अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा रिव्यू (Ador Health Ultra Low Carb Atta Review)
Ador Health Ultra Low Carb Atta Review

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा रिव्यू (Ador Health Ultra Low Carb Atta Review)

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा (Ador Health Ultra Low Carb Atta) बनाने के लिए कई प्रकार के बीज का उपयोग किया गया है और लो कार्ब डाइट फॉलो करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

मिश्री रेटिंग

टैक्शर
4 / 5
4
पोषण लेबल
4 / 5
4
स्वाद
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा (Ador Health Ultra Low Carb Atta) बनाने के लिए कई प्रकार के बीज का उपयोग किया गया है और लो कार्ब डाइट फॉलो करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा (Ador Health Ultra Low Carb Atta) से बनाई गई रोटी सॉफ्ट थी। आटे में कई प्रकार के बीज का उपयोग किया गया है जैसे कि सूरजमुखी, कद्दू, अलसी और तरबूज। जो लोग लो कार्ब डाइट या कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

अडोर ब्रांड का मकसद सेहतमंद प्रोडक्ट प्रोड्यूस करना है जो सामान्य वजन और डायबिटीज में मदद करते हैं। इस ब्रांड के कीटो फ्रेंडली से लेकर लो कार्ब्स आटा, कुकीज़, नमकीन, बेकिंग मिक्स आदि तक प्रोडक्ट उपलब्ध हैं।

हमने अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से रोटी बनाई और देखा कि रोटी का टैक्शर कैसा है। आटे लगाना कितना आसान या कठिन था। हमने सामग्री और पोषण लेबल पर खास ध्यान दिया है जैसे कि आटा बनाने की सामग्री क्या है और एक रोटी में कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट है।

क्या आप होल वीट आटा से अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा बदलना चाहेंगे? क्या अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा डाइट में शामिल करना चाहिए? इस रिव्यू से विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आजकल लो कार्ब डाइट और कीटो डाइट पॉपुलर हैं। इस वजह से कई ब्रांड ने लो कार्ब डाइट और कीटो डाइट फ्रेंडली प्रोडक्ट ला रही हैं। अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा के बारे में हमारा यह कहना है।

1. सामग्री

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा में सामग्री कुछ इस प्रकार है – सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, अलसी के बीज, सोया आटा, वीट ब्रान फाइबर, आइसोलेटेड वीट प्रोटीन, ग्वार गम और इसबगोल (psyllium husk)।

2. टैक्शर

होल वीट आटे के अलावा किसी और अनाज (बाजरा और ज्वार) से बनाई गई रोटी का टैक्शर आमतौर पर सख्त और रूखा होता है। इन आटे की रोटी आसानी से नहीं बनती है। इसलिए रोटी के टैक्शर पर ध्यान देना जरूरी है।

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से बनाई गई रोटी का टैक्शर रूखा था लेकिन सख्त नहीं था। रोटी अच्छे से बन गई थी। ज्वार आटे से रोटी बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। गोल रोटी आसानी से बन गई थी और ज्यादा मेहनत भी नहीं लगी थी।

रोटी का टैक्शर फाइबर से भरपूर था लेकिन सॉफ्ट थी। इससे पता चलता है कि आटा बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा - सूखे आटे की जांच
अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा - सूखे आटे की जांच

3. स्वाद

चाहे होल वीट आटे की रोटी हो या कुट्टू के आटे की रोटी, हर एक प्रकार के आटे की खुशबू और स्वाद अलग होता है।

हमने अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा की रोटी तीन बार टेस्ट की थी – सबसे पहले सिर्फ रोटी, दूसरी बार अमूल सफ़ेद मक्खन के साथ और तीसरी बार रेगुलर घर में बनाई गई गोभी की सब्जी के साथ।

अडोर रोटी का स्वाद संतोषजनक था। सिर्फ रोटी खाने पर आखिर में थोड़ा कड़वा स्वाद आता है। लेकिन सब्जी के साथ रोटी खाने पर कड़वापन महसूस नहीं होता है। वैसे रोटी अकेले या फिर सब्जी के साथ ही खाई जाती है।

4. कीमत

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा के 930 ग्राम पैक की कीमत 425/- रुपए है। यह किफायती नहीं है और डाइट फूड हर किसी के लिए नहीं होते हैं।

जो लोग सख्त लो कार्ब डाइट फॉलो करते हैं उन लोगों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इन प्रोडक्ट के लिए सीमित ग्राहक होते हैं इसलिए हो सकता है कीमत ज्यादा है। और जो लोग सख्त कार्ब डाइट फॉलो करते हैं उन्हें एक्स्ट्रा खर्च करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

5. बनाने का तरीका

हमने पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो किया लेकिन पानी की मात्रा को थोड़ा बदल दिया था। पैक पर दी गई जानकारी कुछ इस प्रकार है – 

  • 20 ग्राम आटा में 25 एमएल पानी डालें।
  • अच्छे से आटा गूंथे।
  • 10 मिनट के लिए आटा ढक कर रख दें।
  • अब आटे से रोटी, पूरी या पराठे बनाएं।

तीन मीडियम साइज रोटी बनाने के लिए 60 ग्राम आटे का इस्तेमाल किया गया। 60 ग्राम आटे के लिए हमने सिर्फ 50 एमएल पानी का उपयोग किया था। अगर हम ज्यादा पानी इस्तेमाल करते तो आटा बहुत ज्यादा पतला हो जाता। इसलिए हमने सिर्फ 50 एमएल पानी इस्तेमाल किया। आटा गूंथने के बाद हमने 10 मिनट के लिए ढक कर रख दिया।

आटा सॉफ्ट था और रोटी बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लग रही थी।

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब गूंथा हुआ आटा
अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब गूंथा हुआ आटा

6. पोषण

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब कीटो रोटी आटा ने हाई फाइबर और लो कार्ब रोटी देने का वादा किया है। पैक पर पोषण लेबल कुछ प्रकार दिया गया है जो 20 ग्राम रोटी (1 रोटी) के अनुसार है –  

एनर्जी 79.2 किलो कैलोरी
नेट कार्बोहाइड्रेट 2.8 ग्राम
कुल कार्बोहाइड्रेट 5.7 ग्राम
डायटरी फाइबर 2.7 ग्राम
प्रोटीन 7.8 ग्राम
फैट 3.8 ग्राम

 

नेट कार्बोहाइड्रेट और कुल कार्बोहाइड्रेट का मतलब क्या है? इन दोनों में अंतर क्या है?

आसान शब्दों में कहा जाए तो नेट कार्बोहाइड्रेट का मतलब है – शरीर के द्वारा डाइजेस्ट की गई कार्ब्स की मात्रा। कुल कार्बोहाइड्रेट में स्टार्च, फाइबर और शुगर होता है जो उस खाने में या फूड प्रोडक्ट में मौजूद होते हैं।

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से रोटी बनाते समय
अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से रोटी बनाते समय

7. खासियत

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार – 

  • सुपर सीड्स के कारण ओमेगा- 3 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।
  • फाइबर से भरपूर
  • कीटो फ्रेंडली
  • डायबिटीज के लिए
  • वेट लॉस
अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब कीटो प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 425/- रुपए
मात्रा 930 ग्राम
एलर्जी की सलाह सोया और ग्लूटेन।
मुख्य सामग्री सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, अलसी के बीज, सोया आटा, वीट ब्रान फाइबर, आइसोलेटेड वीट प्रोटीन, ग्वार गम और इसबगोल (psyllium husk)।
आटे का रंग हल्का भूरा
कैलोरी 1 रोटी में (20 ग्राम) 79.2 किलो कैलोरी

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा रिव्यू

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा के 930 ग्राम की कीमत 425/- रुपए है। आटा काले रंग के दोबारा बंद होने वाली पाउच पैकेजिंग में आता है। आटा थोड़ा दरदरा है और हल्के भूरे रंग का है।

आटा और हमारा अनुभव – अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा रिव्यू के लिए हमने इस आटे के इस्तेमाल से रोटी बनाई थी। हमने देखा कि आटे से रोटी बनाना आसान था लेकिन आपको पानी की मात्रा कम करने की जरूरत पड़ सकती है। हमने 60 ग्राम आटे में 50 एमएल पानी इस्तेमाल किया जिससे 3 मीडियम साइज 20 ग्राम की रोटी बन गई थी।

अडोर आटा से रोटी बनाते समय
अडोर आटा से रोटी बनाते समय
अडोर आटा से बनाई गई रोटी अच्छे से फूली थी
अडोर आटा से बनाई गई रोटी अच्छे से फूली थी

ज्वार और कुट्टू की रोटी की तरह हमें रोटी बनाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई थी। रोटी सॉफ्ट बनी थी और अच्छे से फूल गई थी। ठंडी होने के बाद भी रोटी सख्त नहीं हुई थी।

पोषण की नज़र से देखा जाए तो इसमें लो कार्बोहाइड्रेट है। कीटो डाइट और लो कार्ब डाइट के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

खूबियां

  • अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा के 930 ग्राम पैक की कीमत 425/- रुपए है।
  • 1 रोटी (20 ग्राम) अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से बनाई गई रोटी में 79.2 कैलोरी है।
  • 1 रोटी में नेट कार्बोहाइड्रेट 2.8 ग्राम है।
  • सामग्री – सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, अलसी के बीज, सोया आटा, वीट ब्रान फाइबर, आइसोलेटेड वीट प्रोटीन, ग्वार गम और इसबगोल (psyllium husk)।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • यह कीटो फ्रेंडली आटा है।

अच्छी बातें

  • इसमें लो कार्ब सामग्री है – तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और आइसोलेटेड प्रोटीन।
  • आटा गूंथना आसान था।
  • रोटी सॉफ्ट थी। ठंडी होने के बाद रोटी सख्त नहीं हुई थी।

बुरी बात

  • यह महंगा प्रोडक्ट है।

किसके लिए बेस्ट है?

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा उन लोगों के लिए बेस्ट है जो वेट लॉस करना चाहते हैं, कीटो डाइट फॉलो कर रहे हैं या कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं।

FAQs

1. अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा कहां से खरीद सकते हैं? (Where can I buy Ador health low carb keto roti atta from?)

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं।

2. 1 किलो अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से कितनी रोटी बन सकती हैं? (How many rotis can you make with a 1 kg packet of Ador atta?)

आप कितनी साइज की रोटी बनाते है पर निर्भर करता है। मीडियम साइज रोटी (20 ग्राम) बनाने पर 1 किलो अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से 47-50 रोटी बना सकते हैं।

3. एक सर्विंग में कितनी कैलोरी हैं? (How many calories per serving?)

1 सर्विंग (1 रोटी) 20 ग्राम की होती है तो 1 रोटी से 79.2 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। 

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा - रिजल्ट
अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा - रिजल्ट

आखिर में

अडोर हेल्थ अल्ट्रा लो कार्ब आटा से बनाई गई रोटी सॉफ्ट थी। ठंडी होने के बाद भी रोटी सॉफ्ट थी। अगर आप होल वीट की जगह लो कार्ब आटा ढूंढ रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। 

क्या आपने लो कार्ब आटा ट्राई किया है? अगर हां, तो आटा गूंथने का आपका अनुभव कैसा था? क्या रोटी बनाना आसान था? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments