • फार्मवेदा चटनी पौड़ी के 100 ग्राम पैक की कीमत 50/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ नौ महीने है।
  • इसे बनाने के लिए उड़द दाल, चना दाल, हींग, करी पत्ता, लाल मिर्च आदि का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह प्रेज़रवेटिव फ्री पाउडर है जिसमें एडेड रंग या जीएमओ नहीं है।

पसंद

  • रेडी टू ईट चटनी पाउडर सुविधाजनक तरीके से दाल/ सब्जी में फ्लेवर शामिल करता है।
  • सूखा या घी के साथ मिक्स, यह लाजवाब स्वाद देता है।
  • मसालेदार, मीठा, चटपटा- हर बाइट फ्लेवर से भरपूर है।
  • हमें क्रंची दाल बाइट्स पसंद आई है।
  • फार्मवेदा चटनी पौड़ी का स्वाद होममेड पौड़ी जैसा है।

किसके लिए बेस्ट है

फार्मवेदा चटनी पौड़ी बहुमुखी पाउडर है। हालांकि यह साउथ इंडियन राज्यों में प्रमुख है लेकिन इससे अनेक डिश का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। घी के साथ मिक्स करें और इडली, डोसा, आलू पराठा, उपमा आदि के साथ सर्व करें।

इसके अलावा, इस पाउडर का उपयोग होममेड सब्जी/ दाल में नए ट्विस्ट के साथ कर सकते हैं।

ब्रांड के द्वारा यह सलाह दी गई है कि इसे योगर्ट में मिक्स कर फ्लेवर से भरपूर योगर्ट बना सकते हैं। क्रंची स्नैक्स जैसे कि खाखरा या मठरी के साथ भी ट्राई कर सकते हैं।

FAQs

फार्मवेदा चटनी पौड़ी से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या पौड़ी सेहतमंद है? (Is the podi healthy?)

पौड़ी मुख्य रूप से दाल से बनी होती है जो काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन का स्रोत है। आमतौर पर इसका सेवन घी के साथ किया जाता है। अगर आपको घी का स्वाद नहीं है तो डाइट में घी शामिल करना का यह अच्छा तरीका है।

लेकिन अगर आप ज्यादा मसाले नहीं खाते हैं जो आप इसे नज़रअंदाज करना चाहेंगे।

2. क्या इस पौड़ी में किसी प्रकार के प्रेज़रवेटिव हैं? (Does this podi contain any preservatives?)

नहीं, फार्मवेदा पौड़ी में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

3. क्या इस पौड़ी का सेवन 8 साल से कम उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं? (Can this podi be consumed by children under 8 years of age?)

इसमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं और इसे बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसके बावजूद विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

4. क्या यह चटनी वीगन प्रोडक्ट है? (Is this chutney a vegan product?)

यह खुद से ही वीगन प्रोडक्ट है। लेकिन घी में मिक्स करने के बाद यह वीगन नहीं रह जाता है।

5. चटनी पौड़ी के साथ क्या खा सकते हैं? (What goes well with this chutney podi?)

चटनी पौड़ी के साथ इडली, डोसा, दाल/ सब्जी में मिक्स कर खा सकते हैं।

आखिर में

फार्मवेदा चटनी पौड़ी खाने के बाद हम अपने आपको खाने से रोक नहीं पा रहे थे! रेडी टू ईट चटनी में मसाले का परफेक्ट बैलेंस है और इसमें होम स्टाइल फ्लेवर हैं। टीम मिश्री को फार्मवेदा चटनी पौड़ी बेहद पसंद आई है!

क्या आपने इससे पहले पौड़ी या गन पाउडर ट्राई किया है? क्या आप मिश्री की सलाह पर इस प्रोडक्ट को ट्राई करना चाहेंगे?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime