कैच शेजवान पेस्ट से बनाएं फ्लेवर से भरपूर डिश
catch-schezwan-paste-review

कैच शेजवान पेस्ट से बनाएं फ्लेवर से भरपूर डिश

कैच शेजवान पेस्ट टेक्सचर, फ्लेवर और सुविधा लाजवाब है!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टेक्सचर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

कैच शेजवान पेस्ट सुविधाजनक और बहुमुखी प्रोडक्ट है। यह अब किचन की जरूरत बन गया है। इसका टेक्सचर लाजवाब है और यह फ्लेवर से भरपूर है।

घर में शेजवान पेस्ट बनाना मेहनत और कठिन काम हो सकता है और इस काम को आसान करने के लिए रेडी-टू-यूज़ पेस्ट आते हैं। रेडी-टू-यूज़ पेस्ट सुविधाजनक होने के साथ- साथ किचन में काम आसान करने में भी मदद करते हैं। इनमें मसालों का बैलेंस मिश्रण आता है जिससे किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

कैच, मसालों की दुनिया और इंडियन घरों में जानी मानी ब्रांड है। इस ब्रांड के कई प्राकृतिक सामग्री के साथ रेडी-टू-कुक पेस्ट उपलब्ध हैं।

हमने कैच शेजवान पेस्ट टेस्ट किया है और इसके बारे में हमारा यह कहना है। हमने कैच शेजवान पेस्ट रिव्यू में फ्लेवर, उपयोगिता और टेक्सचर पर ध्यान दिया है। क्या हम इसकी सलाह आपको देते हैं?

कैच शेजवान पेस्ट से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

कैच शेजवान पेस्ट प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 30/- रुपए
मात्रा 100 ग्राम
शेल्फ लाइफ 1 साल
उपयोगिता
  • डिप
  • स्प्रेड
  • कुकिंग
मिश्री रेटिंग 4

हमारे रिव्यू फैक्टर

कैच शेजवान पेस्ट रिव्यू करते समय हम किसकी तलाश में हैं? फ्लेवर से भरपूर पेस्ट जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।

कैच शेजवान पेस्ट रिव्यू करते समय हमने इन रिव्यू फैक्टर पर खास ध्यान दिया है।

1. स्वाद

शेजवान मिक्स में विभिन्न फ्लेवर होते हैं। इसमें नमकीन, चटपटा और स्पाइसी फ्लेवर होने के साथ- साथ लहसुन की गर्माहट भी होती है। हम ऐसे ही फ्लेवर प्रोफाइल और बैलेंस नमक वाले शेजवान पेस्ट की तलाश में हैं।

2. टेक्सचर + स्थिरता

टेक्सचर और स्थिरता से पेस्ट की उपयोगिता के बारे में खासतौर पर पता चलता है। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस पेस्ट का उपयोग डिप, स्प्रेड और कुकिंग के लिए किया जा सकता है। क्या पेस्ट गाढ़ा और स्मूथ है? क्या इसमें लाल मिर्च के बीज या लहसुन दिखाई दे रहे हैं? क्या यह स्मूथ है?

3. अन्य फैक्टर

देखने में

क्या शेजवान पेस्ट देखने में ऑयली है? क्या इसका गहरा लाल रंग है?

कीमत

क्या फ्लेवर और सुविधा को देखते हुए कीमत जायज़ है?

शेल्फ लाइफ

पेस्ट कितने समय के लिए खाने लायक रहता है? क्या यह सिंगल यूज़ के लिए बना है?

कैच शेजवान पेस्ट रिव्यू

प्रोडक्ट की जानकारी

कैच शेजवान पेस्ट स्क्वीज़ी पाउच पैक में आता है जिसे स्टोर और इस्तेमाल करना आसान है। 100 ग्राम पाउच की कीमत 30/- रुपए है। इसकी शेल्फ लाइफ एक साल है।

शेजवान पेस्ट का उपयोग तीन तरह से कर सकते हैं – डिप, स्प्रेड और कुकिंग।

देखने में

शेजवान पेस्ट का रंग गहरा लाल है जिसमें लाल मिर्च के बीज भी हैं। हमें इसका गहरा लाल रंग पसंद आया है। यह ऑयली नहीं है।

खुशबू

इस पेस्ट की खुशबू पारंपरिक शेजवान जैसी है – हल्की मिठास के साथ चटपटी।

मुख्या सामग्री

इसकी मुख्य सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है: पानी, शुगर, मिर्च और साबुत शिमाल मिर्च, नमक, प्याज का पेस्ट, कच्चा लहसुन, सोय सॉस, सूरजमुखी का तेल और टमाटर का पेस्ट।

इसमें एसिटिक एसिड (आईएनएस 260, संशोधित स्टार्च (आईएनएस1400), कच्चा अदरक, सीज़निंग, ज़ैंथन गम (आईएनएस 415), काली मिर्च साबुत, काली मिर्च सफेद साबुत, मसाले का अर्क, सोडियम बेंजोएट (आईएनएस 211), साइट्रिक एसिड (आईएनएस 330), डिसोडियम 5-राइबोन्यूक्लियोटाइड्स (आईएनएस 635) और सिलिकॉन डाइऑक्साइड (आईएनएस 551)।

कैच शेजवान पेस्ट - पैकेजिंग
कैच शेजवान पेस्ट सुविधाजनक पाउच पैक में आता है।
कैच शेजवान - स्थिरता
कैच शेजवान पेस्ट की स्थिरता गाढ़ी है।

हमारा रिव्यू प्रोसेस

रिव्यू प्रोसेस के लिए हमने दो डिश तैयार की थी:

  • फ्राइज: यहां हमने पेस्ट का इस्तेमाल डिप की तरह किया है।
  • फ्राइड राइस: यहां हमने पेस्ट का इस्तेमाल फ्राइड राइस बनाने के लिए किया है।
कैच शेजवान पेस्ट से बनाई गई डिश
कैच शेजवान पेस्ट से शेजवान राइस बनाई गई।

हमारी टेस्टिंग

कुकिंग प्रोसेस के दौरान सामने आई महत्वपूर्ण बातें कुछ इस प्रकार हैं:

  • चावल पर पेस्ट की कोटिंग अच्छे से हो जाती है।
  • इसका उपयोग डिप की तरह करने पर भी यह स्वादिष्ट लगता है।

टेक्सचर + स्थिरता

पेस्ट की स्थिरता गाढ़ी है और इसका उपयोग डिप की तरह भी किया जा सकता है।

स्वाद

स्वाद की बात करें तो पेस्ट की फ्लेवर प्रोफाइल दिलकश है। इसमें लहसुन का स्वाद बैलेंस है और यह सही मायनों में स्पाइसी है। इसमें हल्की खट्टास है। इसके साथ ही इसमें टमाटर जैसी खट्टास भी है।

आखिर में, इससे हल्की मिठास भी मिलती है। इसमें हमें यह अच्छा लगा कि आखिर में किसी प्रकार का आफ्टर टेस्ट नहीं है।

स्वाद - 4/5
टेक्सचर - 4/5
  • इस पेस्ट का सुनहरा लाल रंग है।
  • पाउच पैकेजिंग सुविधाजनक है।
  • यह स्पाइसी है और इसमें लहसुन का बैलेंस फ्लेवर है।
  • चावल पर शेजवान पेस्ट की अच्छे से कोटिंग हो जाती है।
  • बहुमुखी
  • आदर्श स्थिरता।
  • एडेड कलर नहीं है।

क्या आप स्पाइसी और सुविधाजनक पेस्ट की तलाश में हैं? बैलेंस फ्लेवर प्रोफाइल के कारण हम आपको कैच शेजवान पेस्ट ट्राई करने की सलाह देते हैं।

FAQs

कैच शेजवान पेस्ट से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह शेजवान पेस्ट स्पाइसी है और इसमें चटपटा स्वाद भी है।

हां! शेजवान का इस्तेमाल ग्रिल चिकन, पनीर, टोफू मैरिनेशन के लिए कर सकते हैं। इन्हें चावल, टोस्ट और सलाद के साथ खा सकते है।

कैच शेजवान पेस्ट की शेल्फ लाइफ एक साल है।

हां। कैच शेजवान पेस्ट का उपयोग डिप की तरह कर सकते हैं। स्प्रिंग रोल, मोमोज, नगेट्स, फ्रेंच फ्राइज आदि के साथ कर सकते हैं।

नहीं, यह ग्लूटे फ्री नहीं है। इसमें सोय सॉस है, जिसमें गेहूं मुख्य सामग्री होती है।

सारांश

कैच शेजवान पेस्ट बहुमुखी प्रोडक्ट जिसे इस्तेमाल करना आसान है। इसका उपयोग कुकिंग और डिप की तरह कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें बैलेंस फ्लेवर का अच्छा मिश्रण है। हमें स्पाइसी, लहसुन का फ्लेवर और गाढ़ी स्थिरता पसंद आई है।

क्या रेडी-टू-ईट पेस्ट के साथ आपको खाना बनाना पसंद है?

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

1 1 vote
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments