रियल वेलनेस जामुन जूस रिव्यू (Real Wellnezz Jamun Juice Review – Every Sip with Goodness of Jamun)
real-wellnezz-jamun-juice-review

रियल वेलनेस जामुन जूस रिव्यू (Real Wellnezz Jamun Juice Review – Every Sip with Goodness of Jamun)

रियल वेलनेस जामुन जूस (Real Wellnezz Jamun Juice) का स्वाद ताज़ा और फ्रूटी है! इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव और शुगर नहीं है।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
5 / 5
5
पोषण लेबल
5 / 5
5
स्थिरता
5 / 5
5
5
SUPERB!

Summary

रियल वेलनेस जामुन जूस में प्रेज़रवेटिव और एडेड शुगर नहीं है। बाकी पैक्ड जूस के मुकाबले रियल वेलनेस जामुन जूस की खुशबू, स्थिरता और स्वाद लाजवाब है!

‘छोटा लेकिन अच्छा’, यह कहावत जामुन के लिए परफेक्ट है! पूरी दुनिया में इस प्राकृतिक कैंडी को डायबिटीज फ्रेंडली खूबियों के कारण जाना जाता है। अगर इस स्वादिष्ट बेरी का लाभ आपको पूरे साल पैक्ड जूस के रूप में मिले तो कैसा होगा।

आमतौर पर, पैक्ड जूस एडेड शुगर से भरपूर होते हैं और इनमें न के बराबर फल की मात्रा होती है। इसलिए जब हमें जामुन फ्लेवर जूस के बारे में पता चला तो हम इसे ट्राई और रिव्यू करने के लिए उत्साहित थे।

हमारे रियल वेलनेस जामुन जूस रिव्यू से आप जरूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपको पता है? आम धारणा के विपरीत, जामुन और ब्लैक करंट एक नहीं होते हैं!

रियल वेलनेस जामुन जूस से जुड़ी जरूरी बातें

रियल वेलनेस जामुन जूस - पैकेजिंग
रियल वेलनेस जामुन जूस - पैकेजिंग

कार्बोहाईड्रेट एनर्जी के लिए महत्वपूर्ण होता है, वैसे ही फाइबर सेहतमंद आंत, स्वस्थ पेट और पूरी तरह से सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होते हैं।

1. सामग्री

रियल वेलनेस जामुन जूस में प्रेज़रवेटिव, फ्लेवर, एडेड शुगर नहीं है। और यह एक प्लस प्वाइंट है!

पानी (40%), जामुन पल्प (9%), मिक्स्ड फ्रूट जूस कंसंट्रेट (अनानस, सेब, अंगूर और नाशपाती (pear) जूस कंसंट्रेट) और नमक का इस्तेमाल इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए किया गया है।

जामुन की मात्रा के बारे में और साफ तौर से बताने के लिए, ब्रांड के द्वारा बताया गया है कि कैसे 1 लीटर जूस में 900 ग्राम जामुन की अच्छाई है।

2. फ्लेवर

प्राकृतिक रूप से जामुन का स्वाद हल्का सिकोड़नेवाला (astringent) होता है जिससे गले में सूखापन हो जाता है। अगर आप मीठे जामुन भी खा रहे हैं तो आपको थोड़ा बहुत सूखापन जरूर मिलेगा। यह सूखापन टैनिन के कारण होता है जो “हमारे मुंह के थूक और सेल को सिकोड़ देता है, जिससे सूखा, कड़ा एहसास होता है”, ऐसा खाद्य वैज्ञानिक हेरोल्ड मैक्गी बताते हैं।

रियल वेलनेस जामुन जूस से असली फ्रूट जैसा स्वाद मिलता है। इसका स्वाद ताज़ा है और जामुन खाने के बाद वाला स्वाद जूस से भी मिलता है। इसमें ‘40% जामुन पल्प’ का इस्तेमाल होने के दावे को सही साबित होने में सहायता मिलती है। हमने इसका सेवन चिल्ड होने के बाद किया जिससे ताज़ापन बढ़ जाता है।

जामुन के स्वाद के साथ मिक्स्ड फ्रूट कंसंट्रेट शामिल है। हालांकि मुख्य फल का फ्लेवर अभी भी मौजूद है। मिठास लेवल परफेक्ट है।

3. पोषण की जानकारी

नीचे दी गई जानकारी 100 एमएल के अनुसार है – 

रियल वेलनेस जामुन जूस से 44 किलो कैलोरी मिलती है। इसमें 11 ग्राम कार्बोहाईड्रेट है (प्राकृतिक शुगर के रूप में), 0 ग्राम फैट और प्रोटीन है।

इसमें 28 एमजी सोडियम, 8 एमजी पोटैशियम और 3 एमजी कैल्शियम है।

4. उपलब्ध साइज

यह जूस 1 लीटर के कार्टून में उपलब्ध है।

5. कीमत

इस कार्टून की कीमत 149/- रुपए है।

रियल वेलनेस जामुन जूस रिव्यू

रियल वेलनेस जामुन जूस से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

रियल वेलनेस जामुन जूस रिव्यू प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 149/- रुपए
सामग्री पानी, जामुन पल्प (40%), मिक्स्ड फ्रूट कंसंट्रेट (9%), नमक।
मात्रा 1 लीटर
शेल्फ लाइफ 6 महीने

 

रियल वेलनेस जामुन जूस ताज़ा और फ्रूटी है जो असली फल जैसा लगता है। बाकी पैक्ड फ्रूट जूस की तरह, फ्रूट फ्लेवर पानी की तरह या घुला हुआ नहीं लगता है। यह प्रोडक्ट खरीदने से पहले जरूरी बातों का ध्यान रखें-

विशेषताएं

  • जूस बनाने के लिए 40% जामुन पल्प का इस्तेमाल किया गया है।
  • 1 लीटर जूस में 900 ग्राम जामुन की अच्छाई है।
  • इसका रंग बैंगनी है।
  • पीने से पहले फ्रिज में रखें और 5 दिन के अंदर सेवन करें।
  • जूस का सेवन चिल्ड होने के बाद और भी स्वादिष्ट लगता है।
  • रियल वेलनेस जामुन जूस 1 लीटर की कीमत 149/- रुपए है।
रियल वेलनेस जामुन जूस की स्थिरता गाढ़ी है
रियल वेलनेस जामुन जूस की स्थिरता गाढ़ी है
रियल वेलनेस जामुन जूस का रंग बैंगनी है
रियल वेलनेस जामुन जूस का रंग बैंगनी है

अच्छी बातें

  • जूस में ताज़ा जामुन की खुशबू है।
  • आफ्टर टेस्ट के कारण यह दावा मजबूत हो जाता है कि इसमें जामुन पल्प का इस्तेमाल किया गया है।
  • इसमें एडेड प्रेज़रवेटिव, फ्लेवर और शुगर नहीं हैं।
  • जामुन जूस की स्थिरता गाढ़ी है।
  • इसका प्लस प्वाइंट लो कैलोरी होना है।
  • पैकेजिंग और ढक्कन की मदद से आसानी से जूस गिलास में डाल सकते हैं।
  • यह पेपर- बेस्ड, पूरी तरह से रीसाइकिलेबल कार्टून है। 
  • यह एक उचित कीमत वाला बेवरेज है।

किसके लिए बेस्ट

क्या आप जामुन का मज़ा पूरे साल लेना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में लो कैलोरी फ्रूट जूस? हम रियल वेलनेस जामुन फ्लेवर जूस की सलाह देते हैं। इसमें एडेड आर्टिफिशियल शुगर नहीं है और इसका स्वाद ताज़ा है! 

FAQs

रियल वेलनेस जामुन जूस से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त करें।

1. क्या यह प्रोडक्ट शुगर-फ्री है? (Is this product sugar-free?)

रियल जामुन वेलनेस में एडेड शुगर नहीं है। शुगर में जितनी शुगर है वो प्राकृतिक है।

2. यह फ्रूट जूस कितना प्योर है? (How pure is this fruit juice?)

फ्रूट जूस बनाने के लिए 100% जूस कंटेंट का इस्तेमाल किया गया है।

3. क्या यह फ्रूट जूस मार्केट में बेस्ट है? (Is this the best fruit juice in the market?)

अगर आपको जामुन पसंद है तो आपको यह जूस जरूर पसंद आएगा।

4. क्या यह प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी है? (Is this product completely vegetarian?)

हां, यह 100% शाकाहारी प्रोडक्ट है।

आखिर में

जामुन जूस को पूरी तरह से रीसाइकिलेबल, पेपर- बेस्ड कार्टून में पैक किया गया है जिसका सेवन टीम मिश्री के द्वारा बहुत प्यार से किया गया है। परफेक्ट स्थिरता, जामुन का लाजवाब फ्लेवर, ताज़ा स्वाद और खुशबू, हमें रियल वेलनेस जामुन जूस बहुत अच्छा लगा है।

क्या आपको जामुन पसंद हैं? आप इन्हें कैसे खाना पसंद करते हैं? एक चुटकी काला नमक के साथ, नींबू के साथ या सिर्फ जामुन?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments