वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल रिव्यू (Weikfield Mango Flavor Jelly Crystals Review)
Weikfield Mango Flavor Jelly Crystals Review

वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल रिव्यू (Weikfield Mango Flavor Jelly Crystals Review)

हमने वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल ट्राई की है और इनका दावा है कि जैली बिना फ्रिज के 45 मिनट में जम सकती है। अधिक जानकारी के लिए रिव्यू पढ़ें।

हर बच्चे का सपना होता है कि एक कटोरी जैली मज़े से खाएं। हाल ही के कुछ समय में हम केक, वेफल्स की तरफ ज्यादा हो गए हैं लेकिन इसके बावजूद बचपन का डेजर्ट कस्टर्ड और जैली फेवरेट ही रहेगा।

वीक्फील्ड जैली क्रिस्टल 5 अलग- अलग फ्लेवर में उपलब्ध हैं – स्ट्रॉबेरी, रसभरी, आम, अनानस और ऑरेंज। हमने वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल का रिव्यू किया है। आइए देखते हैं कि क्या यह स्वादिष्ट है और क्या यह अच्छे से जमती है। इस रिव्यू की मदद से जानें।

वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Weikfield Mango Flavor Jelly Crystals)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें जेलाटीन नहीं है।
  • यह 100% शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • इसके 100 ग्राम से 70 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।

#फर्स्टइंप्रेशन वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल

कीमत और पैकेजिंग – वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल के 90 ग्राम का पैक 45/- रुपए का है। सिंगल पैक में 80 ग्राम जैली मिक्स है और 10 ग्राम पाउच जैली प्री मीक्स का है।

यह शाकाहारी प्रोडक्ट है इसलिए जो लोग जेलाटीन का सेवन नहीं करते हैं वो लोग इस प्रोडक्ट का सेवन कर सकते हैं। यह जैलिंग एजेंट प्लांट आधारित/ शाकाहारी है (आइएनएस 407 और आइएनएस 508)।

कैसे बनाएं – पैक पर दी गई जानकारी को फोलो करना आसान है। जैसे ही हमने पैक खोला वैसे ही हमें स्ट्रोंग आम की खुशबू आती है।

हमने बर्तन में पैक की सामग्री डाली (हल्के पीले रंग का पाउडर) और प्री मिक्स (सफेद पाउडर) पाउच मिक्स किया। पैन में 500 एमएल पानी उबाला और एक मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दिया। जैली जमाने वाले बर्तन में पानी और मिक्सड ड्राई जैली क्रिस्टल मिक्स किया है। मिक्स करने के बाद इसे सामान्य तापमान में जमा दिया।

पैक पर दावा किया गया है कि जैली बिना फ्रिज की मदद से 45 मिनट में जम जाएगी लेकिन इतने समय में ऐसा नहीं हुआ इसलिए हमने जैली फ्रिज में डाली और 6 घंटे बाद इसे चिल्ड टेस्ट किया है।

रिजल्ट – जैसी ही हमने जैली को फ्रिज से निकाला तब यह बहुत सुंदर लग रही थी जिससे बचपन के दिनों की याद आ जाती है। आम की खुशबू अभी भी बरकरार थी। जैली में अच्छी चमक और पीला रंग था और साथ ही स्वादिष्ट भी थी। आम का फ्लेवर अच्छा और मुलायम था। जैली में मिठास बैलेंस थी जिससे इसे ट्राइफल या होममेड पुडिंग में मिला सकते हैं।

मैंगो जैली तैयार है।

पूरी तरह से देखा जाए तो जैली अच्छी है अगर आपको आम का फ्लेवर पसंद है। जैली में मिठास बैलेंस है जिससे इसमें फल मिलाने से या कस्टर्ड में जैली का लेयर शामिल करने से मिठास बहुत ज्यादा नहीं होगा।

वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल

वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली अच्छे से जम गई और इसमें अच्छा, हल्का आम का फ्लेवर है।

कीमत – 45/- रुपए*

मात्रा – 90 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

मिश्री रेटिंग (0-5) – हमारी तरफ से वीक्फील्ड मैंगो फ्लेवर जैली क्रिस्टल को 3.75 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments