रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू (Real Activ Fruit Veggie Juices Review)
Real Activ Fruit Veggie Juices Review

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू (Real Activ Fruit Veggie Juices Review)

हमने रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस (Real Activ Fruit Veggie Juices) के दो फ्लेवर ट्राई किए हैं जिनमें एडेड शुगर नहीं है। हालांकि इनमें फ्रूटी स्वाद है लेकिन हमें ताज़ा सब्जियों के स्वाद की कमी लगी थी।

गर्मियों में शरीर में पानी की मात्रा सही बनाए रखने पर खास ध्यान देना चाहिए। हाइड्रेटेड रहने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा सामान्य बनी रहती है।

शुगर फ्री, प्रेज़रवेटिव फ्री वेजी और फ्रूट जूस बेहतर और क्या और हो सकता है। रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं.

टीम मिश्री ने रिव्यू के लिए बीटरूट- केरट और ऑरेंज- केरट फ्लेवर ऑर्डर किए। अधिक जानकारी के लिए आप यह रिव्यू पढ़ सकते हैं।

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस ती फ्लेवर में उपलब्ध हैं – चुकंदर और गाजर, ऑरेंज और गाजर, खीरा और पालक। हमने पहले फ्लेवर ट्राई किए हैं। यह शुगर फ्री प्रेज़रवेटिव फ्री फ्रूटी स्वाद वाले जूस हैं।

क्विक रिव्यू में हमने खुशबू, स्थिरता, फ्लेवर , कीमत आदि जरूरी चीजों के बारे में बात की है। हमने रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस की तुलना ताज़ा घर में बने जूस के साथ की है।

इसके साथ ही हमने यह भी बताया है कि फ्रूट जूस के मुकाबले वेजिटेबल जूस क्यों थोड़ा ज्यादा बेहतर होता है।

1. उपलब्ध ब्रांड

रियल एक्टिव जूस रेंज में तीन फ्रूट- वेजी फ्लेवर हैं।

हमने चुकंदर- गाजर और ऑरेंज- गाजर फ्लेवर का रिव्यू किया है। इन दोनों के अलावा खीरा- पालक फ्लेवर भी उपलब्ध है।

2. सामग्री

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस: रियल एक्टिव वेजी फ्रूट जूस फ्लेवर में मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- पानी, फल और सब्जियों के मिश्रण में अनानास कंसंट्रेट, सेब जूस कंसंट्रेट, गाजर की प्यूरी कंसंट्रेट, अमरूद प्यूरी कंसंट्रेट, चुकंदर जूस कंसंट्रेट, खीरा, अंगूर जूस कंसंट्रेट और अजमोद।

रियल एक्टिव ऑरेंज- केरट जूस में मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है: पानी, अनानास जूस कंसंट्रेट, सेब जूस कंसंट्रेट, अंगूर जूस कंसंट्रेट, आडू जूस कंसंट्रेट और संतरा जूस कंसंट्रेट।

3. कीमत

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस के 1 लीटर टेट्रा पैक की कीमत 135/- रुपए है।

बाकी प्रेज़रवेटिव फ्री फ्रूट- वेजी जूस के मुकाबले यह थोड़ा सस्ता प्रोडक्ट है।

4. पोषण

नीचे दी गई वैल्यू 100 एमएल के अनुसार है।

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस – 48 किलो कैलोरी, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0 ग्राम फैट और प्रोटीन, 40 एमजी विटामिन सी, 6 एमजी सोडियम, 30 एमजी पोटेशियम, 5 एमजी कैल्शियम।

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस – 48 किलो कैलोरी, 0 ग्राम फैट और प्रोटीन, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 एमजी विटामिन सी, 4 एमजी कैल्शियम और 75 ग्राम पोटेशियम।

इसमें 0 ग्राम एडेड शुगर है और 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है प्राकृतिक फलों की शुगर है।

5. खासियत

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस में प्रेज़रवेटिव नहीं हैं। इसके साथ ही जूस को बिना एडेड शुगर के मीठा किया गया है। इसमें सिर्फ फलों की प्राकृतिक शुगर है।

ऐसा होने से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अपने आप कम हो जाती है जिससे कैलोरी वैल्यू भी कम हो जाती है।

कार्बोनेटेड बेवरेज के मुकाबले जो शुगर से भरपूर होते हैं, रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस सेहतमंद ऑप्शन है।

6. उपलब्ध साइज

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस 1 लीटर टेट्रा पैक में उपलब्ध हैं। टेट्रा पैक को ढक्कन की मदद से दोबारा बंद किया जा सकता है।

7. उपलब्धता

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस ऑनलाइन वेबसाइट जैसे कि बिग बास्केट और अमेज़न पर उपलब्ध हैं।

इन्हें आप ग्रोसरी स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू
रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों पर ध्यान दिया गया

रिव्यू करते समय स्वाद के साथ – साथ स्थिरता, पल्पीनेस, गाढ़ापन पर भी ध्यान दिया गया है।

हमने इस प्रोडक्ट के पोषण लेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ा है – यह बेवरेज उन लोगों के लिए जो सेहतमंद ऑप्शन ढूंढ रहे हैं।

पोषण की बात करें तो फ्रूट जूस के मुकाबले सब्जियों के जूस को ज्यादा महत्व दी जाती है। वेजिटेबल जूस और फ्रूट जूस के बीच तुलना करने पर हमने यह पता लगाया कि वेजिटेबल जूस में शुगर और कैलोरी की मात्रा फ्रूट जूस के मुकाबले कम होती है। इसके साथ ही वेजिटेबल जूस में क्षारीय प्रभाव (alkalizing effect) होता है जिससे शरीर का पीएच बैलेंस सामान्य बना रहता है।

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस खरीदने से आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है।

1. स्वाद

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस – इसमें फ्रूटी फ्लेवर है। इसमें अनानास और संतरे का स्वाद ज्यादा है।

हमें रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस में सब्जियों का स्वाद नहीं आ रहा था।

एक सिप लेने के बाद हम ध्यानपूर्वक महसूस करेंगे तो आपको हल्का चुकंदर का फ्लेवर आएगा। लेकिन यह फ्लेवर ज्यादा नहीं था।

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस – ऑरेंज केरट जूस का स्वाद कड़वे ऑरेंज जूस जैसा है। गाजर का स्वाद बिल्कुल भी नहीं था।

आमतौर पर ऑरेंज जूस मसालेदार होता है मीठा नहीं। रियल एक्टिव केरट जूस कड़वा था।

2. टैक्शर और रंग

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस – रेगुलर मिक्स्ड जूस के मुकाबले इस जूस की स्थिरता पतली है। स्थिरता स्मूथ है लेकिन पल्पीनेस नहीं है।

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस जूस का रंग दबा हुआ गुलाबी- बैंगनी जैसा है।

होममेड और ताज़ा बने जूस का रंग इसके मुकाबले गहरा होता है।

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस – बीटरूट- केरट जूस के मुकाबले यह गाढ़ा है। लेकिन पल्पीनेस की कमी है।

3. मिठास

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस – पैक खोलते ही स्ट्रांग फ्रूटी खुशबू आती है। इसका स्वाद संतरे और अनानास जूस जैसी है। जूस मीठा है।

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस – ऑरेंज- केरट जूस मीठा नहीं है। यह उन लोगों के लिए सही है जिन्हें मीठी ड्रिंक्स पसंद नहीं हैं।

गाजर प्राकृतिक रूप से मीठी होती है। इस कारण से हिंदुस्तानी लोग गाजर का हलवा और जूस सर्दियों में खाते हैं।

जूस के लिए गाजर: गाजर प्राकृतिक रूप से लाल रंग की होती हैं। लाल और नारंगी गाजर में अंतर इनकी मिठास के कारण होता है।

गाजर का जूस बनाने के लिए लाल गाजर का उपयोग करना चाहिए जिससे जूस मीठा बने। नारंगी गाजर का स्वाद अच्छा होता है लेकिन कम मीठी होती हैं।

4. कीमत

1 लीटर एक्टिव फ्रूट वेजी जूस की कीमत 135/- रुपए है।

पैक्ड फ्रूट जूस और रियल एक्टिव वेजी जूस की कीमत के बीच तुलना करने पर रियल वेजी फ्रूट जूस किफायती है।

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू

रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस रिव्यू से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

जरूरी बातें रियल एक्टिव बीटरूट- केरट जूस रियल एक्टिव ऑरेंज- केरट जूस
कीमत 135/- रुपए 135/- रुपए
सामग्री रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस: रियल एक्टिव वेजी फ्रूट जूस फ्लेवर में मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है- पानी, फल और सब्जियों के मिश्रण में अनानास कंसंट्रेट, सेब जूस कंसंट्रेट, गाजर की प्यूरी कंसंट्रेट, अमरूद प्यूरी कंसंट्रेट, चुकंदर जूस कंसंट्रेट, खीरा, अंगूर जूस कंसंट्रेट और अजमोद। रियल एक्टिव ऑरेंज- केरट जूस में मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है: पानी, अनानास जूस कंसंट्रेट, सेब जूस कंसंट्रेट, अंगूर जूस कंसंट्रेट, आडू जूस कंसंट्रेट और संतरा जूस कंसंट्रेट।
कंसंट्रेट % 11.17% फलों और सब्जियों के जूस का मिश्रण। 8.48% मिक्स्ड फ्रूट जूस का मिश्रण।
कैलोरी 48 किलो कैलोरी 100 एमएल में 48 किलो कैलोरी 100 एमएल में
पोषण रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस – 48 किलो कैलोरी, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0 ग्राम फैट और प्रोटीन, 40 एमजी विटामिन सी, 6 एमजी सोडियम, 30 एमजी पोटेशियम, 5 एमजी कैल्शियम। रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस – 48 किलो कैलोरी, 0 ग्राम फैट और प्रोटीन, 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 6 एमजी विटामिन सी, 4 एमजी कैल्शियम और 75 ग्राम पोटेशियम।
स्वाद
  • संतरा और अनानास जूस।
  • बहुत हल्का चुकंदर का फ्लेवर।
  • कड़वा ऑरेंज जूस।
  • गाजर की मिठास और स्वाद नहीं है।
टैक्शर
  • रेगुलर मिक्स्ड फ्रूट जूस के मुकाबले पतला है।
  • बीटरूट- केरट जूस के मुकाबले गाढ़ा है।
सेहत से जुड़े फायदे आंत स्वास्थ्य के लिए सेहतमंद दिल के लिए

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस का प्रचार सेहतमंद आंत के लिए किया गया है। और यह सच है कि चुकंदर और गाजर, दोनों का सेवन एक साथ करने पर चयापचय प्रणाली (metabolic systems) अच्छा होता है। 

यह दोनों सब्जियां फाइबर से भरपूर हैं। इन दोनों सब्जियों में फाइटन्यूट्रियंस हैं जो पाचन शक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे आंत स्वस्थ रहती है।

खूबियां

  • 1 लीटर रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस में 1.5 किलो मिक्स्ड फ्रूट और सब्जियों की अच्छाई है।
  • रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस की शेल्फ लाइफ 7 महीने की है।
  • टेट्रा पैक 100% पर्यावरण के अनुकूल है।

अच्छी बातें

  • इस प्रोडक्ट में प्रेज़रवेटिव और एडेड शुगर नहीं है।
  • इसकी खुशबू फ्रूट जूस की तरह है।
  • रियल एक्टिव फ्रूट वेजी जूस में बहुत हल्का चुकंदर का फ्लेवर है।

बुरी बात

  • इसकी स्थिरता पतली है और जिन लोगों को पल्पी जूस पसंद है उन्हें यह शायद पसंद न आए।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आप हल्का बेवरेज कसरत के बाद/ पहले के लिए ढूंढ रहे हैं तो रियल एक्टिव बीटरूट केरट बेवरेज प्रेज़रवेटिव फ्री अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

अगर आप गंभीर कसरत करते हैं तो फ्रूट- वेजी का मिश्रण आपके शरीर को पोषण से भरपूर बनाने में मदद करेगा।

सोडा बेवरेज की जगह यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है क्योंकि सोडा बेवरेज आमतौर पर शुगर से भरपूर होते हैं।

रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस
रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस का प्रचार सेहतमंद दिल के लिए किया गया है क्योंकि इसकी मुख्य सामग्री को दिल सेहतमंद बनाए रखने के लिए जाना जाता है।

गाजर में प्राकृतिक रूप में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम को सामान्य ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे से बचाव करने के लिए जाना जाता है।

खूबियां

  • रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस में संतरे की खुशबू ज्यादा है।
  • 100 एमएल जूस में 12 ग्राम प्राकृतिक फ्रूट शुगर है।
  • यह जूस मीठा नहीं है।

अच्छी बातें

  • जूस की स्थिरता गाढ़ी है।
  • जूस स्वादिष्ट है लेकिन मीठा नहीं है।
  • जूस शुगर फ्री और प्रेज़रवेटिव फ्री है।

बुरी बात

  • गाजर का स्वाद और खुशबू बिल्कुल भी नहीं है।
  • जूस हल्का कड़वा है जो लोगों को पसंद नहीं आ सकता है।

किसके लिए बेस्ट है?

ऑरेंज जूस जिसका स्वाद हल्का कड़वा है? रियल एक्टिव ऑरेंज केरट मिक्स्ड जूस कुछ इस प्रकार का है।

यह शुगर फ्री और प्रेज़रवेटिव फ्री है। अगर आप रिफाइंड शुगर, साफ, प्रेज़रवेटिव फ्री जूस पीना चाहते हैं तो आपको यह दिलचस्प लग सकता है।

रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस
रियल एक्टिव ऑरेंज केरट जूस

रियल एक्टिव फ्रूट जूस – हमारी पसंद

हालांकि दोनों जूस की पोषण वैल्यू एक जैसे हैं। वहीं स्वाद की बात करें तो हमें रियल एक्टिव बीटरूट केरट जूस पसंद आया है। यह होममेड वेजिटेबल जूस के करीब था।

आखिर में

ताज़ा फल और सब्जियां से बने जूस का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है लेकिन यह प्रोडक्ट सुविधाजनक है। इसके साथ ही इसमें एडेड शुगर और प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

हम आपकी गर्मियों की ड्रिंक के बारे में जानना चाहेंगे! गाढ़ा मिल्कशेक, नमकीन लस्सी, नींबू पानी?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime