भारत में बेस्ट मैंगो जूस ब्रांड (Best Mango Juice Brands in India – Mishry)
हमारे रिव्यू में बेस्ट मैंगो जूस ब्रांड (Best Mango Juice Brands in India) की विजेता फ्रूटी है। यह स्वादिष्ट है और साथ ही इसमें सबसे ज्यादा मैंगो फ्लेवर है। हम माज़ा की भी सलाह देते हैं।
सर्दियां और हलवा। गर्मियां और ताज़े आम। मानसून और भुट्टा! भारत विविध देश है जहां हर दिन खाने का दिन मनाया जाता है। जब बात राष्ट्रीय फल आम की होती है तो उत्सव और भी बड़ा हो जाता है। सफे़दा से लेकर दशहरी, लंगड़ा, तोतापरी और अल्फांसो तक – भारत में 1000 से ज्यादा आम के प्रकार हैं।
जितनी कोला ड्रिंक्स पॉपुलर हैं उतनी ही मैंगो ड्रिंक्स भी पॉपुलर हैं। इस वजह से हमने चार पॉपुलर मैंगो जूस या मैंगो ड्रिंक्स को रिव्यू में शामिल किया है। रिव्यू के दौरान ताज़े आम का फ्लेवर, आम की तीव्रता, मिठास का बैलेंस जैसी बातों पर ध्यान दिया गया है। हमने फ्रूटी को सबसे स्वादिष्ट और भारत में बेस्ट मैंगो जूस ब्रांड चुना है और इसका कारण यह है!
विषय सूची
भारत में बेस्ट मैंगो ड्रिंक ब्रांड
टॉप पिक

रनरअप

रिव्यूड

रिव्यूड

भारत में बेस्ट मैंगो जूस ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें
हमने कौन- सी ब्रांड का रिव्यू किया है? हमने इन ब्रांड को क्यों चुना? इनमें मुख्य सामग्री क्या है? चार मैंगो ड्रिंक्स ब्रांड से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
#1 ब्रांड रिव्यूड
रिव्यू में शामिल की गई ब्रांड कुछ इस प्रकार हैं –
- स्लाइस
- माज़ा
- फ्रूटी
- रियल

2. उपलब्ध साइज
ट्रैवल फ्रेंडली टेट्रा पैक से लेकर बड़े पार्टी पैक तक, अधिकतर मैंगो ड्रिंक्स सभी आकार और साइज में आती हैं।
आमतौर पर उपलब्ध साइज कुछ इस प्रकार हैं –
- 80-100 एमएल छोटे टेट्रा पैक।
- 200 एमएल टेट्रा पैक
- 250 एमएल, 500 एमएल, 600 एमएल, 1-2 लीटर पैट बोतल।
#3 मुख्य सामग्री
सभी मैंगो ड्रिंक्स की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – पानी, मैंगो पल्प और शुगर। सभी ब्रांड में मैंगो पल्प की मात्रा अलग- अलग है। सभी ब्रांड की सामग्री से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है।
#4 कीमत
औसत, 500 एमएल पैट बोतल मैंगो ड्रिंक की कीमत 30/- रुपए से 40/- रुपए के बीच होती है। सभी ब्रांड की कीमत अलग- अलग है।
बेस्ट इंडियन मैंगो जूस ब्रांड रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया
मीठे, रसीले आम! लाजवाब दिखने वाले फल में हर चीज़ पसंद करने वाली है!
हमारे रिव्यू के लिए हमने कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखा है –
1. आम का फ्लेवर
दो जरूरी बातों का खास ध्यान रखा गया है – ताज़ापन और आम के फ्लेवर की तीव्रता पर ध्यान दिया गया है। जब हम फ्लेवर की बात करते हैं तो हम ड्रिंक में मीठे आम के फ्लेवर की तीव्रता की बात करते हैं। आम का फ्लेवर कितना ताज़ा है? क्या स्वाद ताज़ा है या औद्योगिक? खुशबू कैसी है?
2. मिठास
यह थोड़ा मुश्किल है। क्यों, ऐसा आप पूछ सकते हैं? आम प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं। मैंगो ड्रिंक में जब एडेड शुगर मिलाते हैं तो यह हद से ज्यादा मीठी हो सकती है। हम देखना चाहते थे कि क्या आम की प्राकृतिक मिठास ज्यादा थी या एडेड शुगर।
इस बात का ध्यान रखें कि इस प्रोडक्ट के टारगेट बच्चें हैं और हमने ऐसा कोई बच्चा नहीं देखा है जो मीठी मैंगो ड्रिंक को मना करे! यह बात बड़े लोगों के लिए भी है जो कभी- कभी चिल्ड मैंगो ड्रिंक पीना पसंद करते हैं।
3. कीमत
मैंगो ड्रिंक की कीमत क्या है? क्या सामग्री लिस्ट में कुछ अलग है?
भारत में बेस्ट मैंगो जूस ड्रिंक रिव्यू
भारत में बेस्ट मैंगो ड्रिंक से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं –
ब्रांड | फ्रूटी | माज़ा | स्लाइस | रियल |
कीमत | 20/- रुपए | 40/- रुपए | 90/- रुपए | 20/- रुपए |
मात्रा | 300 एमएल | 600 एमएल | 1.75 लीटर | 250 एमएल |
कैलोरी (100 एमएल) | 65 किलो कैलोरी | 54 किलो कैलोरी | 64 किलो कैलोरी | 55 किलो कैलोरी |
शेल्फ लाइफ | 6 महीने | 6 महीने | 6 महीने | 6 महीने |
मैंगो पल्प (%) | 19.5% | 19.5% | 14% | 19% |
#1 फ्रूटी मैंगो ड्रिंक – मिश्री टॉप पिक
पारेल एग्रो फ्रूटी की 300 एमएल बोतल की कीमत 20/- रुपए है। यह गाढ़ी या पल्पी नहीं है और इसकी स्थिरता मीडियम गाढ़ी है।
फ्रूटी में आम का फ्लेवर ताज़ा और प्राकृतिक लगता है। इसका स्वाद औद्योगिक नहीं है।
इसके अलावा जरूरी बात मिठास लेवल था। बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले फ्रूटी में सबसे ज्यादा बैलेंस मिठास थी।
आसान शब्दों में कहा जाए तो फ्रूटी हमारे रिव्यू की विजेता इसलिए बनी है क्योंकि इसका आम का फ्लेवर सबसे अच्छा है।


विशेषताएं
- 300 एमएल फ्रूटी बोतल की कीमत 20/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- 100 एमएल फ्रूटी से 65 किलो कैलोरी मिलती है।
- सामग्री – पानी, मैंगो पल्प (19.5%), शुगर, एसिडिटी रेगुलेटर, प्रेज़रवेटिव और एंटीऑक्सीडेंट।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर हैं।
अच्छी बातें
- फ्रूटी में मीडियम गाढ़ी स्थिरता है।
- इसमें प्राकृतिक आम का फ्लेवर और मिठास मौजूद है।
- इसका स्वाद आर्टिफिशियल या सिंथेटिक नहीं है।
- मैंगो ड्रिंक का स्वाद ताज़ा कर देने वाला है।
Frooti Tetra,160 ml (Pack of 10)
₹100.00 (₹62.50 / l)#2 माज़ा मैंगो फ्रूट ड्रिंक – रनरअप
कोका कोला की माज़ा टेट्रा पैक और बोतल में आती हैं। इसके मैंगो पल्प की % टॉप पिक जितनी है (19.5%)।
माज़ा स्वादिष्ट और ताज़ा है। मैंगो फ्लेवर और बैलेंस मिठास की वजह से विजेता बनने के करीब था। लेकिन इसमें अच्छे से फुल- बॉयल्ड मैंगो फ्लेवर की कमी है जो हमारे टॉप पिक में मौजूद है।
ऐसा नहीं है कि यह पतला, फ्लेवर की कमी या स्वाद के अनुभव में स्थिरता से रुकावट आ रही है। जब बात ताज़ा फ्लेवर की आती है तो माज़ा मैंगो फ्लेवर दूसरे नंबर पर बेस्ट है। और जिस वजह से हम इसकी सलाह देते हैं।


विशेषताएं
- 600 एमएल माज़ा बोतल की कीमत 40/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- 100 एमएल माज़ा से 54 किलो कैलोरी मिलती है।
- सामग्री – पानी, मैंगो पल्प (19.5%), शुगर, एसिडिटी रेगुलेटर, एंटीऑक्सीडेंट और प्रेज़रवेटिव।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर और एडेड मैंगो फ्लेवर है।
अच्छी बातें
- माज़ा में स्वादिष्ट मैंगो फ्लेवर है।
- मिठास बैलेंस है।
- स्थिरता मीडियम गाढ़ी है।
बुरी बात
- हमारे टॉप पिक जैसा मैंगो फ्लेवर नहीं है।
#3 स्लाइस मैंगो ड्रिंक
1.75 लीटर बोतल स्लाइस की कीमत 90/- रुपए है। इसमें 14% मैंगो पल्प है और बाकी रिव्यू की गई ब्रांड के मुकाबले सबसे कम है।
स्लाइस का दावा ‘सबसे गाढ़ी मैंगो ड्रिंक’ सच हो सकता है लेकिन यह सबसे ज्यादा रिफ्रेशिंग नहीं है। स्लाइस में सिग्नेचर मैंगो फ्लेवर की कमी है लेकिन यह बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले सबसे मीठी भी है।



विशेषताएं
- स्लाइस की 1.75 लीटर बोतल की कीमत 90/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- सामग्री – पानी, शुगर, कंसंट्रेटिड मैंगो पल्प और अल्फांसो मैंगो पल्प (14%), एसिडिटी रेगुलेटर, स्टेबलाइजर, प्रेजरवेटिव।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर है।
अच्छी बात
- स्लाइस की स्थिरता गाढ़ी है।
बुरी बातें
- इसमें सिग्नेचर मैंगो फ्लेवर की कमी है।
- यह बहुत ज्यादा मीठी है।
Slice Thickest Mango Drink, 1.2 Liter
#4 रियल मैंगो ड्रिंक
डाबर रियल मैंगो ड्रिंक में बैलेंस की कमी है। मैंगो ड्रिंक का शार्प, एसिडिक स्वाद के कारण हम वापस नहीं जाना चाहेंगे।
स्थिरता पतली है और हमें ताज़े आम के फ्लेवर की कमी लग रही थी।


विशेषताएं
- 250 एमएल रियल मैंगो ड्रिंक की कीमत 20/- रुपए है।
- शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
- सामग्री – पानी, मैंगो पल्प (19%), शुगर, एसिडिटी रेगुलेटर, प्रेज़रवेटिव और एंटीऑक्सीडेंट।
- इसमें प्रमाणित सिंथेटिक फूड कलर और एडेड फ्लेवर है।
बुरी बातें
- इसका एसिडिक, शार्प स्वाद है।
- बाकी दावेदारों के मुकाबले ताज़ा स्वाद नहीं है।
- मैंगो फ्लेवर की कमी है।
- इसकी स्थिरता पतली है।
हमारे टॉप पिक और रनरअप
किन कारण से फ्रूटी हमारा टॉप पिक है? हम माज़ा की सलाह क्यों देते हैं?
हालांकि फ्रूटी भारत में पहली मैंगो ड्रिंक नहीं है लेकिन सबसे लोकप्रिय है। हमने फ्रूटी को टॉप पिक इसलिए चुना है क्योंकि इसमें मीठे आम का लाजवाब फ्लेवर है। चिल्ड बेवरेज पीने पर यह मैंगो ड्रिंक सबसे ज्यादा ताज़ा लगती है।
‘मैंगो फ्रूटी, फ्रेश एंड जूसी’, इसमें कोई शक नहीं है।
हम मैंगो फ्लेवर और बैलेंस मिठास के कारण माज़ा की भी सलाह देते हैं।
FAQs
1. भारत में बेस्ट मैंगो ड्रिंक ब्रांड कौन- सी है? (Which is the best mango drink brand in India?)
हमारे रिव्यू के अनुसार, भारत में बेस्ट मैंगो ड्रिंक फ्रूटी है। यह सबसे ताज़ा और बैलेंस मिठास वाली मैंगो ड्रिंक है। फ्रूटी में प्राकृतिक और आम का फ्लेवर बेस्ट है।
2. क्या मैंगो ड्रिंक में आर्टिफिशियल रंग और प्रेजरवेटिव है? (Do these mango drink brands contain artificial colours and preservatives?)
हां। ऊपर दी गई सभी मैंगो ड्रिंक्स में प्रेज़रवेटिव और सिंथेटिक फूड कलर है।
3. मैंगो जूस की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What’s the shelf life of these mango juices?)
फ्रूटी, माज़ा, स्लाइस और रियल की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
4. रोजाना पीने से मैंगो ड्रिंक के क्या नुकसान हैं? (What’s the shelf life of these mango juices?)
पैक्ड मैंगो जूस और ड्रिंक्स में भारी मात्रा में शुगर होती है जिस वजह से इनकी सलाह रोजाना इस्तेमाल के लिए नहीं दी जाती है।
आखिर में
फ्रूटी के लाजवाब मैंगो फ्लेवर और बैलेंस मिठास की वजह से फ्रूटी भारत की बेस्ट मैंगो ड्रिंक बनी है। जो लोग कभी- कभी स्वीट मैंगो ड्रिंक पीना पसंद करते हैं तो फ्रूटी (टॉप पिक) और माज़ा (रनरअप) चुन सकते हैं।
क्या आपको मैंगो ड्रिंक्स पसंद है? आपकी पसंदीदा मैंगो जूस ब्रांड कौन- सी है और क्यों? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
आम से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।